Archive | March 28th, 2018

भाजपा के आरोपों पर कैग रिपोर्ट ने लगाई मुहर - राकेश त्रिपाठी

Posted on 28 March 2018 by admin

लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की जांच रिपोर्ट में पिछली अखिलेश सरकार द्वारा पैसों के दुरूपयोग का आरोप सिद्ध पाए जाने पर सपा को आडे़ हाथों लिया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्रित्व काल में केन्द्र सरकार द्वारा सहयोग न किये जाने का रोना रोते रहे जबकि कैग जांच रिपोर्ट ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है। भाजपा लगातार यह कहती रही है कि सपा सरकार निरंकुश ढंग से जनहित के कार्यो के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गए पैंसो की बंदर बांट कर रही है। लेकिन सपा इन आरोपों को नकारती रही, अब कैग रिपोर्ट ने प्रमाणित कर दिया कि पंचायती राज संस्थानों द्वारा मनमाने ढंग से रकम खर्च की गई। तमाम वित्तीय अनियमितताएं की गई। शौचालय के निर्माण में घपले-घोटाले हुए। स्वच्छ भारत मिशन का अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर भी मजाक बनाते रहे और शहरों को खुले में शौच मुक्त व बेहतर सफाई के लिए आंवटित राशि सरकारी उपेक्षा व लापरवाही का शिकार हो गई। केन्द्र द्वारा दी गई राशि का उपयोग ही नहीं हुआ और अच्छी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कर वसूली में भी नगर निकायों में भारी अनियमितता रही। भाजपा के मेयरों ने इस पर कई बार आपत्तियां भी रखी, लेकिन तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान के हठीले रवैये के चलते अनियमितता बदस्तूर जारी रही। सपा शासन काल के कारण उत्तर प्रदेश की जनता को मोदी सरकार के लगभग तीन सालों की योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। गांव, गरीब, किसान के विकास में बाधा बने रहने का खामियाजा अखिलेश यादव को सत्ता गंवा कर भुगतना पड़ा। अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों से कोई सबक न सीख कर जातिवादी गोलबन्दी को ही मजबूत हथियार समझ लिया है लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में जनता विपक्ष को चारों खाने चित कर विकास और सुशासन के मायने समझा देगी।

Comments (0)

बसपा सुप्रीमों के टिकिट बेचने की तजुर्बेकारी से प्रदेश वाकिफ - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 March 2018 by admin

-मुलायम सिंह की मेहनत से बनी सपा को अखिलेश करेगंे कुर्बान
लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा मुखिया के कुर्बानी वाले बयान पर कहा कि उत्तर प्रदेश को लूटने वाले जनता के कटघरें में फिर सजा पाएगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव गठबंधन के लिए कुर्बानी देने की बात कर रहे है। लोकसभा में बसपा की सदस्यता शून्य है, अखिलेश जी यदि सपा को भी अत्यंत सीमित करना चाहते हो तो उनकी मर्जी। डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जनता द्वारा सत्ता से बेदखल लोगों को महालेखाकार की आॅडिट रिपोर्ट ने बेनकाब कर दिया है। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा पीटे गए विकास का ढोल फटा तो भ्रष्टाचार उजागर हो गया। सत्ता संरक्षित अपराध, गुण्डाराज, माफियाराज, भ्रष्टाचार के विरूद्ध युद्ध छेडते हुए जनता ने सपा-बसपा को सजा दी है जिसे अखिलेश जी कुर्बानी कह सकते है। डाॅ. पाण्डेय ने सपा-बसपा से सवाल किया कि वह प्रदेश को बताएं कि क्या सपा-बसपा गठबंधन के नेता का चयन वंशवादी राजनीति से बाहर निकल पाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी ने अखिलेश यादव को गैरतजुर्बेकार कहा और पूरी शिद्दत से अखिलेश ने स्वीकार भी किया, साथ ही मायावती जी को तजुर्बेकार भी मान लिया है। भाजपा का शुरू से मत है कि वंशवादी परम्परा के आधार पर मुलायम सिंह जी ने अपने अपरिपक्व पुत्र को प्रदेश पर थोप दिया था। प्रदेश ने 5 साल झेलकर अपना फरमान सुना भी दिया। मायावती जी के पास निःसंदेह भ्रष्टाचार और टिकिट बेचने के बेहतरीन तजुर्बे है और रही राजनीतिक तजुर्बेकारी की बात तो 2012, 2014 व 2017 के तजुर्बे बेहतरीन है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा के बोरिया बिस्तर बंधने से उत्तर प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नौकरियों में युवाओं को धोखा और तुष्टीकरण के जंजाल से मुक्त हुआ है। जनता के जनादेश ने हार की हताशा में कुर्बानी की मजबूरी पर भी गठबंधन के लिए मजबूर कर दिया है। अखिलेश जी गठबंधन का आधार यदि कुर्बानी मानकर ही चल हे है तो मुलायम सिंह जी के परिश्रम से बनाई गई सपा को उनके शहजादे ही कुर्बान करने वाले है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जातिवादी राजनीति के कलुषित वैमनस्य से राजनीतिक दुकाने चलाने वालों को जनता ने चलता कर दिया है। सपा-बसपा अपने मूल के अनुरूप फिर जातिवादी और तुष्टिकरण का विष लेकर उत्तर प्रदेश को विषाक्त करना चाहते है। उत्तर प्रदेश की जनता 2014 और 2017 दोहराने को तैयार है। भ्रष्टाचार, वंशवाद और अवसरवाद को जनता प्रदेश में पनपने नहीं देगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 March 2018 by admin

लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 29 मार्च को सायं 4 बजे आदित्य नारायण इण्टर कालेज, चोलापुर, वाराणसी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रहेगे। रात्रि 10 बजे लखनऊ पहुॅचेगे।
डाॅ. पाण्डेय 30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न संगठनात्मक कार्यो को सम्पादित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भंेट करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in