Archive | March 18th, 2018

जिसने सत्ता मद में खुद के परिवार का हक छीना, बेघर किया, वो जनता के हक की क्या बात करेगा - डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 18 March 2018 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार विशेष के वंशजों के अलावा किसी और को बोलने तक का अधिकार न हो, उस कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी कौरव-पांडव का उदाहरण देते हैं और जनता की आवाज बनने की बात करते है तो स्वयं ही हंसी के पात्र बनते हैं। यदि राहुल गांधी धर्मगं्रथों को स्वयं पढ़े होते तो ऐसी हास्यास्पद बात बोलने की उनकी हिम्मत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि धृतराष्ट्र और दुर्योधन का किरदार निभाने की परंपरा कांग्रेस के चरित्र में है। सरदार पटेल से लेकर नरसिंहराव जैसे कितने कांग्रेस के नेता हैं, जिनका कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र में विरोधी साजिश का शिकार हुए। नेहरू-गांधी परिवार के लोग कांग्रेस को तो अपनी फेमिली एंड कंपनी की निजी संपत्ति समझे ही, वे जनता को अपनी कंपनी का गुलाम समझते हुए देश को भी अपनी जागीर समझते हैं।
जिस सोनिया जी और राहुल जी के परिवार ने सत्ता के लिए अपने परिवार के लोगों का ही हक छीना और उनसे अछूत की तरह बर्ताव किया, वो जनता के प्रति कितने संवेदनशील हो सकते हैं, यह जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि धृतराष्ट्र और दुर्योधन का चरित्र समझना हो तो सोनिया व राहुल को अपने ही घर की बहू और उसके बेटे के साथ किए गए अन्याय को देखना चाहिए। फिर समझ में आ जाएगा कि पांडव कौन है और कौरव कौन।
डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र को अगवा करके किसी परिवार विशेष के लिए काम नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री अंत्योदय के संकल्प पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं और अमित शाह देश में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले संगठन के माध्यम से लिए जनता को आर्थिक, राजनैतिक व सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अब भ्रष्टाचार, लूट व भाई-भतीजावाद से सत्ता पर कब्जा करने में सफल रही कांग्रेस की सोनिया व युवराज राहुल को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि कैसे देश की आम जनता में से निकला एक गरीब परिवार का व्यक्ति नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गया और कैसे एक साधारण सा व्यक्ति अमित शाह भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंच गया।
डॉ. पांडेय ने कहा कि धृतराष्ट्र ने दुर्योधन के पुत्र मोह में महाभारत करा डाली, लेकिन सत्य व न्याय को स्वीकार नहीं कर सका। ऐसे ही कांग्रेस में भी संतान मोह की खातिर वंशवादी राजनीति के जरिए देश की सत्ता और कांग्रेस पर कब्जा करने का इतिहास आज तक जारी है। इसलिए राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांककर अपने परिवार के लोकतंत्र विरोधी वंशवादी इतिहास को देखना चाहिए।

Comments (0)

10 साल की अराजकता समाप्त कर सुशासन व विकास का पहिया चलाना उपलब्धि - डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 March 2018 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2018, शासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार जनता के लिए सुशासन, विकास व सुरक्षा का पथ सुनिश्चित करने वाली है। इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि सपा, बसपा के 10 साल की प्रशासनिक अराजकता, भ्रष्टाचार व असुरक्षित माहौल को दूर कर प्रदेश का विकास का रोडमैप तैयार कर इसे तेजी से लागू करने की बड़ी उपलब्धि रही है। एक साल में विकास का पहिया तेजी से चलने लगा है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि योगी सरकार पहले दिन से किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गांवों को ध्यान में रखकर मिशन मोड में काम कर रही है। बीते एक साल में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए किए गए संकल्प पर कार्य करते हुए भाजपा सरकार किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी का कदम उठाने के बाद गन्ना किसानों का समय से भुगतान और अब नई गेहूं नीति लाकर समर्थन मूल्य 1735 रुपए करने और 72 घंटों में किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने का क्रांतिकारी कार्य किया है। साथ ही किसानों की उपज के लिए मंडी मिले, इसके लिए नए बाजारों के लिए नीति लाकर किसानों की आय दोगुना करने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने थानों को सपा के माफिया-गुंडों से मुक्त कराकर आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी। इतने कम समय में ही पूरे प्रदेश में सुरक्षा इस कदर चाकचैबंद हो गई है कि अपराधी अपनी जमानतें निरस्त कराकर जेल में सडना ज्यादा बेहतर मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले दस सालों में एक छोटा व्यापारी भी रंगदारी, अपराध, भ्रष्टाचार के कारण धंधा करने से डरता था। उसी प्रदेश में पिछले एक साल की उपलब्धि और विश्वास का ही परिणाम है कि हाल ही हुए निवेश समिट में टाटा, रिलायंस सहित देश के बड़े उद्यमियों ने प्रदेश में चार लाख करोड़ से अधिक मूल्य के निवेश प्रस्ताव दिया है। पिछली सपा-बसपा सरकार के दस साल के कुशासन और राज्य को खोखला कर देने को देखते हुए योगी सरकार ने एक साल में प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था, विकास, रोजगार, 24 घंटे बिजली, पानी, सडक, सुरक्षा और प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में अवस्थापना निर्माण की दिशा में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह प्रदेश की जनता को महसूस हो रहा है।

Comments (0)

तीन तलाक़ बिल विरोध

Posted on 18 March 2018 by admin

img-20180318-wa0364लखनऊ । तीन तलाक़ बिल के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने लखनऊ की मशहूर टीले वाली मस्जिद पर लाखों की संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, और बताया कि शरीयत के कानून में ही हम सभी महिलाओं की हिफाजत है और शरीयत के कानून में दखल अन्दाजी किसी भी रूप में हम महिलाओं को बर्दास्त नही है..img-20180318-wa0379

Comments (0)

वर्तमान सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए: मुख्यमंत्री

Posted on 18 March 2018 by admin

विगत एक वर्ष के दौरान उ0प्र0 का नवोत्कर्ष हुआ है
प्रदेश अब विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है
किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए एक वर्ष की अवधि एक छोटा कार्यकाल
एक वर्ष के अन्दर प्रदेश में राज्य सरकार ने क्या प्रयास किए, कितनी सफलता प्राप्त हुई, उसे पिछली 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में सम्पन्न
उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट ने साबित करके दिखाया
‘शिखर सम्मेलन’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, लखनऊ : 18 मार्च, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश का नवोत्कर्ष हुआ है। विकास को नई गति मिली है और लोगों को सुरक्षा की गारण्टी। उन्होंने कहा कि बदले हुए वातावरण में प्रदेश अब विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां एबीपी न्यूज़ द्वारा आयोजित ‘शिखर सम्मेलन’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया था, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार ने परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ 19 मार्च, 2017 को शपथ ली थी।

योगी जी ने कहा कि किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए एक वर्ष की अवधि एक छोटा कार्यकाल है और सीमित संसाधनों के बीच उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए यह एक चुनौती भी है और इस चुनौती को वर्तमान सरकार ने शपथ-ग्रहण के साथ ही स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की एक वर्ष की की उपलब्धियों पर आज संतोष का अनुभव हो रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सुशासन के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास’ करने का जो संकल्प लिया है, उसका पूरी तरह अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार भी जनता को जनार्दन मानकर उनकी सेवा कर रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार अतीत के गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा लेकर, अतीत की बुराइयों का समय रहते परिमार्जन कर रही है। उत्तर प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है कि जब शासन की नीतियों और योजनाओं का आधार व्यक्ति, परिवार, जाति अथवा मजहब को न बनाकर, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिला सहित प्रदेश के दलित, वंचित और उपेक्षित वर्गाें को बनाया गया है।

योगी जी ने कहा कि एक वर्ष के अन्दर प्रदेश में राज्य सरकार ने क्या प्रयास किए, प्रदेश का वातावरण कैसे बदला, यू0पी0 के परसेप्शन को बदलने में कितनी सफलता प्राप्त हुई, उसे पिछली 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में सम्पन्न उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट ने साबित करके दिखाया है। इन्वेस्टर्स समिट इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है जब देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और निवेशकों ने लखनऊ पहुंचकर यह स्पष्ट कर दिया कि वे यू0पी0 में क्यों आना चाहते हैं। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले एक साल के दौरान लगातार कार्य किया। जहां एक ओर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया गया, वहीं दूसरी ओर उद्योग जगत और निवेशकों की सुविधा के लिए आकर्षक नीतियां लागू करते हुए प्रदेश में निवेश फ्रेण्डली माहौल स्थापित किया गया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों और केन्द्र सरकार के सहयोग से यह आयोजन अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल रहा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा का व्यावसायिक संचालन प्रारम्भ कराया गया। कानपुर, मेरठ एवं आगरा में मेट्रो रेल सेवा की डी0पी0आर0 तैयार की जा चुकी है। वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर एवं झाँसी की मेट्रो परियोजनाओं को केन्द्र सरकार की नई नीति के अनुरूप संशोधित किया जा रहा है।

योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार के आधे अधूरे आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे को पूरा कराते हुए इस पर वाहनों का विधिवत संचालन प्रारम्भ कराया गया। राज्य सरकार पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी कराएगी। जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की कार्यवाही तेजी से चल रही है। इसी प्रकार, कुशीनगर में भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोक कल्याण के प्रति समर्पित राज्य सरकार बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाया गया है। भोजन, आवास, सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को चाक-चैबन्द रखने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर सजग है। प्रदेश में शिक्षा का उन्नयन हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो, आम जनता को स्वास्थ्य और परिवहन की अच्छी सुविधा मिल, इसके लिए राज्य सरकार ने लगातार इस दिशा में ठोस प्रयास किए हैं।

योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के माध्यम से प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का गम्भीरता से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मूलतः कृषि पर आधारित है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुरूप किसानों की आय को दोगुना करके उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए यह सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही। ऐसा पहली बार हुआ है कि गेहूं के समर्थन मूल्य से अधिक प्रति कुंतल 10 रूपये अतिरिक्त किसानों को दिया गया है और रिकार्ड 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। राज्य सरकार ने नए सत्र में 55 सौ स्थानों पर गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित करने की तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए 1735 रुपए प्रति कुन्तल गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया है। गत खरीफ सीजन में प्रदेश में 43 लाख मीट्रिक टन धान का भी रिकार्ड क्रय किया गया। किसानों के खाते में उनकी उपज का मूल्य आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से सीधे भेजा जा रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से पहली बार पिछले वर्ष प्रदेश में आलू का समर्थन मूल्य घोषित हुआ। इस वर्ष भी बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्तर्गत 01 मार्च से 31 मार्च तक 2 लाख मीट्रिक टन आलू क्रय के लिये 549 रूपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गन्ना किसानों का 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया। पूर्ववर्ती सरकारों ने औने-पौने दाम पर चीनी मिलें बेची थीं। इसके विपरीत वर्तमान सरकार बन्द चीनी मिलों के संचालन के साथ-साथ नई चीनी मिलें भी स्थापित कर रही है। वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 15 हजार 30 करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को करवाया गया है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों के 01 लाख रुपए सीमा तक के फसली ऋण को माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

योगी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी बेघर परिवारों सहित कच्चे तथा जीर्ण-शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को वर्ष 2022 तक बुनियादी सुविधायुक्त पक्का आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उनके इस सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत इस वर्ष 08 लाख 85 हजार ग्रामीण बेघर परिवारों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक कुल 3 लाख 24 हजार 358 आवासों की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 37 लाख गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाये हैं, जिनमें 1 लाख से अधिक अन्त्योदय राशन कार्ड हैं। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 65 लाख गरीब माताओं और बहनों को निःशुल्क गैस कनेक्शन भी दिए गये हैं। राज्य सरकार को विरासत में गड्ढा युक्त सड़कें मिली थी, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया। पहले चरण में गड्ढा मुक्त सड़कें और उनके नवीनीकरण के बाद अब प्रदेश में 2-लेन तथा 4-लेन सड़कों का प्राथमिकता पर निर्माण कराया जा रहा है।

योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी जनपदों को समान बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की है। अब सभी जिला मुख्यालयों को 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र को 20 घण्टे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घण्टे बिजली दी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को 24 घण्टे व ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घण्टे में बदले जाने की व्यवस्था लागू की गई है। अब तक प्रदेश के 50 हजार से अधिक मजरे विद्युतीकृत किए जा चुके हैं। 25 लाख से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन भी वर्तमान सरकार ने प्रदान किए हैं। तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश को माफियामुक्त, गुण्डामुक्त तथा भ्रष्टाचारमुक्त कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प है। इसलिए सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार द्वारा ‘एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड’ के गठन जैसे कई प्रभावी कदम उठाए गए, जिनका असर पूरे प्रदेश में हुआ है और महिलाएं तथा बच्चियां अब सुरक्षित महसूस कर रही हैं। शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। लम्बे समय के बाद उत्तर प्रदेश में नकलविहीन बोर्ड परीक्षाएं सम्पन्न हो रही हैं। यह पहली बार हुआ है बेसिक विद्यालयों में पढ़ रहे 1 करोड़ 54 लाख बच्चों को दो यूनीफार्म मिली हैं, बैग मिले हैं, पुस्तकें मिली हैं, उनको जूते-मोजे भी दिये गये। उच्च शिक्षा में एक समान पाठ्यक्रम की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

योगी जी ने कहा कि युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के सुगम अवसर प्रदान करने के लिए यह सरकार काम कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भर्तियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। इसके विपरीत वर्तमान सरकार द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत पारदर्शी तरीके से प्रारम्भ की गई है।

Comments (0)

नवसम्वतसर महोत्सव का प्रारम्भ

Posted on 18 March 2018 by admin

img-20180318-wa0374लखनऊ। 18.03.2018 (रविवार) को प्रातः 5.00 बजे से नवसम्वतसर महोत्सव का प्रारम्भ कुडि़या घाट, लखनऊ में संस्कार भारती, लखनऊ महानगर के संयोजन में प्रारम्भ हुआ। 5.01 मिनट पर द्वीप प्रज्ज्वलन सुविख्यात लोक-गायिका श्रीमती कमला श्रीवास्तव, भातखण्डे समविश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सुश्री मीरा माथुर, श्री बृज किशोर द्विवेदी, डाॅ0 पूनम श्रीवास्तव व संयोजक उदय भानु सिंह द्वारा किया गया। मंचीय प्रस्तुति के क्रम में संस्कार भारती का ध्येय गीत ‘‘साधयति संस्कार भारति भारते नवजीवनम्’’ की प्रस्तुति संगीत कला संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। डाॅ0 पूनम श्रीवास्तव द्वारा शास्त्रीय गायन एवं भजन प्रस्तुत किये गये। जिसमें तबले पर संगत अंतर्राष्ट्रीय तबलावादक पं0 शीतल प्रसाद मिश्र, हारमोनियम श्री कमला कान्त व सारंगी पर संगत महेश्वर दयाल नागर ने की। भातखण्डे समविश्वविद्यालय के प्रवक्ता श्री अभिजीत राय चैधरी द्वारा सरोद वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया उनके साथ तबले पर संगत भातखण्डे के प्रवक्ता डाॅ0 कमलेश दुबे कर रहे थे। प्रातः 6.05 मिनट भगवान सूर्यदेव की प्रथम किरण को अर्ध देकर उपस्थिति जनसमुदाय द्वारा किया गया तथा नवसंम्वतसर की एक दूसरे को बधाई दी। तदोपरान्त कथक नृत्य की प्रस्तुत श्रीमती श्रुति शर्मा के निर्देशन मे सह-कलाकारों के साथ गणेश वन्दना व दुर्गा स्तुति के रूप में की गयी। इस वर्ष का कला साधक सम्मान सुश्री मीरा माथुर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी संस्थान की सम्पादक डाॅ0 अमिता दुबे द्वारा किया गया। अन्त में आभार प्रदर्शन संस्कार भारती के संयोजक उदय भानु सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन में बृज किशोर द्विवेदी,भाई दिलीप शुक्ला, संजय रस्तोगी, हेमन्त रस्तोगी, राहुल राज रस्तोगी, अवधेश तिवारी, राजेश पाठक, श्रीमती सपना तिवारी, जीतेन्द्र यादव, राजपाल यादव, डाॅ0 मानेन्द्र आदि सहित सैकड़ों साभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। अन्तः में राष्ट्रगीत वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments (0)

भाजपा को कोसने की बजाय विपक्ष की भूमिका पर ध्यान केन्द्रित करे कांग्रेस - डाॅ. मनोज मिश्र

Posted on 18 March 2018 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की रहनुमाई में हुए पहले कांग्रेस के अधिवेशन को दिशाहीन करार दिया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि काश भाजपा को कोसने के बजाय कांग्रेस राष्ट्र के विकास में विपक्ष की भूमिका पर ध्यान केन्द्रित करती तो देश का भी भला होता और कांग्रेस का भी। जिस ईवीएम ने कांग्रेस को 10 वर्षो का सत्ता सुख दिया और वर्तमान में बेगानी शादी में ही सही कुछ मुस्काराने का मौका ईवीएम से ही मिला है।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वयं को सबसे पुराना राजनीतिक दल होने का दम्भ भरने वाली कांग्रेस के महाअधिवेशन के राजनीतिक प्रस्ताव में ईवीएम का मसला निकला, जबकि देश को उम्मीद थी कि कांग्रेस आगामी राजनीतिक गतिविधियों में देश की आर्थिक उन्नति, समृद्धि के लिए आदर्श विपक्ष की भूमिका का एजेण्डा सामने रखेगी। हार की हताशा से हताश और निराश कार्यकर्ताओ को ढांढस बंधाने के लिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना बाजिब हो सकता है, परन्तु राजनीतिक प्रस्ताव से इस तरह के विषय जनमानस में कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करेंगे।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर ईवीएम के आधार पर चयनित यूपीए-1 और यूपीए-2 की सरकारों को असवैधानिक घोषित करने की मांग करना चाहिए। इसके साथ ही पूरे विपक्ष को ईवीएम विरोध के पहले ईवीएम से चुने गए अपने सभी जनप्रतिनिधियों से त्याग पत्र दिलवाना चाहिए। चुनाव आयोग ईवीएम में किसी भी प्रकार की छेडछाड़ करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को चैलेन्ज देकर आमंत्रित कर चुका है, पर चुनाव आयोग के बुलावे पर न जाकर हार का ठीकरा ईवीएम के सर फोड़कर पूरा विपक्ष बहाने बाजी में जुटा है। कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को अपने संवैधानिक दायित्वों को निर्वहन करते हुए मोदी सरकार के विकास रथ में सहयोगी बनना चाहिए नही तो आने वाला समय उन्हें क्षमा नहीं करेगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in