Categorized | लखनऊ.

नवसम्वतसर महोत्सव का प्रारम्भ

Posted on 18 March 2018 by admin

img-20180318-wa0374लखनऊ। 18.03.2018 (रविवार) को प्रातः 5.00 बजे से नवसम्वतसर महोत्सव का प्रारम्भ कुडि़या घाट, लखनऊ में संस्कार भारती, लखनऊ महानगर के संयोजन में प्रारम्भ हुआ। 5.01 मिनट पर द्वीप प्रज्ज्वलन सुविख्यात लोक-गायिका श्रीमती कमला श्रीवास्तव, भातखण्डे समविश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सुश्री मीरा माथुर, श्री बृज किशोर द्विवेदी, डाॅ0 पूनम श्रीवास्तव व संयोजक उदय भानु सिंह द्वारा किया गया। मंचीय प्रस्तुति के क्रम में संस्कार भारती का ध्येय गीत ‘‘साधयति संस्कार भारति भारते नवजीवनम्’’ की प्रस्तुति संगीत कला संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। डाॅ0 पूनम श्रीवास्तव द्वारा शास्त्रीय गायन एवं भजन प्रस्तुत किये गये। जिसमें तबले पर संगत अंतर्राष्ट्रीय तबलावादक पं0 शीतल प्रसाद मिश्र, हारमोनियम श्री कमला कान्त व सारंगी पर संगत महेश्वर दयाल नागर ने की। भातखण्डे समविश्वविद्यालय के प्रवक्ता श्री अभिजीत राय चैधरी द्वारा सरोद वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया उनके साथ तबले पर संगत भातखण्डे के प्रवक्ता डाॅ0 कमलेश दुबे कर रहे थे। प्रातः 6.05 मिनट भगवान सूर्यदेव की प्रथम किरण को अर्ध देकर उपस्थिति जनसमुदाय द्वारा किया गया तथा नवसंम्वतसर की एक दूसरे को बधाई दी। तदोपरान्त कथक नृत्य की प्रस्तुत श्रीमती श्रुति शर्मा के निर्देशन मे सह-कलाकारों के साथ गणेश वन्दना व दुर्गा स्तुति के रूप में की गयी। इस वर्ष का कला साधक सम्मान सुश्री मीरा माथुर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी संस्थान की सम्पादक डाॅ0 अमिता दुबे द्वारा किया गया। अन्त में आभार प्रदर्शन संस्कार भारती के संयोजक उदय भानु सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन में बृज किशोर द्विवेदी,भाई दिलीप शुक्ला, संजय रस्तोगी, हेमन्त रस्तोगी, राहुल राज रस्तोगी, अवधेश तिवारी, राजेश पाठक, श्रीमती सपना तिवारी, जीतेन्द्र यादव, राजपाल यादव, डाॅ0 मानेन्द्र आदि सहित सैकड़ों साभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। अन्तः में राष्ट्रगीत वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in