Categorized | लखनऊ.

10 साल की अराजकता समाप्त कर सुशासन व विकास का पहिया चलाना उपलब्धि - डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 March 2018 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2018, शासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार जनता के लिए सुशासन, विकास व सुरक्षा का पथ सुनिश्चित करने वाली है। इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि सपा, बसपा के 10 साल की प्रशासनिक अराजकता, भ्रष्टाचार व असुरक्षित माहौल को दूर कर प्रदेश का विकास का रोडमैप तैयार कर इसे तेजी से लागू करने की बड़ी उपलब्धि रही है। एक साल में विकास का पहिया तेजी से चलने लगा है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि योगी सरकार पहले दिन से किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गांवों को ध्यान में रखकर मिशन मोड में काम कर रही है। बीते एक साल में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए किए गए संकल्प पर कार्य करते हुए भाजपा सरकार किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी का कदम उठाने के बाद गन्ना किसानों का समय से भुगतान और अब नई गेहूं नीति लाकर समर्थन मूल्य 1735 रुपए करने और 72 घंटों में किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने का क्रांतिकारी कार्य किया है। साथ ही किसानों की उपज के लिए मंडी मिले, इसके लिए नए बाजारों के लिए नीति लाकर किसानों की आय दोगुना करने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने थानों को सपा के माफिया-गुंडों से मुक्त कराकर आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी। इतने कम समय में ही पूरे प्रदेश में सुरक्षा इस कदर चाकचैबंद हो गई है कि अपराधी अपनी जमानतें निरस्त कराकर जेल में सडना ज्यादा बेहतर मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले दस सालों में एक छोटा व्यापारी भी रंगदारी, अपराध, भ्रष्टाचार के कारण धंधा करने से डरता था। उसी प्रदेश में पिछले एक साल की उपलब्धि और विश्वास का ही परिणाम है कि हाल ही हुए निवेश समिट में टाटा, रिलायंस सहित देश के बड़े उद्यमियों ने प्रदेश में चार लाख करोड़ से अधिक मूल्य के निवेश प्रस्ताव दिया है। पिछली सपा-बसपा सरकार के दस साल के कुशासन और राज्य को खोखला कर देने को देखते हुए योगी सरकार ने एक साल में प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था, विकास, रोजगार, 24 घंटे बिजली, पानी, सडक, सुरक्षा और प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में अवस्थापना निर्माण की दिशा में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह प्रदेश की जनता को महसूस हो रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in