Categorized | लखनऊ.

विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा का ये बेमेल का गठबन्धन है। सपा और बसपा के शासन काल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। 15 सालो में बुआ और भतीजे की सरकार ने उत्तर प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया था। अपराधी और भ्रष्टाचारियों में आज भगदड़ और भय का माहौल है। अखिलेश जी आपने अगर विकास किया होता तो आप वनवास में नहीं जाते।
श्री केशव जी ने कहा सपा बसपा मोदी रोको प्रतियोगिता में शामिल है। इसमें कांग्रेस भी शामिल हो जाये और अतीक भी शामिल हो जाए तब भी फूलपुर की जनता मोदी जी से प्यार करती है। एक नारा 2014 में दिया था कि विश्वास करो मोदी पर, अब नारा देता हूूॅ- विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है। ऐसे नेता धरती पर एक बार ही आते है। भाईयों और बहनों 2014 में 100 में 53 हमारा था, अब मैं कह सकता हूॅ 2018 में 100 में 60 हमारा है- बाकी में बंटवारा है। पत्रकार मित्रों ने पूछा क्या ये चुनाव 2019 का ट्रायल है तो मैंने उनसे कहा कि आप इसे ट्रायल मानना चाहते है तो मान लीजिए। कमल का फूल विकास का प्रतीक है, सुशासन का प्रतीक हैं, भ्रष्टाचार रोकने का प्रतीक है, विकास के लिए पैसा चाहिए तो साइकिल पर बैठकर लक्ष्मी नहीं आएंगी, वो आएंगी तो कमल के फूल पर बैठकर आएंगी।
श्री केशव ने कहा कि श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल को आप भारी मत से जिताकर लोकसभा भेजिये आपके केशव प्रसाद मौर्य और कौशलेन्द्र सिंह पटेल में कोई अन्तर नहीं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in