Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा सरकार’ के जन हितैषी कार्यों ने प्रदेश में एक सकारात्मक वातावरण का सृजन किया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार इस दिशा में आगे काम रही है। 7 मार्च को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया कि वे जनता के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की छूट नहीं देंगे। जिलों में जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए लगने वाले समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित होने की घोषणा करके मुख्यमंत्री जी ने अपनी सरकार की जनहितैषी कार्यों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की छवि ही प्रस्तुत की है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कैंप करने के आदेश भी दिए है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सुशासन से प्रदेश लगातार उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। इसीलिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने यहां पर निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। प्रदेश में रोजगार का महौल बना है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होने से कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब यूपी देश के सभी प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ देश के सबसे विकसित प्रदेश के रूप में सामने होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in