Archive | December 11th, 2017

वित्त विहीन शिक्षक महासभा एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा से की मुलाकात

Posted on 11 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा से वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रतिनिधियों ने श्री उमेेश द्विवेदी एवं श्री संजय मिश्रा के नेतृत्व में अपने मांगपत्र के संदर्भ में विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। प्रतिनिधि महासभा ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली बनाने, वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की आॅनलाइन डाटा रखे जाने, अंशकालिक के स्थान पर वित्तविहीन शिक्षक लिखे जाने, सहायता प्राप्त विद्यालयों में पांच वर्ष से अधिक पढ़ाने वाले माध्यमिक शिक्षकों को समायोजित करने, बीमा सुविधा दिये जाने, परीक्षा में वित्तविहीन शिक्षकों को अनुपातिक स्थान दिये जाने, केन्द्र निर्धारण के समय वित्तविहीन विद्यालयों को समान भार दिये जाने इत्यादि की मांग की। जिस पर उप मुख्यमंत्री डा0 शर्मा ने वित्तीय साधनों को दृष्टिगत रखते हुए यथोचित निर्णय लेने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात डा0 यज्ञदत्त शर्मा (एम.एल.सी.) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रधानाचार्य परिषद ने केन्द्रीय शिक्षा की भांति एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्यपुस्तकों को सम्मिलित किये जाने की मांग पर डा0 शर्मा ने कहा कि इस प्रस्ताव पर कार्यवाही हो चुकी है। परिषद ने मांग की कि जिले स्तर पर एक शिक्षा सलाहकार समिति । निदेशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बनायी जाय, जिसके अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक हों। इस समिति में जिले के दो वरिष्ठतम प्रधानाचार्य, एक लेखाधिकारी, सबसे अच्छे परिणाम वाले विद्यालयों के दो शिक्षक, एक अभिभावक प्रतिनिधि एवं एक कर्मचारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा तथा प्रत्येक माह में एक दिन इस समिति द्वारा समस्या निवारण दिवस मनाया जायेगा। उ0प्र0 राज्य सरकार द्वारा संचालित वातानुकूलित परिवहन बसों में राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को निःशुल्क यात्रा प्रदान किये जाने की मांग पर डा0 शर्मा ने परिवहन विभाग से वार्ता कर अन्तिम निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया।
डा0 शर्मा ने परिषद की सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुछ विद्यालयों को माॅडल विद्यालय के रूप में विकसित किये जाने की मांग पर सहमति जताई। उन्होंने तदर्थ प्रधानाचार्यों को नियमित करने की मांग, शैक्षिक न्यायाधिकरण, पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मध्यान्ह भोजन के कार्य में लगे प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की जगह शासन अपने स्तर से स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से कराये जाने की मांग पर कहा कि इस प्रस्ताव को हम मा0 मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लायेंगे।
बैठक में अध्यक्ष, श्री बृजेश कुमार शर्मा, महामंत्री सुनील कुमार मिश्र, संरक्षक श्री देव कृष्ण शर्मा, विशेष सचिव, श्रीमती संध्या तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments (0)

सैलानियों से दुव्र्यवहार पर पर्यटन मंत्री सख्त, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

Posted on 11 December 2017 by admin

क्षेत्रीय नागरिकों से पर्यटन मंत्री ने स्वयं की बात,
पर्यटकों की रक्षा और बहादुरी के लिए दी बधाई

पर्यटन पुलिस तीन गुना बढ़ायेंगे-प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी
लखनऊ 11 दिसम्बर , 2017

प्रदेश की पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने मिर्जापुर के अहिरौरा क्षेत्र में लखनिया दरी भ्रमण पर आए विदेशी सैलानियों से दुव्र्यवहार का प्रयास और उनके साथी भारतीयों से मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सैलानियों के साथी भारतीयों से स्वयं फोन पर बात कर विदेशी सैलानियों की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ने और हिफाज¬़त करने के लिए उनकी भरपूर सराहना और प्रशंसा की।
घटना की निन्दा करते हुए पर्यटन मंत्री प्रो0 जोशी ने कहा इस प्रकार की घटनाओं से केवल प्रदेश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल होती है। इसलिए विदेशी सैलानियों के साथ दुव्र्यवहार के प्रयासों का सामान्य घटना नहीं माना जायेगा। उन्होंने पर्यटन के संयुक्त निदेशक, वाराणसी से फोन पर वार्ता कर कानूनी कार्यवाही की जानकारी भी ली। संयुक्त निदेशक, पर्यटन, वाराणसी, श्री अवनीश अवनीश मिश्रा ने बताया कि अब तक घटना को अंजाम देने वाले आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा किसी विदेशी सैलानी को चोट नहीं आयी है, तथापि उनके भारतीय साथी को हल्की सी चोट झड़प के दौरान आयी है। किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सैलानियों की रक्षा करने वाले भारतीयों को लगी चोट आदि में यदि किसी चिकित्सा की आवश्यकता है तो पर्यटन विभाग उन्हें पर्याप्त सहायता उपलब्ध करायेगा।
पर्यटन मंत्री ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए कहा है शीघ्र ही पर्यटन पुलिस की संख्या में विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति ‘अतिथि देवो भव’’ की भावना में विश्वास रखती है और सैलानी हमारे अतिथि हंै। आज सुरक्षा मानकों को बढ़ाने की आवश्यकता है जिस पर शीघ्र ही विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा वर्तमान में पर्यटन पुलिस की बेहद कम उपलब्धता को देखते हुए इसे तीन गुना तक बढ़ाया जा सकता है।
पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी आज अपने कार्यालय कक्ष में घटना की पूरी जानकारी लेकर निर्देश दे रही थीं।

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सैयदराजा, चंदौली, एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर के नगर निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे जनपद चंदौली के सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे चंदौली नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह एवं दोपहर 12ः30 बजे पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लंेंगे। रात्रि 8 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पहुॅचेंगे।

Comments (0)

अखिलेश राज की चौथबसूली और रंगदारी से पलायन भूला नहीं है व्यापारी - डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नोटबंदी और जीएसटी को राष्ट्रहित, व्यापारी हित एवं जनहित में मोदी सरकार द्वारा उठाया गया साहसिक निर्णय बताया। श्री पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश राज में लूट, गुण्डई, चौथ वसूली, रंगदारी से पलायन को मजबूर व्यापारी दुर्दिनों को भूला नहीं है। सपा के लिए व्यापारी सिर्फ धन उगाही का माध्यम माध्यम मात्र है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मुद्दा बिहीन विपक्ष नोटबंदी और जीएसटी रट रहा है जबकि उत्तर प्रदेश का जनादेश नोटबंदी को सकारात्मक स्वीकित दे चुका हैं। उत्तर प्रदेश के हालिया सम्पन्न निकाय चुनावों ने यह बता दिया है कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी भाजपा के साथ हैं, नीतियों से सहमत है। उत्तर प्रदेश समस्त कारोबारी जमात इन्ही निकायों में बसती है निकाय चुनाव परिणाम अखिलेश यादव के दुष्प्रचार को आइना दिखा रहे है। अखिलेश यादव जनता से पूरी तरह से कटे हुए है।
उनके पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने पुत्र के आईना दिखाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को कोई गम्भीरता से नहीं ले रहा है। अखिलेश राज में उद्योग धन्धे, व्यापार पूरी तरह से सपाई आराजकता की भेंट चढ चुके थे। उत्तर प्रदेश में निवेश करने से निवेशक घबराते थे। अब उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार है। ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट में देश विदेश से निवेशक भाग लेने आ रहे है और उत्तर प्रदेश में निवेश करने की योजना बना रहे है। अखिलेश व्यर्थ विलाप करना बन्द करें। सकारात्मक, रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायें। उत्तर प्रदेश के विकास सम्बन्धी सकारात्मक सुझावों का भाजपा सरकार स्वागत करेगी।

Comments (0)

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सांसद नगर निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एव प्रदेश सरकार के मंत्री 12 दिसम्बर को नगर निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय नगर पालिका परिषद पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर चन्दौली के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया नगरपालिका, अम्बेडकरनगर की अकबरपुर नगर पालिका में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, हापुड़ नगर पालिका में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, श्रावस्ती की भिनगा नगर पालिका में मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुलतानपुर नगर पालिका में मंत्री सुरेश राणा, प्रतापगढ़ की बेल्हा प्रतापगढ नगर पालिका में मंत्री स्वाती सिंह, कुशीनगर की पडरौना नगर पालिका में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, संतरविदास नगर की भदोही नगर पालिका में मंत्री नीलकंठ तिवारी, मिर्जापुर नगर पालिका में मंत्री अनिल राजभर, हमीरपुर नगर पालिका में मंत्री मनोहर लाल कोरी, बाराबंकी नगर पालिका में मंत्री रणवेन्द्र सिंह, अमरोहा नगर पालिका मंत्री चेतन चैहान, अमेठी की जायस नगर पालिका में मंत्री मोहसिन रजा, हाथरस नगर पालिका में मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, लखीमपुर नगर पालिका में मंत्री श्रीमती गुलाबों देवी, बस्ती नगर पालिका में मंत्री रमापति शास्त्री, सिद्धार्थनगर नगर पालिका में सांसद जगदम्बिकापाल, सोनभद्र की राबर्टसगंज नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्माणा आचार्य, जालौन नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, वदायूं नगर पालिका में क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री बीएल वर्मा, बुलन्दशहर नगर पालिका में अतुल गर्ग, संभल की चदौंसी नगर पालिका में मंत्री बलदेव ओलख, मैनपुरी नगर पालिका में मंत्री गिरीश यादव, संतकबीर नगर की खलीलाबाद नगर पालिका में मंत्री जय प्रकाश निषाद उपस्थित रहेंगे।
नगरनिगमों के शपथ ग्रहण समारोह में नगरनिगम लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल व आशुतोष टण्डन, बरेली नगर निगम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कानपुर नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना एवं सत्यदेव पचैरी, इलाहाबाद नगर निगम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, वाराणासी नगर निगम में प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एव केन्द्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, गोरखपुर नगर निगम में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, आगरा नगर निगम में उपमुख्मंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, अयोध्या नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झांसी नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, सहारनपुर नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, मथुरा नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकान्त शर्मा तथा फिरोजाबाद नगर निगम में प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया

Posted on 11 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सुबह मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा के पटेहरा ब्लाक के ग्राम गढ़वा (पुरवा पतेर) में टैक्टर ट्राली से जा रहे श्रद्धालुओं में दस लोगों की सड़क हादसे में मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होने प्रदेश सरकार से मृृतको के परिवार को पर्याप्त एवं उचित मुआवजा और घायलों के मुफ्त ईलाज की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
,

Comments (0)

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी-राजेन्द्र चौधरी

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। भाजपा सरकार में बलात्कार, छेड़छाड़ की जो घटनाएं हो रही है उससे लड़कियों का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंसर पीड़ित किषोरी से हुई गैंगरेप की घटना बेहद शर्मनाक और अमानवीय हैं। मिर्जापुर में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ छेड़खानी, जनपद हमीरपुर के राठ में स्कूली छात्राओं के साथ शोहदों का दुव्र्यवहार, इलाहाबाद में आठ वर्षीय नाबालिग से रेप जैसी घटनाओं की संख्या उत्तर प्रदेश में सामान्य हो गयी है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरों रिकार्ड के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न में वृृद्धि से दूसरे राज्यों से बदतर स्थिति हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं दिल्ली से मुम्बई हवाई यात्रा के दौरान अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ की घटना से केन्द्र और राज्य सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ रही असुरक्षा को महसूस किया जा सकता है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के नौ महीने के कार्यकाल में ही अपराधियों का मनोबल बढ़ गया हैं हत्या, लूटपाट, जैसे अपराधों में तेजी आने से पूरे प्रदेश में अराजकता व्याप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को पिछली समाजवादी सरकार से प्रेरणा लेते हुये कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिये श्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू किये गये यूपी 100 डायल और महिला सुरक्षा के लिये 1090 को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन का कार्य करना चाहिए तभी उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम हो पायेगा।
श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि बयानबाजी से कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी उसके लिये कठोर कदम भी उठाने पड़ेंगे। आज तो हालत यह है कि लचर कानून व्यवस्था के कारण छात्राऐं स्कूल आने जाने में असुरक्षित महसूस करती है। महिलाऐं तक दिन में भी घर से बाहर जाने में डरी हुई है। भाजपा राज में आमजनता डरी और सहमी हुई है। राज्य पूरी तरह अराजकता की गिरफ्त में है।
जनता का मानना है कि इससे लाख गुना बेहतर कानून व्यवस्था श्री अखिलेश यादव के राज में थी। आज तो सरेआम गुण्डा गर्दी होती है पूछने वाला कोई नहीं। जब सŸाारूढ़ दल के कार्यकर्Ÿाा कानून के साथ खिलवाड़ करते हो तो कानून का राज कहां टिक पायेगा? अब तो जनता को 2019 का इंतजार है।

Comments (0)

राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान ने अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोशिएशन, ”नेहरू हाल“ में मुख्य अतिथि की हैसियत से की शिरकत

Posted on 11 December 2017 by admin

राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान ने ”अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोशिएशन“ सम्मान समारोहा, स्थान ”नेहरू हाल“ में मुख्य अतिथि की हैसियत से सम्मिलित हुए, और प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि नेे उपस्थित हजारों व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए, कहा कि समाज से मानवाधिकार हनन अपराध को खत्म करने में सभी व्यक्तियों को सहयोग देना चाहिए तथा समय-समय पर परेशान आम-जनता की हमें मद्द करनी चाहिए। आम-जन जोकि आज अपराध से लगातार ग्रस्ति हो रहा है, वह अपनी परेशानी अधिकारियों को बताते हुए घबराती है, उन लोगों की परेशानी को समझना और उनका निदान करवाना ही इस सदस्यों का प्रथम उद्देश्य होना चाहिए। आज देश में बडे-बडे मानव अपराध हनन के मामले सामने आ रहे हंै, जिसमें समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दहेजप्राथा, नशा, आतंकवाद, आदि का क्रेज तीव्रगति से बढ़ता जा रहा है, जिस पर मुख्य अतिथि ने उन कुरीतियों पर अफसोस जाहिर किया, इसके अलावा उपस्थित सदस्यों को बढ़ रहे अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया।
आज छोटे-छोटे अपराध जो कि समाज को अन्दर ही अन्दर खोखला कर रहे हैं। इसका बुरा असर हमारी आने वाली भावी पीढ़ी पर पड़ रहा है, आला अधिकारियों/व्यक्तियों को चाहिए कि असामाजिक एवं अपराधी तत्वों को हर स्तर से नस्तोनाबुत करें, जो प्रशासन को निस्प्रभावी बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। असमाजिक एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोग देश/प्रदेश को बदनाम कर रहे है, इससे आम जनता का विश्वास प्रशासन से टूट रहा है, यदि हम संकल्पिक होकर प्रयास करें, तो समाज में फैल रहे भ्रष्टाचार/अपराध/आतंकवाद को खत्म कर सकते हैं। मानव अधिकार दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य मानव जीवन से गरीबी का उन्मूलन और जीवन को अच्छी तरह से जीने में मद्द करना है। हमें समाज से मानवाधिकार हनन को खत्म करने के लिए लोगों को सक्रिय बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढियों को सुसभ्य, संस्कारी व दृढसंल्पित बनाने के लिए समान भागीदारी निभाने की जरूरत है, ताकि समाज को पूर्णतः अपराध मुक्त बनाया जा सकें। देश में गरीबी सबसे बड़ी मानव अधिकार चुनौती है। अगर हम संकल्प के साथ काम करें, तो हमारे देश का नाम उच्चा होगा और दुनिया के प्रथम श्रेणी के देशों में शुमार होने लगेगा।
प्रोग्राम के अध्यक्ष श्री निसामुद्दीन (जिला जज) व संयोजक श्री राकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री हाफिज उस्मान को बुके व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोहा में श्रीवास्तव (अपर जिला जज), पूनम सिंह (सिविल जज) श्री वेदानन्द वर्मा, श्री रघुनाथ, श्री महेश गुप्ता श्री शादात उस्मान, श्री शेख जियाउल्लाह, मौलाना कासमी, मौलाना याशीन, तहसीलदार, सीओ व अन्य भारी संख्या में गणमान्य व्यक्तिय/अधिकारी मौजूद रहें।

Comments (0)

काकोरी शहीद दिवस 19 को

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ -11 दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा अध्यक्षता में काकोरी शहीद दिवस की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी शहीद स्मृति युवा मेला के आयोजन तैयारियों सम्बन्धी बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने ने बताया कि 19 दिसम्बर 2017 को प्रातः 9-15 बजे से काकोरी शहीद स्मारक बाजनगर हरदोई रोड लखनऊ में श्रद्धांजलि समारोह, देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रर्दशनी एवं काकोरी शहीद स्मृति पर मेला का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने कहा कि 19 दिसम्बर 2017 को काकोरी शहीदो के बलिदान की 90वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। उन्होने कहा कि 19 दिसम्बर को स्वाधीनता संग्राम मे लखनऊ के निकट घटित इतिहास प्रसिद्ध काकोरी केस के अन्तर्गत हंसते-हंसते फाॅसी का फंदा चूमकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रान्ति वीर पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां वारसी, राजेन्द्र नाथ लाहिडी एवं ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान के 90 वर्ष पूरे हो रहे है।
जिलाधिकारी आगामी 19 दिसम्बर 2017 को भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने शहीद स्मारक की साफ-सफाई व रंग रोगन, प्रकाश व्यवस्था, चूने का छिडकाव, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, लाईट व्यवस्था, स्वास्थ्य मेला परीक्षण, राजकीय अभिलेखागार द्वारा प्रदर्शनी, पयर्टन/विकास विभाग प्रदर्शनी, परिवहन व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था सहित आदि सभी व्यवस्थाओ को सही ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने आयोजन स्थल पर पेयजल हेतु जल संस्थान द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पानी के भरे टैंकर की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा है कि कार्यक्रम आयोजन होने से पूर्व सभी तैयारी समय से पूर्ण की जाये किसी प्रकार की ढिलाई नही की जाये।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय विद्यालयों से सम्पर्क कर छात्र-छात्राओं के माध्यम से आयोजित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहाकि स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सकों की टीम दवाईयों एवं चिकित्सीय उपकरणों सहित उपस्थित रहने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा है।
जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की रूपरेखा अथवा एक चार्ट पूर्व में ही तैयार कर लिया जाये, जिससे विद्यालयों/सांस्कृतिक विभाग को पता लग सके कि उनकी बारी किस कार्यक्रम के बाद है, फलस्वरूप समय की बचत हो सके एवं निर्धारित समय में कार्यक्रम पूर्ण होने के साथ साथ कार्यक्रम तारतम्य बना रहे। उन्होने शहीद स्मारक की पुताई एवं स्मारक के अन्दर एवं बाहर व्यापक सफाई, चूने का छिडकाव, आयोजन स्थल की सफाई, एप्रोच रोड की सफाई, स्मारक पर बिजली की झालरों की सजावट एवं आयोजन स्थल पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है। उप जिलाधिकारी सदर सुश्री नेहा जैन को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।
समिति के सदस्य श्री उदय खत्री ने बताया कि 17 दिसम्बर 2017 को काकोरी शहीद स्मारक पर वीर रस कवि सम्मेलन एवं कौमी मुशायरा का भी आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री श्रीप्रकाश गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

ग्राम पंचायतों की चारागाह भूमि को विकसित करने के निर्देश

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊः 11 दिसम्बर, 2017
राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों की चारागाह की भूमि को गोचर के क्षेत्र के रुप में विकसित किए जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु प्रदेश के सात जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। निर्देशों में कहा गया है कि मनरेगा योजना के निर्धारित प्राविधानों के अनुरुप होने की स्थिति तक ग्राम पंचायतों में स्थित चारागाहों में बाड़ लगवाकर गोचर भूमि विकसित अथवा पशु आश्रय बनवाये जा सकते हैं।
प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव की ओर से महोबा, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन, झांसी एवं हमीरपुर के जिलाधिकारियों को प्रेषित शासनादेश में कहा गया है कि ग्रमीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की मार्ग-निर्देशिका-2013 के अनुबंध-36 के अनुसार मनरेगा एवं डेयरी तथा पशुपालन विभाग के मध्य कनवर्जेन्स के अंतर्गत भूमि विकास, चारागाह एवं घेराबंदी को मनरेगा के तहत अनुमन्य कार्यों की श्रेणी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र -2014 में मनरेगा अधिनियम-2005 की अनुसूची-1 में विहित वर्गों के लिए तथा बिंदू-5 में पशुधन संवर्धन के लिए अवसंरचना का निर्माण जैसे-पशु आश्रय चारा खिलाने का स्थान आदि को अनुमन्य कार्य श्रेणी में सम्मिलित किया गया है।
शासनादेश में यह भी कहा गया है कि चूंकि मनरेगा योजना अधिनियम आधारित है इसलिए कार्य की मांग के आधार पर निर्मित ग्राम/क्षेत्र/जिला पंचायत स्तर से अनुमोदित व ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत श्रम बजट के सापेक्ष उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुरुप किए जाने का प्राविधान है। अतः मनरेगा योजना के निर्धारित प्राविधानों के अनुरुप होने की स्थिति तक ग्राम पंचायतों में स्थित चारागाहों में बाड़ लगवाकर गोचर भूमि विकसित अथवा पशु आश्रय बनाए जा सकते हैं।
प्रमुख सचिव ने चारागाह की भूमि को गोचर क्षेत्र में विकसित करने के लिए इन 07 जनपदों के जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in