Categorized | लखनऊ.

अखिलेश राज की चौथबसूली और रंगदारी से पलायन भूला नहीं है व्यापारी - डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 December 2017 by admin

लखनऊ 11 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नोटबंदी और जीएसटी को राष्ट्रहित, व्यापारी हित एवं जनहित में मोदी सरकार द्वारा उठाया गया साहसिक निर्णय बताया। श्री पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश राज में लूट, गुण्डई, चौथ वसूली, रंगदारी से पलायन को मजबूर व्यापारी दुर्दिनों को भूला नहीं है। सपा के लिए व्यापारी सिर्फ धन उगाही का माध्यम माध्यम मात्र है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मुद्दा बिहीन विपक्ष नोटबंदी और जीएसटी रट रहा है जबकि उत्तर प्रदेश का जनादेश नोटबंदी को सकारात्मक स्वीकित दे चुका हैं। उत्तर प्रदेश के हालिया सम्पन्न निकाय चुनावों ने यह बता दिया है कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी भाजपा के साथ हैं, नीतियों से सहमत है। उत्तर प्रदेश समस्त कारोबारी जमात इन्ही निकायों में बसती है निकाय चुनाव परिणाम अखिलेश यादव के दुष्प्रचार को आइना दिखा रहे है। अखिलेश यादव जनता से पूरी तरह से कटे हुए है।
उनके पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने पुत्र के आईना दिखाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को कोई गम्भीरता से नहीं ले रहा है। अखिलेश राज में उद्योग धन्धे, व्यापार पूरी तरह से सपाई आराजकता की भेंट चढ चुके थे। उत्तर प्रदेश में निवेश करने से निवेशक घबराते थे। अब उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार है। ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट में देश विदेश से निवेशक भाग लेने आ रहे है और उत्तर प्रदेश में निवेश करने की योजना बना रहे है। अखिलेश व्यर्थ विलाप करना बन्द करें। सकारात्मक, रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायें। उत्तर प्रदेश के विकास सम्बन्धी सकारात्मक सुझावों का भाजपा सरकार स्वागत करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in