Archive | August, 2010

बी0टी0सी0 में मेरिट पर चयन प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा

Posted on 13 August 2010 by admin

प्रदेश में बी.टी.सी. प्रशिक्षण कराने हेतु मेरिट के आधार पर भर्ती करने की प्रक्रिया को बदलकर परीक्षा के आधार पर भर्ती कर प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं की जायेगी। मेरिट के आधार पर वर्तमान में चयन प्रक्रिया को बदले जाने का मामला शासन में विचाराधीन नहीं है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मन्त्री डा0 धर्म सिंह सैनी ने आज विधान सभा में श्री ईश्वर चन्द्र शुक्ल द्वारा पूछे गये अल्पसूचित तारांकित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2001 में परीक्षा में हुई अनियमितता को संज्ञान में लेकर व्यवस्था मेें परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जब से मेरिट के आधार पर चयन करने का निर्णय लिया गया है, कहीं से भी किसी तरह की न तो अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है और न ही कहीं इसे चुनौती दी गई है। जहां तक फर्जी मार्कशीट के आधार पर चयन की बात है, तो जांच किये जाने पर अब तक 346 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर चयन में पूरी पारदर्शिता रहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साफ निर्देश दि उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए नेपाल सीमा से सटे 10 कि.मी.क्षेत्र में निजी क्षेत्र के माध्यम से उर्वरक बिक्री पर रोक

Posted on 13 August 2010 by admin

रसायनिक उर्वरकों की उपलब्धता हेतु प्रदेश शासन पूरी तरह भारत सरकार पर आश्रित है। फास्फेटिक उर्वरक डी.ए.पी. व एन.पी.के. की कमी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा फास्फेटिक उर्वरकों की प्रीपोजिशनिंग की कार्य योजना बना ली गई है। पी.सी.एफ. को नोडल एजेन्सी नामित करते हुए वर्ष 2010-11 में रबी की फसलों हेतु 7.00 लाख मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरकों की प्रीपोजिशनिंग करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रदेश के कृषि मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज विधान सभा में डा0 अजय तोमर द्वारा पूछे गये अल्पसूचित तारांकित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2010-11 में रबी फसलों के लिए भारत सरकार ने प्रदेश को मांग के सापेक्ष जो उर्वरक अनुमोदित किया है, उसमें यूरिया की 26 लाख मी0टन मांग के सापेक्ष 25 लाख मी0टन, डी.ए.पी. की 6.50 लाख मी0टन के सापेक्ष 5.50 लाख मी0टन, एन.पी.के. की 4 लाख मी0टन के सापेक्ष 4 लाख मी0टन तथा एम.ओ.पी. की 1.50 लाख मी0टन के सापेक्ष 1.40 लाख मी0टन उर्वरक अनुमोदित किया है।
कृषि मन्त्री ने अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि केवल किसानों को ही खाद का वितरण हो। इसके लिए खाद विक्रेताओं कोये गये हैं कि किसानों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही खाद का वितरण किया जाय तथा स्टाक रजिस्टर में पहचान पत्र का अंकन भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में खाद की तस्करी रोकने के लिए 10 कि.मी. क्षेत्र में निजी क्षेत्र के माध्यम से खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहां 10 कि0मी0 के दायरे में केवल पी.सी.एफ. के माध्यम से ही खाद बेचा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आठ जनपदों के लिये जिला फोरम अध्यक्ष नियुक्त

Posted on 13 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत चयन समिति की संस्तुति पर आठ जिलों में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के लिये अध्यक्ष की तैनाती कर दी है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक अथवा 65 वर्ष की आयु, इनमें जो भी पूर्ववर्ती हो के लिये होगा।
प्रमुख सचिव श्री जैकब थामस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद एटा के लिये श्री अनीस अब्बास, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, सहारनपुर के लिये श्री हरी सिंह, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, बदायूं के लिये श्री अरूण कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, चित्रकूट के लिये श्री चतुभुZज, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, महराजगंज के लिये श्री रियाज हैदर जैदी, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, हरदोई के लिये श्री बशिष्ट प्रसाद शुक्ला, सेवानिवृत्त जिला जज, गाजियाबाद के लिये श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त जिला जज तथा गाजीपुर के लिये श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल-।, सेवानिवृत्त जिला जज को पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मान्यवर श्री कांशीराम नगर विकास योजना के कार्यों को पूरा करने हेतु चार नगर पालिका परिषदों को 1.39 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 13 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 में मान्यवर कांशीराम नगर विकास योजना के कार्यों को पूरा करने के लिए नगर पालिका परिषद हमीरपुर, राठ, मौदहा तथा नगर पंचायत सिसौली (मुजफ्फरनगर) को एक करोड़ 38 लाख 69 हजार रूपये का ब्याज रहित ऋण देने की स्वीकृति प्रदान की है।
नगर विकास विभाग ने इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद हमीरपुर में मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत हमीरपुर-कानपुर रोड़ नाले के निर्माण के लिये 39.57 लाख रूपये, नगर पालिका परिषद मौदहा में इसी योजना के अन्तर्गत जल निकासी के लिये नाला निर्माण, मीरा तालाब के पास पक्का नाला बनाये जाने हेतु 16.66 लाख रूपये, नगर पालिका परिषद राठ में नाला निर्माण व साइफन निर्माण के लिये 22.46 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नगर पंचायत, सिसौली जनपद मुजफ्फरनगर में सी0सी0रोड इंटरलाकिंग तथा क्षेत्र के पूर्वी कब्रिस्तान में सी0सी0 इंटरलाकिंग टाइल्स कार्य व बाउन्ड्रीवाल के निर्माण के लिये 50 लाख रूपये की धनराशि का ऋण ब्याज रहित स्वीकृत किया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का समायोजन राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत अन्तरण में दी जाने वाली धनराशि से दस समान वाषिZक किश्तों में समायोजित किया जायेगा। इस धनराशि का व्यय केवल स्वीकृत कायोंZ में ही किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकानें बन्द रहेगी- जिलाधिकारी

Posted on 12 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकाने तथा बिक्री स्थान बन्द रहेगें। आदेश का अनुपालन कडाई से कराने के लिए निर्देश दिये है। इस बन्दी के लिए कोई प्रतिफल देय नही होगा।
जिला आबकारी अधिकारी एस.पी. सिंह ने जनपद के समस्त अनुज्ञापी देशी/ विदेशी मदिरा, वीयर, भांग की दुकान, समस्त प्रकार के बार तथा थोक अनुज्ञापन एवं फुटकर विक्रय अनुज्ञापियों को अनुपालन हेतु निर्देश दिये है।
श्री सिंह ने कहा कि आबकारी नीलामी व अनुज्ञापन की शर्तो के अनुसार सभी मदिरा की दुकानें , प्रत्येक प्रकार के बार एफ.एल-2,सी.एल.-2 एलएल-2बी,एफएल-2 ए, बी.डब्लू एफ.एल-2सी, एफ.एल-2 डी, एफ.एल9/9ए,एल-1 की दुकानें तथा ब्रिकी के स्थान स्वतन्त्रता दिवस पर बन्द रखने का प्राविधान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रमुख सडकों और स्मारकों पर साइनेज लगेंगे

Posted on 12 August 2010 by admin

कार्यो मे पारदिशZता और गुणवत्ता पर नज़र रखें-बोबडे

मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे की अध्यक्षता में सिर्कट हाउस पर आयोजित बैठक में कामनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रमुख मार्गो तथा स्मारकों पर साइनेज लगाने और क्वीन्स वैटन रिले के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साइनेज हेतु पर्यटन विभाग को 3 करोड 13 लाख रूपये तथा लोनिवि को एक करोड 07 लाख रूपये की धनरािश स्वीकृत हुई है।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि कार्यो में किसी प्रकार डुप्लीकेसी न हो। विभाग अलग- अलग सडकों पर साइनेज लगाये। लोनिवि द्वारा एम जी रोड पर साइनेज लगाये जायेगें। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा कि सभी साइनेज यूनेस्को तथा आई.आर. सी.- 2010 की गाइड लाइन्स के अनुरूप लगाये। उन्होंने कहा कि बोर्डस पर दूरी/किमी का भी उल्लेख करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर में यह अवश्य उल्लेख करे कि कार्य समय पर पूर्ण न करने पर पैनाल्टी लगेगी और ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है श्री बोबडे ने सचेत किया कि कार्यो में पारदिशZता, उत्कृश्टता और गुणवत्ता पर ध्यान रखे। उन्होंन कहा कि प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता और कार्य क्षमता को देखते हुए एक से अधिक एजेन्सी से कार्य करायें। कार्य पूर्ण होने पर आगामी सात वशZ तक रखरखाव का दायित्व भी कार्यदायी संस्था का होगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि लोनिवि, पर्यटन, विभाग के अधिकारी, एस.पी.(यातायात) , आर.टी.ओ. , आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव कल ही बैठक कर स्थल चयन को अन्तिम रूप दे ताकि अविलम्ब कार्य शुरू हो जाये।

बैठक में साइनेज का प्रिजेन्टेशन भी प्रस्तुत किया गया और सुझाव के आधार पर संशोधन के निर्देश दिये।
बैठक में 20 सितम्बर को क्वीन्स वेटन रिले कार्यक्रमों की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। सैंया चैक पोस्ट से पूरे भ्रमण मार्ग तथा कार्यक्रम स्थलों पर प्रथक-प्रथक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी तैनात किये गये है। वरसात को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समुचित बनाने के निर्देश दिये। एकलब्य स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पैराजिम्पंग की संयुक्त रिहर्सल 18 सितम्बर को होगी। उन्होंने निर्देश दिये प्रदेश के अन्य जनपदों में जहां वैटन रिले के कार्यक्रम हो चुके है उन जनपदों के अधिकारियों से भी समन्वय कर ले। स्टेडियम में 3500 स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। पैराजिम्पंग में 15 जवान भाग लेगें। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी.डी. स्पोर्टस द्वारा किया जायेगा।
बैठक के उपरान्त श्री बोबडे ने जिलाधिकारी श्री अभिजात सहित  वरिश्ठ अधिकारियों के साथ एकलब्य स्टेडियम जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आगरा विकास प्रधिकरण तनवीर जफर अली, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारीगण- कै. आलोक शेखर तिवारी, राम आसरे, जगदीश प्रसाद, अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, एसडीएम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, आरटीओ श्री सोनकिया, एस.पी. ट्रैफिक ए.के. तिवारी, सहायक निदेशक पर्यटन,अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ए.के. सेठी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खासपुर में ग्रामसभा की भूमि का सीमांकन

Posted on 12 August 2010 by admin

लालगढी-सिकन्दरपुर -खासपुर में जल निकासी हेतु स्थल निरीक्षण
जिलाधिकारी अमृत अभिजात के निर्देश पर आज खासपुर में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सभा की भूमि का सीमाकंन किया और जल निगम के अभियन्ताओं ने लालगढी सिकन्दरपुर खासपुर आदि ग्रामों मे जल निकासी की व्यवस्था हेतु स्थल निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी (सदर) श्रीमती शीतल वर्मा  तथा तहसीदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने सीमाकंन कार्य किया।यह कार्य अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 43 आसामी पटृे निरस्त हो गये थे और ग्राम सभा की भूमि रेत में दर्ज होना पाया गया। आज अभियान चलाकर ग्राम सभा की भूमि का सीमाकंन कराया गया। मौके पर कोई अवैध कब्जा नही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में सडक निमार्ण, स्वच्छ शौचालय निमार्ण ,शमशान के लिए रास्ता, जल निकाशी हेतु व्यवस्थाए सुनििश्चत कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसी माह विकास कार्य नागरिकों को दृिश्टगोचर होने लगेगें। उन्होंने कहा है कि जन समस्याओं के निदान हेतु प्रशासन संवेदनशील है और आपसी समन्वय से विकास कार्यो को तत्परता से कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में वशाZ एवं बुवाई की स्थिति सामान्य

Posted on 12 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूखा, बाढ़ एवं अतिवृिश्ट जैसी दैवीय आपदा से निपटने के लिये सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिये गये है, जिसके तहत आकिस्मक कार्य योजना तैयार की गई है और फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थिति से निपटने के लिये सतर्क भी किया जा चुका है। वशाZ जरूर देर से हुई है, परन्तु प्रदेश में सूखे जैसे हालात नहीं हैं। सबसे कम वशाZ वाले पांच जनपदों-कौशाम्बी, बस्ती, मऊ, सन्तकबीर नगर तथा रायबरेली में भी खरीफ फसलों की रोपाई-बुवाई 70 से 98 प्रतिशत तक हो गई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 अगस्त तक प्रदेश में कुल 298.6 मिली मीटर वशाZ रिकार्ड की गई, जो गत वशZ इस अवधि में हुई वशाZ 208.9 मिली मीटर से 89.7 मिली मीटर अधिक है। प्रदेश में खरीफ फसलों के अन्तर्गत विभिन्न कृशि जिन्सों के आच्छादन लक्ष्य 92.76 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 85.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का आच्छादन रोपाई-बुवाई द्वारा किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 92 प्रतिशत है।

प्रवक्ता ने बताया कि धान के आच्छादन लक्ष्य 60 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 54.83 लाख हेक्टेयर, मक्का 9.20 के विरूद्ध   9.07, ज्वार 3.23 के विरूद्ध 2.98, बाजरा 8.51 के विरूद्ध 7.88, अन्य मोटे अनाज 0.17 के विरूद्ध 0.16, उर्द 3.83 के विरूद्ध 3.37, मूंग 0.26 के विरूद्ध 0.24, अरहर 4.07 के विरूद्ध 4.27, मूंगफली 1.07 के विरूद्ध 0.90, सोयाबीन 0.07 के विरूद्ध 0.02 तथा तिल 1.70 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 1.70 लाख अर्थात् शत-प्रतिशत से आच्छादित है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुरादाबाद, जे0पी0 नगर, सहारनपुर तथा बरेली में सर्वाधिक वशाZ हुई है। इन जिलों में 109 से लेकर 149 प्रतिशत तक वशाZ हुई, जबकि कौशाम्बी, बस्ती, मऊ, सन्तकबीर नगर तथा रायबरेली जिलों में सबसे कम वशाZ हुई है। सबसे कम वशाZ वाले पांच जिलों में भी सभी फसलों की रोपाई-बुवाई 70 से 98 प्रतिशत आच्छादन पूर्ण हो चुका है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ में आच्छादन के लक्ष्यों के विरूद्ध रायबरेली में 70 प्रतिशत, सन्तकबीर नगर में 98 प्रतिशत, मऊ में 78 प्रतिशत, बस्ती में 97 प्रतिशत तथा कौशाम्बी में 75 प्रतिशत आच्छादन हुआ है। इन जिलों में आगामी 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनििश्चत कर ली जायेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में फसलों की दशा ठीक है तथा कीट रोग अथवा बीमारी का प्रकोप नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पहली बार 100 मदरसों को अनुदान सूची पर लिया गया

Posted on 12 August 2010 by admin

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितो ंके लिए जो दिशा निर्देश दिए हैं, उनको क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने अल्पसंख्यको ंके उत्थान के लिए पहली बार 1995 में अलग से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का गठन किया था। उन्होंने बताया कि रंगनाथ मिश्रा आयोग एवं सच्चर कमेटी की संस्तुतियों को लागू करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की हैं।

यह जानकारी आज यहॉ सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिये पूरी तरह सजग है और इन वर्गों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन वर्गों के छात्रों को पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा प्रवेश शुल्क की प्रतिपूर्ति की सुविधाएं प्रदान कर लाभािन्वत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंल्पसंख्यक समुदाय की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता दशमोत्तर तथा अभियन्त्रण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को मेडिकल एवं इन्जीनियरिंग पाठ्यक्रमों में परीक्षापूर्व कोचिंग की व्यवस्था की गई है तथा मुस्लिम बाहुल्य 21 जनपदों में मल्टी सेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट योजना चलाई जा रही है। इसके अन्तर्गत अल्पसंख्यकों के लिए इन्दिरा आवास, आंगनवाड़ी केन्द्र, इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ उपकेन्द्र, स्वच्छ पेयजल हेतु हैण्डपम्प, तकनीकी शिक्षा के लिए आई0टी0आई0, भवन आदि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। छात्रवृत्ति वितरण एवं मल्टी सेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान के सफल क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की है।

प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान खासतौर से शैक्षिक उन्नयन के लिए सत्ता में आते ही 100 मदरसों को अनुदान सूची पर लेने की घोषणा की थी। इसके अनुपालन में 100 मदरसों को अनुदान सूची पर ले लिया गया है। इसके अलावा पहलीबार राज्य सरकार द्वारा आलिया (मुंशंी/मौलवी) को हाई स्कूल तथा आलिम को इण्टरमीडिएट के समकक्ष माना गया है, जो अन्य संस्थाओं में प्रवेश तथा सरकारी नौकरी के लिए मान्य है। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यकों की उच्चशिक्षा के लिए लखनऊ में उर्दू, अरबी तथा फारसी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 1995 में मुख्यमन्त्री जी ने अपने शासनकाल के दौरान पिछड़ेवर्ग के मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ दिया, जबकि यह लाभ देने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग ने जुलाई 1994 में ही अपनी संस्तुतियां दे दीं थीं, लेकिन तत्कालीन मुख्यमन्त्री ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया, परन्तु 03 जून, 1995 को मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने पिछड़ेवर्ग के मुस्लिम समुदाय के लोगों को लाभ देने के लिए शासनादेश जारी कराया, जिससे इन वर्गों को 27 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिलने लगा।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा अल्पसंख्यक युवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए नगरीय क्षेत्रों में मान्यवर श्री कांशीराम जी अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिये पूरी तरह सजग और संवेदनशील हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सांसद इलियास आजमी द्वारा बी0एस0पी0 छोड़ने सम्बन्धी अनर्गल प्रलाप, बेबुनियाद व भ्रामक

Posted on 12 August 2010 by admin

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण  बी0एस0पी0 से उन्हें पूर्व में ही निश्कासित कर दिया गया था
बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व सांसद श्री इलियास आजमी द्वारा बी0एस0पी0 छोड़े जाने सम्बन्धी प्रलाप  पूरी तरह से अनर्गल, बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि श्री इलियास आजमी लोक सभा के पिछले चुनाव में पराजित हो चुके थे और बी0एस0पी0 से उन्हें बहुत पहले ही निश्कासित कर दिया गया था और इसके बाद श्री आजमी का बी0एस0पी0 से कोई लेना-देना नहीं रह गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in