Archive | April 6th, 2010

समाजवादी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Posted on 06 April 2010 by admin

कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बड़ी तेजी से हेा रही हैं, जिसमें किसानों की लाखों एकड़ जमीन पर गेहूं की खड़ी फसल और यहॉ तक मकान जल कर राख हो रहेे हैं। अरबों रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। बहुत से लोग जल कर जख्मी हो गये हैं। सूचना के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण पुराने बिजली के तारों का ‘ाार्ट सिर्कट होना है। विद्युत विभाग द्वारा बिजली के तारों को नहीं बदलने से पुराने जर्जर तारों से चिनगारी निकलती है और थोड़ी ही देर में आग भयंकर रूप से फैल जाती है, जिससे गेहूं की खड़ी फसल जल कर नश्ट हो जाती है।

3 एक ओर किसानों की साल भर की कमाई आग मे स्वाहा होती है और दूसरी ओर सरकार के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इतना संवेदनशून्य और लापरवाह हैं कि किसानों पर लाठियॉ और गालियॉ चलाई जाती है। इसी सन्दर्भ में हम आपका ध्यान जनपद सन्तकबीरनगर के थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत 2 अपै्रल, 2010 केा आग लगने की घटना की ओर ध्यान आकिशZत करना चाहते हैं, जिस दिन महूली में किसानों की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। परन्तु पुलिस द्वारा उनकी समस्या के समाधान के वजाय उन पर लाठियॉ और गोलियॉ चलाई गईं, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये । दिनंाक- 04 अपै्रल, 2010 को विधानसभा के पूर्व स्पीकर          श्री माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में महुली में घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि  31 मार्च,2010 को बिजली के तारों से फसल में आग लगी थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष महुली को दी थी, परन्तु उस दिन पुलिस द्वारा केाई कार्यवाही नहीं की गई। अगले दिन 01 अपै्रल, 2010 को फिर गेंहूं की खड़ी फसल में आग लगी, जिसकी भी सूचना पुलिस को दी 2गई परन्तु इस दिन भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब लगातार तीसरे दिन 02 अपै्रल, 2010 को आग लगी ओैर सैकड़ों  बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई, तब पुन: सूचना 12 बजे थानाध्यक्ष महुली को दी गई। परन्तु पुलिस द्वारा दमकल मंगाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर किसान दु:खी होकर बड़ी संख्या में थाना पर पहुंच गये। उस समय पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी बात न सुनकर उनको थाने से भगाने के लिए लाठियॉ और गोलियॉ भी चलाई गई, जिसमें 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए। घायलों मेें श्री भालचन्द, श्री भकालु उर्फ  निजामुद्दीन, रामसहाय तथा रामाप्रीत गम्भीर रूप घायल हुए हैं, जिनको किसानों द्वारा ही अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से तीन को मैडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है तथा अन्य को खलीलाबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद पुलिस अपने अवैध कार्यो को छिपाने के लिए उसी दिन 29 लोगों के नामजद तथा 900 लोगों को अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकद्मा पंजीकृत कर गिरफ्तारी अभियान ‘ाुरू किया। 2 अपै्रल, 2010 की ही रात में इन लोगों ने महुली में कई घरों में छापे डाले और सीढ़ी लगाकर आंगन में उतरे। श्री गणेश सैनी, श्री फिदा मोहम्मद उर्फ झीनक, श्री अब्दुल कलाम, श्री 1फजीउल्ला, श्री इल्ताफ आदि को पुलिस उठा ले गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। पूरे महुली गॉव तथा आस पास के गॉवों में गिरफ्तारी की सम्भावना को देख कर बड़े पैमाने पर लोग गॉव छोड़कर परिवार सहित भाग गये हैं। पुलिस के आतंक से महिलाओं ने बताया कि पी0ए0सी0 के लोग रात में आ कर हम लोगों के फाटक को पीटते हेैं। कि जवान बहु-बेटियॉ गॉव छोड़ने को मजबूर हैं। अभी तक पुलिस विभाग आतंक पैदा कर लोगों केा भयभीत कर कर रहा है। किसानों की ‘ोश फसल खड़ी है, जो कटनी है। पुलिस की इस कार्यवाही से लोग अपनी फसल नहीं काट पा रहे हैं।

आश्चर्य है कि जिन लोगों को गोलियॉ लगी हैं उनकी देख रेख  न तो जिला प्रशासन कर रहा है और न ही जिला अस्पताल से कोई समुचित दवायें दी जा रही है। यह लोग सम्पूर्ण इलाज अपने पैसे से  करा रहे हैं। जब कि यह लोग आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। पुलिस की इस उत्पीड़न की कार्यवाही से जनमानस मे बड़ा आक्रोश है। फर्जी मुकद्मे लग जाने से मौहली के चारों तरफ गॉवा में तनाव व्याप्त है।

कृपापूर्वक हमारी निम्न मागोंं पर विचार करते हुये उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित देने का कश्ट करें।
1. दर्ज फर्जी मुकद्मा को समाप्त कर जो व्यक्ति जेल में अवैध रूप से बन्द हैं उन    लोगों केा तत्काल छोड़ा जाय।
2. घायल व्यक्तियों को मुआवजे के रूप में कम से कम 01-01 लाख रूपया दिया जाये।
3. जिन किसानों की फसल जल गई है उनको फसल का लागत मूल्य के अनुरूप पूरी छति पूर्ति की जाय।
4. जो पुलिस अधिकारी/कर्मचारी इस अवैध कार्यवाही में संलिप्त हैं उनकी उच्च स्तरीय जॉच कराकर निलिम्बत किया जाय तथा तत्काल महुली थाना से स्थानान्तरित किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन

Posted on 06 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्ट्राचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विधान सभा की ओर से नावेल्टी लालबाग चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के समक्ष आम जनता ने हस्ताक्षर कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुरूजोर तरीखे से विरोध किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनता मंहगाई से पूरी तरह से परेशान है भाजपा को छोड़ अन्य राजनैतिक दल मंहगाई के मुद्दे पर मौन है। कांग्रेस मंहगाई एवं बसपा भ्रष्ट्राचार रोकने में पूरी तरह असहाय है। कांग्रेस के राज्य में मंहगाई आसमान छूनी लगती है जबकि भाजपा के शासन काल में मंहगाई पर अंकुश लगा रहता है। बसपा सरकार मूर्ति-स्मारक पार्क बनाने में मस्त है। मुख्यमन्त्री मायावती किसी भी न्यायालय के आदेश को मानने के लिये तैयार नही है। जनहित पर दोनों ही सरकारें जनता की आंखों में धूल झोक रहीं हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उसके निगाहें केवल अब भाजपा की ओर है। हस्ताक्षर अभियान में विद्यासागर गुप्ता, महामन्त्री राजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, महेश साहू दद्दू, नीरा सिन्हा, किरन परमार, मीना वाष्णेZय, शिवशंकर शर्मा दिनेश यादव गुड्डू उपस्थित थे।

 हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्र ने बताया कि कल दिनांक 7 अप्रैल को अतुल अवस्थी द्वारा अमीनाबाद श्रीराम रोड़, अशोक मिश्रा द्वारा डण्डईया बाजार श्रीराम मैरिज हाल, यतीश कुमार द्वारा ई-ब्लाक राजाजीपुरम्, विजय गुप्ता द्वारा कैम्पवेल रोड़ तथा गज्जी निगम द्वारा सहादतगंज चौराहे पर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश विभाजन की ओर बढ़ रहा है कांग्रेस इसकी जिम्मेदार-सूर्य प्रताप शाही

Posted on 06 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के 31वें स्थापना दिवस को लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओंं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। आज दिनांक 06 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष रमेश तूफानी एवं संचालन नगर महामन्त्री मान सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित कर स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी।
 स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के आज 30 वर्ष पूरे हो गये है। विशेष परिस्थतियों में 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुयी। कांग्रेस कभी देश की कसौती पर खरी उतर नही सकी इसलिये भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। भारतीय जनता पार्टी देश तथ समाज की चिन्ता कर रही  है। अपनी स्वच्छ छवि के कारण पार्टी केन्द्र व प्रदेश की सत्ता तक पहुंची। आज देश की सीमायें असुरक्षित है देश विभाजन की ओर बढ़ रहा हैं और इन सबकी जिम्मेदार केन्द्र में बैठी कांग्रेस सरकार है। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी के शासनकाल में जहां चतुर्मुखी विकास हुये वहीं दूसरी ओर मंहगाई पर उन्होंने नियन्त्रण लगाया था।

 श्री शाही ने कहा कि अटल जी ने पोखरण विस्फोट कर देश को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल िक्लंंटन ने अटल जी को फोन कर युद्ध विराम की भी अपील की थी। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अंबानी ने भी आरोप लगाय है कि 10 करोड़ का प्रोजेक्ट 40 करोड़ में दिया गया। घोटालों की इस सरकार के मुखिया प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ऐसे आरोपों पर मौन धारण किये हुयें है। उत्तर प्रदेश भाजपा का महत्वपूर्ण प्रदेश है हम कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि पार्टी को हम पुन: सत्ता शिखर तक पहुंचायेगें।

 किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि देश दूसरी गुलामी बढ़ रहा है मंहगाई एवं आतंकवाद से पूरा देश जल रहा है नक्सल के कारण भारत देश परेशान है परन्तु यूपीए सरकार कोई ठोस कदम उठाने में लाचार है। भाजपा ही इन सब मुद्दों पर गम्भीर से विचार करते हुये कार्यवाही करती है। पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि अटल जी का सपना विकास का था जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने अमल करते हुये केन्द्र एवं प्रदेश की सत्ता बनायी। जनता ने भी विकास  को हाथों हाथ लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर राघवराम मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, गोमती यादव, अमित पुरी, नरेन्द्र सिंह राणा, विजयसेन सिंह, विध्यवासिनी कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मान सिंह, राजीव मिश्रा, अंजनी श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, अतुल दीक्षित, रमेश तूफानी, भिखारी सिंह, अभिजात मिश्रा, विजय गुप्ता, गणेश कन्नौजिया, पुरूषोत्तम पुरी, विनोद तिवारी अप्पू, अंजूराम चन्दानी, विजयलक्ष्मी, रूमाना सिद्दीकी, रिति सिंह, पुष्पासिंह चौहान, दीप्ती वर्मा, संयुक्ता भाटिया, पद्मा पिल्लई, बीना गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, सुकदेव पाण्डेय, एच0एन0 मिश्रा, पी0एन0 श्रीवास्तव, शफाहत हुसैन, मो0 शमीम, शेख इसराइल, मो0 रिजवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एिशयन बैंकर ने एचडीएफसी बैंक को भारत में “बेस्ट रीटेल बैंक“ घोशित किया

Posted on 06 April 2010 by admin

एचडीएफसी बैंक, देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने इस वर्ष एशियन बैंकर का “बेस्ट रीटेल बैंक इन इण्डिया“ (भारत का सर्वश्रेष्ठ रीटेल बैंक) अवार्ड जीत लिया है। एचडीएफसी बैंक लगातार चौथे वर्ष इस अवार्ड को जीतने में सफल रहा है। एशियन बैंकर द्वारा यह अवार्ड कई मानदण्डों के मÌेनज़र प्रदान किया जाता है। पिछले वषोZं की तरह इस वर्ष भी इस अवार्ड को पाने के लिये एशिया पैसिफिक, गल्फ कोआपरेशन काउंसिल (जीसीसी) एवं सेंट्रल एशिया क्षेत्र की अनेक वित्तीय संस्थायें प्रतिस्पद्धाZ में शामिल थीं। “ऑटोमोबाइल लेण्डिंग“ (वाहनों की खरीददारी के लिये दिया जाना वाला ऋ़ण) क्षेत्र में भी बैंक को सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में रखा गया है।

विजेता का चयन जिन मानदण्डों के आधार पर किया जाता है उनमें से कुछ इस प्रकार हैं , रीटेल बैंकिंग इकाई का असाधारण वाषिZक प्रदर्शन, सभी आर्थिक परिदृष्य में लंबी अवधि तक फ्रेंचाइजी बना रहना, चुनिन्दा बाजार में पूर्णतया परिभाषित फ्रेंचाइज, व्यावसायिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाह, नीति परक बैंकिंग, उत्पाद के स्तर पर बिक्री एवं क्रियान्वयन में स्पष्टता, जोखिम प्रबंधन क्षमता का कड़ाई से पालन, उन्नत व्यावसायिक एवं परिचालन प्रक्रिया एवं तकनीकी, गहरी पैठ एवं सक्षम वितरण व्यवस्था, बैंक की रणनीति को समर्थन प्रदान करने के लिये मानव संसाधन के विकास पर ध्यान केिन्द्रत करना।

एशियन बैंकर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2009 की घोषणा करते हुये, कंपनी को भेजे गये सन्देश में प्रकाशन ने कहा है कि, “एचडीएफसी बैंक रीटेल फाइनेंसियल सर्विसेज से सम्बंधित सभी कसौटियोंं पर खरा उतरा है और इसलिये इसे अवार्ड प्रदान करने की अनुशंसा की जाती है।“
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेरठ के वेंकटेश्वर इंजीनियरिंग कालेज में प्रबन्धन द्वारा हमला करने की निन्दा

Posted on 06 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा मेरठ के वेंकटेश्वर इंजीनियरिंग कालेज में अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रबन्धन द्वारा हमला करने के काण्ड की जितनी निन्दा की जाए कम है। यह कालेज मेरठ बाई पास में कंकडखेड़ा में स्थित है।

 छात्रों की बात सुनने के बजाए उनके प्रदर्शन पर प्रबन्धन के दुव्र्यवहार का जब प्रेस के छायाकार चित्र खींच रहे थे तो उन पर भी हमला किया गया। इसमें अमर उजाला, दैनिक जागरण एवं हिन्दुस्तान के छायाकार घायल हो गये हैं। क्षोभ की बात तो यह है कि एस0पी0 और एडीएम सिटी ने पत्रकारों को संरक्षण देने के बजाए खुद भी उनके साथ दुव्र्यवहार किया। बताते हैं कि कालेज प्रबन्धन को एक बसपा मन्त्री का संरक्षण प्राप्त है। इस घटना की उच्चस्तरीय जॉच होनी चाहिए और निर्दोष छात्रों तथा प्रेस छायाकारों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलिम्बत कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अग्निदेव का कहर, जिले में सैकड़ो आशियाने खाक

Posted on 06 April 2010 by admin

थाना गोसाईगंज अन्तर्गत ग्राम मलवा निकट पलिया इण्टर कालेज गुण्ड पकाते समय 12बजकर 15 मि0 लगी आग से करीब 60 घर जलकर खाक हो गये।  जिसमें पांच मवेिशयों के जलने से मृत्यु व एक व्यक्त के झुलसने के समाचार है। जीवन मृत्यु से जूझ रहा झुलसा व्यक्ति जिला चिकित्सालय में शय्या पर पड़ा है। आग की चपेट में आने से मरे पाचं भैस व गृहस्थी के स्वाहा होने से पचास लाख रूपये की सम्पत्ति क्षति होने का अनुमान है। विलम्ब से पहुंचे दमकल लगभग 1,30 घण्टे बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किन्तु असफल होने पर तीसरी दमकल अमेठी से व अम्बेडकर नगर से अग्नि शमन  बुलाई गई तब लेकिन  आग पर काबू नही पाया गया।

 प्राप्त सूचना के अनुसार जिले भर में दर्जनो जगह लगी आग में लगभग सौ घर जलकर राख हो गये। अमेठी क्षेत्र ताला ग्राम सभा में 15 घर, पीथी पुर 02 घर, लखारा 04 घर, दत्ता मिश्र का पूरा 07 घर, टीकर मांफी धोएं 05घर, पीपर पुर थाना क्षेत्र सिण्ठी में 05 घर, जयसिंहपुर थाना क्षेत्र मलवा मेंं 60 घर जल कर राख होगये। उक्त मौके पर एडीएम प्रशासन, एसडीएम जयसिंहपुर, तहसीलदार जयसिहंपुर, एडिशनल एस0पी0, बीडीओ जयसिहंपुर एंव कूरेभार एसओ गोसाईंगंज सहित प्रशासनिक तबका मलवा गांव में मौजूद रहा। आग मे एक आदमी झुलस गया। चार गाय, एक बछड़ा, पाचं भैंस आग में जलकर मर गये। सूत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि आग शीतला प्रसाद रावत के घर से लगी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जयसिंहपुर के सन्तबक्श सिंह ने सरकार से प्रत्येक परिवार को 05-05 लाख रूपये देने की मांग की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पानी के लिए बेहाल देश………

Posted on 06 April 2010 by admin

बूंद-बूंद पानी को तरसता देश कोई लेकिन पानी की राजनीति ने प्रक्रति के इस स्वभाव को भुलाने की अक्षम्य गलती की है। इसलिए लोग बूंद-बूंद पानी के लिए बेहाल है। एक बड़ी गलती हमसे यह हुई कि हमने पानी रोकने के समय सिद्ध और स्वयं सिद्ध तरीकों को पुराना या परम्परागत कहकर छोड़ दिया।

भारत के पास विश्व की 2.45 प्रतिशत् धरती है और लगभग 17 प्रतिशत् आबादी। 1947 में देश के 223 गाव में पानी कम था। अब उनकी संख्या लगभग 90 हजार हो गई है। 90 प्रतिशत् ग्रामीण आबादी गहरे या उथले भूमिगत जल पर निर्भर है। देश की 80 प्रतिशत् आबादी भू-जल का अनियन्त्रण दोहन कर रही है। भारत वर्ष की आबादी दिन भर दिन बढ़ती ही जा रही है। परन्तु पानी के लिए आज तक सटीक कदम नहीं उठाया गया। जिससे आने वाले संकट से बचा जा सके।

हमारा देश कभी तो पानी की मार झेलता है तो कभी पानी की किल्लत को। अगर सही योजनाबद्ध तरीके से नदियों को एक-दूसरे से जोड़ा जाए तो ना पानी की मार और न ही किल्लत का सामना करना पड़ेगा परन्तु हमारे देश के कई राजनीतिज्ञ ही विकास में सबसे बड़ी बाधा डालने वाले है जो काम 2 वर्ष मे पूरा होना चाहिए उसे 4 वर्ष से पहले पूरा होने ही नहीं देते। हमारे देश की विकास दर बहुत धीमी गति से चल रही है। अगर राजनीतिज्ञ विकास में रोड़ा न बने तो यह देश बहुत तेज गति से विकास करे। जिस तरह अन्य देश बहुत तेज गति से विकास कर रहे है। उदाहरणार्थ चीन की विकास दर भारत देश के मुकाबले में बहुत ज्यादा है परन्तु चीन का बहुत सारा भू-भाग लगभग 2/3 भाग जो कि निर्जन है कहने का तात्पर्य है कि वह भाग जहां पर लगभग सारा वर्ष बर्फ पड़ी रहती है जहां पर जीवन व्यतीत करना काफी कठिन है। लेकिन फिर भी चीन अपने विकास का झण्डा फहराये हुए है। पता नहीं कि हमारा देश भ्रष्ट राजनीतिज्ञों की मार कब तक झेलेगा।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in