Archive | April 7th, 2010

नक्सलियों द्वारा सी0आर0पी0एफ के जवानों की सामूहिक हत्या दुर्भाग्यपूर्ण -मुख्यमन्त्री

Posted on 07 April 2010 by admin

मुख्यमन्त्री ने सामूहिक हत्याकाण्ड पर गहरा षोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेष की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा मेें कल नक्सलियों द्वारा सी0आर0पी0एफ के जवानोें पर किये गये हमले को कायराना और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जवानों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमन्त्री ने एक षोक सन्देष में कहा कि नक्सलियों द्वारा की गई इस नृषंस कार्यवाही को किसी भी दषा में उचित नहीं कहा जा सकता है।

सुश्री मायावती ने इस घटना में मारे गये सी0आर0पी0एफ0 के जवानों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की षान्ति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि इस जघन्य हमले में उ0प्र0 के अनेक जवान षहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संकट की इस घड़ी में षहीदों के परिवारों के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ताओं पर किये गये लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा

Posted on 07 April 2010 by admin

लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने कानपुर में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किये गये लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा की और न्यायायिक जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि बसपा सरकार के शासन में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की कई विभत्स घटनायें हुई है। यह सरकार अधिवक्ता विरोधी है। उन्होंने कहा कि कानपुर में निर्दोष अधिवक्ताओं पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, यह निन्दनीय घटना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 07 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से पूरा देश शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में भाजपा शहीद जवानों के शोकाकुल परिवार के साथ है। विधानमण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। चारो और शोक की लहर है। इस हमले से देश की अपूणÊय क्षति हुई। उन्होंने ईश्वर से शहीदों को मोक्ष तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रदेश मुख्यालय पर आज हुई शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। पार्टी स्वाभाविक रूप से सुरक्षा बलों की हत्या से शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस शोक के समय केन्द्रीय गृहमन्त्री पी0 चिदम्बरम को राजनैतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। शोक सभा में विधायक यशपाल सिंह चौहान, विजयसेन सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो वाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, सहमुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, आई0पी0 सिंह, दिनेश्वर सिंह, के0एन0 बाजपेयी, शिवकुमार सिंह, दिवाकर सेठ, लालजी त्रिपाठी, अनिल बाजपेयी, राघवेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर शुक्ला ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पासी जाति के उत्पीड़न, समस्याओें के समाधान के लिये महामहिम राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन

Posted on 07 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद रामनरेश रावत ने बसपा सरकार में पासी जाति के उत्पीड़न, समस्याओें के समाधान के लिये महामहिम राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। मोर्चे ने राज्य के पासी राजा महाराजाओं सम्बंधी ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की साथ ही राज्य द्वारा स्थापित/निर्मित किये जाने वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों, भवनों, मार्गो, सेतुओं आदि के नामकरण में इन राष्ट्रभक्त बलिदानियों के नामों को भी प्राथमिकता प्रदान की जाये। आरक्षण व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह द्वारा सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशो को लागू करने की मांग की गई। दलित आरक्षण में अतिदलितों व अतिपिछड़ों के अलग-अलग आरक्षण की पैरवी की गई। कहा गया कि लाभ 65 अनु0 जाति की जातियों में बराबर मिलता। सर्वाधिक पासी आरक्षण का। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य रामनरेश रावत, श्रीमती सरोज रावत, जगतपाल, नरेन्द्र कुमार, विनय कुमार रावत, सन्दीप कुमार रावत, जितेन्द्र कुमार, सत्यनाम रावत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नक्सली हमले में मारे गये जवानों को भाजपा महानगर ने श्रद्धांजलि दी

Posted on 07 April 2010 by admin

देश के सबसे बड़े नक्सली हमले में मारे गये जवानों को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सैकड़ों कार्यकत्ताZओं ने श्रद्धांजलि दी। आज दिनांक 7 अप्रैल को नगर कार्यालय कैसरबाग पर नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई जिसमें केन्द्र की कमजोर यू0पी0ए0 सरकार की घोर निन्दा की गई।

नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज यूपीए के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। देश महंगाई और आतंकवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है। केन्द्र सरकार के मन्त्री केवल कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। गृहमन्त्री पी0 चिदंबरम देश के विफल गृहमन्त्री साबित हुए हैं। भाजपा के ही शासनकाल में देश शक्तिशाली बना था। श्रद्धांजलि सभा में नगर महामन्त्री मान सिंह, राजीव मिश्रा, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, विष्णु गर्ग, रीता पाठक, विजय लक्ष्मी, पुष्पा सिंह, गणेश कनौजिया, विजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, मो0 रिजवान, बृजकिशोर द्विवेदी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

दूसरी ओर अमीनाबाद शिव मन्दिर पर विधायक विद्यासागर गुप्ता, प्रदीप भार्गव, राजीव मिश्रा, मान सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, अतुल अवस्थी, प्रभु जलाल, पद्मा पिल्लई, महेश साहू दद्दू, केदारनाथ बाजपेयी रिंकू सोनकर, शोभा राजपूत ने मोमबत्ती जलाकर नक्सली हमले में मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने यू0पी0ए0 सरकार से तत्काल नक्सलियों पर कार्यवाही करते हुए नक्सलवाद को रोकने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिविर लगाकर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

Posted on 07 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि आज शहर के विभिन्न वाडोZ में महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव सहित सभी विधायकों ने शिविर लगाकर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा के हस्ताक्षर अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। राजीव मिश्रा ने बताया कि डण्डईया बाजार श्रीराम मैरिज हाल में पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा, पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ, पार्षद संजय मिश्रा, अनूप बाजपेयी, पंकज शुक्ला द्वारा, ई-ब्लाक राजाजीपुरम् पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, यतीन्द्र चतुर्वेद, अंजनी श्रीवास्तव, सुखदेव पाण्डेय, मनीष दीक्षित द्वारा, कैम्पलरोड़ पर पार्षद विजय गुप्ता, एच0एन0 मिश्रा द्वारा, सहादतगंज में पुरूषोत्तम पुरी, गज्जी निगम, उमा साहू द्वारा पानदरीबा पर विधायक सुरेश तिवारी, महामन्त्री मान सिंह, रामगोपाल, सुरेन्द्र शर्मा, विष्णु गर्ग द्वारा अमीनाबाद में विधायक विद्यासागर गुप्ता, मुकेश शर्मा, अतुल अवस्थी द्वारा तथा भूतनाथ इन्दिरानगर में रीता खन्ना, प्रतिभा सिंह, सुधा द्विवेदी द्वारा महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। प्रदेश के सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच जाकर महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में अरविन्द पाण्डेय, कमल तिवारी, विजय तिवारी सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।

कल दिनांक 8 अप्रैल को चौपटिया चौराहे पर अनुराग मिश्र, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, साकेत शर्मा, जलसंस्थान पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, राजेश मालवीय, सुखदेव पाण्डेय, गणेश शुक्ला, आलमनगर में अशोक केवल, अनिल सिंह चौहान तथा हैदरगंज में गणेश वर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा के चेक अनादरण के मामले मे गैर जमानती वारंट

Posted on 07 April 2010 by admin

डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा के चेक अनादरण के मामले में शहर की एक अदालत ने मेसर्स मून अप इनफोटेक प्रा. लि. अलीगढ़ के चेयरमैन अभिशेक वाश्णेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हैं अभिशेक वश्णेय अलीगढ़ के महापौर आशुतोश वाश्णेय के पुत्र है। मे. पवनसुत एण्ड क्रियेशन्स प्रा. लि. महानगर, लखनउ की ओर से दायर आपराधिक वादों में वकील शैलेन्द्र सिंह चौहान की दलील थी कि अभियुक्त कंपनी ने उनसे संस्थान के सजावटी विज्ञापन छपवाए थे। भुगतान के एवज में 95 दिन बाद की पोस्टडेटेड चेकें दी गई। जब उन्हें बैंक में जमा किया गया तो वे अनादृत हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

42 सी0आर0पी0 एफ जवानों के शव आज जब चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (अमौसी) पर आए

Posted on 07 April 2010 by admin

छत्तीसगढ़ के दान्तेवाड़ा में 6 अपै्रल, 2010 को हुये नक्सली हमले में शहीद उत्तर प्रदेश के 42 सी0आर0पी0 एफ जवानों के शव आज जब चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (अमौसी) पर आए तो वातावरण शोकाकुल हो उठा। नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री अखिलेश यादव, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चोैधरी ने अपनी श्र्रद्धान्जलि दी और शोक सन्तप्त परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों में श्री अखिलेश यादव के गनर श्री जय सिंह का पुत्र सत्येन्द्र सिंह भी हैं।

akhilesh-ji-airport-lkoअखिलेश यादव ने कहा कि आन्तरिक सुरक्षा और आतंकवाद भारत के लिए बड़ी चुनौती है। सरकार और जनता दोनों को इसके विरूद्ध खड़ा होना चाहिए। केन्द्रीय गृहमन्त्री को भी इस मुद्दे पर गम्भीरता से विचार कर बोलना चाहिए। नक्सलवाद का दमन ही एकमात्र उपाय नहीं, राजनैतिक स्तर पर भी उसका समाधान खोजा जाना चाहिए। नक्सली क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के साथ विकास पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने यू0पी0 में नक्सलवाद को बढ़ने नहीं दिया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं स्वीकृत की गई थीं। इसलिए श्री मुलायम सिंह यादव के मुख्यमन्त्रित्व काल में प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाएं नहीं हुई थी।

हवाई अड्डे पर शहीद जवानों को श्र्रद्धान्जलि देने के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री  अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, पूर्व विधायक  शारदा प्रताप शुक्ला,  किशन दादा सभासद, श्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती मुन्नी पाल,  रमेश यादव, श्री दिनेश सिंह,  गिरधारी लोधी, मो0 इशहाक, मो0 ऐबाद, श्रीमती लता बंसल, तारा चन्द यादव एवं  मधुर अवस्थी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in