Categorized | लखनऊ

डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 07 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में मारे गये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से पूरा देश शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में भाजपा शहीद जवानों के शोकाकुल परिवार के साथ है। विधानमण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। चारो और शोक की लहर है। इस हमले से देश की अपूणÊय क्षति हुई। उन्होंने ईश्वर से शहीदों को मोक्ष तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रदेश मुख्यालय पर आज हुई शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। पार्टी स्वाभाविक रूप से सुरक्षा बलों की हत्या से शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस शोक के समय केन्द्रीय गृहमन्त्री पी0 चिदम्बरम को राजनैतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। शोक सभा में विधायक यशपाल सिंह चौहान, विजयसेन सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो वाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, सहमुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, आई0पी0 सिंह, दिनेश्वर सिंह, के0एन0 बाजपेयी, शिवकुमार सिंह, दिवाकर सेठ, लालजी त्रिपाठी, अनिल बाजपेयी, राघवेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर शुक्ला ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in