Archive | April 9th, 2010

दिन की सुर्खिया

Posted on 09 April 2010 by admin

21

10

7

6

5

4

31

Comments (0)

लालजी टण्डन की उपस्थित में मंहगाई विरोधी अभियान में महिला मोर्चा ने हस्ताक्षर कराये।

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में  कैसरबाग, चौक, मोहान रोड, राजाजीपुरम, अम्बेडकरनगर, मवैया पर शिविर लगाया गया। हस्ताक्षर अभियान प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि शिविर में सांसद लालजी टण्डन, महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, मेयर डा दिनेश शर्मा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी सहित पार्षद एवं मण्डल अध्यक्षों की उपस्थिति में आम जनता ने मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध बढ़चढ़ कर हस्ताक्षर किये। आम जनता ने भाजपा द्वारा चलाये गये इस अभियान को जनहित के मुद्दों पर सफल अभियान बताया।

kaisar-bag-cho-wrahe-per-mahgaye-ke-khilafh-hastachar-abhiyan-me-hastachar-karte-sansad-lal-ji-tandanकैसरबाग चौराहे पर महिला मोर्चा द्वारा लगाये गये शिविर में सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने मंहगाई के कारण महिलाओं का घर का वजट बुरी तहर से बिगड़ गया है। अटल जी के शासन काल में जो गैस घर बैठे उपलब्ध होती थी। अब लोगों को घण्टों लाइन लगाकर भी नही मिला पाती। भ्रष्टाचार के कारण मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन सबके लिये केन्द्र की कांग्रेस और राज्य की बसपा सरकार दोषी हैंं। जनता इनके मुक्ती पाना चाहती है। हस्ताक्षर अभियान में नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, विधायक विद्यासागर गुप्ता, पद्मा पिल्लई, बीना गुप्ता, अंजू रामचन्दानी, मनोरमा शुक्ला, चन्द्रा रावत, पुष्पासिंह चौहान, विजय लक्ष्मी, रिति सिंह, जया शुक्ला, मीना तिवारी, मंजू मिश्रा, शोभा निगम, मीना वाष्णेZय, शोभा राजपूत, आदि महिलायें ने भाग लिया। चौक चौराहे पर महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, मेयर डा0 दिनेश शर्मा, गोपाल टण्डन, रमेश कपूर, विपिन अवस्थी, सालू टण्डन ने शिविर लगाकर मंहगाई के विरोध में हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर नागेन्द्र नाथ एवं डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपीए एवं बसपा के राज्य में विकास कार्य रूके पड़े हैं। राज्य की बसपा सरकार ने मूर्तियां पार्क एवं स्मारक बनाने में सरकारी खजाने का खुला दुरूप्रयोग कर रही है। मोहान रोड एवं शक्ति चौराहा राजाजीपुरम पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, एच0एन0 मिश्रा, यू0एन0 पाण्डेय, तरूण गुप्ता ने मंहगाई के विरोध में आम जनता से हस्ताक्षर कराये। मंहगाई से जनता काफी आक्रोशित है। अम्बेडकर नगर एवं मवैया पर विधायक सुरेश तिवारी, पार्षद गणेश कन्नौजिया, रामगोपाल जायसवाल ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर शिविर का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर किये। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि कल दिनांक 10 अप्रैल को आलमबाग, लालकुंआ, कोठारी बन्धु पार्क, बुद्धेश्वरम् चौराहे तथा डालीगंज पर मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध में हस्ताक्षर चलाया जायेगा।

महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता पाठक ने ए-ब्लाक राजाजीपुरम तथा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पुष्पा सिंह चौहान ने कैनाल कालोनी में हस्ताक्षर अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद करते हुये लोगों से मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर कराये। पूर्व जिलाध्यक रीता पाठक ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार महिला आराक्षण बिल को लटका कर महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। भाजपा के समर्थन के बावजूद बिल ना पास करा पाना। यूपीए सरकार  से जनता इसका जबाब चाहती है। यु0मो0 सदस्य पुष्पासिंह चौहान ने कहा कि मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुयीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोधी रैली की तैयारी

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोधी रैली की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश मुख्यालय पर युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों-जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की गई तथा युवा मोर्चे की अधिक से अधिक भागीदारी का फैसला हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ ने कहा कि सरकार प्रायोजित बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर ही भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने तथा रैली भारी संख्या जुटाने का आहवान किया।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोर्चे के सभी जिलाध्यक्ष 12 व 13 अप्रैल को अपने-अपने जिलों में बैठक कर अधिक से अधिक संख्या लाने की रणनीति बनायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी टीम जिलों-जिलों में जाकर जनसम्पर्क करेगी और लोगों को कमरतोड़ महंगाई आदि के सवाल समझाकर जाने का आग्रह करेगी। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों-जिलों में रैली को सफल बनाने हेतु बैठक तथा जनसम्पर्क करने के लिये जिले भी आवंटित किये गये।

बैठक में मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश द्विवेदी, प्रशान्त पटेल, मन्त्री शैलेन्द्र शर्मा `अटल´ सोमेन्द्र तोमर, कोषाध्यक्ष विभु बंसल, महामन्त्री राजेश चौधरी, अनुराग सिंह बड़े जी, मनोज पोसवाल, पवन शर्मा, कुलदीप, विवेक सिंह गुड्डू भैया´, दीपक सिंह, अजीत सिंह, तरूण चौहान, प्रमोद गुप्ता, अभिजात मिश्रा, पंकज, भैरव दत्त, संजय बाली, शशांक शेखर पाण्डेय, पुष्पा सिंह चौहान, व गोपाल सिंह सहित सभी जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दोनो दल एक दूसरे की सरकारों के समर्थक व संरक्षक हैं

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस व बसपा पर राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, अराजकता और जानलेवा महंगाई जैसे मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाने और सतही राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बसपा नेताओं की तू तू - मैं मैं को मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने वाला करार देते हुए कहा कि दोनो दल एक दूसरे की सरकारों के समर्थक व संरक्षक हैं। बसपा केन्द्र सरकार की समर्थक दल है। केन्द्र बसपा सरकार की असंवैधानिकताओं के विरूद्ध उसे संरक्षण देता है। दोनो दल कोई न कोई बहाना ढूंढकर आपस में लड़ते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन वास्तव में दोनो की नीति एक है। दोनो अल्पसंख्यकवादी हैं। दोनो महंगाई बढ़ाने के दोषी हैं। दोनो भ्रष्टाचार को संरक्षण देते हैं, भ्रष्टाचार बढ़ाते हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार ने आम जनता का ध्यान हटाने के लिये ही रायबरेली में एक केन्द्रीय मन्त्री को एक उद्घाटन कार्यक्रम से रोकने का प्रयास किया था। दोनो दलों ने एक दूसरे के विपरीत बयानबाजी की। इसके पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमन्त्री पर टिप्पणी की थी। दोनो दलों ने परस्पर बयानबाजी करते हुए इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया। आम जनता से जुड़े मूलभूत प्रश्न अधर में चले गये। दोनो किसी न किसी बहाने अनावश्यक और बेकार की बहस में उलझे रहते हैं। बसपा कांग्रेस का वास्तविक विरोध नहीं करती। कांग्रेस बसपा के लूटराज का भी वास्तविक विरोध नहीं करती। बसपा सरकार ने अनेक बार संवैधानिक मर्यादाओं का अतिक्रमण किया है। लेकिन केन्द्र ने राज्य सरकार से पूछतांछ भी नहीं की। आम जनता दोनों दलों की मित्रता और एक जैसा चरित्र जानती है। दोनो मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं और बुनियादी समस्याओं से आम जनता का ध्यान हटा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

झलकारी को एक प्रकाशक द्वारा नर्तकी की श्रेणी में रखने के खिलाफ कठोर कार्यवाही की माग

Posted on 09 April 2010 by admin

1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में झांसी के किले का एक फाटक धोखे से खोले जाने पर अंग्रेजी सेना से रानी लक्ष्मी बाई को सकुशल बाहर निकालने और स्वयं लक्ष्मी बाई बन कर मुकाबला करने वाली झलकारी को एक प्रकाशक द्वारा नर्तकी की श्रेणी में रखा गया है जो झलकारी बाई ही नहीं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई स्वतन्त्रता दिलाने वाले शहीदों और बुन्देलखण्ड के इतिहास का घोर अपमान है जिसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।

jhalkari_bai-1आगरा के प्रकाशक द्वारा ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर वीरांगना झलकारी को अपमानित चरित्र के रूप में प्रदिशZत करने के सम्बन्ध में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग झांसी में तैनात रहे उप निदेशक िशवप्रसाद भारती ने आगरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रकाशन जब्त करने और कानूनी कार्यवाही करने को लिखा है। उन्होंने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति तथा झांसी, बान्दा, महोबा, चित्रकूट, जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रकाशन जब्त करने व कानूनी कार्यवाही करने की अपेक्षा की हैं।

चेतना प्रकाशन आगरा द्वारा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की एम0ए0 उत्तरार्द्ध इतिहास विशय के प्रथम प्रश्न पत्र “बुन्देलखण्ड का राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास´´ विशय के लिये “चेतना 20 क्वेश्चन 2010´´ शीशZक क्वेश्चन पेपर पुस्तिका प्रकािशत की गई है। इसके पृश्ठ संख्या-5 से 18 तक खण्ड-अ में 75 वस्तु निश्ठ प्रश्न दिये गये है। प्रश्न 9 में “छत्रसाल के दरबार की प्रसिद्ध नर्तकी कौन थीर्षोर्षो´´ प्रश्न के सम्भावित चार उत्तर (अ) झलकारी बाई (ब) मस्तानी बाई (स) लैला (द) पद्यनी, में से (ब) को सही दशाZया गया है। इन उत्तरों में “झलकारी बाई´´ को भी नर्तकी दशाZया गया है जबकि झलकारी बाई नर्तकी नहीं बल्कि 1857 के स्वतन्त्रता की सुप्रसिद्ध वीरांगना थी।

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार झलकारी बाई झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की सेना में महिला सेनापति थी जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजी सेना से जमकर संघशZ किया था  और अंग्रेजों के दान्त खट्टे कर दिये थे। जब रानी की सेना का एक विश्वास घाती दूल्हा जू अंग्रेजों से मिल गया और एक फाटक खोल दिया तब अंग्रेजी सेना किले पर कब्जा करने की ओर घुस पड़ी थी। जब रानी की सेना के बहादुर सेनानी और वीरागनाएं मारी जा रही थी उस समय झलकारी ने स्वामिभक्ति की एक अद्भुत  मिशाल पेश करते हुये लक्ष्मी बाई की जान बचाई थी।

झलकारी बाई की शक्ल रानी लक्ष्मीबाई से हूबहूं मिलती थी, जब अंग्रेजी सेना किले में कब्जा करने वाली थी उस समय झलकारी बाई ने अपनी सूझबूझ और स्वामिभक्ति का परिचय देते हुये स्वयं रानी लक्ष्मी बाई बन कर अंग्रेजी सेना से संघशZ करती रही और असली झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को सकुशल बाहर निकाल दिया था। बाद में अंग्रेजी सेना द्वारा पकड़े जाने पर शहीद हो गई थी। झलकारी बाई के बलिदान को बुन्देलखण्ड का इतिहास कभी भुला नहीं सकता।

ऐसे त्याग और बलिदान की मिशाल पेश करने वाली वीरागंना को नर्तकी की श्रेणी में रखना झलकारी बाई का ही नहीं, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और बुन्देलखण्ड के इतिहास का घोर अपमान है। झलकारी बाई का विस्तृत इतिहास भारत सरकार के सूचना एवं प्रसरण मन्त्रालय, प्रकाशन विभाग द्वारा “झलकारी बाई´´ शीशZक से प्रकािशत पुस्तिका में भी देखा जा सकता है। भारत सरकार के पोस्ट एवं टेलीग्राफ विभाग द्वारा 22 जुलाई 2001 में “झलकारी बाई´´ पर डाक टिकट जारी किया गया है जिसमें स्पश्ट है कि झलकारी बाई को बुन्देलखण्ड की विभूतियों में प्रमुख स्थान प्राप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

List of U.P IAS Transferred 09April 2010

Posted on 09 April 2010 by admin

transfer-09april-2010

Comments (0)

विद्युत केे जर्जर तारों की सार्ट शिर्कट से दस बीघा गेहूं राख

Posted on 09 April 2010 by admin

राज्य सरकार के विद्युत विभाग की लूट खसोट ने जहॉ राजीव गॉधी विद्युत परियोजना को नि:फल कर दिया तथा कागजी कोरम पूरा करके सारा धन डकार गया। जिसका परिणाम किसान अपनी खड़ी फसल को जलते हुए देख रहा है। जनपद में अग्निदेव के ताण्डव ने जहॉ अपना कहर बरपाया है  वही। विद्युत विभाग की जीर्ण शीर्ण व्यवस्था के कारण तारों की सार्ट शिर्कट से भी लाखों की फसल जल कर नश्ट हो रही है। यदि विद्युत विभाग जर्जर हुए तारों को बदल देता तो शायद इस तरह से लगने वाली आग से किसान भूखों मरने को मजबूर न हो रहे होते। आज फिर विजली की सार्ट शिर्कट से कुड़वार थाना क्षेत्र में पेटोल पंप के पास ग्राम देवल पुर में विजली के तार से हुए सार्ट शिर्कट सें आग लग जाने के कारण दस बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। खबर लिखे जाने तक अग्नि शमन दल नहीं पहुंचा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अग्नि देव के कहर ने ग्राम मलवा को मलवा में बदला

Posted on 09 April 2010 by admin

अग्नि देव के कहर ने एक खुशहाल गॉव मलवा को दिनांक 6 अप्रैल के ताण्डव ने मलवे में बदल दिया। तहसील जयसिंहपुर थाना गोसाईगंज कायही गॉग वर्मा बाहुल्य हैं। पूर्णतया सम्पन्न गॉव ख्ॉडहर में नज़र आ रहा है। प्रशासन द्वारा दिनांक 7 अप्रैल को जिलाधिकारी एवं जयसिंहपुर विधायक की उपस्थित में प्रत्येक पीड़ित परिवार को पच्चीस सौ का चेक बितरित किया जो इस मंहगाई के दौर में उंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। 25 सौ रूप्यंमें एक छप्पर भी नही रखा जा सकता। करीब 50 लाखों रूप्ये से ज्यादा का नुकशान ग्राम मलवे में हो चुका है। गाय ,भैंस, बकरियॉ भी मर चुकी हैं। ग्राम वासी खुले आसमानउ के नीचे रहने को मजबूर हैं परन्तु प्रशासन चेक बॉट कर अपना फर्ज पूरा कर चुका है। इस क्षेत्र के लोगों ने जागरूकता का मिशाल कायम किया है। ग्राम पलिया महमूदपुर, बनमई, मूगर,डीहढग्गूपुर, भटमई और अगल- बगल के गावों के लोगों ने गेहूं, चावल, आलू, कपड़ा इकट्ठा करके मलवा गॉव  तक पहुंचाया है। आर्ट ऑफ लिविंग ने डाद्ध आर0 ए0 वर्मा के नेतृत्व में वस्त्रादि वितरित िेकया तथा नि:शुल्क चिकित्सा का जिम्मा लिया। ब्लाक प्रमुख कूरेभार सनद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह लगाातार ग्राम वासियों को अपने सहयोगियों के सहयोग से लंंगर व्यवस्था का जिम्मा लिया। वहीं पलिया पलिया इण्टर कालेज का विद्यालय परिवार धन इकटृठा कर 30 हजार रूप्येंक ा सहयोग रािश ग्राम वासियों को वितरित किया। वहीं समाजिक संस्थाऐ आगे आकर इस बिपदा की घड़ी में ग्राम वासियों को सहायता प्रदान कर रही हैं आज इस उजड़े चमन को देखकर बरबर ही जबॉ पर आ जाता है। कल जहॉ बस्ती थी खुिशयॉ, आज है मातम वहॉ। वक्त लाया था बहारे वक्त लाया ह ैखिजॉ

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेता जी के शहादत दिवस पर गोश्ठी सम्पन्न

Posted on 09 April 2010 by admin

विश्व साम्राज्यवादी व्यवस्था के ब्रिटिश साम्राज्यवाद की चूल हिलाने वाले नेता जी सुभाश चन्द्र बोश की सहादत 9 अप्रैल को शैली  मारी आश्रम में हो चूकी है। नेता जी नही हैं मगर उनके विचार  आज भी जन- जन को प्रेरणा दे रहे हैं कि परिवर्तन प्राकृतिक नियम है ऐसी दशा में नेता  जी के सपनों का भारत बनानें के लिए देश के युवकों को पूंजीसाहों के खिलाफ 66 वॉ मॉ मेरा रंग दे बसन्ती चोला का गान होगा। भारत की क्रान्ति समाज वादील प्रार्टी माननीय ले0 की जिला इकाई द्वारा 9  अप्रैल कों नेता जी के शहादत दिवश पर प्रदेश कार्यालय जिला पंचायत में की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विक्रम ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Posted on 09 April 2010 by admin

नगर में जिस बेतहाशा गति से विक्रम टैम्पो सवारी भरने के चक्कर  में आज एक बार फिर  एक नवयुवक की जान ले ली। के एन आई के पास तेजी से आते एक विक्रम ने एक मोटर साइकिल पर सवार युवको को जोर दार टक्कर मारी और गाड़ी छोड़ ़डाइवर  फरार हो गया। टक्कर से मोटर साइकिल सवार 22 वशीZय राजा पुत्र बब्बन निवासी पांचोपीरन व सद्दाम पुत्र इश्तखार अहमद निवासी पॉचोपीरन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहॉ  इलाज  के दौरान राजा की मौत हो गसयी जब कि गम्भीर रूप से घायल सद्दाम का इलाज जिला  अस्पताल में चल रहा हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in