Archive | April 25th, 2010

Newly Transferred U.P , I.A.S & P.C.S Officers

Posted on 25 April 2010 by admin

140

Comments (0)

जनपद गोण्डा के सर्वश्री कीर्तिवर्धन सिंह, रिजवान जहीर और अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया को बी0एस0पी0 से निष्कासित करने की खबर बेबुनियाद और तथ्यों से परे-प्रदेश अध्यक्ष बी0एस0पी0

Posted on 25 April 2010 by admin

ये सभी नेता बी0एस0पी0 में हैं-स्वामी प्रसाद मौर्य

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कतिपय समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में प्रकाशित एवं प्रसारित इस आशय के समाचार का खण्डन किया है, जिसमें यह कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी के जनपद गोण्डा के तीन सदस्यों सर्वश्री कीर्तिवर्धन सिंह, रिजवान जहीर और अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

श्री मौर्य ने कहा कि इन नेताओं को पार्टी से निकाले जाने की खबर मनगढन्त और सत्यता से परे है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि ये सभी नेता बी0एस0पी0 में हैं और पार्टी के कायोंZ में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

बी0एस0पी0 के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा बी0एस0पी0 की लोकप्रियता से घबरा कर ऐसी अफवाहें जान-बूझकर फैलायी जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। बी0एस0पी0 एक अनुशासित पार्टी है और इसके कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान और समर्पित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस पिछड़ों और समाजवादी पार्टी को आगे नहीं देखना चाहती॓

Posted on 25 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार को निशाने पर लेते हुये कांग्रे्रस को पिछड़ा वर्ग विरोधी और बसपा को मुस्लिम विरोधी करार दिया। उन्होंनें कहा हिन्दू-मुस्लिम पिछड़ों की आबादी 55 प्रतिशत है। वे एक होकर समाजवादी पार्टी के साथ जुडे़, तो दिल्ली की गद्दी पर कब्जा होगा और तभी अन्याय मिटेगा।

उन्होंनें आरोप लगाया कि उनके मुख्यमन्त्रित्व काल में केन्द्र की कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ साजिश रचती रही। आज बसपा की राज्य सरकार संविधान के विरूद्ध आचरण कर रही है, लेकिन केन्द्र मौन साधे हैं। कांग्रेस पिछड़ों और समाजवादी पार्टी को आगे नहीं देखना चाहती।

श्री यादव रवीन्द्रालय, लखनऊ में पिछड़ा वर्ग संघ के प्रान्तीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़े पहले अपने भेदभाव मिटायें तभी सामाजिक न्याय की ताकत बढ़ेगी। मुस्लिम, अंसारी, बुनकर भाईयोंं को सम्मान दें। ऊंची जाति के गरीबों की लड़ाई भी लड़नी है।

25-04-cसमाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गो के लिए काम किए हैं पिछड़ों के लिए तो समाजवादी पार्टी ही संघशZ करती आई है। केवल भाशण नहंी,ं सत्ता में भागीदारी दी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। समाजवादी पार्टी सरकार में कन्या विद्याधन योजना, छात्रवृत्ति की सुविधाएं दी गई। पहली समाजवादी पार्टी सरकार में 09 प्रतिशत, दूसरी सरकार में 10 प्रतिशत और तीसरी बार 14.6 प्रतिशत मुस्लिमों की पुलिस में भर्ती की गई। बसपा सरकार ने आते ही उन्हें बखाZस्त किया। मुस्लिम अफसर भी मायावती सरकार में प्रताड़ना के शिकार हुए हैं।

उन्होंने  याद दिलाया कि डा0 लोहिया ने पिछड़ों के लिए सबसे पहले आवाज उठाई थी। समाजवादी सरकार में ही बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे पहले पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिला था। कांग्रेस के बारे में तय होना चाहिए कि उसने उन्हें क्या दियार्षोर्षो  ऐसा दुश्प्रचार भी होता है कि कांग्रेसी ईमानदार और पिछड़े नेता बेईमान हैंं। श्री यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पिछड़ी महिलाओं के साथ अन्याय है। दुनिया भर में महिलाओं को दबाकर रखा गया है। घरों में उनके साथ अन्याय होता है। समाजवादी पार्टी उनकी भी लड़ाई लड़ती है।

अन्त में उन्होंने कहा कि 55 प्रतिशत पिछड़ों को किसी से अधिकार मांगने की जरूरत नहीं है। लोकतन्त्र में इतनी बड़ी संख्या उन्हें स्वंय में एक बड़ी ताकत का मालिक बना देती है। जरूरत है संकल्पित होकर, सबको जोड़कर समाजवादी पार्टी को ताकत देने की। जिस दिन दिल्ली की गद्दी पर 55 प्रतिशत पिछड़ों और मुस्लिमों का कब्जा होगा, व्यवस्था अपने आप बदल जाएगी।    उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघ के प्रान्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता श्री सुरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट ने की। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ‘ाामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मीडिया में आयी खबरे पूरी तरह निराधार

Posted on 25 April 2010 by admin

कैबिनेट सचिव श्री शंशाक शेखर सिंह ने मीडिया में आयी इन खबरों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और मनगढ़त बताया है, जिसमें यह कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के पैतृक गॉव बादलपुर (जनपद गौतमबुद्ध नगर) में उनके बंगले के सामने सुरक्षा कारणों से एक फौजी के मकान के निमार्ण कार्य को रोक दिया है।

श्री सिंह ने आज यहां शास्त्री भवन स्थिति मीडिया सेन्टर में प्रेसप्रतिनिधियों को बताया कि वास्तविकता यह है कि वशZ 1995 जब से सुश्री मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री बनी हैं, तब से बादलपुर गांव में न तो उनकी कोई जमीन, मकान अथवा कोई अन्य सम्पत्ति ही है। वशZ 1995 के बाद वे बादलपुर गांव न कभी गईं और न कभी वहां रूकीं। अत: यह कहना बिल्कुल निराधार और असत्य है कि बादलपुर में उनके मकान का निर्माण कराया जा रहा है और मुख्यमन्त्री की सुरक्षा कारणों से सुरक्षा का मकान नहीं बनने दिया जा रहा है।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि महायोजना में आने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले अन्य गांवों में किये गये विकास की भान्ति बादलपुर गांव तथा उसके आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए भी नौ मीटर चौड़ी सड़क को 30 मीटर चौड़ी करने के उद्देश्य के लिए गांव के उस ओर की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिस ओर कम से कम से आबादी और मकान है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण में प्रभावित होने वाले मकान मालिकों को पुर्नवासित किया जायेगा और उन्हें प्रधिकरण नियमों के अनुरूप उचित मुआवजा तथा जमीन भी दी जायेगी। प्रवक्ता ने कहा कि गांव के मकान मालिकों ने मुआवजा स्वीकार कर लिया है।

श्री सिंह ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए सूबेदार बिजेन्द्र नागर की कुछ भूमि अर्जित करके उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए उनसे भी वार्ता की गई। परन्तु कुछ लोगों ने इस मामले को मुख्यमन्त्री से जोड़कर बिजेन्द्र नागर को बहकाया और उनकी राजनीति और बहकावा में आकर उन्होंने अपने मकान को बेचना स्वीकार नहीं किया। अब बिजेन्द्र नागर गांव के कुछ लोगों से मिलकर अनर्गल प्रचार कर रहा है, जिसका एक मात्र उद्देश्य अपना मकान बचाना है। श्री नागर सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने की साजिश कर रहे हैं।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि बादलपुर में प्रस्तावित सड़क को राश्ट्रीय मार्ग होते हुए मारीपत रेलवे हाल्ट से आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजेन्द्र नागर की 4110 वर्गमीटर भूमि अधिग्रहीत कर ली गई है। शेश 200 वर्गमीटर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही प्रगति पर है।

श्री सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नगरीय विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र के 12 गांवों का उसी तर्ज पर बहुमुखी विकास भी किया जा रहा है। इसके तहत 5.71 करोड़ रूपये से सी0सी0रोड, डेªन आदि के आन्तरिक कार्य कराये जा रहे हैं और बाह्य कार्य कराने पर 6.87 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में दो करोड़ रूपये की लागत से सीवर, नाली निर्माण आदि के कार्य कराये जायेगे। इसके अतिरिक्त दो “मशान घाटों का निर्माण कराया जायेगा।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि इस क्षेत्र में एक महिला पॉलीटेिक्नक खोला जा रहा है और एक बारात घर भी बनवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बादलपुर में स्थित इण्टर कालेज के भवन की मरम्मत भी करायी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया का आकिस्मक निधन

Posted on 25 April 2010 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. गुड़िया कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. नारायण दत्त तिवारी के करीबी रहे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि स्व0 सत्येन्द्र सिंह गुड़िया के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ0 आर.पी. त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना आदि कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कांग्रेस सन्देश यात्राओं के माध्यम से समर्थन मांगा।

Posted on 25 April 2010 by admin

कांग्रेस सांसद पी.एल.पुनिया के नेतृत्व में सुलतानपुर से चलकर आज मोहनलालगंज के कालेवीर मन्दिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में यात्रा के पहुंचने पर चिलचिलाती धूप में घण्टों से इन्तजार कर रही हजारों की संख्या में मौजूद स्थानीय जनता, विशेषकर दलित एवं मुस्लिम महिलाओं ने हाथ उठाकर कांग्रेस का साथ देने का वादा किया।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत दो दशकों से उ0प्र0 को जातिवाद और सम्प्रदायवाद ने घेरे रखा। जब इसमें कमी आयी तो माफिया और धनबल की राजनीति की गई। प्रदेश की इसी प्रदूषित राजनीति के चलते पूरी एक पीढ़ी ही नष्ट हो गई। राहुल जी ने उ0प्र0 के विकास की बात की है। उन्होने कहा है कि अब राजनीति केवल विकास की होनी चाहिए। सोनिया जी, मनमोहन सिंह जी गरीबों, दलितों की बात करते हैं, उनके विकास की योजनाएं लागू करते हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि उ0प्र0 अब परिवर्तन चाहता है। जनता कंाग्रेस की ओर मुड़ चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस यात्रा में अभी तक लगभग एक हजार छोटी-बड़ी जनसभाएं हो चुकी हैं। इस भीषण गर्मी में भारी भीड़ जुटने से तो यह साफ हो गया है कि अब प्रदेश में केवल विकास की राजनीति ही चलेगी, जातिवादी और साम्प्रदायिक सोच रखने वालों को जनता ने पूरी तरह नकारने का मन बना लिया है।

अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी सांसद ने कहा कि कंाग्रेस सन्देश यात्रा का लक्ष्य जन-जन तक कंाग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों और उसके द्वारा किये गये कार्यों को पहुंचाना है। इसके साथ ही जनता को यह भी बताना है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिये गये लाखों करोड़ रूपयों में किस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने मंच से ऐलान किया कि कंाग्रेस सन्देश यात्रा की समाप्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश की भ्रष्टा और निकम्मी मायावती सरकार का अन्त हो जायेगा।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद पी.एल.पुनिया ने कहा कि यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। दलितों, मुस्लिमों एवं पिछड़े वर्ग का बेतहाशा समर्थन मिल रहा है। स्थान-स्थान पर जनता द्वारा भारी संख्या में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यात्रा में श्री पुनिया के साथ पूर्व सांसद श्री बलिहारी बाबू एवं प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता श्री स्वदेश कुमार कोरी साथ चल रहे हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिराजवली खां`शान´, महिला जिलाध्यक्ष सुश्री फिरदौस जहां, सरदार दलजीत सिंह, श्री रामकृष्ण पूर्व आईएएस, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री विजय बहादुर, श्री बद्री प्रसाद अग्निहोत्री, श्री निशान्त मिश्रा, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्री नदीम मजहर, श्री अरविन्द पटेल, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री महादेव द्विवेदी आदि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री श्री नरेन्द्र गौतम ने किया।

इसके पूर्व यात्रा का लखनऊ सीमा में प्रवेश करने पर निगोहां में सिराजवली खां`शान´ के नेतृत्व में सैंकड़ों कंाग्रेसजनों द्वारा यात्रा को रिसीव कर फूल-मालाओं से भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।

मोहनलालगंज से होते हुए यात्रा के हरकंसगढ़ी(नहर पुल) पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री नुसरत अली के नेतृत्व में डा0 डी.के.सिंह, डा0 सी.के.वर्मा, मो. शकील एवं संजय विद्रोही सहित सैंकड़ों लोगों ने जबर्दस्त स्वागत किया। इसी प्रकार कल्ली में श्री अजय कुमार त्रिपाठी एवं श्री श्यामलाल पुजारी के नेतृत्व में तथा लखनऊ महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती नूतन बाजपेई एवं श्रीमती सुशीला शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार अन्य स्थानों पर चल रही नौ कंाग्रेस सन्देश यात्राएं आज अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। जनपद सीतापुर की यात्रा राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में चल रही यात्रा खैराबाद कस्बे से शुरू हुई। इसके बाद सीतापुर शहर में प्रवेश कर इस्माईलपुर में महिला सम्मेलन, कजियारे में जनसभा आयोजित की गई। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री रामकुमार भार्गव, सुश्री अनुसुइया शर्मा, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, जिलाध्यक्ष महेश मेहरोत्रा, शहर अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा, श्री सुरेश गुप्ता, श्री रमेश निषाद, राजू सिंह आदि शामिल रहे। सन्तकबीर नगर से चलने वाली यात्रा सांसद श्री जगदिम्बका पाल के नेतृत्व में आज सिद्धार्थनगर से होते हुए जनपद बस्ती पहुंच गई। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने बस्ती के जिलाध्यक्ष श्री अनिरूद्ध त्रिपाठी को यात्रा सौंपी। इस मौके पर श्री जगदिम्बका पाल ने कहा कि कांग्रेसजनों की यह यात्रा प्रदेश सरकार के खात्मे तक जारी रहेगी। उन्होने कांग्रेसजनों का अवाहन किया कि प्रदेश की निरंकुश और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

उन्होने कहा कि यह यात्रा राहुल जी के मिशन 2012 को पूरा नहीं कर लेगी तथा कांग्रेस को सत्ता में स्थापित नहीं कर देगी, तब तक जारी रहेगी। शहीदों की याद में शाम को एक हजार दीपदान बस्ती शहर के किनारे अमहट घाट पर किया गया। यात्रा में श्री संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। झांसी से पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज जालौन के माधवगढ़, बंगरा, रामपुरा, कुठौन में व्यापक जनसम्पर्क किया। यात्रा में मुख्य रूप से विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी, श्री रामसरन जाटव व कांग्रेस के विभागों, प्रकोष्ठों एवं फ्रन्टल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। गोरखपुर से श्री भोला पाण्डेय के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज कसया से शुरू होकर फाजिलनगर, पटेहरवा, तमकुईराज(जनसभा) होते हुए श्योरही(जनसभा) पहुंची, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री गेन्दा सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। श्योरही से दुदही में जनसभा हुई। गुरवरिया होते हुए तुरपट्टी से कसया पहुंची। यात्रा में श्री रामआसरे मल्ल, श्री राम सकल तिवारी पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक श्रीमती शशि शर्मा, श्री रणजीत सिंह, श्री राधेश्याम पासवान आदि प्रमुख रहे।

वाराणसी से पूर्व एमएलसी श्री राजेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा आज सांसद श्री महावर मिश्रा के साथ यात्रा भ्रमण किया। यात्रा में पूर्व सांसद डा. सन्तोष सिंह, श्री विजय शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री एजाज अहमद, डा0 लालती देवी आदि वरिष्ठ कंाग्रेसनेता मौजूद रहे। इसी प्रकार सोनभद्र से श्री शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा इलाहाबाद-मिर्जापुर बार्डर पाली गांव पर पहुंचकर इलाहाबाद में प्रवेश किया। जहां इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी, पूर्व मन्त्री श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम लाल, श्री विश्राम दास, श्री अजय सिंह, सेवादल के श्री प्रहलाद द्विवेदी ने यात्रा को रिसीव किया। यात्रा में पूर्व विधायक श्री भगौती चौधरी, श्री गंगा राम विन्द, श्री माता प्रसाद दूबे यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे। बुलन्दशहर से विधायक श्री प्रदीप माथुर के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज इगलास विधानसभा क्षेत्र में ही रहकर व्यापक जनसम्पर्क किया किया। इसी प्रकार सहारनपुर से प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज थानाभवन से शुरू हुई। कैड़ी में जनसभा हुई, बावरी में सैनी समाज की महापंचायत हुई, भदौड़ा में स्वागत एवं राकेश शर्मा ने जनसभा का आयोजन किया। इसके उपरान्त भैंसानी में जनसभा हुई।

पूर्व सांसद श्री हरेन्द्र मलिक, जिलाध्यक्ष नरेन्द्रपाल वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सुबोध शर्मा, डा0 मेघराज सैनी, डा0 खेम सिंह, उदयवीर सिंह, निक्कू सभासद, सतीश शर्मा, देशदीपक त्यागी, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष, रघुनन्दन त्यागी, ओम दत्त शर्मा एड., मनोज कौशिक, विकास बालियान, संजीव त्यागी सहित हजारों लोग शामिल रहे। बिजनौर से चलने वाली यात्रा आज विधायक श्री संजय कपूर के नेतृत्व में मड़ावल से शुरू हुई। यात्रा में जिलाध्यक्ष ठाकुर अवनीश कुमार, श्री राजेश कुमार, डा0 धर्मवीर, श्रीमती अमीर बानो, श्री मनोज भारद्वाज मुख्य रूप से शामिल हैं। प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने बताया कि कंाग्रेस सन्देश यात्राओं का स्थानीय लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है। कई-कई स्थानों पर यात्रा का जबर्दस्त स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस सन्देश यात्रा को अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य सचिव द्वारा आई0ए0एस0 अधिकारियों की पुस्तक का विमोचन तथा चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

Posted on 25 April 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने पूर्व आई0ए0एस0 अधिकारी विनोद मल्होत्रा की पुस्तक `कृष्ण गीता संगीत के झरोखों से´ का विमोचन व वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी बलविन्दर कुमार के बनाये तैल चित्रों की मनोहारी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुये कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का यह प्रयास अत्यन्त ही सराहनीय व अनुकरणीय है।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने गोमतीनगर स्थित सी0एस0आई0 टावर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बोर्ड आफ रेवन्यू के पूर्व चेयरमैन सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारी श्री विनोद मल्होत्रा ने भारतीय शास्त्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली गीता के चुनिन्दा 101 श्लोकों को भारतीय संगीत की परंपराओं पर आधारित कर सुर एवं ताल से निबद्ध कर इसके अद्भुत भाष्य को इस प्रकार से प्रस्तुत किया है कि इसके श्रवण एवं पाठ से आध्यित्मक अनुभूति के साथ-साथ आज के व्यस्त जीवन में मानसिक शान्ति भी प्राप्त की जा सके।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी श्री बलविन्दर कुमार द्वारा बनाये गये 7 तैल चित्रों `द गोल्डन वडर्स, कास्मास, लाइफ्स मिस्ट्री, सिम्फनी आफ कलर्स, एनसीएन्ट विसडम, रिफलेक्शन व सेरेनिटी´ तथा 4 लैण्डस्केप चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए कहा कि एक पेंटर के रूप में श्री कुमार द्वारा बनाये गये सभी चित्र बड़े ही मनोहारी व आकर्षक है और इन्हें इस तरह का प्रयास करते रहना चाहिये।

कार्यक्रम में श्री विनोद मल्होत्रा ने कहा कि हिन्द पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित 151 पृष्ठीय पुस्तक में 101 श्लोकों से सजी दो संगीतमय सी0डी0 के साथ पुस्तक में श्लोकों के अनुवाद, संक्षिप्त टिप्पणी और पाठकों एवं श्रोतोओं के लाभार्थ गीता के समग्र भाव को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, ताकि सभी इसका आनन्द उठा सकें। श्री बलविन्दर कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदर्शनी में लगायी गई सभी पेिन्टग्स विगत 15 दिनों में बनाई गई है और दर्शकों के उत्साहवर्धन से उन्हें नयी पेिन्टग्स बनाने हेतु नयी ऊर्जा व शक्ति प्राप्त होती है।

इस अवसर पर प्रदेश आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ऊषा गुप्ता ने भी अपने सम्बोधन से अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बनारस घराने के पड़ित गणेश प्रसाद मिश्र व आई0ए0एस0 अधिकारी डा0 हरिओम ने सपत्नीक शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी श्री उमेश सिन्हा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रशान्त त्रिवेदी, अवनीश अवस्थी, आलोक टण्डन, नवदीप रिनवा, आमोद कुमार, अनुराग यादव, रवीन्द्र नायक, बादल चटर्जी समेत अनेक अधिकारी सपरिवार उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता पूर्व आई0ए0एस0 श्री विनोद मल्होत्रा द्वारा लिखित पुस्तक `कृष्ण गीता संगीत के झरोखों से´ का विमोचन करते हुए।cs1

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता आई0ए0एस0 श्री बलविन्दर कुमार की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।cs

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in