Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पिछड़ों और समाजवादी पार्टी को आगे नहीं देखना चाहती॓

Posted on 25 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकार को निशाने पर लेते हुये कांग्रे्रस को पिछड़ा वर्ग विरोधी और बसपा को मुस्लिम विरोधी करार दिया। उन्होंनें कहा हिन्दू-मुस्लिम पिछड़ों की आबादी 55 प्रतिशत है। वे एक होकर समाजवादी पार्टी के साथ जुडे़, तो दिल्ली की गद्दी पर कब्जा होगा और तभी अन्याय मिटेगा।

उन्होंनें आरोप लगाया कि उनके मुख्यमन्त्रित्व काल में केन्द्र की कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ साजिश रचती रही। आज बसपा की राज्य सरकार संविधान के विरूद्ध आचरण कर रही है, लेकिन केन्द्र मौन साधे हैं। कांग्रेस पिछड़ों और समाजवादी पार्टी को आगे नहीं देखना चाहती।

श्री यादव रवीन्द्रालय, लखनऊ में पिछड़ा वर्ग संघ के प्रान्तीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़े पहले अपने भेदभाव मिटायें तभी सामाजिक न्याय की ताकत बढ़ेगी। मुस्लिम, अंसारी, बुनकर भाईयोंं को सम्मान दें। ऊंची जाति के गरीबों की लड़ाई भी लड़नी है।

25-04-cसमाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गो के लिए काम किए हैं पिछड़ों के लिए तो समाजवादी पार्टी ही संघशZ करती आई है। केवल भाशण नहंी,ं सत्ता में भागीदारी दी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। समाजवादी पार्टी सरकार में कन्या विद्याधन योजना, छात्रवृत्ति की सुविधाएं दी गई। पहली समाजवादी पार्टी सरकार में 09 प्रतिशत, दूसरी सरकार में 10 प्रतिशत और तीसरी बार 14.6 प्रतिशत मुस्लिमों की पुलिस में भर्ती की गई। बसपा सरकार ने आते ही उन्हें बखाZस्त किया। मुस्लिम अफसर भी मायावती सरकार में प्रताड़ना के शिकार हुए हैं।

उन्होंने  याद दिलाया कि डा0 लोहिया ने पिछड़ों के लिए सबसे पहले आवाज उठाई थी। समाजवादी सरकार में ही बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे पहले पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिला था। कांग्रेस के बारे में तय होना चाहिए कि उसने उन्हें क्या दियार्षोर्षो  ऐसा दुश्प्रचार भी होता है कि कांग्रेसी ईमानदार और पिछड़े नेता बेईमान हैंं। श्री यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पिछड़ी महिलाओं के साथ अन्याय है। दुनिया भर में महिलाओं को दबाकर रखा गया है। घरों में उनके साथ अन्याय होता है। समाजवादी पार्टी उनकी भी लड़ाई लड़ती है।

अन्त में उन्होंने कहा कि 55 प्रतिशत पिछड़ों को किसी से अधिकार मांगने की जरूरत नहीं है। लोकतन्त्र में इतनी बड़ी संख्या उन्हें स्वंय में एक बड़ी ताकत का मालिक बना देती है। जरूरत है संकल्पित होकर, सबको जोड़कर समाजवादी पार्टी को ताकत देने की। जिस दिन दिल्ली की गद्दी पर 55 प्रतिशत पिछड़ों और मुस्लिमों का कब्जा होगा, व्यवस्था अपने आप बदल जाएगी।    उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघ के प्रान्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता श्री सुरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट ने की। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ‘ाामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in