Categorized | लखनऊ.

जनपद गोण्डा के सर्वश्री कीर्तिवर्धन सिंह, रिजवान जहीर और अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया को बी0एस0पी0 से निष्कासित करने की खबर बेबुनियाद और तथ्यों से परे-प्रदेश अध्यक्ष बी0एस0पी0

Posted on 25 April 2010 by admin

ये सभी नेता बी0एस0पी0 में हैं-स्वामी प्रसाद मौर्य

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कतिपय समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में प्रकाशित एवं प्रसारित इस आशय के समाचार का खण्डन किया है, जिसमें यह कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी के जनपद गोण्डा के तीन सदस्यों सर्वश्री कीर्तिवर्धन सिंह, रिजवान जहीर और अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

श्री मौर्य ने कहा कि इन नेताओं को पार्टी से निकाले जाने की खबर मनगढन्त और सत्यता से परे है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि ये सभी नेता बी0एस0पी0 में हैं और पार्टी के कायोंZ में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

बी0एस0पी0 के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा बी0एस0पी0 की लोकप्रियता से घबरा कर ऐसी अफवाहें जान-बूझकर फैलायी जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। बी0एस0पी0 एक अनुशासित पार्टी है और इसके कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान और समर्पित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in