Categorized | लखनऊ.

श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया का आकिस्मक निधन

Posted on 25 April 2010 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. गुड़िया कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. नारायण दत्त तिवारी के करीबी रहे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि स्व0 सत्येन्द्र सिंह गुड़िया के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ0 आर.पी. त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना आदि कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in