Categorized | लखनऊ

शिविर लगाकर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

Posted on 07 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि आज शहर के विभिन्न वाडोZ में महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव सहित सभी विधायकों ने शिविर लगाकर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा के हस्ताक्षर अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। राजीव मिश्रा ने बताया कि डण्डईया बाजार श्रीराम मैरिज हाल में पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा, पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ, पार्षद संजय मिश्रा, अनूप बाजपेयी, पंकज शुक्ला द्वारा, ई-ब्लाक राजाजीपुरम् पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, यतीन्द्र चतुर्वेद, अंजनी श्रीवास्तव, सुखदेव पाण्डेय, मनीष दीक्षित द्वारा, कैम्पलरोड़ पर पार्षद विजय गुप्ता, एच0एन0 मिश्रा द्वारा, सहादतगंज में पुरूषोत्तम पुरी, गज्जी निगम, उमा साहू द्वारा पानदरीबा पर विधायक सुरेश तिवारी, महामन्त्री मान सिंह, रामगोपाल, सुरेन्द्र शर्मा, विष्णु गर्ग द्वारा अमीनाबाद में विधायक विद्यासागर गुप्ता, मुकेश शर्मा, अतुल अवस्थी द्वारा तथा भूतनाथ इन्दिरानगर में रीता खन्ना, प्रतिभा सिंह, सुधा द्विवेदी द्वारा महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। प्रदेश के सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच जाकर महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में अरविन्द पाण्डेय, कमल तिवारी, विजय तिवारी सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।

कल दिनांक 8 अप्रैल को चौपटिया चौराहे पर अनुराग मिश्र, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, साकेत शर्मा, जलसंस्थान पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, राजेश मालवीय, सुखदेव पाण्डेय, गणेश शुक्ला, आलमनगर में अशोक केवल, अनिल सिंह चौहान तथा हैदरगंज में गणेश वर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in