Categorized | लखनऊ

देश विभाजन की ओर बढ़ रहा है कांग्रेस इसकी जिम्मेदार-सूर्य प्रताप शाही

Posted on 06 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के 31वें स्थापना दिवस को लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओंं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। आज दिनांक 06 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष रमेश तूफानी एवं संचालन नगर महामन्त्री मान सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित कर स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी।
 स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के आज 30 वर्ष पूरे हो गये है। विशेष परिस्थतियों में 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुयी। कांग्रेस कभी देश की कसौती पर खरी उतर नही सकी इसलिये भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। भारतीय जनता पार्टी देश तथ समाज की चिन्ता कर रही  है। अपनी स्वच्छ छवि के कारण पार्टी केन्द्र व प्रदेश की सत्ता तक पहुंची। आज देश की सीमायें असुरक्षित है देश विभाजन की ओर बढ़ रहा हैं और इन सबकी जिम्मेदार केन्द्र में बैठी कांग्रेस सरकार है। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी के शासनकाल में जहां चतुर्मुखी विकास हुये वहीं दूसरी ओर मंहगाई पर उन्होंने नियन्त्रण लगाया था।

 श्री शाही ने कहा कि अटल जी ने पोखरण विस्फोट कर देश को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल िक्लंंटन ने अटल जी को फोन कर युद्ध विराम की भी अपील की थी। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अंबानी ने भी आरोप लगाय है कि 10 करोड़ का प्रोजेक्ट 40 करोड़ में दिया गया। घोटालों की इस सरकार के मुखिया प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ऐसे आरोपों पर मौन धारण किये हुयें है। उत्तर प्रदेश भाजपा का महत्वपूर्ण प्रदेश है हम कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि पार्टी को हम पुन: सत्ता शिखर तक पहुंचायेगें।

 किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि देश दूसरी गुलामी बढ़ रहा है मंहगाई एवं आतंकवाद से पूरा देश जल रहा है नक्सल के कारण भारत देश परेशान है परन्तु यूपीए सरकार कोई ठोस कदम उठाने में लाचार है। भाजपा ही इन सब मुद्दों पर गम्भीर से विचार करते हुये कार्यवाही करती है। पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि अटल जी का सपना विकास का था जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने अमल करते हुये केन्द्र एवं प्रदेश की सत्ता बनायी। जनता ने भी विकास  को हाथों हाथ लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर राघवराम मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, गोमती यादव, अमित पुरी, नरेन्द्र सिंह राणा, विजयसेन सिंह, विध्यवासिनी कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मान सिंह, राजीव मिश्रा, अंजनी श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, अतुल दीक्षित, रमेश तूफानी, भिखारी सिंह, अभिजात मिश्रा, विजय गुप्ता, गणेश कन्नौजिया, पुरूषोत्तम पुरी, विनोद तिवारी अप्पू, अंजूराम चन्दानी, विजयलक्ष्मी, रूमाना सिद्दीकी, रिति सिंह, पुष्पासिंह चौहान, दीप्ती वर्मा, संयुक्ता भाटिया, पद्मा पिल्लई, बीना गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, सुकदेव पाण्डेय, एच0एन0 मिश्रा, पी0एन0 श्रीवास्तव, शफाहत हुसैन, मो0 शमीम, शेख इसराइल, मो0 रिजवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in