Categorized | लखनऊ

मेरठ के वेंकटेश्वर इंजीनियरिंग कालेज में प्रबन्धन द्वारा हमला करने की निन्दा

Posted on 06 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा मेरठ के वेंकटेश्वर इंजीनियरिंग कालेज में अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रबन्धन द्वारा हमला करने के काण्ड की जितनी निन्दा की जाए कम है। यह कालेज मेरठ बाई पास में कंकडखेड़ा में स्थित है।

 छात्रों की बात सुनने के बजाए उनके प्रदर्शन पर प्रबन्धन के दुव्र्यवहार का जब प्रेस के छायाकार चित्र खींच रहे थे तो उन पर भी हमला किया गया। इसमें अमर उजाला, दैनिक जागरण एवं हिन्दुस्तान के छायाकार घायल हो गये हैं। क्षोभ की बात तो यह है कि एस0पी0 और एडीएम सिटी ने पत्रकारों को संरक्षण देने के बजाए खुद भी उनके साथ दुव्र्यवहार किया। बताते हैं कि कालेज प्रबन्धन को एक बसपा मन्त्री का संरक्षण प्राप्त है। इस घटना की उच्चस्तरीय जॉच होनी चाहिए और निर्दोष छात्रों तथा प्रेस छायाकारों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलिम्बत कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in