Categorized | लखनऊ

मंहगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन

Posted on 06 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्ट्राचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विधान सभा की ओर से नावेल्टी लालबाग चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के समक्ष आम जनता ने हस्ताक्षर कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुरूजोर तरीखे से विरोध किया।

 प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनता मंहगाई से पूरी तरह से परेशान है भाजपा को छोड़ अन्य राजनैतिक दल मंहगाई के मुद्दे पर मौन है। कांग्रेस मंहगाई एवं बसपा भ्रष्ट्राचार रोकने में पूरी तरह असहाय है। कांग्रेस के राज्य में मंहगाई आसमान छूनी लगती है जबकि भाजपा के शासन काल में मंहगाई पर अंकुश लगा रहता है। बसपा सरकार मूर्ति-स्मारक पार्क बनाने में मस्त है। मुख्यमन्त्री मायावती किसी भी न्यायालय के आदेश को मानने के लिये तैयार नही है। जनहित पर दोनों ही सरकारें जनता की आंखों में धूल झोक रहीं हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उसके निगाहें केवल अब भाजपा की ओर है। हस्ताक्षर अभियान में विद्यासागर गुप्ता, महामन्त्री राजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, महेश साहू दद्दू, नीरा सिन्हा, किरन परमार, मीना वाष्णेZय, शिवशंकर शर्मा दिनेश यादव गुड्डू उपस्थित थे।

 हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्र ने बताया कि कल दिनांक 7 अप्रैल को अतुल अवस्थी द्वारा अमीनाबाद श्रीराम रोड़, अशोक मिश्रा द्वारा डण्डईया बाजार श्रीराम मैरिज हाल, यतीश कुमार द्वारा ई-ब्लाक राजाजीपुरम्, विजय गुप्ता द्वारा कैम्पवेल रोड़ तथा गज्जी निगम द्वारा सहादतगंज चौराहे पर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in