Archive | April, 2010

िशक्षा का मौलिक अधिकार नििश्चत तौर पर यह एक क्रान्तिकारी कदम

Posted on 10 April 2010 by admin

इण्डियन जस्टिस पार्टी एवं अनुसूचित जाति/जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के राश्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ0 उदित राज ने कहा कि िशक्षा का मौलिक अधिकार लागू हो गया है। इस कानून से एक करोड़ बच्चों को फायदा होगा। इसको अमल में लाने के लिए 1 लाा 71 हजार करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी, जबकि अभी तक 25 हजार करोड़ रूपये का ही प्रावधान है। नििश्चत तौर पर यह एक क्रान्तिकारी कदम है। लेकिन समान रूप से िशक्षा न होने से कही सारा मामला उल्टा न हो जाए। इसके अनुसार हर 60 बच्चों पर कम से कम दो प्रिशक्षित िशक्षक होगे। सभी को िशक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार तो दे दिया गया लेकिन राइट टु एजुकेशन ऐक्ट में कहीं भी समानता और गुणवत्ता की बात नहीं है। डॉ0 उदित राज ने कहा कि आरटीई ऐक्ट में जरूर अधिकार दिया गया है कि प्रत्येक 6 से 14 वशZ तक के बच्चें को िशक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल तीन किलोमीटर की ही परिधि में होना चाहिए। अगर दूरी ज्यादा है तो यह सरकार का सिरदर्द है कि यातायात का प्रबंध करें। परिसंघ एवं इण्डियन जस्टिस पार्टी गत् कई वशोZ से इस बात को लेकर संधशZ कर रहे है कि देश में समाज व अनिवार्य िशक्षा लागू हो और संसाधन जुटाने में चाहे अन्य योजनाओं की कुबाZनी देना हो तो भी उसके हक में है, भले ही योजनाएं दलितों व आदिवासियों के विकास से ही क्यों न संबधित हो। डॉ0 उदित राज ने कहा कि यूरोप एवं तमाम विकसित देशों में कॉमन स्कूलिंग सिस्टम हैं वास्तव में यदि भारत को खुशहाल और विकासशील देश बनाना है तो इसी पद्धति की िशक्षा व्यवस्था हमें भी लागू करनी होगी। उन्होंने कहा कि इससे भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है, यदि तीन किलोमीटर की परिधि में सभी बच्चे पढ़े चाहे वे अधिकारी के हों नेता अथवा पूंजीपति के। डॉ0 उदित राज ने भारत सरकार से मांग की कि सामान्य िशक्षा की एकरूपता के बिना समाज में समानता नहीं आ सकती है। सभी के लिये िशक्षा का एक स्वरूप लागू किया जाये। इस अवसर पर इण्डियन जस्टि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कालीचरण मीडिया प्रभारी इरशाद अली सिद्दीकी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदर तहसील में प्रदेश मुखिया की होिल्डंग की दुर्दशा

Posted on 10 April 2010 by admin

rt1जनपद मुख्यालय तहसील परिसर में प्रदेश मुिख्या की होिल्डंग की दशा देख कर यह लगता है कि स्थानीय प्रशासन कितना संवेदनशील है सदर तहसील मेें प्रति दिन हजारों लोग सहरी व ग्रामीण अंचलों से आते हैं और प्रदेश सरकार के द्वारा लगाई गई योजनाओं की जानकारियां होती हैं उससे लोगों को जानकारियां मिलती हैं और लाभािन्वत होते हैं परन्तु सदर तहसील में कैंटीन के बगल में लगं होिल्डंग फटी व टूटी होने के बाद भी किसी अधिकारी की नज़र क्यों नही गई यह ताज्जुब की बात है जबकि तहसील परिसर में घुसते ही प्रदेश मुखिया की फटी होिल्डंग दिखाई पड़ती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

न्यायालय के आदेश को नही मानती कादीपुर पुलिस

Posted on 10 April 2010 by admin

दबंग प्रधान के आगे न्यायालय का आदेश रद्दी टोकरी में
स्थगन आदेश की भूमि पर खड़न्जा निमार्ण नही-उपजिलाधिकारी

कादीपुर, सुल्तानपुर 10 अप्रैल। अपर कलेक्टर का स्थगनादेश दवंग ग्राम प्रधान के आगे बौना साबित हो रहा है। जहां बिवादित भूमि पर खण्डंजा आदि सामाजिक कार्य के जरिये नवायत बदलने का सिलसिला जारी है। गौरतलब हो कि कादीपुर तहसील के कोतवाली थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत पलिया स्थित 496 विवादित भुमि सीआरओ कोर्ट में विचाराधीन है। अवर कलेक्टर ने उक्त भूमि पर स्थगना आदेश पारित करते नवायत न बदलने की हिदायत दी, परन्तु दबंग ग्राम प्रधान उक्त आदेश को धता बताते हुए निमार्ण कार्य जारी रख्खा, जिस पर पीडित पक्ष ने लिखित सिकायत कादीपुर को देकर न्याय की फरियाद किया। तहसीलदार ने अपर कलेक्टर के स्थगना आदेश पालन करने का ग्राम प्रधान को दिया, परन्तु उक्त तहसीलदार का निर्देश रद्दी टोकरी में डाल दिया। निर्माण कार्य अनवरत जारी है। इस समबन्ध में कोतवाल कादीपुर से सम्पर्क करने कई बार प्रयास कर दिया, परन्तु सी0यू0जी0 मोबाइल बन्द रहा, उसके बाद कादीपुर कोतवाली के बेसिक फोन पर कई बार बात करने पर कोतवाली कादीपुर के मुन्शी ने बताया कि उक्त प्रकरण मेंरे सज्ञांन में नही है। मुझे यह पता नही कि आदेश किसके पक्ष में है। उसी क्रम में जब उपजिलाधिकारी कादीपुर से बात हुई तेा उन्हो ने बताया कि जिस गाटा संख्या पर स्थगन आदेश है उसकी नवैयत यथा स्थित है। खडण्जें का निमार्ण जिस गाटा संख्या पर हो रहा है वह गाटा सख्ंंया 496/2,2,2 उपजिलाधिकारी कादीपुर ने कहा कि न्यायालय के आदेश के पालन में लापरवाही बर्दास्त नही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत उपकेन्द्र भटमई का हाल बेहाल,क्षेत्र की जनता आन्दोलन करने को मजबूर

Posted on 10 April 2010 by admin

जयसिंहपुर 10 अपै्रल। जनाब विल देते रहिये परन्तु बिजली की आशा मत करिये, और यदि विल नही जमा होगा तो केविल उतर जायेगा।

यह हाल है विद्युत उपकेन्द्र भटमई का जहां विद्युत व्यवस्था एक दम चरमारा गई है। पूरी की पूरी व्यवस्था दैनिक भोगी कर्मचारी के जिम्मे चौबीस धण्टे में मात्र तीन व चार धण्टे की विद्युत सप्लाई ही होती है और उसमें भी विजली का आना जान लगा रहता है। यहां के तार सारे जर्ज एंव पुराने हो गये है। ये कहा और कब टूट जाये इनके विभाग के लोगो को भी पता नही इस विजलीे के जर्जर तार हो जाने के कारण आये दिन सार्ट सिर्कट से आग लग रही है। जिसका परिणाम भयावह हो रहा है। किसानो की खडी फसल धर में रखे आनाज मबेशी यहा तक कि जन हानि हो रही है। अवर अभियन्ता भटमई का निवास विद्युत उप केन्द्र में बना हुआ है परन्तु अवर आभियन्ता रहते है शहर में और अपने उपकेन्द्र का संचालन यहीं से करते रहते है। इनको तो देहात तेा भाता ही नही है। अभी पिछले दिनो इसी सार्ट सिर्कट के कारण जयसिंहपुर थाने के पीछे हरिजन बस्ती में आग लग जाने के कारण कई धर जल कर राख हो गये ये बेचारे दाने-दाने के लिये मोहताज हो गये। वही मोती गंज बाजार में भी सार्ट सिर्कट से आग लग जाने से कई धर एंव मवेशी जल कर राख हो गये। विभाग की लापरवाही एंव जर्जर विद्युत तार के कारण आये दिन कही न कही प्रतिदिन आग लगने की धटना सुनने को मिल रही है।

बताते चले कि भटमई के चार फीडर कूरेभार, जयसिंहपुर, बरौला, व कटका जिनपर लगभग 1000 गावों को विजली सप्लाई का भार एंव लगभग 5000 ट्यूबेलों का भार है। क्षेत्र में मात्र तीन चार धण्टें विद्युत आपूर्ति होने के कारण किसान अपनी गेंहूं की मडाई नही कर पा रहे है। मजबूर होकर टैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। किसान विद्युत विल देने के साथ साथ टैक्टर की मड़ाई की कीमत देने को बाध्य है। विद्युत विभाग यदि क्षेत्र की इस समस्या पर ध्यान नही देता है तो दोहरी मार झेल रहे किसान शीध्र ही किसान बहुत बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होगे। क्षेत्र की जनता समाचार पत्र के माध्यम से सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियो एवं प्रदेश मुखिया का ध्यान इस तरफ आकर्शित करते हुए लापरवाह कर्मचारियेां के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो एकड फसल आग से खाक

Posted on 10 April 2010 by admin

दूबेपुर व्लाक के कानूपुर ग्राम में आज दोपहर विजली के तार की चिनगारी से दो एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

गांव के पास विजली का तार ढीला होकर लटका है। तेज हवाओं, तार स्पािर्कग से गिरी चिनगारी से खेत में खडी गेहूं की फसल जल कर नश्ट हो गई। गावं के धनपती ( विधवा ) बद्री प्रसाद व अबरार की करीब दो एकड़ जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग को बढ़ने से रोक लिया। क्षेत्र के पूर्व विधायक सफ्दर रजा खां ने इस अग्नि काण्ड का जिम्मेदार विद्युत विभाग को ठहराया है। उन्होने बताया कि तार ढीले एंव जर्जर होने से हर साल यहां की फसल आग की भेंट चढ़ जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जमीन की धोखा धड़ी जॉच सीओ सिटी करेगें

Posted on 10 April 2010 by admin

जमीन खरीददारी के मामले में धोखाधड़ी के िशकार हुए भुक्त भोगी ने न्याय की फरियाद पुलिस अधीक्षक से की है। जहॉ मामले की गम्भीरता से लेते हुये एस0पी0 ने जॉच सी0आ0े सिटी को सौंपी है।

स्ूात्रोंनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के वीरेन्द्र कुमार सुत राम राज शुक्ल सा0पूरे रघुनाथ मिश्र मजरे ग्राम कुड़वार धनन्जय सिंह पुत्र अवधेश सिंह सा0भण्डरा परसपुर व राजीव श्रीवास्तव पुत्र शैलेन्द्र श्रीवास्तव विवेक नगर थाना कोतवाली नगर आदि के साथ नौंगवा तीर निवासी पवन कुमार सिंह भूमि का इकरार नामा कराया जिसमें 1/2 का हिस्सेदार है, परन्तु पीड़ित भुक्त भोगी उस समय ठगा महसूस हुआ जब समया वधि बीत जाने पर बैनामा भूमि का नहीं हो सका। गौरतलब हो कि उक्त भूमि के इकरार नामा में ग्यारह लोग सामिल हैं जो एक कूट-नीति का हिस्सा रहा। पीड़ित पक्ष ने तय किया, समयानुसार रूपये का भुुगतान भी किया, तथा शेश धनरािश वैनामें के समय देने की पहल की। इसी बीच दीप िशखा पुत्री लक्ष्मी नारायण मोहल्ला मेजरगंज के संरक्षक जय“ंांकर सुत राम चन्द्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गये। छानबीन करने पर पता चला कि संरक्षण कर्ता का दीप िशखा के परिवार से कहीं दूर का रिश्ता नहीं रहा। यह सब जालसाजी का हिस्सा रहा है। अपने को ठगा सा महसूस किया। पीड़ित पक्ष पवन कुमार सिंह नौगंवातीर निवासी ने लिखित िशकायत एस0पी0 को दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सि0ओ0 सिटी को उक्त प्रकरण का पर्दा फास करने को कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दिन की सुर्खिया

Posted on 09 April 2010 by admin

21

10

7

6

5

4

31

Comments (0)

लालजी टण्डन की उपस्थित में मंहगाई विरोधी अभियान में महिला मोर्चा ने हस्ताक्षर कराये।

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में  कैसरबाग, चौक, मोहान रोड, राजाजीपुरम, अम्बेडकरनगर, मवैया पर शिविर लगाया गया। हस्ताक्षर अभियान प्रभारी महामन्त्री राजीव मिश्रा ने बताया कि शिविर में सांसद लालजी टण्डन, महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, मेयर डा दिनेश शर्मा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी सहित पार्षद एवं मण्डल अध्यक्षों की उपस्थिति में आम जनता ने मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध बढ़चढ़ कर हस्ताक्षर किये। आम जनता ने भाजपा द्वारा चलाये गये इस अभियान को जनहित के मुद्दों पर सफल अभियान बताया।

kaisar-bag-cho-wrahe-per-mahgaye-ke-khilafh-hastachar-abhiyan-me-hastachar-karte-sansad-lal-ji-tandanकैसरबाग चौराहे पर महिला मोर्चा द्वारा लगाये गये शिविर में सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने मंहगाई के कारण महिलाओं का घर का वजट बुरी तहर से बिगड़ गया है। अटल जी के शासन काल में जो गैस घर बैठे उपलब्ध होती थी। अब लोगों को घण्टों लाइन लगाकर भी नही मिला पाती। भ्रष्टाचार के कारण मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन सबके लिये केन्द्र की कांग्रेस और राज्य की बसपा सरकार दोषी हैंं। जनता इनके मुक्ती पाना चाहती है। हस्ताक्षर अभियान में नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, विधायक विद्यासागर गुप्ता, पद्मा पिल्लई, बीना गुप्ता, अंजू रामचन्दानी, मनोरमा शुक्ला, चन्द्रा रावत, पुष्पासिंह चौहान, विजय लक्ष्मी, रिति सिंह, जया शुक्ला, मीना तिवारी, मंजू मिश्रा, शोभा निगम, मीना वाष्णेZय, शोभा राजपूत, आदि महिलायें ने भाग लिया। चौक चौराहे पर महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, मेयर डा0 दिनेश शर्मा, गोपाल टण्डन, रमेश कपूर, विपिन अवस्थी, सालू टण्डन ने शिविर लगाकर मंहगाई के विरोध में हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर नागेन्द्र नाथ एवं डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपीए एवं बसपा के राज्य में विकास कार्य रूके पड़े हैं। राज्य की बसपा सरकार ने मूर्तियां पार्क एवं स्मारक बनाने में सरकारी खजाने का खुला दुरूप्रयोग कर रही है। मोहान रोड एवं शक्ति चौराहा राजाजीपुरम पर विधायक सुरेश श्रीवास्तव, एच0एन0 मिश्रा, यू0एन0 पाण्डेय, तरूण गुप्ता ने मंहगाई के विरोध में आम जनता से हस्ताक्षर कराये। मंहगाई से जनता काफी आक्रोशित है। अम्बेडकर नगर एवं मवैया पर विधायक सुरेश तिवारी, पार्षद गणेश कन्नौजिया, रामगोपाल जायसवाल ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर शिविर का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर किये। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि कल दिनांक 10 अप्रैल को आलमबाग, लालकुंआ, कोठारी बन्धु पार्क, बुद्धेश्वरम् चौराहे तथा डालीगंज पर मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध में हस्ताक्षर चलाया जायेगा।

महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता पाठक ने ए-ब्लाक राजाजीपुरम तथा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पुष्पा सिंह चौहान ने कैनाल कालोनी में हस्ताक्षर अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद करते हुये लोगों से मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में हस्ताक्षर कराये। पूर्व जिलाध्यक रीता पाठक ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार महिला आराक्षण बिल को लटका कर महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। भाजपा के समर्थन के बावजूद बिल ना पास करा पाना। यूपीए सरकार  से जनता इसका जबाब चाहती है। यु0मो0 सदस्य पुष्पासिंह चौहान ने कहा कि मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुयीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोधी रैली की तैयारी

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोधी रैली की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश मुख्यालय पर युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों-जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की गई तथा युवा मोर्चे की अधिक से अधिक भागीदारी का फैसला हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ ने कहा कि सरकार प्रायोजित बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों पर ही भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने तथा रैली भारी संख्या जुटाने का आहवान किया।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोर्चे के सभी जिलाध्यक्ष 12 व 13 अप्रैल को अपने-अपने जिलों में बैठक कर अधिक से अधिक संख्या लाने की रणनीति बनायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी टीम जिलों-जिलों में जाकर जनसम्पर्क करेगी और लोगों को कमरतोड़ महंगाई आदि के सवाल समझाकर जाने का आग्रह करेगी। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों-जिलों में रैली को सफल बनाने हेतु बैठक तथा जनसम्पर्क करने के लिये जिले भी आवंटित किये गये।

बैठक में मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश द्विवेदी, प्रशान्त पटेल, मन्त्री शैलेन्द्र शर्मा `अटल´ सोमेन्द्र तोमर, कोषाध्यक्ष विभु बंसल, महामन्त्री राजेश चौधरी, अनुराग सिंह बड़े जी, मनोज पोसवाल, पवन शर्मा, कुलदीप, विवेक सिंह गुड्डू भैया´, दीपक सिंह, अजीत सिंह, तरूण चौहान, प्रमोद गुप्ता, अभिजात मिश्रा, पंकज, भैरव दत्त, संजय बाली, शशांक शेखर पाण्डेय, पुष्पा सिंह चौहान, व गोपाल सिंह सहित सभी जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दोनो दल एक दूसरे की सरकारों के समर्थक व संरक्षक हैं

Posted on 09 April 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस व बसपा पर राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, अराजकता और जानलेवा महंगाई जैसे मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाने और सतही राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बसपा नेताओं की तू तू - मैं मैं को मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने वाला करार देते हुए कहा कि दोनो दल एक दूसरे की सरकारों के समर्थक व संरक्षक हैं। बसपा केन्द्र सरकार की समर्थक दल है। केन्द्र बसपा सरकार की असंवैधानिकताओं के विरूद्ध उसे संरक्षण देता है। दोनो दल कोई न कोई बहाना ढूंढकर आपस में लड़ते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन वास्तव में दोनो की नीति एक है। दोनो अल्पसंख्यकवादी हैं। दोनो महंगाई बढ़ाने के दोषी हैं। दोनो भ्रष्टाचार को संरक्षण देते हैं, भ्रष्टाचार बढ़ाते हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार ने आम जनता का ध्यान हटाने के लिये ही रायबरेली में एक केन्द्रीय मन्त्री को एक उद्घाटन कार्यक्रम से रोकने का प्रयास किया था। दोनो दलों ने एक दूसरे के विपरीत बयानबाजी की। इसके पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमन्त्री पर टिप्पणी की थी। दोनो दलों ने परस्पर बयानबाजी करते हुए इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया। आम जनता से जुड़े मूलभूत प्रश्न अधर में चले गये। दोनो किसी न किसी बहाने अनावश्यक और बेकार की बहस में उलझे रहते हैं। बसपा कांग्रेस का वास्तविक विरोध नहीं करती। कांग्रेस बसपा के लूटराज का भी वास्तविक विरोध नहीं करती। बसपा सरकार ने अनेक बार संवैधानिक मर्यादाओं का अतिक्रमण किया है। लेकिन केन्द्र ने राज्य सरकार से पूछतांछ भी नहीं की। आम जनता दोनों दलों की मित्रता और एक जैसा चरित्र जानती है। दोनो मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं और बुनियादी समस्याओं से आम जनता का ध्यान हटा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2010
M T W T F S S
« Mar   May »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in