विद्युत उपकेन्द्र भटमई का हाल बेहाल,क्षेत्र की जनता आन्दोलन करने को मजबूर

Posted on 10 April 2010 by admin

जयसिंहपुर 10 अपै्रल। जनाब विल देते रहिये परन्तु बिजली की आशा मत करिये, और यदि विल नही जमा होगा तो केविल उतर जायेगा।

यह हाल है विद्युत उपकेन्द्र भटमई का जहां विद्युत व्यवस्था एक दम चरमारा गई है। पूरी की पूरी व्यवस्था दैनिक भोगी कर्मचारी के जिम्मे चौबीस धण्टे में मात्र तीन व चार धण्टे की विद्युत सप्लाई ही होती है और उसमें भी विजली का आना जान लगा रहता है। यहां के तार सारे जर्ज एंव पुराने हो गये है। ये कहा और कब टूट जाये इनके विभाग के लोगो को भी पता नही इस विजलीे के जर्जर तार हो जाने के कारण आये दिन सार्ट सिर्कट से आग लग रही है। जिसका परिणाम भयावह हो रहा है। किसानो की खडी फसल धर में रखे आनाज मबेशी यहा तक कि जन हानि हो रही है। अवर अभियन्ता भटमई का निवास विद्युत उप केन्द्र में बना हुआ है परन्तु अवर आभियन्ता रहते है शहर में और अपने उपकेन्द्र का संचालन यहीं से करते रहते है। इनको तो देहात तेा भाता ही नही है। अभी पिछले दिनो इसी सार्ट सिर्कट के कारण जयसिंहपुर थाने के पीछे हरिजन बस्ती में आग लग जाने के कारण कई धर जल कर राख हो गये ये बेचारे दाने-दाने के लिये मोहताज हो गये। वही मोती गंज बाजार में भी सार्ट सिर्कट से आग लग जाने से कई धर एंव मवेशी जल कर राख हो गये। विभाग की लापरवाही एंव जर्जर विद्युत तार के कारण आये दिन कही न कही प्रतिदिन आग लगने की धटना सुनने को मिल रही है।

बताते चले कि भटमई के चार फीडर कूरेभार, जयसिंहपुर, बरौला, व कटका जिनपर लगभग 1000 गावों को विजली सप्लाई का भार एंव लगभग 5000 ट्यूबेलों का भार है। क्षेत्र में मात्र तीन चार धण्टें विद्युत आपूर्ति होने के कारण किसान अपनी गेंहूं की मडाई नही कर पा रहे है। मजबूर होकर टैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। किसान विद्युत विल देने के साथ साथ टैक्टर की मड़ाई की कीमत देने को बाध्य है। विद्युत विभाग यदि क्षेत्र की इस समस्या पर ध्यान नही देता है तो दोहरी मार झेल रहे किसान शीध्र ही किसान बहुत बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होगे। क्षेत्र की जनता समाचार पत्र के माध्यम से सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियो एवं प्रदेश मुखिया का ध्यान इस तरफ आकर्शित करते हुए लापरवाह कर्मचारियेां के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in