Archive | March, 2010

समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली

Posted on 09 March 2010 by admin

लखनऊ - राजेन्द्र चौधरी (प्रवक्ता )समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के साइकिल सवार जत्थों ने आज दूसरे दिन फिर हरों एवं गांवो तक समाजवादी पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली। आज नौजवानों की टोलियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जगह-जगह सभाएं कर बढ़ती मंहगाई, सरकारी लूट, भ्रश्टाचार और महिला आरक्षण के नाम पर मुस्लिम, पिछड़े वर्ग व दलितों की महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस भाजपा की साजिश के बारे में चर्चा की।

dsc_19441साइकिल निशान वाले हरे-लाल रंग के झंण्डे लगे जत्थों की यह यात्रा 15 मार्च 2010 तक चलेगी और 23 मार्च, 2010 को डा0 लोहिया के जन्म ताब्दी दिवस पर जिला मुख्यालयों में साइकिल यात्रियों के सम्मेलन होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी कुनीतियों से जनता को परिचित कराना और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना है। आज भी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में लगभग 55 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिलों से यात्रा कर जनजागरण किया।

इस साइकिल यात्रा के दौरान आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी हासिल की, लोगों से उनकी तकलीफों के बारे में पूछा तथा जनता को बताया गया कि केन्द्र और राज्य की सरकारें मिलकर किस तरह मंहगाई और भ्रश्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। विकास पूरी तरह ठप्प है। प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर है और प्रशासनिक आतंक से लोग परेशान है। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की पक्षधर है किन्तु उसका मत है कि पिछड़े, दलित तथा मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले।

9ckt2आज विभिन्न जनपदों मे साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया।   श्री शिवपाल सिंह यादव-मैनपुरी, श्री रामआसरे कुशवाहा- उन्नाव, श्री अंबिका चौधरी, श्री रामगोविन्द चौधरी, रामवृक्ष यादव-बलिया, श्री माता प्रसाद पाण्डेय- सिद्धार्थनगर, श्री रवि वर्मा, श्री यशपाल चौधरी- लखीमपुर खीरी,  श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्वमन्त्री तथा  श्री रामसागर रावत, श्रीमती जरीना उस्मानी -बाराबंकी, श्री वेदप्रकाश गुप्ता- मथुरा, डा0 के0पी0 यादव- जौनपुर, श्री सुनील यादव-वाराणसी,, श्री राकेश सिंह राना- हाथरस, श्री मित्रसेन यादव, श्री अवधेश प्रसाद, श्री जयशंकर पाण्डेय- फैजाबाद,  श्री जमीरउल्ला, डा0 रक्षपाल सिंह, श्री विनोद सविता- अलीगढ़, डा0 सरोजनी अग्रवाल-मेरठ, श्री बनवारी सिंह-बदायु, श्री रामपूजन पटेल-इलाहाबाद, श्रीमती विमला राकेश, श्री प्रदीप चौधरी-सहारनपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, श्री जंगबहादुर सिंह, श्री रघुवीर यादव-सुल्तानपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, डा0 पी0के0 राय, श्री रामअवध यादव- कुशीनगर, कौशाम्बी- श्री खण्डग सिंह पटेल, श्री समरजीत िंसह, श्री सुरेन्द्र यादव- फतेहपुर, श्री आनन्द यादव-पीलीभीत, श्री आर0बी0 भाश्कर- जालौन, श्री विशम्भर सिंह यादव-बॉदा, श्री भैयालाल यादव-चित्रकूट आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

31 मार्च तक लंबित कार्यों को पूरा कराएं - श्रीमती मंजू चन्द्रा

Posted on 09 March 2010 by admin

मानिकपुर/चित्रकूट -  प्रदेश सरकार की विशेष अंबेडकर ग्राम विकास सचिव श्रीमती मंजू चन्द्रा ने मंगलवार को जिले के तीन अंबेडकर गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुई। वहीं पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सीसी रोडों व नाली के काम की गुणवत्ता खराब देख कड़ी चेतावनी देते हुए विभाग के अधिकारियों को 31 मार्च के पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

सचिव श्रीमती चन्द्र मंगलवार को जिले के मानिकपुर विकासखण्ड के अंबेडकर गांव सरहट पहुंची जहां उन्होंने महामाया आवास व इन्दिरा आवासों की सूची तलब करते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों से सत्यापन शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों ने काम पूरा न होने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि शासन ने आपको घर बनाने के लिए जो धनराशि उपलब्ध कराई है उसका उपयोग उसी मद में करें। इसके बाद वे गांव में बनी सीसी रोडों व नालियों की स्थिति देखने लगी जिसमें ग्राम प्रधान ने बताया कि कई लोगों द्वारा रास्ते में अतिक्रमण कर लिए जाने से वह रास्ते को व्यवस्थित तरीके से नहीं बनवा पा रहे। जिस पर उन्होंने बी.डी.ओ से कहा कि वे लोगों से बातचीत कर तत्काल रुके कामों को शुरू कराएं। इसके बाद वे सीधे नजदीक ही निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची जिसमें गुणवत्ता के साथ शासन के मानको पर उन्होंने साथ गए अधिकारियों से काफी देर तक पूछ ताछ की।

सचिव श्रीमती चन्द्रा का काफिला अंबेडकर गांव अगरहुण्डा पहुंचा। जहां विद्यालय में कनेक्शन न होने पर उन्होंने विद्युत अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल लाइट जुड़वाने के लिए कहा। वहीं ग्रामीणों द्वारा हैण्डपंपआबादी के अनुसार कम होने की शिकायत की गई। जिसको लेकन उन्होंने जलनिगम अधिशासी अभियन्ता को एक सप्ताह के अन्दर स्थान चििन्हत कर हैण्डपंप लगवाने के आदेश दिए। वहीं पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सीसीरोड व नाली उखड़ी होने पर सीडीओ भारत यादव से कहा कि वे मामले की जांच कर 31 मार्च के पहले काम पूरा कराएं। इस दौरान श्रीमती चन्द्रा ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता से कहा कि वे काम में सुधार लाएं। नहीं तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वे इसके पहले पहाड़ी विकास खण्ड के लठा गुठउपुर गांव पहुंची जहां ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए विकलांग, विधवा पेंशन के मामलों को तत्काल निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उनके साथ सीडीओ यादव के अलावा पीडी पीसी श्रीवास्तव, बीएसए रमेश तिवारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

उपेक्षित हैं क्रेशर उद्योग में काम करने वाले मजदूर

Posted on 09 March 2010 by admin

बिना मास्क लगाए ही करते हैं मशीनों में काम

चित्रकूट - जिले के भरतकूप और उसके आसपास इलाके में संचालित क्रेशर उद्योग से जहां पूरे क्षेत्रा का वातावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं दूसरी ओर मशीनों में काम करने वाले मजदूर भी तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन मालिकों को बस अपनी जेबें भरने की फिक्र रहती है। जबकि नियमत: इस तरह के उद्योगों में काम करने वाले लोगों की पूरी जिम्मेदारी मालिकानों पर होती है। और मजदूरों का समय-समय पर चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाना आवश्यक होता है।

गौर तलब है कि जिले में मौजूद छोटी-छोटी पहाड़ियों पर ग्रेनाइट पत्थर का अच्छा खासा भण्डार होने के चलते भरतकूप और आसपास इलाके में  क्रेशर उद्योग भली प्रकार से फलफूल रहा है।  स्थानीय लोगों के  अलावा अन्य जनपदों से आकर कई उद्यमियों ने  भी यहां  क्रेशर उद्योग लगाया और मोटी कमाई करने लगे।  वर्तमान समय में लगभग दो दर्जन से अधिक क्रेशर संचालित हो रहे हैं। परन्तु इन उद्योग पतियों द्वारा नियमों की अनदेखी की खुलेआम की जा रही है। सूत्रो की माने तो पट्टे की खदानों से महंगे दामों  में पत्थर खरीदने के बजाए ज्यादातर क्रेशर उद्योग मालिक क्षेत्र में चल रही अवैध खदानों से निकलने वाले पत्थरों को खरीदते हैं। जिससे यहां अवैध पत्थर खदानों को बढ़ावा तो मिल ही रहा है साथ ही  पहाड़ भी खोखले होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि  मशीनो गिट्टी व बालू बनाते समय निकली धूल से आसपास इलाके का पूरा वातावरण को  प्रदूषित हो जाता है। लोग बताते हैं कि जब क्रेशर मशीने चलती हैं उस समय सांस लेना भी दूभर हो जाता है। इसके अलावा इन मशीनों मे काम करने वाले  मजदूर को मास्क भी नहीं उपलब्ध कराया जाता। जिसके कारण धूल व गन्दगी से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जबकि सूत्र बताते हैं कि इस प्रकार के धंधों मे काम करने वाले मजदूरों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना अति आवश्यक है। लेकिन क्रेशर उद्योग मालिक  मशीनों में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते। लोगों ने जिलाधिकारी से इस ओर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी, प्रशासन बेखबर

Posted on 09 March 2010 by admin

कुड़वार (सुलतानपुर )  रहस्यमय तरीके से हो रहे गायब बच्चों का सिलसिला जारी हे। परिजन परेशानहैं तथा क्षेत्र में दहसत व्याप्त है।

स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत कुड़वार विकास खण्ड के गांवों से लगातार  बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। बीते माह आधा दर्जन से अधिक बच्चे गायब हो चुके हैं। जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के मध्य हैै। सूत्रों अनुसार गंजेहड़ी गांव निवासी मु0 याशीन का 14 वर्षीय पुत्र मु0 शहजाद घर से सायं 6 बजे शौच के लिए निकला और रहस्य मय तरीके से गायब हो गया।  दो मार्च से गायब बच्चे को ढूढ़ने के लिए परिजनो के अथक प्रयास किया परन्तु उन्हें सफलता हांथ न लगी। विवश हो कर लापता बच्चे के पिता ने स्थानीय थाना कुड़वार पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदा बच्चे के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की मांग की है। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम पंचायत भगवानपुर की है जहां चार बच्चे एक सप्ताह के अन्दर दो. दो कर गायब हो गये। जिनमें दो बच्चे बड़े नाटकीय ढंग से अपने सगे सम्बन्धी के घर कलकत्ता पहुंचने के उपरान्त परिजन को सूचना दी। जब कि सचिन पुत्र राम तीरथ राय व रोशन पुत्र जय प्रकाश राय का सुराग नही लग पाया है। परिजन निशान देही के आधार पर पुलिस को सूचित कर दिल्ली शहर छानबीन करने गये हैं। इसी क्रम में अन्य ग्राम पंचायतों से भी बच्चों के गायब होने का सिलसिला जारी है। परिजन परेशान  हें और उनकी रात की नीन्द गायब हो गई है। जिससे क्षेत्रमें दहशत का माहौल व्याप्त है और प्रशासन बेखबर हांथो पर हांथ धरे बैठा मौन साध रखा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्य प्रकाश अध्यक्ष व सूर्यनारायण मन्त्री चुने गए

Posted on 09 March 2010 by admin

संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव संम्पन्न
सुलतानपुर -  संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का चुनाव 8मार्च को निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर पाण्डेय व कार्यकारी अध्यक्ष लाल चन्द्र पाण्डेय के देखरेख में संम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सर्वसंमति से सत्य प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष व सूर्य नारायण शुक्ल मन्त्री पद के लिए चुने गये। चयन प्रक्रिया करौन्दिया स्थित श्री संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में संस्कृत शिक्षण कल्याण समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रताप आईटीआई का प्रथम प्रमाण पत्र वितरण समारोह संम्पन्न

Posted on 09 March 2010 by admin

सुलतानपुर -  प्रताप सेवा समिति द्वारा संचालित प्रताप आई.टी.आई ने आज अपने 77 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। पांचोपीरन स्थित प्रताप आईटीआई संस्थान पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी एम0के0श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें व्यवसाय से जुड़कर योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज भारत देश मे बहुत ही ज्यादा ऐसे व्यावसायिक प्रशिक्षणों का महत्व बढ़ गया है।

जिला मनोरंजन कर अधिकारी राकेश कमल ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि प्रताप आई.टी.आई ने बहुत अच्छी शुरूआत की है। जिसका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। प्रताप आई.टी.आई के निदेशक डां.एस.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान समाज के पिछड़े और दबी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर स्थापित किया गया है। आज इस बैनर से तमाम युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे संस्था के लोग सन्तुष्ट है। समाज के लोगों का सहयोग मिलता रहा तो संस्थान समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करता रहेगा। संस्थान के प्राचार्य एमण् अहमद ने कहा कि संस्थान के प्रथम बैंच के प्रतिभागियों ने बडे़ अनुशासन और एक्रागता से प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिससे आज हम उन्हें यह प्रमाण पत्र वितरित कर पा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि संस्थान के प्रतिभागी इस प्रमाण पत्र के आधार पर कहीं न कहीं व्यवसाय से जुडे़गें।

संस्थान के मातृसंस्था प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने कहा कि  समिति ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक समाज में नये आयाम को लेकर काम करती आ रही है। संस्था की ओर से प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें परिवार पालन योग्य बनाने वाले व्यावसायिक ट्रेडो की मान्यता ली और उसके तहत आज 77 युवाओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। उन्होंने अन्त में सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर जसवन्त सिंह, प्रेम लता केसरवानी, सीमा श्रीवास्तव, श्यामलता सिंह, पायल सोनी,  अमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय बचत में वार्षिक लक्ष्य 2600 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4477 करोड़ रूपये शुद्ध जमा - प्रमुख सचिव वित्त

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश के वित्त मन्त्री श्री लालजी वर्मा के निर्देंश पर प्रमुख सचिव वित्त श्री मनजीत सिंह ने आज वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसमें राष्ट्रीय बचत के वार्षिक लक्ष्य 2600 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4477 करोड़ रूपये शुद्ध जमाकर लक्ष्य का 172 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रमुख सचिव ने इस कार्य में जुड़े अधिकारियों को बधाई देते हुए अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। पेंशन सम्बंधी मामलों में त्वरित निस्तारण करने तथा पेंशन अदालत का आयोजन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देंश दिया गया है।

बैठक में विभागीय मन्त्री तथा विभागीय अधिकारियों के जनपद भ्रमण के समय शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के पालन करने तथा आवश्यकतानुसार शासन के निर्देंशों की अनुपालन आख्या समय से भेजने के निर्देंश दिए गये। सहकारिता, पंचायत आदि से सम्बंधित विभागों के आडिट आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाने तथा अनुपालन आख्या समय से भेजने के निर्देंश दिए गये। वित्त विभाग के अलावा अन्य अनुपूरक बजट वर्ष (2009-2010) की स्वीकृतियों को तत्काल जारी करने के निर्देंश दिए। कोषागारों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही प्रत्येक दशा में 100 प्रतिशत इस माह के अन्त तक करने के निर्देंश दिए गये।

इस बैठक में  प्रमुख सचिव के अलावा सचिव श्री बी0 एम0 जोशी, श्री बी0 एन0 दीक्षित, विशेष सचिव श्री अजय अग्रवाल, अरविन्द नारायण मिश्रा, श्री ओ0 पी0 वर्मा, श्री लहरी यादव तथा कोषागार पेंशन आदि के निदेशक एवं अन्य विभागीय प्रमुख तथा मण्डलीय कोषागार के अपर निदेशक/संयुक्त निदेशक तथा सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गोष्ठी आयोजित

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ -  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित गोष्ठी में सपा बसपा के रूख की निन्दा की गई। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संयुक्ता भाटिया ने कहा महिला विधेयक पर जिस प्रकार से बसपा व सपा ने बिल पास न होने की राजनीति की है, वह निन्दनीय है। महिलाएं इन पार्टियों को चुनाव में सबक सिखायेंगी। महिलाओं को किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए। भाजपा ने अटल जी की सरकार के समय से ही बिल जाने की पहल की थी। भाजपा में महिलाओं का पूरा सम्मान है। श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या पर रोक नहीं लगायी गई तो आने वाले समय में महिलाओं का प्रतिशत और भी कम हो जायेगा। श्रीमती मीना गुप्ता व श्रीमती रेनू ने घरेलू हिंसा पर विचार व्यक्त किये। महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मा पिल्लई ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन अति आवश्यक है। गोष्ठ को नगर मन्त्री निशा सिंह ने भी गोष्ठ को सम्बोधित किया। गोष्ठी में सरोज कुमारी, अंजू रामचन्दानी, पुष्पा सिंह चौहान, रीता पाठक, माधुरी शुक्ला समेत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में पांच मण्डलों का कार्य अच्छा

Posted on 08 March 2010 by admin

पंचायती राज की समीक्षा बैठक सम्पन्न ,
पंचायती राज की सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने के निर्देश

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के पांच मण्डलों ने 80-86 प्रतिशत कार्यों में प्रगति की, जिसमें मुरादाबाद ने 86.15 प्रतिशत, लखनऊ ने 84 प्रतिशत, इलाहाबाद ने 82.6 प्रतशत, मेरठ ने 81 प्रतिशत एवं बरेली ने 80.7 प्र्रतिशत कार्यों में प्रगति की। कम प्रगति वाले आठ मण्डलों में 58-74 प्रतिशत कार्य हुए। जिसमें आजमगढ़, बस्ती, सहारनपुर, मिर्जापुर, देवीपाटन, कानपुर, वाराणसी एवं आगरा हैं।

कृषि उतपादन आयुक्त श्री आर0के0शर्मा ने आज यहां यह निर्देश अपने कार्यालय में आयोजित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को दिये। अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग की डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण योजना, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि, सफाई कर्मियों की तैनाती, सभी निर्माण कार्यों की प्रगति आदि के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के चार मण्डलों में देवीपाटन के जनपद गोण्डा की 73 प्रतिशत प्रगति एवं बलरामपुर की 53 प्रतिशत, मिर्जापुर मण्डल के मिर्जापुर ने 60.9 प्रतिशत प्रगति, चित्रकूट धाम मण्डल के जनपद बान्दा ने 50 प्रतिशत प्रगति तथा कानपुर मण्डल के कन्नौज जनपद ने 66.7 प्रतिशत कार्य किया। इसी तरह सभी मण्डलों एवं जनपदीय कार्यों की समीक्षा की गई। फरवरी 2010 तक सी0सी0रोड एवं के0सी0ड्रेने में ग्रामों का सन्तृप्तीकरण 80 प्रतिशत लक्ष्य के समक्ष 92 प्रतिशत प्रगति रही है लक्षित 2175 ग्रामों में से 2002 ग्राम सन्तृप्त हुए हैं। फरवरी तक एक लाख 8 हजार 8 सौ अड़तालिस सफाई कर्मिंयो की भर्ती के सापेक्ष 93464 पदों पर तैनाती की गई है।

बैठक में विशेष सचिव पंचायती राज श्री एम0ए0खान, उप निदेशक श्री अर्विन्दराय 18 मण्डलों के नोडल अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकिारयों आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन दिवसीय महिला उद्यम विकास हस्त शिल्पकला मेले का उघाट्न

Posted on 08 March 2010 by admin

राज्य महिला आयोग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

लखनऊ -  उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शताब्दी समारोह धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी परिसर गोमती नगर में तीन दिवसीय हस्त शिल्प कला मेले का उद्घाटन नगर विकास मन्त्री, श्री नकुल दुबे ने किया। इस अवसर पर श्री दुबे द्वारा मोबाइल वैन को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन प्रदेश के पश्चिमी जनपदों में महिला जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगी।

समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान तथा उनके उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने प्रदेश की 30 लाख निर्धन महिलाओं को छ: छ: माह में 1800 रुपये दिये जाने की घोषणा अपने जन्म दिन पर की थी। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परम्परा रही है यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जहां कहीं पर भी वे महिलाओं पर अत्याचार तथा हिंसा की घटनायें देखें तुरन्त उसकी शासन को सूचना दें तथा अपने स्तर पर भी उसका पुरजोर विरोध करें।

इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती आभा अग्निहोत्री ने आयोग के क्रियाकलापों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा वर्ष 2002 में मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के शासन काल में प्रदेश में महिला आयोग का गठन किया गया था तब से महिलाओं के सम्मान की रक्षा तथा उनके समग्र विकास की दिशा में आयोग निरन्तर कार्य कर रहा है। महिला आयोग के टोल फ्री हैल्प लाइन नं0 1800-180-5220 पर महिलायें अपने उत्पीड़न की  शिकायत दर्ज करायें। आयोग द्वारा छात्राओं को साहसी बनाने के लिए लखनऊ में ही 1600 छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

समारोह को आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री नम्रता पाठक तथा सुनीता देवी ने सम्बोधित भी किया। मेले में महिला उद्यमियों द्वारा लगभग 50 स्टाल लगाये गये हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सामान विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। मेले में उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लेने वाली महिलाओं के दुर्लभ चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

समारोह में महिला कल्याण निगम द्वारा चिकन, पैचवर्क तथा एिप्लक में प्रशिक्षण प्राप्त 30 महिलाओं सुश्री नसीम बानो, शबनम, सीमा पाण्डेय, विभा पाण्डेय, रेनू लोधी, ममता यादव, जैबुिन्नशां, शीला, शबीना बानो, पूजा अवस्थी, गुडिया तिवारी, मायावती, सायरा बानो, नूरजहां, सरिता, सुमन विश्वकर्मा, नफीसा बानो, अनीता यादव, स्वाती गौतम, ज्योति यादव, अमरकान्त तिवारी, बबीता पाण्डेय, अनीसा बानो, सीमा, उर्मिला कश्यप, किरण, कमला, दीपा कुमारी, विनीता तथा निशा पाण्डेय  को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें एक किट, प्रमाण पत्र तथा चेक प्रदान किया गया।  समारोह में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों की बड़ी भारी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2010
M T W T F S S
« Feb   Apr »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in