Categorized | राज्य

समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली

Posted on 09 March 2010 by admin

लखनऊ - राजेन्द्र चौधरी (प्रवक्ता )समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के साइकिल सवार जत्थों ने आज दूसरे दिन फिर शहरों एवं गांवो तक समाजवादी पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों को पहुंचानें के लिए यात्राएं निकाली। आज नौजवानों की टोलियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जगह-जगह सभाएं कर बढ़ती मंहगाई, सरकारी लूट, भ्रश्टाचार और महिला आरक्षण के नाम पर मुस्लिम, पिछड़े वर्ग व दलितों की महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस भाजपा की साजिश के बारे में चर्चा की।

dsc_19441साइकिल निशान वाले हरे-लाल रंग के झंण्डे लगे जत्थों की यह यात्रा 15 मार्च 2010 तक चलेगी और 23 मार्च, 2010 को डा0 लोहिया के जन्म शताब्दी दिवस पर जिला मुख्यालयों में साइकिल यात्रियों के सम्मेलन होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी कुनीतियों से जनता को परिचित कराना और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना है। आज भी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में लगभग 55 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिलों से यात्रा कर जनजागरण किया।

इस साइकिल यात्रा के दौरान आज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी हासिल की, लोगों से उनकी तकलीफों के बारे में पूछा तथा जनता को बताया गया कि केन्द्र और राज्य की सरकारें मिलकर किस तरह मंहगाई और भ्रश्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। विकास पूरी तरह ठप्प है। प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर है और प्रशासनिक आतंक से लोग परेशान है। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की पक्षधर है किन्तु उसका मत है कि पिछड़े, दलित तथा मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले।

9ckt2आज विभिन्न जनपदों मे साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया।   श्री शिवपाल सिंह यादव-मैनपुरी, श्री रामआसरे कुशवाहा- उन्नाव, श्री अंबिका चौधरी, श्री रामगोविन्द चौधरी, रामवृक्ष यादव-बलिया, श्री माता प्रसाद पाण्डेय- सिद्धार्थनगर, श्री रवि वर्मा, श्री यशपाल चौधरी- लखीमपुर खीरी,  श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्वमन्त्री तथा  श्री रामसागर रावत, श्रीमती जरीना उस्मानी -बाराबंकी, श्री वेदप्रकाश गुप्ता- मथुरा, डा0 के0पी0 यादव- जौनपुर, श्री सुनील यादव-वाराणसी,, श्री राकेश सिंह राना- हाथरस, श्री मित्रसेन यादव, श्री अवधेश प्रसाद, श्री जयशंकर पाण्डेय- फैजाबाद,  श्री जमीरउल्ला, डा0 रक्षपाल सिंह, श्री विनोद सविता- अलीगढ़, डा0 सरोजनी अग्रवाल-मेरठ, श्री बनवारी सिंह-बदायु, श्री रामपूजन पटेल-इलाहाबाद, श्रीमती विमला राकेश, श्री प्रदीप चौधरी-सहारनपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, श्री जंगबहादुर सिंह, श्री रघुवीर यादव-सुल्तानपुर, श्री काशीनाथ यादव-देवरिया, डा0 पी0के0 राय, श्री रामअवध यादव- कुशीनगर, कौशाम्बी- श्री खण्डग सिंह पटेल, श्री समरजीत िंसह, श्री सुरेन्द्र यादव- फतेहपुर, श्री आनन्द यादव-पीलीभीत, श्री आर0बी0 भाश्कर- जालौन, श्री विशम्भर सिंह यादव-बॉदा, श्री भैयालाल यादव-चित्रकूट आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in