Archive | March, 2018

भाजपा के आरोपों पर कैग रिपोर्ट ने लगाई मुहर - राकेश त्रिपाठी

Posted on 28 March 2018 by admin

लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की जांच रिपोर्ट में पिछली अखिलेश सरकार द्वारा पैसों के दुरूपयोग का आरोप सिद्ध पाए जाने पर सपा को आडे़ हाथों लिया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्रित्व काल में केन्द्र सरकार द्वारा सहयोग न किये जाने का रोना रोते रहे जबकि कैग जांच रिपोर्ट ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है। भाजपा लगातार यह कहती रही है कि सपा सरकार निरंकुश ढंग से जनहित के कार्यो के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गए पैंसो की बंदर बांट कर रही है। लेकिन सपा इन आरोपों को नकारती रही, अब कैग रिपोर्ट ने प्रमाणित कर दिया कि पंचायती राज संस्थानों द्वारा मनमाने ढंग से रकम खर्च की गई। तमाम वित्तीय अनियमितताएं की गई। शौचालय के निर्माण में घपले-घोटाले हुए। स्वच्छ भारत मिशन का अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर भी मजाक बनाते रहे और शहरों को खुले में शौच मुक्त व बेहतर सफाई के लिए आंवटित राशि सरकारी उपेक्षा व लापरवाही का शिकार हो गई। केन्द्र द्वारा दी गई राशि का उपयोग ही नहीं हुआ और अच्छी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कर वसूली में भी नगर निकायों में भारी अनियमितता रही। भाजपा के मेयरों ने इस पर कई बार आपत्तियां भी रखी, लेकिन तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान के हठीले रवैये के चलते अनियमितता बदस्तूर जारी रही। सपा शासन काल के कारण उत्तर प्रदेश की जनता को मोदी सरकार के लगभग तीन सालों की योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। गांव, गरीब, किसान के विकास में बाधा बने रहने का खामियाजा अखिलेश यादव को सत्ता गंवा कर भुगतना पड़ा। अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों से कोई सबक न सीख कर जातिवादी गोलबन्दी को ही मजबूत हथियार समझ लिया है लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में जनता विपक्ष को चारों खाने चित कर विकास और सुशासन के मायने समझा देगी।

Comments (0)

बसपा सुप्रीमों के टिकिट बेचने की तजुर्बेकारी से प्रदेश वाकिफ - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 March 2018 by admin

-मुलायम सिंह की मेहनत से बनी सपा को अखिलेश करेगंे कुर्बान
लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा मुखिया के कुर्बानी वाले बयान पर कहा कि उत्तर प्रदेश को लूटने वाले जनता के कटघरें में फिर सजा पाएगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव गठबंधन के लिए कुर्बानी देने की बात कर रहे है। लोकसभा में बसपा की सदस्यता शून्य है, अखिलेश जी यदि सपा को भी अत्यंत सीमित करना चाहते हो तो उनकी मर्जी। डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जनता द्वारा सत्ता से बेदखल लोगों को महालेखाकार की आॅडिट रिपोर्ट ने बेनकाब कर दिया है। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा पीटे गए विकास का ढोल फटा तो भ्रष्टाचार उजागर हो गया। सत्ता संरक्षित अपराध, गुण्डाराज, माफियाराज, भ्रष्टाचार के विरूद्ध युद्ध छेडते हुए जनता ने सपा-बसपा को सजा दी है जिसे अखिलेश जी कुर्बानी कह सकते है। डाॅ. पाण्डेय ने सपा-बसपा से सवाल किया कि वह प्रदेश को बताएं कि क्या सपा-बसपा गठबंधन के नेता का चयन वंशवादी राजनीति से बाहर निकल पाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी ने अखिलेश यादव को गैरतजुर्बेकार कहा और पूरी शिद्दत से अखिलेश ने स्वीकार भी किया, साथ ही मायावती जी को तजुर्बेकार भी मान लिया है। भाजपा का शुरू से मत है कि वंशवादी परम्परा के आधार पर मुलायम सिंह जी ने अपने अपरिपक्व पुत्र को प्रदेश पर थोप दिया था। प्रदेश ने 5 साल झेलकर अपना फरमान सुना भी दिया। मायावती जी के पास निःसंदेह भ्रष्टाचार और टिकिट बेचने के बेहतरीन तजुर्बे है और रही राजनीतिक तजुर्बेकारी की बात तो 2012, 2014 व 2017 के तजुर्बे बेहतरीन है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा के बोरिया बिस्तर बंधने से उत्तर प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नौकरियों में युवाओं को धोखा और तुष्टीकरण के जंजाल से मुक्त हुआ है। जनता के जनादेश ने हार की हताशा में कुर्बानी की मजबूरी पर भी गठबंधन के लिए मजबूर कर दिया है। अखिलेश जी गठबंधन का आधार यदि कुर्बानी मानकर ही चल हे है तो मुलायम सिंह जी के परिश्रम से बनाई गई सपा को उनके शहजादे ही कुर्बान करने वाले है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जातिवादी राजनीति के कलुषित वैमनस्य से राजनीतिक दुकाने चलाने वालों को जनता ने चलता कर दिया है। सपा-बसपा अपने मूल के अनुरूप फिर जातिवादी और तुष्टिकरण का विष लेकर उत्तर प्रदेश को विषाक्त करना चाहते है। उत्तर प्रदेश की जनता 2014 और 2017 दोहराने को तैयार है। भ्रष्टाचार, वंशवाद और अवसरवाद को जनता प्रदेश में पनपने नहीं देगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 March 2018 by admin

लखनऊ 28 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 29 मार्च को सायं 4 बजे आदित्य नारायण इण्टर कालेज, चोलापुर, वाराणसी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रहेगे। रात्रि 10 बजे लखनऊ पहुॅचेगे।
डाॅ. पाण्डेय 30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न संगठनात्मक कार्यो को सम्पादित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से भंेट करेंगे।

Comments (0)

वर्तमान राजनीतिक दिशा और समाजवाद की आवश्यकता

Posted on 27 March 2018 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय के डा0 लोहिया सभागार में समाजवादी प्रबुद्ध सभा द्वारा ‘वर्तमान राजनीतिक दिशा और समाजवाद की आवश्यकता ‘ विषय पर आयोजित विचारगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रबुद्ध समाज ने हमेशा समाज और राजनीति को दिशा दी है। इस समाज ने हजारों वर्षों से रास्ता दिखाया हैं। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा का रिश्ता पुराना है। अब साइकिल-हाथी और शंख साथ-साथ रहेंगे। समाजवादियों को इस रिश्ता को मजबूत करना होगा। समाजवादी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। समाजवादी सरकार की विकास योजना में सबका ध्यान रखा गया था।27-03-f
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डा0 मनोज पाण्डेय ने की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। संचालन रवीन्द्र पाण्डेय ने किया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज में नफरत फैलाई जा रही है। जाति के आधार पर दूरी बढ़ाने में भाजपा संलग्न हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी जातियों को आधार से जोड़कर गणना हो जायेगी तो सबका सम्मान होगा और अवसर अधिकार भी मिल सकेंगा। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराध रोकने के लिये यूपी 100 की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन भाजपा सरकार में इस व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इस समय प्रदेश में निर्माण कार्य बंद हैं बालू मोरंग महंगी है। अर्थव्यवस्था चैपट हो रही है। वाराणसी में संस्कृत शिक्षकों को अनुदान दिया गया। भाजपा सरकार में विकास कार्य बंद हैं। भाजपा समाज में परस्पर अविश्वास पैदा कर रही है। भाजपा जातिवाद की राजनीति करती है। भाजपा सरकार में डाटा चोरी हो रहा है यह नई चोरी है। जनता को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा समाज को अधर्म के रास्ते पर ले जा रही है। ऐसे में जनता को जागरूक करने का काम प्रबुद्ध नागरिकों को करना होगा। समाजवादी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिये जो बुनियादी ढ़ांचा निर्मित किया था। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी 48 देशों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कहीं किसी भी देश में किसान की आत्महत्या की खबर नहीं मिली। भाजपा राज में बेरोजगारी विकराल होती जा रही है। दस वर्ष बाद भारत दुनिया का सबसे ज्यादा बेरोजगारों का देश हो जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उनका विश्वास श्री अखिलेश यादव में हैं। समाजवादी अखिलेश सरकार ने संस्कृत भाषा के प्रोत्साहन एवं अनुदान देने का काम किया। इसके साथ ही परशुराम जयंती पर अवकाश एवं बलिया में मंगल पाण्डेय की प्रतिमा भी स्थापित की गयी। भाजपा सरकार में प्रबुद्ध समाज अपमानित और उपेक्षित है।

Comments (0)

सरकार की नीतियो को युवा मोर्चा जन-जन तक पहुचायेंगा - सुभाष यादव

Posted on 27 March 2018 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2018, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव लखनऊ से झांसी जाते समय उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए बहुत गदगद हुये और युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की बात कही और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमारे केन्द्र सरकार, यूपी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऐंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का बन्दुेलखण्ड के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के युवाओं को राजनीतिक करने का मौका देती है और युवाओं को सपना देखने का मौका देती है। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा अन्य पार्टीयों सपा, बसपा, कांग्रेस ने सिर्फ युवाओं को पीड़ित करने का काम किया। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा हर युवाओं का सम्मान करती है।
भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि दतिया में माता पीताम्बर देवी का दर्शन किया। और ओरक्षा में रामराजा का दर्शन किया और कहा 2019 में हम युवाओं के दम पर लोकसभा के 80 के 80 सीट हम जीतेंगे। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष ने उरई के क्षेत्रीय बैठक में कहा कि हम बूथ स्तर, मण्डल स्तर के युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। और अधिक से अधिक हर वर्ग के युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं ला रही है।

Comments (0)

खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु ़अत्याधुनिक टेक्नालाजी को अपनाने पर जोर -श्री सत्यदेव पचैरी

Posted on 27 March 2018 by admin

प्रदेश की प्रत्येक खादी समितियों को 25-25 सोलर चर्खें दिये जायेंगे-खादी मंत्री

राज्य/मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कारों का वितरण
सुरेंद्र अग्निहोत्री ,लखनऊ 27 मार्च, 2018

aertउत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने कहा है कि राज्य सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ़अत्याधुनिक टेक्नालाजी के अपनाने पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए उद्यमियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे उत्तर प्रदेश के खादी परिधान तथा ग्रामोद्योग उत्पादों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सोलर चर्खें से निर्मित होने वाली खादी को रिबेट देने का निर्णय लिया है।
श्री पचैरी आज स्थानीय गांधी निधि भवन सभागार में राज्य/मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग के उच्च कोटि के उत्पादों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य स्तर के तीन तथा 18 मण्डलों के 54 उद्यमियों को पुरस्कृत किया। इसमें राज्य स्तर पर रामपुर जनपद की कु0 नगमा को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार चित्रकूट के श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी को तथा तृतीय पुरस्कार आगरा के श्री अजय सोनी को प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप मंे 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये की धनराशि तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
खादी ग्रामोद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं व्यापक स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रत्येक खादी ग्रामोद्योग समितियों को 25-25 सोलर चर्खे उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसके माध्यम से रोजगार के व्यापक अवसर सृजित किये जा सकते हैं। इसीलिए स्वारोजगार कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जब खादी की बात शुरू की थी, तो उनके सामने लोगों को स्वावलम्बी बनाने के साथ ही आर्थिक आजादी का लक्ष्य था। उनका मानना था कि खादी के वस्त्रों एवं उत्पादों अधिक से अधिक उपयोग कर गांव के लोगों को रोजगार के साधन मुहैया किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड ने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को नई पहचान दिलाई जाय। इसके लिए बोर्ड द्वारा उद्यमियों को अत्याधुनिक तकनीकि से परिचित कराने और प्रशिक्षित करने के लिए कदम उठाए गये हैं।
झारखण्ड खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष श्री जय नन्दू ने अपने सम्बोधन में खादी एवं ग्रामोद्योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में खादी की बीमार इकाईयों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोलर चर्खा एक क्रांतिकारी कदम है और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग श्री नवनीत सहगल ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में नये उद्यमियों को तैयार करने के प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार का प्रयास है कि इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराये जायं। इसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लाभ बड़े उद्योगों मिलता है, उसी प्रकार खादी एवं ग्रामोद्योग उद्यमियों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार खादी एवं ग्रामोद्योग नीति लागू की है। उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खादी परिधानों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, लेकिन बिक्री के हिसाब से इनका उत्पादन नहीं हो पाता है। खादी बोर्ड न इस ओर अब विशेष ध्यान केन्द्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग के विकास के लिए हर सम्भव मदद एवं सहयोग प्रदान करेगी।
उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि प्रदेश के अच्छे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य/मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। जिससे अच्छे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ भविष्य के उद्यमियों को आकर्षित किया जा सके तथा कमजोर वर्गों को रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Comments (0)

यूपीकोका के लिए जनता को बधाई, टूटेगी अपराधियों और माफियाओं की कमर - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 27 March 2018 by admin

कानून का विरोध कर विपक्ष ने साबित किया कि सहानुभूति जनता के साथ नहीं बल्कि गुंडों और माफियाओं के साथ

कांग्रेस-सपा के लोगों ने बीएसपी सरकार में नहीं पास होने दिया था कानून, अब सपा से दोस्ती के बाद मायावती जी भी यूपीकोका के विरोध में

लखनऊ 27 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि यूपीकोका कानून पास करा कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आम लोगों की हिफाजत के लिए और यूपी की कानून व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस कानून को लेकर नकारात्मक भूमिका में रहे विपक्ष के साथियों ने यूपीकोका का पुरजोर विरोध कर ये साबित कर दिया कि उसकी सहानुभूति उत्तर प्रदेश की आम अवाम की बजाए उन संगठित माफियाओं और अपराधियों के साथ है जिन्होंने पिछले पंद्रह सालों के दौरान उत्तर प्रदेश में तांडव मचाया है और सपा-बसपा की सरकारों में हमेशा जिन्हें संरक्षण मिलता रहा। ये कानून उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने में मील का पत्थर साबित होगा और इस कानून के लिए प्रदेश की जनता और श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बधाई की पात्र है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हैरानी की बात ये है कि खुद बीएसपी सरकार में बीएसपी सूप्रीमो मायावती ये कानून लेकर आई थीं लेकिन तब सपा और कांग्रेस के लोगों ने इस कानून को पास नहीं होने दिया और अब जबकि भारतीय जनता पार्टी इसी कानून को पास कराकर उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नई इबारत लिखने जा रही है तब सपा से दोस्ती के बाद बीएसपी के साथी भी इस कानून के खिलाफ आ खड़े हुए हैं। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले ये वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद हर हाल में कानून का राज कायम होगा, इसके लिए हर कदम उठाएगे और अब जनादेश मिलने के बाद इसी दिशा में सरकार अपना वायदा पूरा करने जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता चाहती है कि प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में पले बढे सफेदपोश माफियाओं और अपराधिक गिरोहों की कमर टूटे और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार इसी दिशा में काम करते हुए हर रोज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस और बेगुनाह लोगों पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है और इसके परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश में अब तक 12 सौ से ज्यादा मुठभेड़ें हो चुकी हैं और इन मुठभेडों में अब तक चालीस से ज्यादा अपराधी मारे भी जा चुके हैं। इन अपराधियों को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सरकार यूपीकोका का कानून लेकर आई थी पर विपक्ष ने इस कानून का स्वागत करने की बजाए इसका पुरजोर विरोध किया और ये साबित कर दिया कि उनकी सहानुभूति जनता के साथ नहीं बल्कि माफियाओं और गुंडों के साथ है।

Comments (0)

जनसंवाद कार्यक्रमों के लिए 13,366 सेक्टरों पर भाजपा प्रवासी

Posted on 27 March 2018 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली जिले के ग्राम कुसुम्भी, अहिकौरा व कवई पहाड़पुर में किया जनसंवाद

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने योजना बैठक में की समीक्षा

लखनऊ 27 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत, नगर पंचायत व वार्ड स्तर पर पहुंच रही है। 3624 सेक्टर प्रवासी 26 मार्च से 06 अप्रैल तक 13366 सेक्टर पर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज 27 मार्च को चंदौली में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तीन ग्राम पंचायतों पर किया कार्यकर्ताओं एवं जनता से संवाद। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने योजना बैठक में समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सेक्टर प्रवासी अपने कार्य क्षेत्र में बैठक करके संवाद द्वारा फीडबैक ले रहे है। प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचाने का काम शुरू किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पार्टी के संगठनात्मक 1471 मण्डलों में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत तथा नगर निगमों-नगर पालिकाओं के वार्डो में प्रवास का वृदह कार्यक्रम बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा बनाई गई संगठनात्मक योजना में जिला अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों को प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम क्रियान्वयन की दृष्टि से 13366 सेक्टर बनाएं गये है जिसमें 3624 सेक्टर प्रवासी सेक्टरों में प्रवास पर जायंेगे। एक प्रवासी को औसतन 3 से 4 सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश महामंत्री एवं जनसंवाद कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल बताते है कि 26 मार्च से 06 अप्रैल तक के जनसंवाद कार्यक्रम हेतु क्षेत्र एवं जिला समन्वयक बनाये गये है। क्षेत्र एवं जिला स्तर पर नियमित कार्यक्रम की जानकारी हेतु माॅनिटरिंग टीम बनाई गयी है एवं उनका कार्य विभाजन भी किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सेक्टर प्रवासी अपने कार्यक्षेत्र में बैठकों के माध्यम से संवाद स्थापित कर रहे है। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से फीडबैक लेने का काम शुरू हो चुका है, प्रवासी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ उपलब्धियों का पत्रक भी देंगे। सेक्टर प्रवासी द्वारा प्रवास के समय बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सभी प्रकार के कार्यक्रमों को सम्पादित करवाकर, जिसमें बूथ समिति की समीक्षा, आवश्यकतावश बूथ समितियों में परिवर्तन सहित बूथ की बैठकें करके बूथ संरचना की मजबूती पर काम होगा।
श्री शुक्ल अभियान पर चर्चा के दौरान विस्तार से बताते है कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पूरे अभियान की स्वयं समीक्षा कर रहे है और आवश्यक दिशा निर्देशों से मार्गदर्शन कर रहे है। प्रदेश स्तर पर माॅनीटरिंग की 12 लोगों की टीमें बनाई गई है तो वहीं क्षेत्र स्तर पर 6 लोगों की टीम व जिला स्तर पर 5 कार्यकर्ता माॅनीटरिंग का काम कर रहे हे। बूथ स्तर पर 6 कार्यक्रमों की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन योजना समीक्षा भी जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ही होगा। भौगोलिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक जानकारियों को संकलित करने के साथ 06 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर मनाने की योजना-रचना भी तैयार की जा रही है।

Comments (0)

बसपा सुप्रीमों संकीर्ण मानसिकता व सोच से ग्रस्त - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 March 2018 by admin

दलित वर्ग का सामान्य व्यक्ति जिनकी कोठी में कदम नहीं रख सकता था, उसके मुंह से बाबा साहब के समतामूलक समाज की बात बड़ी हास्यापद लगती है

लखनऊ 26 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि बसपा सुप्रीमों का चिन्तन अत्यन्त संकीर्ण सोच के सिन्ड्रोम से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि बसपा अपने उद्भव काल से ही संकीर्ण सोच की मानसिकता से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि मायावती जी के मुॅह से बाबा साहब की सोच के समतामूलक समाज की बात अच्छी नहीं लगती। मायावती से मुख्यमंत्री के रूप मंे उन्हीं के दल के सांसद, विधायकों को मिलना समभव नहीं था। नंगे पैर ही उनके आवास में प्रवेश किया जा सकता था तथा उनके सामने उन्हीं के दल का बड़ा से बड़ा नेता कुर्सी पर नहीं बैठ सकता था। ऐसे तानाशाही सोच की बसपा सुप्रीमों के मुख से समता व मानवतावादी समाज संरचना के लिए बाबा साहब अम्बेडकर की बात किसी को अच्छी नहीं लगती है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तानाशाही सोच व व्यवहार की बसपा सुप्रीमों ने बाबा साहब तथा काशीराम जी के नाम का प्रयोग केवल वोटों के व्यापार के लिए किया, जो जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि जातिवादी समाज में भेवभाव तथा समाज को टुकड़ो-टुकड़ो में बांटने की नीति बसपा की रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय की है। जिस पर भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रहे गरीबों, दलितो, पिछड़ो के उत्थान की अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर भय-भूख व भ्रष्टाचार मुक्त नए भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब अम्बेडकर का दर्शन ही सबका साथ-सबका विकास है। डा0 अम्बेडकर दलित, पिछड़े, शोषित वर्ग की आर्थिक समृद्धि, सामाजिक समानता और राजनीतिक सहभागिता के पक्षधर थे। मा0 मोदी जी अम्बेडकर जी की प्रेरणा से ही हर योजना से गरीब कल्याण के अभियान को आगे बढ़ा रहे है। मायावती जी यदि अगर मुद्रायोजना, स्टार्टअप, स्टैण्डअप, जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, सौभाग्य योजनाओं के लाभार्थियों की सूची देखेंगी तो दलित, पिछड़ों की समृद्धि से आॅखे चुंधियां जाएगी। दरअसल मायावती जी का उद्देश्य दलित, पिछड़ों को वोटबैंक बनाकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम करती रही। मायावती चार बार मुख्यमंत्री बनने के दौरान अपनों कोई एक काम बताएं जिससे दलित व पिछड़ों को लाभ मिला है। आज देश नहीं पूरे विश्व ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। मायावती को एक गरीब, पिछड़े समाज से आए व्यक्ति का देश का नेतृत्व करना हजम नहीं हो रहा है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 26 March 2018 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 27 मार्च को चंदौली जनपद में दोपहर 3.30 बजे ग्राम कुसुम्भी, धानापुर की बिन्द बस्ती में जनसंवाद कार्यक्रम में रहेंगे। सायं 4.30 बजे ग्राम अहिकौरा धारापुर, सायं 5.30 बजे ग्राम कवई पहाड़पुर एवं सायं 7.30 बजे संसदीय कार्यालय चन्दौली में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता से संवाद स्थापित करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in