Categorized | लखनऊ.

वर्तमान राजनीतिक दिशा और समाजवाद की आवश्यकता

Posted on 27 March 2018 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय के डा0 लोहिया सभागार में समाजवादी प्रबुद्ध सभा द्वारा ‘वर्तमान राजनीतिक दिशा और समाजवाद की आवश्यकता ‘ विषय पर आयोजित विचारगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रबुद्ध समाज ने हमेशा समाज और राजनीति को दिशा दी है। इस समाज ने हजारों वर्षों से रास्ता दिखाया हैं। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा का रिश्ता पुराना है। अब साइकिल-हाथी और शंख साथ-साथ रहेंगे। समाजवादियों को इस रिश्ता को मजबूत करना होगा। समाजवादी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। समाजवादी सरकार की विकास योजना में सबका ध्यान रखा गया था।27-03-f
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डा0 मनोज पाण्डेय ने की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। संचालन रवीन्द्र पाण्डेय ने किया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज में नफरत फैलाई जा रही है। जाति के आधार पर दूरी बढ़ाने में भाजपा संलग्न हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी जातियों को आधार से जोड़कर गणना हो जायेगी तो सबका सम्मान होगा और अवसर अधिकार भी मिल सकेंगा। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराध रोकने के लिये यूपी 100 की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन भाजपा सरकार में इस व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इस समय प्रदेश में निर्माण कार्य बंद हैं बालू मोरंग महंगी है। अर्थव्यवस्था चैपट हो रही है। वाराणसी में संस्कृत शिक्षकों को अनुदान दिया गया। भाजपा सरकार में विकास कार्य बंद हैं। भाजपा समाज में परस्पर अविश्वास पैदा कर रही है। भाजपा जातिवाद की राजनीति करती है। भाजपा सरकार में डाटा चोरी हो रहा है यह नई चोरी है। जनता को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा समाज को अधर्म के रास्ते पर ले जा रही है। ऐसे में जनता को जागरूक करने का काम प्रबुद्ध नागरिकों को करना होगा। समाजवादी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिये जो बुनियादी ढ़ांचा निर्मित किया था। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी 48 देशों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कहीं किसी भी देश में किसान की आत्महत्या की खबर नहीं मिली। भाजपा राज में बेरोजगारी विकराल होती जा रही है। दस वर्ष बाद भारत दुनिया का सबसे ज्यादा बेरोजगारों का देश हो जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उनका विश्वास श्री अखिलेश यादव में हैं। समाजवादी अखिलेश सरकार ने संस्कृत भाषा के प्रोत्साहन एवं अनुदान देने का काम किया। इसके साथ ही परशुराम जयंती पर अवकाश एवं बलिया में मंगल पाण्डेय की प्रतिमा भी स्थापित की गयी। भाजपा सरकार में प्रबुद्ध समाज अपमानित और उपेक्षित है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in