Archive | February, 2018

उद्यान विभाग ने माइट रोग से बचाव हेतु सावधानियों के बारे में सलाह दी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ: 27 फरवरी, 2018
उद्यान विभाग ने मधुमक्खियों में विकृति लाने वाले रोग माइट के प्रकोप से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह दी है। उद्यान विभाग द्वारा दिये गये सुझाव के अनुसार मौनवंश (मधुमक्खियों) का माइट प्रभावित क्षेत्र में माइग्रेशन नहीं कराना चाहिये। रोगी मौनवंशो के अण्डे व लार्वा वाले छत्ते स्वस्थ्य मौनवंशो (मधुमक्खियों) को न दे। इस सम्बन्ध में सलाह देते हुए उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक एस0बी0 शर्मा ने कहा कि मौनवंशो (मधुमक्खियों) की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखे।
इन सावधानियों को बरतने पर मधुमक्खी पालक माइट रोग से होने वाले नुकसान से मधुमक्खियों को बचा सकेंगें तथा शहद उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हो पायेगा।

Comments (0)

चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Posted on 27 February 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद कल दिनांक 28 फरवरी को पूर्वान्ह गोरखपुर पहुंच रहे हैं, जहां श्री बब्बर गोरखपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी डॉ0 सुरहिता करीम के पक्ष में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सदस्यतासे 6 वर्ष के लिए निष्कासित

Posted on 27 February 2018 by admin

श्री संजय दीक्षित द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के विरूद्ध अनर्गल, बेबुनियाद टिप्पणी, समाचार-पत्रों/सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार करने, पार्टी द्वारा दिये गये निर्देश की अवहेलना करने, पार्टी फोरम पर प्रतिउत्तर न देकर उनके द्वारा सार्वजनिक करने को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुशासन समिति ने घोर अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी में अनुशासन बनाये रखने हेतु श्री दीक्षित को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के नामित/मनोनीत पदों से पृथक करते हुए आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यतासे 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि श्री दीक्षित को इसके पूर्व अनुशासन समिति द्वारा इन्हें ऐसे आचरण न करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है तथा लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इतना ही नहीं इसके पूर्व में भी श्री दीक्षित लगातार पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे, पार्टी की चेतावनी एवं लिखित रूप से माफी मांगने के बावजूद लगातार पार्टी विरोधी कार्य करते चले आ रहे थे।

Comments (0)

ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के लिए नयी परियोजना

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ: 27 फरवरी, 2018
प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के अधिकारियों को प्रदेश की खाद्यान्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के सुधार हेतु शीघ्र नयी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
श्री सिंह आज सचिवालय स्थित सभागार में उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के निदेशक मण्डल की 115वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अजय यादव को मार्च तक परियोजना पूरा कराने के निर्देश दिये। नवीन परियोजना में प्रदेश की ऐसी कृषि योग्य भूमि का सुधार किया जायेगा, जिन पर किसी कारणों से अभी तक खेती नहीं की जा सकी है।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने बोर्ड बैठक में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कृषि निदेशक को शीघ्र भूमि सुधार निगम को स्टाफ उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को मार्च तक आजीविका सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी जाये।
इस बैठक में प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0, भूमि सुधार निगम श्री अजय यादव समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

किसानों को तीस अप्रैल तक धान का बीज उपलब्ध करा दिया जाय

Posted on 27 February 2018 by admin

ढैचा का बीज सस्ते दर पर उपलब्ध कराना होगा
-कृषि मंत्री
लखनऊः 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में किसानों को धान का परिष्कृत बीज उपलब्ध करा दिया जाय अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री शाही आज विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री शाही ने बीज निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया कि उन्हें अपने क्रिया कलापों को बदलना पड़ेगा। बीजों के पैकिंग बैग को आकर्षक बनाना होगा। उन्होंने प्रदेश में दलहन के घटते उत्पादन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि दलहन के उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिकारियों को चिंतन करना होगा। उड़द, मूँग के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचार करने की आवश्यकता है।
कृषि मंत्री ने बताया कि हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के किसानों को सस्ती दर पर ढैंचा का बीज उपलब्ध कराना होगा। अधिकारियों को निःशुल्क मिनी किट वितरण की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं को जानने के लिए मार्च के महीने में क्षेत्र का भ्रमण करके हकीकत को परखेंगे उसके उपरान्त कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। कृषि मंत्री ने कृषि विश्व विद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों को बीज वितरण केन्द्र बनाने का सुझाव भी कृषि अधिकारियों को दिया।

Comments (0)

किसान क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देकर किसानों को लाभान्वित किया जाय -कृषि मंत्री

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊः 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने बैंक अधिकारियों का आह्वाहन किया है कि वह किसानों के कल्याण संबंधी योजनाओं में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तभी किसानों को खुशहाल किया जा सकेगा। श्री शाही विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक तथा बीमा कम्पनियों के अधिकारियों के साथ किसानों की योजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के मामले में बैंक अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। बैंक अधिकारियों से अपेक्षा है कि गावों में शिविर आयोजित कर किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे किसानों को बताये जायं। इतने कम ब्याज दर पर कहीं से ़ऋण नहीं मिल पायेगा।
श्री शाही ने बताया कि किसान ऋण मोचन योजना में ग्रामीण बैंकों ने सहयोग नहीं प्रदान किया। कृषि क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु बैंकों को हल खोजना होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई समस्या के समाधान हेतु सरकार सोलर पम्प को बढ़ावा दे रही है। साठ प्रतिशत छूट किसानों को दी जा रही है। इससे डीजल व बिजली की खपत कम होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना को बढ़ावा देना होगा। बीमा कम्पनियों ़द्वारा किसानों के हित में अपेक्षित सहयोग न मिलने पर कड़ी फटकार लगायी गयी। श्री शाही ने बताया कि आगामी दस मार्च तक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

Comments (0)

2019 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा - योगी आदित्यनाथ

Posted on 27 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनता से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में जनता के पैसों का बंदरबांट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थी, पर भाजपा सरकार में ऐसा कोई नहीं कर सकता है।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश में अनेक सरकारों की कार्य पद्धति को देखा है लेकिन इस तरह का काम पहले नहीं देखा होगा। सरकार ने 11 महीनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया और 11 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा दिया। योगी जी ने कहा कि 37 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। जहां पहले बिजली नहीं थी आज उन शहरों और गांवों को बिजली मिल रही है, क्योंकि भाजपा ने विकास को परिवार, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमें पांच चुनाव जिताए और जीत के आंकड़े हर चुनाव में बढ़ते गए, क्योंकि उनके चुनाव में कार्यकर्ता सब कुछ देखते थे इसलिए उन्हें किसी से बात करने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। हर कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए तन्मयता से लगता था। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जैसे उनके लिए कार्यकर्ता काम में जुटते थे, उसी तरह से उपेंद्र शुक्ल को जिताने के जिए जुटिए। 2019 में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को देना है।
उन्होंने कहा कि पहले जनता के रुपयों का बंदरबाट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थीं पर अब ऐसा कोई नहीं कर सकता। आज गोरखपुर को एम्स, खाद कारखाना, पॉलीटेक्निक, अस्पताल, मिल, पुल सहित तमाम चीजें मिल रही हैं।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 28 फरवरी को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा आदि को संबोधित करेंगे।
डा0 पाण्डेय 28 फरवरी को चुनाव मीडिया सेंटर इलाहाबाद में दोपहर 01 बजे प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होंगे। दोपहर 03 बजे प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 05 बजे सेन्ट्रल एकेडमी ग्राउण्ड झंूसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

——————————————————

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी 28 फरवरी को सायं 03 बजे सभासद, पूर्व सभासद, सभासद प्रत्याशियों, मेयर के साथ सिविल लाइन्स इलाहाबाद में बैठक करेंगे।

——————————————————

लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी 28 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के साथ प्रातः 09 बजे पिपरौली में जनसम्पर्क करेंगे तथा दोपहर 03 बजे पाली में जनसम्पर्क करेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में किया शामिल

Posted on 27 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं को भाजपा परिवार में किया शामिल, गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।
भारतीय जनता पार्टी सहजनवां विधानसभा बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह उर्फ बृजेश सिंह, सपा से पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामधारी यादव, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैम्पियरगंज विधानसभा के बूथ समिति सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बसपा से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत उनवल के 10 सभासदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन इंद्रप्रस्थ लान खोराबार में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मे विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से किशन निषाद प्रधान लहसडी, श्रीनाथ निषाद प्रधान महिमाथ, रामधनी निषाद प्रधान रामपुर, सिद्ध निषाद प्रधान खिरवानीया, प्रधान संघ अध्यक्ष झरवा प्रधान इन्द्रासन निषाद, प्रधान मंझरिया बिसतौल रामभवन निषाद, धर्मशाला बाजार पार्षद बबलू गुप्ता, राजेन्द्र नगर पश्चिमी पार्षद श्रीमती रिंकी देवी निषाद, पूर्व पार्षद बक्शीपुर राकेश अस्थाना, विजय निषाद, सचितानंद निषाद रामनगीना साहनी, विशाल निषाद, विजय निषाद, जितेंद्र निषाद, अमित चैरसिया, विजय कन्नौजिया, धर्मेन्द्र निषाद, रामजीत यादव प्रबंधक किसान डिग्री कालेज, मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य राम नरेश यादव, केदार नाथ पाण्डेय, राम निवास यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ कमल का फूल - केशव मौर्य

Posted on 27 February 2018 by admin

चैन और अमन के लिए जनता ने नाग रूपी सपा का फन कुचला - ब्रजेश पाठक

फूलपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान युवा सम्मेलन में भरी विजयी हुंकार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने युवा सम्मेलन में चुनावी नतीजों को केसरिया रंग में रंगने के लिए युवाओं का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी बनाने के लिए जनता से की अपील।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कदम नोटबंदी लागू किया। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी बंकरो को नष्ट किया और वह भी सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार किया। भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक या फिर म्यांमार के विद्रोहियों का समापन यह केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भू-माफिया और गुंडाराज का समापन हुआ है। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ उनकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। गरीबों को बिजली का फ्री कनेक्शन तथा सड़क निर्माण का बहुत बड़ा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए सिर्फ कमल को जिताने का ही संकल्प लेना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ कमल का फूल।
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जो सरकारें चल रही हैं, उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और जो जीत 14 तारीख को होने वाली है, उसमें भी आपकी महती भूमिका रहने वाली है। कांग्रेस और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों घोटालों की सरकार थी, जिनका केंद्र व प्रदेश से लगभग पलायन हो गया है और उनकी वापसी भी अब असंभव हो गई है। सपा और कांग्रेस भाई-भतीजावाद की पार्टी है, जो जितना बड़ा अपराधी है वह उतना बड़ा समाजवादी है, जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा कोई गुंडा, आम जनमानस में समाजवादी पार्टी के लिए यहीं भाव था। उत्तर प्रदेश की जनता ने चैन और अमन के लिए सपा रूपी नाग का फन एकदम से कुचल दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व में कहीं स्वागत और अभिनंदन होता है, तो आप जैसे राष्ट्रभक्तों का सीना 56 इंच का हो जाता होगा। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गिरोह और गैंग चलाने वाले सपाई उत्तर प्रदेश में योगी जी की नेतृत्व में चल रही सरकार में त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। गरीबों को लूटने वाली सपा सरकार को एकदम से विदा करने के लिए आप बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मोदी और योगी सरकार को युवाओं के भविष्य संवारने वाली सरकार बताया।
युवा सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, विधायक भूपेश चैबे, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक हर्ष बाजपेई, विधायक प्रवीण पटेल, सांसद श्यामाचरण एवं प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2018
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728  
-->









 Type in