Archive | February 24th, 2018

संविधान के तहत काम करना ही सच्चा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रधर्म है - राज्यपाल

Posted on 24 February 2018 by admin

समाज अच्छा काम करने वालों का सम्मान करें - श्री नाईक
—–
लखनऊः 24 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाॅल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राष्ट्रीय एकता मिशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी ‘राष्ट्रीय सामाजिक एकता ही विकास का मार्ग है’, पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान के तहत काम करना ही सच्चा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रधर्म है। भाषा, वेश, खान-पान, पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है लेकिन देशवासियों का कर्तव्य है कि देश के प्रति निष्ठा एवं वफादारी बनाएं रखें। धर्म को लेकर गलत धारणायें न पैदा हों, इसका विचार करना चाहिए। भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को परिवार मानती है। समाज में नफरत और कटुता का कोई स्थान नहीं है। पूजा पद्धति के लिए सभी देशवासी स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यही संदेश जाना चाहिए।aks_4084
राज्यपाल ने कहा कि भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ था तथा 1950 में संविधान ने सभी भारतवासियों को समान न्याय का अधिकार दिया है। संविधान सभा के सदस्यों ने चर्चा के माध्यम से संविधान को अंतिम रूप दिया तथा संविधान को शब्द बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिए। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पी0 सीता रामय्य, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ0 भीमराव आंबेडकर, शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह, नीलम संजीव रेड्डी सहित अन्य सदस्यों ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान के अनुसार विधायिका का काम कानून बनाना है और यदि कानून के आधार पर काम न हो तो उसका फैसला न्यायालय करती है।aks_4013
श्री नाईक ने शिक्षित समाज पर जोर देते हुए कहा कि वे 28 विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। वर्ष 2016-17 शैक्षणिक सत्र हेतु सम्पन्न दीक्षांत समारोहों में 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई हैं जिनमें 7.97 लाख छात्राओं को उपाधि मिली है। लगभग 66 प्रतिशत छात्राओं को उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक भी दिए गए हैं। समाज में छात्राओं का बदलता चित्र 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा आरम्भ की गई ‘सर्व शिक्षा योजना’ तथा वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज समर्थन करें।
श्री नाईक ने कार्यक्रम में नोएडा की जीनत आरा जो दिव्यांग भी है की पुस्तक ‘एक्सट्रा आर्डनरी डिजायर टू विन’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राष्ट्रीय एकता मिशन द्वारा दिव्यांगजनों, समाज में विशिष्ट सेवा करने वाली विशेषकर मुस्लिम महिलाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की गई। राज्यपाल ने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो जो बोल नहीं सकता, वह बोलने लगता है और जो पैर से मजबूर है वह भी पहाड़ चढ़ सकता है। समाज ऐसे दिव्यांग और वंचित लोगों का सहयोग करे तथा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करे। विश्व को परिवार मानकर एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज अच्छा काम करने वालों का सम्मान करें।aks_3980
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0पी0 सिंह, कुंवर आजम खां अध्यक्ष मुस्लिम कारसेवक मंच, डाॅ0 शबाना आजमी, स्वामी मोरारी दास, डाॅ0 हरमेश चैहान सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 24 February 2018 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ 26 व 27 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में विभिन्न जनसभाओं, सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
मा0 योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को पिपराइच में दोपहर 02 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 04 बजे गोरखपुर के गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मा0 योगी जी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे पीपीगंज में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे सहजनवां में आयोजित सम्मेलन तथा दोपहर 02 बजे इन्द्रप्रस्थ लाॅन में आयोजित ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 24 फरवरी 2018, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सीताराम पटेल इण्टर कालेज मोहरी, सुबह 11 बजे यादवपुर, सुबह 11.30 बजे ददौली चैराहा, सुबह 11.50 बजे हरिसेन गंज, दोपहर 12 बजे ब्लाक चैराहा मऊआइमा, दोपहर 12.30 बजे जमुई, दोपहर 01 बजे कलन्दरपुर, दोपहर 01.30 बजे कमलानगर, दोपहर 02 बजे सिकन्दरा, दोपहर 02.30 बजे सरायचन्दी, दोपहर 3.30 बजे बाबूगंज जलालपुर, सायं 04 बजे कहली, सायं 04.30 बजे करनाईपुर, सायं 05 बजे दादूपुर मोड एवं सायं 06 बजे धीनपुर में प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में जनसभाओं, सभा एवं नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री मौर्य 26 फरवरी को ब्लडबैंक बेली रोड, जिला कचहरी हाईकोर्ट एवं सिविल लाइन में भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसम्पर्क करेंगे। पृथ्वी गार्डन सिविल लाइन में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे ईश्वर डिग्री काॅलेज सलोर, सायं 07 बजे आजाद मार्केट तेलियरगंज एवं रात्रि 08 बजे छोटा बघाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 24 फरवरी 2018, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा0 सुनील बंसल फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 25 फरवरी को सायं 04 बजे पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। सायं 05 बजे शहर उत्तरी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक को निर्देशित करेंगे। 26 फरवरी को सुबह 10 बजे बैठक में पदाधिकारियों की बैठक एवं दोपहर 02 बजे आईटी वांलेन्टिर मीट में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Comments (0)

उपन्यास ‘मदारीपुर जंक्शन’ का मंचन कल

Posted on 24 February 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ ।बालेन्दु द्विवेदी, संप्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लखनऊ द्वारा लिखित उपन्यास ‘मदारीपुर जंक्शन’ का मंचन दिनांक 25-02-18 को बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप, लखनऊ के डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि दारा सिंह चैहान कैबिनट मंत्री, उ0प्र0 सरकार तथा अन्य सम्मानित व्यक्ति राज बिसारिया, प्रख्यात रंग निर्देशक, बृजेश शांडिल्य, उदीयमान बालीवुड पाश्र्वगायक, अजीत राय, प्रसिद्ध रंग समीक्षक, शिवमूर्ति, प्रसिद्ध साहित्यकार, सचिन चन्द्र, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, राम मणि त्रिपाठी, प्रसिद्ध रंग अभिनेता एवं निर्देशक तथा श्रीमती आसमा हुसैन, लोकप्रिय फैशन डिज़ायनर आदि अतिथि होंगे।fb_img_1517385831973
नाटक का निर्देशन ‘दि थर्ड बेल’ संस्था के प्रसिद्ध रंगकर्मी और निर्देशक आलोक नायर द्वारा किया जाएगा, सह निर्देशक-अभिषेक मिश्रा, संगीत-ऋतिका अवस्थी, वस्त्र विन्यास-गौरव शर्मा, रूपसज्जा-संजय चैधरी, प्रकाश-सुजाॅय घोषाल तथा प्रस्तुति नियंत्रक-राज सिंह द्वारा किया जाएगा। नाटक के प्रमुख किरदारों को सचिन चंद्रा, राममणि त्रिपाठी, देवेंद्र राजभर,गौरव शर्मा, आशू कपूर, नीतू आनंद, अभिषेक मिश्रा, संध्या शुक्ला, कौस्तुभ पांडे, मनोज पाठक, आकाश श्रीवास्तव आदि द्वारा किया जाएगा। पूर्व में दिनांक 30.01.2018 को इलाहाबाद में भी इस उपन्यास का नाट्य मंचन किया जा चुका है। निर्देशक आलोक नायर ने बताया कि उपन्यास की लोकप्रियता को देखते हुए देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में इसे मंचित किये जाने की योजना पर कार्य चल रहा है।fb_img_1517385842935
बालेन्दु द्विवेदी ने बताया कि उपन्यास अपने ग्रामीण कलेवर में कथा के प्रवाह के साथ विविध जाति-धर्मों के ठेकेदारों की चुटकी लेता और चिंगोटी काटता चलता है। वस्तुतः उपन्यास के कथानक के केंद्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मदारीपुर-जंक्शन नामक एक गाँव है जिसमें एक ओर यदि मदारीमिज़ाज चरित्रों का बोलबाला है तो दूसरी ओर यह समस्त विद्रूपताओं का सम्मिलन-स्थल भी है। इस लिहाज़ से मदारीपुर-जंक्शन अधिकांश में सामाजिक विसंगतियों-विचित्रताओं का जंक्शन है।

Comments (0)

मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 February 2018 by admin

इन्वेस्टर्स समिट का विरोध गांव, गरीब, किसान, नौजवान की आर्थिक समृद्धि का विरोध

लगातार हार की हताशा से अवसाद में बसपा सुप्रीमों ने किया उ0प्र0 की आर्थिक उन्नति का विरोध

लखनऊ 24 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने किया दावा कि विकास के धरातल पर जीतेंगे लोकसभा उपचुनाव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सुशासन और विकास से गरीब, किसान, नौजवान के सपनों को साकार करने का काम कर रही है मोदी और योगी सरकार। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों ने गांव, गरीब, नौजवान की आर्थिक समृद्धि का विरोध किया है। जन विरोधी नीतियों के कारण नकारी गई बसपा उपचुनाव में उतरने तक का साहस नहीं जुटा सकी। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन की गुनहगार बसपा-सपा ही विकास का विरोध कर रही है। लगातार हार की हताशा ने बसपा सुप्रीमों को अवसाद ग्रस्त कर दिया है जो प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक समृद्धि के विरोध का कारक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने डेढ़ दशक में प्रदेश को लूट-खसोट, आंतक, जातिवाद, तुष्टीकरण का अड्डा बना दिया था। संसाधन और क्षमताओं के बावजूद उत्तर प्रदेश के गले में बीमारू राज्य का टैग लटका दिया गया था। प्रदेश की छवि बदलना बड़ी चुनौती थी जिसे भाजपा सरकार ने न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि एक वर्ष से कम समय में सूरत ही बदल कर रख दी। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। आज उत्तर प्रदेश में पिछड़ेपन के गुनहगार विकास का विरोध कर रहे है। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों गरीब, किसान, नौजवानों की आर्थिक समृद्धि का विरोध कर रही है। जिसके लिए आने वाला समय उन्हें माफ नहीं करेगा।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि साल-दर-साल सूखे की विभीषिका झेल रहे बुन्देलखण्ड को डिफंेस काॅरीडोर की सौगात मिली, जिससे रक्षा उपकरण तैयार करने वाले कारखाने स्थापति होंगे, जिससे 1 लाख करोड़ के निवेश और ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। झांसी में रेल कोच फैक्ट्री के साथ ही बड़े पैमाने पर प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाएं बुन्देलखण्ड की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। वाराणसी में अमूल डेयरी प्लांट, लखनऊ से गाजीपुर, तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और एक्सपे्रस-वे परियोजनाओं के किनारे निजी इंडस्ट्रियल पार्क की योजनाओं से पूर्वांचल की आर्थिक समृद्धि होगी। कुशीनगर में इन्टर नेशनल एयरपोर्ट, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक शैड पूर्वांचल में विकास के नए अवसर सृजित करेगी। 04 लाख 28 हजार करोड़ के प्रस्तावों को धरारत पर उवारने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश से सपा-बसपाई परिदृश्य बदला तो प्रदेश की बदली हुई सूरत भी चमकने लगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष ऊहापोह में है और यही उनकी विडम्बना है कि स्वयं तो प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए कुछ किया भी नहीं और अब जब भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान की आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है तो उसका भी विरोध किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पाषाण प्रेम और भ्रष्टाचार के साथ तानाशाही और अकड़ में अपना समय गवां दिया। जिसका परिणाम हुआ कि लगातार पराजय से आजिज बसपा सुप्रीमों लोकसभा उपचुनाव लड़ने का भी साहस नहीं जुटा सकी। बसपा को मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो एवं प्रदेश के विकास का समर्थन करना चाहिए जो विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है।

Comments (0)

बरसाना की होली रचेगी इतिहास, मथुरा, अयोध्या और काशी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 February 2018 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हाल के सालों में पहली बार कोई मुख्यमंत्री होली का पर्व मनाने मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं। ये एक ऐतिहासिक कदम है और मथुरा के बरसाना में होने वाली इस विश्वविख्यात होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी की मौजूदगी से न सिर्फ सांस्कृतिक पर्यटन का विकास होगा बल्कि उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में एक शानदार पहचान भी बनेगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्नाथ जी ने अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शानदार दीपोत्सव का आयोजन कराकर भी दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश की तरफ खींची थी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या की वजह से भी है। ऐसे में इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी का प्रयास साधुवाद के काबिल है। इन्हीं प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ चला है। प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के यहां पहुंचने के साथ ही मथुरा के मंदिरों और प्रमुख स्थलों को सजाया जा रहा है। बरसाना की इस होली को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होली का आयोजन इस पूरे समारोह को ऐतिहासिक बना देगा। मुख्यमंत्री बरसाना के नंदगांव में होली खेलने के लिए आने वाले हुरियारों की खुद अगवानी करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे। इल दौरान मुख्यमंमत्री जी गोशाला भी जाएंगे।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी में इस बार होने जा रही बरसाना की होली से न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। हाल ही में हुए ताज महोत्सव में भी ऐसी ही झलक देखने को मिली। इस आयोजन को भी विश्व स्तर पर सराहा गया। इसी प्रकार वर्षों बाद दीपावली के मौके पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या भी जगमगाती हुई नजर आई थी। इन दोनों आयोजनों ने भी विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की तरफ खींचा। महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ में भी नए सिरे से सुंदरीकरण के काम तेजी से शुरू हो चुके हैं। बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में काशी के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन का विकास भी तेजी से होने लगा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2018
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728  
-->









 Type in