Categorized | लखनऊ.

बरसाना की होली रचेगी इतिहास, मथुरा, अयोध्या और काशी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 February 2018 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हाल के सालों में पहली बार कोई मुख्यमंत्री होली का पर्व मनाने मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं। ये एक ऐतिहासिक कदम है और मथुरा के बरसाना में होने वाली इस विश्वविख्यात होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी की मौजूदगी से न सिर्फ सांस्कृतिक पर्यटन का विकास होगा बल्कि उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में एक शानदार पहचान भी बनेगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्नाथ जी ने अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शानदार दीपोत्सव का आयोजन कराकर भी दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश की तरफ खींची थी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या की वजह से भी है। ऐसे में इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी का प्रयास साधुवाद के काबिल है। इन्हीं प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ चला है। प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के यहां पहुंचने के साथ ही मथुरा के मंदिरों और प्रमुख स्थलों को सजाया जा रहा है। बरसाना की इस होली को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होली का आयोजन इस पूरे समारोह को ऐतिहासिक बना देगा। मुख्यमंत्री बरसाना के नंदगांव में होली खेलने के लिए आने वाले हुरियारों की खुद अगवानी करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे। इल दौरान मुख्यमंमत्री जी गोशाला भी जाएंगे।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी में इस बार होने जा रही बरसाना की होली से न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। हाल ही में हुए ताज महोत्सव में भी ऐसी ही झलक देखने को मिली। इस आयोजन को भी विश्व स्तर पर सराहा गया। इसी प्रकार वर्षों बाद दीपावली के मौके पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या भी जगमगाती हुई नजर आई थी। इन दोनों आयोजनों ने भी विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की तरफ खींचा। महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ में भी नए सिरे से सुंदरीकरण के काम तेजी से शुरू हो चुके हैं। बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में काशी के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन का विकास भी तेजी से होने लगा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in