Archive | February 5th, 2018

पार्टी वरिष्ठ नेता सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक सभा

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद (कैराना) श्री हुकुम सिंह जी के निधन पर शोक सभा की गई। स्व. हुकुम सिंह जी का निधन जे.पी. हास्पिटल, नोएडा में 3 फरवरी की रात हुआ। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हुकुम सिंह प्रदेश के कद्दावर किसान नेता व कुशल प्रशासक के रूप में जाते रहे हैं। 7 बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे और कई वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहे। वे सन् 1984 में विधानसभा उपाध्यक्ष रहे। वह भाजपा नेता विधान मण्डल दल भी रहे। सन् 2014 में कैराना से सांसद बने। इसके अतिरिक्त वह संसद की जनसंसाधन समिति के चेयरमैन थे।
भाजपा कार्यालय में दिवंगत आत्मा की शान्ति व शोक संतप्त परिवार को इस आसामयिक रिक्तता को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, श्रीप्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, पैनलिस्ट दिलीप श्रीवास्तव, डाॅ. वीके गोस्वामी, आईटी प्रमुख संजय राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज शंकर सक्सेना, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह व अतुल अवस्थी उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकार कालीचरण को 2 लाख रूपये का प्रोत्साहन राशि स्ववीकृत कर कलाकार को उत्साहवर्धन तथा कला को समृद्ध किया है

Posted on 05 February 2018 by admin

-कलाकार कालीचरण द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का पोट्रेट प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को भेंट photo
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रदेश सरकार नेतृत्व द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करना सराहनीय कदम है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बलिया जनपद के सहतवार निवासी विजय कुमार गुप्ता के पुत्र कालीचरण सर्वोदय इण्टर कालेज 10वीं कक्षा का छात्र है तथा सुन्दर चित्र बनाने का सिद्धहस्त कलाकार है। कालीचरण ने 14 जनवरी को मुख्यमंत्री जी को गोरखपुर में उनके आवास पर मिलकर प्रोट्रेट भेंट किय। कालीचरण के सुन्दर चित्रकारी के लिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने 2 लाख की प्रोत्साहन राशि स्ववीकृत किया है। जो अत्यन्त सहराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह प्रोत्साहन प्रदेश की कला क्षेत्र की प्रतिभाओं में और निखार पैदा करेगा तथा प्रदेश में कला को समृद्ध करेगा।
उन्होने बताया कि कालीचरण ने अबतक मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का सुन्दर सजीव पोट्रेट बनाकर भेंट कर चुका है।
श्रीवास्तव ने बताया कि कालीचरण ने देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी का सजीव पोट्रेट प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को आज भेंट की तथा प्रधानमंत्री जी को पोटेªट भेंट करने के लिए समय हेतु श्री राठौर से आग्रह किया।

Comments (0)

सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के केन्द्र में गरीब व आमआदमी का उत्थान। मोदी जी के कार्यकाल में देश का आत्मविश्वास बढा- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 February 2018 by admin

आज भारत दुनियां की छठी अर्थव्यवस्था बना

सरकार की प्राथमिकता गरीबों व आमआदमी का सशक्तीकरण
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह द्वारा आज राज्यसभा में राष्ट्रपति जी के बजट अभिभाण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया गया वकतव्य विपक्षी दलों को आईना दिखाने वाला है तथा देश की 125 करोड़ जनता के समक्ष सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार करने के लिए मोदी सरकार के द्वारा अबतक के पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त, नवोन्मेशी, गतिशील, विकासोन्मुख नीतियों का क्रियान्वन्यन हैं। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व अन्त्योदय लक्ष्य को साकार करने के प्रति कृत संकल्प है। यह पूरी तरह प्रामणिकता के साथ सिद्ध किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविकता है कि जनधन खाते की सुविधा, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, मुद्राबैंक योजना स्टैन्डअप स्टार्टअप ने जहां जनतंत्र को मजबूत करेन का कार्य किया है वहीं गरीब परिवारों के आत्मविश्वास को मजबूत करने का कार्य किया है। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में जिस तरह से भारत के लोंगो का आत्मविश्वास मजबूत हुआ और भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा भारतीय सेना विजय के परचम फहराये ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश में ही नहीं आपितु विश्वपटल पर भारत के लोंगो के आत्मविश्वास ने आज भारत को दुनिया की छठी सबसे तेज रफ्तार की अर्थव्यवस्था बनाया तथा भारतीय सेना ने अपनी बहादुरी और संयम को पूरी दुनिया के सामने प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि डोकलाम इसका प्रमाण है उन्होंने कहा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आशियान देशों के राष्ट्रध्यक्षों की गणतंत्र दिवस समारोह मे सम्मलित होना श्रेष्ठ भारत का प्रमाण है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जिस तरह आन्दोलन का रूप लिया तथा योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में तथा व पूरी दुनियां में मिली मान्यता विश्वपटल पर भारत की सांस्कृतिक पताका की जय है व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की विश्व स्वीकार्यकता वह पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रतिफल है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के केन्द्र में गरीब व आम आदमी का उत्थान हैं वह अत्यन्त सराहनीय है। चाहे वह गरीबों को स्वास्थ सुरक्षा देना हो या फिर गरीबों को आवास, मुफ्त बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन या बिना गारन्टी के मुद्रा वैंक ऋण हो सरकार की प्राथमिकता गरीब व आम आदमी का सशक्तीकरण है।

Comments (0)

लोगांे को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 05 February 2018 by admin

जनजागरण और जनसहभागिता के माध्यम से
जनस्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विजय प्राप्त की सकती है

ए0ई0एस0, जे0ई0 सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी समन्वय स्थापित करके कार्य करें

वैक्सीनेशन का कार्य मार्च-अप्रैल-2018 तक अवश्य पूरा कर लिया जाएpress-31

मुख्यमंत्री ने यूनीसेफ और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होने वाले ‘दस्तक’ जे0ई/ए0ई0एस0 संचार अभियान का शुभारम्भ किया

संचार सामग्री, स्वच्छता किट व डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म की सी0डी0 का विमोचन भी किया

लखनऊ: 05 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि लोगांे को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। जनजागरण और जनसहभागिता के माध्यम से जनस्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विजय प्राप्त की सकती है। उन्हांेने कहा दिमागी बुखार सबसे अधिक नवजात शिशुओं से लेकर 15 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करता है। इन्हें बेहतर स्वास्थ्य देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे ये बच्चे आने वाले कल के लिए देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बन सकंे।3
मुख्यमंत्री जी आज यहां यूनीसेफ और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होने वाले ‘दस्तक’ जे0ई/ए0ई0एस0 संचार अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संचार सामग्री, स्वच्छता किट व डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म की सी0डी0 का विमोचन भी किया।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश के 38 जनपद एक्यूट इंसेफेलाइटिस (ए0ई0एस0) व जापानी इंसेफेलाइटिस (जे0ई0) से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ए0ई0एस0, जे0ई0 सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाकर नगर विकास, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पशुधन एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके ही इस रोग पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दिमागी बुखार से बचने के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से कर ली जाए। वैक्सीनेशन का कार्य मार्च-अप्रैल-2018 तक अवश्य पूरा कर लिया जाए। जे0ई0 और ए0ई0एस0 वेक्टर जनित रोग हैं, इसलिए इनकी रोकथाम के लिए प्रभावित जनपदों में टीकाकरण के साथ-साथ गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के अतिरिक्त इसके विरुद्ध लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार की भी आवश्यकता है। इस कार्य के लिए शिक्षण संस्थान व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इससे जोड़े जाने की जरूरत है।press-22
योगी जी ने कहा कि कुपोषण भी इस बीमारी का एक कारण है। इसलिए गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों को पुष्टाहार व जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। इस कार्य में बाल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को इन रोगों के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए तथा उनके पोषण की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्कूली बच्चों को रोग से बचाव व नियंत्रण के विषय में बताया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर में वेंटीलेटर्स तथा वाॅर्मर्स की सुविधा बढ़ाई जाए। साथ ही, जल जनित रोगों के उपचार और नियंत्रण के सम्बन्ध में टेªनिंग का विशेष प्रोग्राम चलाया जाए। साथ ही, पैरामेडिकल स्टाफ को भी इस दिमागी बुखार के सम्बन्ध में प्रशिक्षित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से ही प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सका है। इसके दृष्टिगत 617 गांवांे में सघन टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि इंसेफेलाइटिस के उपचार में बचाव का सबसे अधिक महत्व है। यदि हम स्वच्छता को अपना लें तो यह बीमारी स्वतः ही समाप्त हो सकती है।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी, यूनीसेफ की प्रदेश प्रमुख सुश्री रूथ एल0 लियानो सहित चिकित्सा विभाग अधिकारी के मौजूद थे।

Comments (0)

इलेक्ट्रिक वाहन देश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं: मुख्यमंत्री

Posted on 05 February 2018 by admin

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अच्छे होने
के कारण इनका भविष्य सम्भावनाओं से भरा हैpress-3-1

फेम इण्डिया योजना के तहत वर्ष 2020 तक देश की सड़कों पर
60 से 70 लाख इलेक्ट्रिक/हाईब्रिड वाहन संचालन का लक्ष्य

लखनऊ में शीघ्र ही 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा

राज्य सरकार शहरी इलाकों में निजी क्षेत्र
द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित करेगी

मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

लखनऊ: 05 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन देश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अच्छे होने के कारण इनका भविष्य सम्भावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता के लिए इन्हें तकनीकी रूप से और सक्षम होना पड़ेगा। समाज में स्वीकार्यता के लिए इन्हें सरल, सस्ता और सुगम बनाए जाने की भी आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां होटल ताज विवान्ता में महेन्द्रा इलेक्ट्रिक द्वारा आयोजित इलेक्ट्रिक वाहनों के शुभारम्भ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए 01 अप्रैल, 2015 से फेम इण्डिया ;थ्ंेजमत ।कवचजपवद ।दक डंदनंिबजनतपदह व िभ्लइतपक - म्समबजतपब टमीपबसमेद्ध का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत वर्ष 2020 तक देश की सड़कों पर 60 से 70 लाख इलेक्ट्रिक/हाईब्रिड वाहनों के संचालन का लक्ष्य है।़
योगी जी ने कहा कि 21 व 22 फरवरी को प्रदेश में आयोजित हो रही इन्वेस्टर्स समिट का एक फोकस सेक्टर इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं। इस सेक्टर में उद्यमियों ने अपनी रूचि दिखायी है। राज्य सरकार आगरा-दिल्ली के बीच में इन वाहनों को प्रमोट करने के साथ ही, प्रदेश के अन्य स्थानों में भी इन्हें बढ़ावा देना चाहती है। लखनऊ शहर में शीघ्र ही 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। राज्य सरकार शहरी इलाकों में निजी क्षेत्र द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शीत ऋतु के दौरान प्रमुख शहरों में पर्यावरण प्रदूषण की अधिकता के कारण स्माॅग की समस्या सामने आयी है। इस समस्या के समाधान में इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण हितैषी इन वाहनों के संचालन से डीजल, पेट्रोल आदि के आयात पर बड़ी मात्रा में व्यय होने वाली धनराशि बचेगी, जिसका उपयोग विकास कार्याें में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन की सीमा है। समय के साथ यह समाप्त हो जाएगा। ऐसे में, इलेक्ट्रिक वाहन काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा महेन्द्रा इलेक्ट्रिक के 05 वाहनों को लाॅन्च किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री आशुतोष टंण्डन, श्री जय प्रताप सिंह, श्री उपेन्द्र तिवारी, डाॅ0 महेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, महेन्द्रा इलेक्ट्रिक के सी0ई0ओ0 श्री महेश बाबू एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के मार्ग दर्शन में 90 जनपदों के मिलेनियम वोटर की कार्यशाला सम्पन्न हुई

Posted on 05 February 2018 by admin

युवा सबके साथ सबके विकास को सकार कर विश्व पटल पर भारत के गौरव का परचम फहराएगें- सुब्रत पाठक
युवा करेगा 21वीं सदी का नेतृत्व - राम नरेश रावत
लखनऊ 05 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) माननीय सुनील बंसल के नेतृत्व में मिलेनियम वोटर महाभियान चलाया जा रहा है। जिसकी कार्ययोजना देखरेख भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश जी है। इसी क्रम में 90 जिलों की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी है। 5 फरवरी 2018 से मिलेनियम वोटर सदस्यता अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसीक्रम में लखनऊ जिले की कार्यशाला रविवार को सम्पन्न हुई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत ने बताया कि युवा इस देश में सदैव परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। 2014 में मोदी जी की सरकार बनाने मे युवाओं का बडा योगदान रहा है एवं 21वीं सदी का नेतृत्व युवा ही करेगा। जिले के भाजपा अध्यक्ष राम निवास यादव ने युवाओं को अभियान में लगने एवं अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया। कार्यशाला में अभियान के जिला प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह ने उपस्थित सेक्टर संयोजकों को वोटर बनाने एवं सही तरीके से फार्म भरने का तरीका बताया। इस अवसर पर जिले के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, धन्यजय शुक्ला, संदीप सिंह, हिमांशु पाल, अमरेन्द्र शुक्ला, सुमित राजभर विकास तिवारी, चन्द्रमोहन चैबे सहित सभी सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
इसीक्रम में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सबका साथ सबका विकास के जरिए मिलेनियन वोटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत वर्ष का गौरव व विकास कराने का विचार व्यक्त किया।

Comments (0)

केन्द्रीय बजट किसान हितैषी तथा पारदर्शी व्यवस्था का पोषक - मनीष शुक्ला

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ 05 फरवरी 2018, आम बजट में मोदी सरकार द्वारा पेश सरकारी खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में किये गए प्रावधानों से पहली बार यह सुनिश्चित होगा कि किसानों के हितो पर लचर मार्केेटिंग व्यवस्था और विचैलियों का असर खत्म हो। उक्त उद्गार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बजट पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये।
श्री शुक्ल ने बताया कि केन्द्र में किसान संवेदी सरकार के आने से कृषि उत्पादन रिकार्ड स्तर पर हो रहा है। 275 मिलियन टन खाद्यान्न और 300 मिलियन टन फालों का उत्पादन हुआ है। न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ गुना करने से किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रान्तिकारी सुधार आयेगा। सरकार ने 22 हजार ग्रामीण हाट को सुदृढ करने के लिए 2 हजार करोड़ रूपये आंवटित किये है। आर्गेनिक खेती के लिए 200 करोड़ रूपये दिये। फूट प्रोसेसिंग के लिए 1400 करोड रूपये आंवटित किये। 42 स्टेट आॅफ आर्ट मेगा फूड पार्क बनाये जाएंगे। आलू प्याज और टमाटर की खेती के लिए 500 करोड़ रूपये दिये है। भण्डारण की व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में संस्थागत कर्ज का दायरा बढाने से किसान बेचारे की स्थिति से बाहर आयेगा। पशुपालन और मछली पालन को कृषि से जोडा है जिसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने की व्यवस्था के साथ 10 हजार करोड़ के 2 फण्ड मछली पालन के लिए अलग से बनाया गया है। कृषि उत्पादन से जुड़ी कम्पनियों टैक्स में राहत देने से सुदूरवर्ती गांवों में भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लग पायेगीं जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढेगा।
श्री शुक्ल ने बताया कि किसानों को उनकी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए 500 करोड़ रूपये से बाजार गारन्टी योजना (एमएएस) शुरू करने जा रही है। जिससे फसल का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे जाने पर राज्य सरकार ने इस कोष की मदद से समर्थन मूल्य पर खरीददारी कर सकेगी। अब तक राज्यो के पास खरीद के लिए सीमित वित्तीय संसाधन होते थे। जिसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने 500 करोड़ रूपये के इस फण्ड को ब्याज मुक्त रखा है। फिर भी खरीद प्रक्रिया में अगर राज्यों को नुकसान होता है तो उसकी 40 प्रतिशत तक की भरपाई केन्द्र सरकार करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया योगी सरकार ने पिछले 10 माह में किसानों के आय में 1 लाख करोड़ रूपये खर्च किये। 80 हजार करोड़ रूपये सीधे बैंक खाते में भेजा गया। उन्होंने कहा कि पहली बार गेंहू-धान और गन्ने की तर्ज पर आलू के समर्थन मूल्य दिया है।
श्री शुक्ल ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास की रफ्तार बढ गई है। हम अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादा को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। हमने अपने प्रत्येक बजट में किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखा है। हम आने वाले दिनों में किसान को उत्पादक और निर्माता की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे। गाॅवों से पलायन रूकेगा और स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी। हम 2019 के चुनाव में अपने जनहितकारी कामों को लेकर जनता के बीच जाएगंे एवं पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।

Comments (0)

आई0ए0एस0 एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त 05 आई0ए0एस0 अधिकारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ: 04 फरवरी, 2018

आई0ए0एस0 एसोसिएशन द्वारा आज यहां सी0एस0आई0 में सेवानिवृत्त 05 आई0ए0एस0 अधिकारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों में श्री सदाकान्त, श्री पी0के0 मोहन्ती, श्री मदनपाल, श्री शम्भूनाथ एवं श्री जे0पी0 त्रिवेदी शामिल हैं।press-3
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार और अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री प्रवीर कुमार ने सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से जुड़े संस्मरणों को बताते हुए कहा कि इन सभी से हम सबको समय-समय पर सुझाव एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। कानून व्यवस्था और विकास के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन की नीतियों व कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जनहित में हो, इसके लिए जरूरी है कि अधिकारीगण तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान के संस्मरणों को साझा किया और उल्लेखनीय प्रकरणों की चर्चा भी की। सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों को स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय, श्री आलोक कुमार, श्री चंचल तिवारी, श्री संजीव मित्तल, श्री संजय अग्रवाल, श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, श्री अतुल बगाई, श्री पंकज कुमार, श्री भुवनेश कुमार, श्री मुकेश मेश्राम, श्री अमित गुप्ता, श्रीमती लीना जौहरी, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, श्री अनुज कुमार झा सहित अन्य आई0ए0एस0 अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2018
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728  
-->









 Type in