Categorized | लखनऊ.

आई0ए0एस0 एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त 05 आई0ए0एस0 अधिकारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित

Posted on 05 February 2018 by admin

लखनऊ: 04 फरवरी, 2018

आई0ए0एस0 एसोसिएशन द्वारा आज यहां सी0एस0आई0 में सेवानिवृत्त 05 आई0ए0एस0 अधिकारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों में श्री सदाकान्त, श्री पी0के0 मोहन्ती, श्री मदनपाल, श्री शम्भूनाथ एवं श्री जे0पी0 त्रिवेदी शामिल हैं।press-3
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार और अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री प्रवीर कुमार ने सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से जुड़े संस्मरणों को बताते हुए कहा कि इन सभी से हम सबको समय-समय पर सुझाव एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। कानून व्यवस्था और विकास के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन की नीतियों व कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जनहित में हो, इसके लिए जरूरी है कि अधिकारीगण तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान के संस्मरणों को साझा किया और उल्लेखनीय प्रकरणों की चर्चा भी की। सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों को स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय, श्री आलोक कुमार, श्री चंचल तिवारी, श्री संजीव मित्तल, श्री संजय अग्रवाल, श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, श्री अतुल बगाई, श्री पंकज कुमार, श्री भुवनेश कुमार, श्री मुकेश मेश्राम, श्री अमित गुप्ता, श्रीमती लीना जौहरी, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, श्री अनुज कुमार झा सहित अन्य आई0ए0एस0 अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in