Categorized | लखनऊ.

किसानों को तीस अप्रैल तक धान का बीज उपलब्ध करा दिया जाय

Posted on 27 February 2018 by admin

ढैचा का बीज सस्ते दर पर उपलब्ध कराना होगा
-कृषि मंत्री
लखनऊः 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में किसानों को धान का परिष्कृत बीज उपलब्ध करा दिया जाय अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री शाही आज विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री शाही ने बीज निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया कि उन्हें अपने क्रिया कलापों को बदलना पड़ेगा। बीजों के पैकिंग बैग को आकर्षक बनाना होगा। उन्होंने प्रदेश में दलहन के घटते उत्पादन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि दलहन के उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिकारियों को चिंतन करना होगा। उड़द, मूँग के उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचार करने की आवश्यकता है।
कृषि मंत्री ने बताया कि हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के किसानों को सस्ती दर पर ढैंचा का बीज उपलब्ध कराना होगा। अधिकारियों को निःशुल्क मिनी किट वितरण की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं को जानने के लिए मार्च के महीने में क्षेत्र का भ्रमण करके हकीकत को परखेंगे उसके उपरान्त कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। कृषि मंत्री ने कृषि विश्व विद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों को बीज वितरण केन्द्र बनाने का सुझाव भी कृषि अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in