Categorized | लखनऊ.

ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के लिए नयी परियोजना

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ: 27 फरवरी, 2018
प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के अधिकारियों को प्रदेश की खाद्यान्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऊसर, बीहड़ एवं बंजर भूमि के सुधार हेतु शीघ्र नयी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
श्री सिंह आज सचिवालय स्थित सभागार में उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के निदेशक मण्डल की 115वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने उ0प्र0 भूमि सुधार निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अजय यादव को मार्च तक परियोजना पूरा कराने के निर्देश दिये। नवीन परियोजना में प्रदेश की ऐसी कृषि योग्य भूमि का सुधार किया जायेगा, जिन पर किसी कारणों से अभी तक खेती नहीं की जा सकी है।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री राज प्रताप सिंह ने बोर्ड बैठक में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कृषि निदेशक को शीघ्र भूमि सुधार निगम को स्टाफ उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को मार्च तक आजीविका सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी जाये।
इस बैठक में प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0, भूमि सुधार निगम श्री अजय यादव समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in