Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की सदस्यतासे 6 वर्ष के लिए निष्कासित

Posted on 27 February 2018 by admin

श्री संजय दीक्षित द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के विरूद्ध अनर्गल, बेबुनियाद टिप्पणी, समाचार-पत्रों/सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार करने, पार्टी द्वारा दिये गये निर्देश की अवहेलना करने, पार्टी फोरम पर प्रतिउत्तर न देकर उनके द्वारा सार्वजनिक करने को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुशासन समिति ने घोर अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी में अनुशासन बनाये रखने हेतु श्री दीक्षित को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के नामित/मनोनीत पदों से पृथक करते हुए आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यतासे 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि श्री दीक्षित को इसके पूर्व अनुशासन समिति द्वारा इन्हें ऐसे आचरण न करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है तथा लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इतना ही नहीं इसके पूर्व में भी श्री दीक्षित लगातार पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे, पार्टी की चेतावनी एवं लिखित रूप से माफी मांगने के बावजूद लगातार पार्टी विरोधी कार्य करते चले आ रहे थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in