Categorized | गोरखपुर

2019 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा - योगी आदित्यनाथ

Posted on 27 February 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 27 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनता से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में जनता के पैसों का बंदरबांट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थी, पर भाजपा सरकार में ऐसा कोई नहीं कर सकता है।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश में अनेक सरकारों की कार्य पद्धति को देखा है लेकिन इस तरह का काम पहले नहीं देखा होगा। सरकार ने 11 महीनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया और 11 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा दिया। योगी जी ने कहा कि 37 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। जहां पहले बिजली नहीं थी आज उन शहरों और गांवों को बिजली मिल रही है, क्योंकि भाजपा ने विकास को परिवार, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमें पांच चुनाव जिताए और जीत के आंकड़े हर चुनाव में बढ़ते गए, क्योंकि उनके चुनाव में कार्यकर्ता सब कुछ देखते थे इसलिए उन्हें किसी से बात करने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। हर कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए तन्मयता से लगता था। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जैसे उनके लिए कार्यकर्ता काम में जुटते थे, उसी तरह से उपेंद्र शुक्ल को जिताने के जिए जुटिए। 2019 में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को देना है।
उन्होंने कहा कि पहले जनता के रुपयों का बंदरबाट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थीं पर अब ऐसा कोई नहीं कर सकता। आज गोरखपुर को एम्स, खाद कारखाना, पॉलीटेक्निक, अस्पताल, मिल, पुल सहित तमाम चीजें मिल रही हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in