Archive | November 19th, 2017

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश

Posted on 19 November 2017 by admin

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रान्तीय अधिवेशन 30-31 दिसम्बर को होगा
प्रदेश में एएनएम के 40 प्रतिशत पद रिक्त,दोहरा काम कर रही एएनएम
pic-5लखनऊ,19 नवम्बर 2017। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 नवम्बर को राजधानी के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि प्रेक्षागृह सम्पन्न हुई। इस बैठक में संघ के प्रान्तीय अधिवेशन/ चुनाव की तिथि 30-31 दिसम्बर 17 घोषित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मणीनायर ने बताया कि बैठक में समस्त जनपदों की अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने अधिवेशन के उपरान्त वृहद आन्दोलन का निर्णय लिया है। बैठक में इस बात पर विशेष चिन्ता जताई गई है कि प्रदेश में लगभग हर जनपद में 40 प्रतिशत एएनएम के पद रिक्त है परिणाम स्वरूप हर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से दोहरा काम बिना वाहन के लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाए रहा हैं। 5000 की जनसंख्या के मानक पर एक स्वास्थ्य कार्यत्रियों को दर किनार कर 10-30 हजार की संख्या पर एक कार्यकत्री से काम लिया जा रहा है। ऐसे में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू कर उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानक के अनुसार महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की तैनाती के लिए अतिशीघ्र नई भतियाॅ कराई जानी चाहिए। जबकि महामंत्री श्रीमती रामा यादव ने कहा कि करोड़ों संख्या वाले इस प्रदेश में लगभग 12 हजार की संख्या में ही महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियाॅ तैनात है इसलिए काम का अत्याधिक दबाव है। उन्होंने कहा चार एनएम पर एक स्वास्थ्य निरीक्षक की पदोन्नति का मामला लम्बे अरसे से लम्बित है। शासनादेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर भी संघ कई बार शासन से पत्राचार कर चुका है। बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक शोभा शर्मा ने बताया कि नवम्बर 2011 के बाद से तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला/ पुरूष को 2000 ग्रेड वेतन की जगह 2800 ग्रेड वेतन की मांग को लेकर संघ दर्जनों बार सातवें वेतन आयोग और शासन से पत्राचार कर चुका है। उन्होंने वेतन विसंगति का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य निरीक्षिकों का वेतन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता का वेतनमान एक सा हो गया है जबकि नियमानुसार पूर्व की भाॅति स्वास्थ्य निरीक्षिकों का वेतनमान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से दो स्तर होना चाहिए। इस पर वेतन आयोग और शासन मौखिक रूप से सहमत है लेकिन अब तक कोई शासनादेश न होने से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला/ पुरूष भारी नाराजगी है। इस बैठक में सुनीता मण्डल रायबरेली, पुष्पा यादव फरूखाबाद,शकुनतला देवी अलीगढ, प्रभा सिंह आजमगढ़, शकुनतला देवी बनारस, कुसुम सिंह,तारा यादव,रमा भदोरिया सहित समस्त जनपदों की अध्यक्ष मंत्री मौजूद थी।

Comments (0)

लखनऊ की जनता नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन कर “आप” को इस बार देगी मौका - संजय सिंह

Posted on 19 November 2017 by admin

झूठे वादों नहीं, सच्चे इरादों के साथ उतरे हैं मैदान में- प्रियंका माहेश्वरी

fb_img_1511086072192 रविवार को लखनऊ नगर निगम चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी ने विशाल रोड शो किया | लखनऊ की आप मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी के समर्थन में उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी इस रोड शो में शामिल हुए | हजारों समर्थक अपनी सैकड़ों मोटर साइकिलों व कारों के काफिले के साथ रोड शो आलमबाग के अवध हास्पिटल चौराहे से शुरू होकर मवैया, चारबाग, नाका चौराहा, पान दरीबा, रकाबगंज होते हुए सिटी स्टेशन डालीगंज तक चला | काफिले को देखकर जनता में भी उत्साह दिखा | इस दौरान लोगों ने भी पार्टी को अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया |

संजय सिंह ने लोगों से आने वाली 26 नवम्बर को मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी एवं लखनऊ के सभी “आप” पार्षद प्रत्याशियों को झाड़ू चुनाव निशान पर बटन दबा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की | उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम के भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एवं लखनऊ को साफ़-सुथरा बनाने के लिए झूठे वादे नहीं काम करने वाली सरकार के लोगों को लाना होगा | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हाउस टैक्स आधा, पानी का बिल माफ़ और दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वायदा किया है जिसे हर कीमत पर पूरा किया जायेगा इसलिए इस बार निकाय चुनाव में लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को अपना वोट देकर सेवा करने का मौक़ा दें |

“आप” लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि हम वादे नहीं इरादे के साथ मैदान में आये हैं | प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि लखनऊ की जनता सभी पार्टियों के नेताओं को चुनाव जीतने के बाद अपने वादों से मुकरते हुए देख चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने अपने हर एक वादे को अक्षरसः पूरा किया है | उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लखनऊ सहित तमाम शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लालीपॉप दिया गया, योजनाओं के नाम पर शहर तो स्मार्ट नहीं बने हैं, पर योजनाओं के नाम पर अधिकारी और पार्षद जरूर स्मार्ट बन गए हैं | उन्होंने कहा की लखनऊ का विकास करने के लिए हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं, जरूरत है तो प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की, जरूरत है तो भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की, लेकिन बीजेपी शासन ने इन कमियों को दूर करने के बजाय कूड़ा कलेक्सन चार्ज, हाउस टैक्स में लगातार बढ़ोतरी, वाटर टैक्स में बढ़ोतरी कर जनता को ही परेशान किया है |

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के नगर निगम में आने के बाद भ्रष्टाचार को ख़त्म किया जाएगा और व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर शहर का विकास किया जाएगा |

Comments (0)

नगरों के समुचित विकास के लिए भाजपा को जीत का आशीवार्द दे - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं बाराबंकी में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगरों का विकास भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के जीतने पर ही सम्भव है। केन्द्र और प्रदेश की तरह ही निकायों में भी भाजपा की सरकार बनाइए।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील के साथ कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार खात्मे के संकल्प के साथ जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश में योगी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास कर आम जन में विश्वास कायम कर रही है। जिससे 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े से बड़ा अपराधी जेल के अंदर पहुंचे हैं अथवा भूमिगत हो गये हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को रसाई गैस का कनेक्शन दिया, तो देश में नौ करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को केंद्र व प्रदेश में भारी बहुमत कार्यकर्ता के बल पर ही मिल सका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 19 नवम्बर को लखनऊ महानगर में जनसभाएं

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को अलीगढ़, मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ संयुक्त जनसभाओं को संबोधित कर आगरा में सभा को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे लखनऊ महानगर के ई-ब्लाक राजाजीपुरम तथा सायं 07 बजे अवध चैराहा आलमबाग में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

27 सूत्रीय संकल्प पत्र के आधार पर होगा नगरीय विकास - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 November 2017 by admin

प्रदेश में कोई भी कानून को ठेंगा नहीं दिखा सकता - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र से जनता के बीच है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरगनर, मेरठ और गाजियाबाद में 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के संकल्प के साथ किया विजय शंखनाद।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से मोदी जी और योगी जी आपकी निरन्तर सेवा कर रहें हैं। पर अब नगर निकाय में भी भाजपा की सरकार बनानी है। जिससे विकास के पहिये को ओर गति मिल सके। इसलिए आप भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं। पिछले 15 वर्षो से प्रदेश में ऐसी सरकारें थी जो नगरों को लूटने खसोटने में लगी रही लेकिन नगरों की सेवा और विकास का काम नहीं हुआ। सपा-बसपा की सरकारों ने नगरों की उपेक्षा की और नगरीय जनजीवन का शोषण किया। पिछली सरकार के नगर विकास मंत्री ने नगर निगम के महापौरों को परेशान करने का काम किया। आजम खां जैसा उल्टी खोपड़ी का आदमी नगर विकास मंत्रालय को चलाता था जिसने नगर निगमों को सिर्फ परेशान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में देश की इज्जत बढ़ाने वाली मोदी जी की सरकार है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की धमक से तुष्टीकरण की राजनीति का खात्मा हुआ। आपके हर स्वाभिमान के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। इन दोनों सरकारों का लाभ जमीन तक पहुंचाने का अवसर आज आपके पास है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ ही नगरीय सरकार भी भाजपा की बने इसके लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील आपसे कर रहा हॅू। भाजपा ने 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के साथ चुनाव में कदम रखा है। भाजपा इस संकल्प पत्र के आधार पर ही नगरों का विकास करेंगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार आयी थी तब जनता गुण्डाराज और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त थी। हमारे सामने इस प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से यहां कानून का राज स्थापित है और हम इस बात को मजबूती से कहतें हैं कि यदि कोई कानून को ठेंगा दिखाने का काम करेगा, या कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, उसका हमारे यहां केवल एक ही स्थान है और वो कौन सा स्थान है ? ये आप सब लोग जानते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां पिछली सरकार में गुन्डो का बोलबाला था, और निर्दोष लोग एवं व्यापारी कैराना जैसे कस्बों से पलायन कर रहे थे। लेकिन जब से हमारी सरकार आयी है। तब से अपराधी ओर गुण्डे पलायन कर रहे हैं। पिछली सरकारों में हमने देखा कि जो कावड़ यात्रा उत्तर प्रदेश का गौरव है, उस यात्रा में डीजे पर प्रतिबन्ध लगाना, धार्मिक चिन्हों पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया। लेकिन हमने कहा जो यात्रा भगवान शंकर के लिए की जा रही हो, हम उसपर प्रतिबंध नही लगायें, इसीलिए हमने सभी शिवभक्त कांवड़ीयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवाई। और अपने विधायकों से भी कहा के अपने क्षेत्रों में सभी शिव भक्तों का स्वागत करें, और ऐसा हुआ भी। श्री योगी ने कहा कि लखनऊ में बैठकर अगर मंत्री ठेका देगा तो मेरठ और गाजियाबाद में काम नही होगा। इसलिए हम जो भी काम कर रहे हैं वो धरातल पर कर रहे हैं। हम हर महानगर को मेट्रो भी देंगे। जेवर में हम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी स्थापित करने जा रहे हैं। इसलिए मित्रों जैसे आपने केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई है। वैसे ही आपको निकाय में भी भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाना है।
जनसभाओं में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

भाजपा नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यअतिथि के तौर पर रहे उपस्थिति।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हर चुनाव की अपनी एक अहमियत होती है लेकिन निकाय चुनाव की अन्य चुनाव से ज्यादा अहमियत होती है। स्थानीय निकाय चुनाव में अगर जनता की कोई पहली च्वाइस है तो वह भाजपा है। भाजपा के सभी विरोधी एक हो गए है और देश की अर्थव्यवस्था खराब होने का झूठा प्रलाप कर रहे है। विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था बेहतरीन अर्थव्यवस्था है। सर्वाधिक पूंजी स्थापित करने की योग्यता किसी देश में है तो इंडिया में है।
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा के पसीना बहाने वाले कार्यकर्ता का पसीना व्यर्थ नहीं जायेगा, उन्हें मैं सिर पर बैठा कर चलूंगा। भाजपा में किसी का सिर झुकने नहीं दिया जाएगा। लखनऊ में जब तक हमारा मेयर नहीं होगा तब तक चाहकर भी यहां पर विकास नहीं किया जा सकता है। भाजपा सुशासन की राजनीति करती है। लखनऊ में 104 किमी लम्बी रिंग रोड पर काम चल रहा है। बिल क्लिंटन को मैंने यूपी के कुछ शहरों को चुनकर वहां विकास के काम करने के लिए आमंत्रित किया है।

उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में एससी राय के समय विकास का एक नया स्वरूप गढ़ा गया, वह आज भी अनुकरणीय है। पूरे लखनऊ में सीवरेज की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी, उसे हमने दूर किया है। अमीनाबाद गर्ल्स कॉलेज में पहले कोई पढ़ना नहीं चाहता था लेकिन आज वहां एडमिशन के लिए मारा-मारी होती है। लखनऊ में बंदरों और जानवरों के लिए एक नए अभ्यारण्य का निर्माण के लिए विचार किया जा रहा है। लखनऊ में घुमन्तु जानवरो के इलाज और निवास के लिये बेहतरीन कान्हा उपवन का निर्माण कराया गया है। भाजपा ने सभी वर्गों को जोड़ने के लिए शहर में झूलेलाल पार्क, सिंधु पार्क, मेंहदी पार्क, लक्ष्मण मेला मैदान का निर्माण कराया। बीजेपी में कोई व्यक्ति स्वयं से आंकलन नहीं करता कि उसे क्या मिलना चाहिए बल्कि संगठन ये तय करता है। इस चुनाव में बीजेपी की सुनामी आने वाली है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर जी, प्रदेश सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, जयपाल सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

गांवों की जगमगहाट से चमकेगी प्रतिभा - राकेश त्रिपाठी

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गांवों को रोशन किए जाने की केन्द्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’’ (सौभाग्य योजना) के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ तिरपन लाख सतानवबे हजार चार सौ चैदह (1,53,97,414) परिवारों को विद्युत संयोजन से जोड़कर विकास से सीधे जोड़ दिया जाएगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि बिजली एक ऐसी सुविधा है जिसके अभाव में विकास अन्धकार में डूब जाता है और युवाओं की प्रतिभा अन्धकारमय हो जाती है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद केन्द्र सरकार की योजनाओं को शतप्रतिशत लागू किया जा रहा है जिसका सीधा लाभ जनसामान्य को मिल पा रहा है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद मोदी सरकार के प्रयासों का सुफल है कि कई अंधेरे में डूबे गांवों में उजाला पहुंचा है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए एरियर बंच कंडक्टर लगाए जाने से बिजली चोरी रूकेगी और जरूरतमंदों को बिजली की सुविधा मिल सकेगी। भूमिगत लाईन डालने से भी बिजली चोरी में रोकथाम होगी जिसका सरकार गम्भीरता से प्रयास कर रही है। एलईडी बल्ब व पंखे सस्ती दर पर उपलब्ध कराकर सरकार बिजली बचत के अभिनव प्रयोग सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। सौर ऊर्जा ओर पवन ऊर्जा पर भी केन्द्र सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किये हैं जिसका लाभ योगी सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को भी हो रहा है।

Comments (0)

19 नवम्बर को डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं योगी आदित्यनाथ अलीगढ़, मथुरा में संयुक्त जनसभाओं में करेंगे विजय शंखनाद

Posted on 19 November 2017 by admin

डा0 पाण्डेय गाजीपुर, योगी आदित्यनाथ आगरा, केशव प्रसाद मौर्य जालौन, हमीरपुर, झांसी एवं डा0 दिनेश शर्मा की उन्नाव व लखनऊ में जनसभाएं
लखनऊ 18 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को संयुक्त रूप से अलीगढ़ एवं मथुरा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। 19 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे लाल-ताल नुमाइश ग्राउण्ड अलीगढ़ तथा दोपहर 01.30 बजे जुबली पार्क मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजय शंखनाद करेंगे।
डा0 पाण्डेय 19 नवम्बर को रात्रि 08.30 बजे सैदपुर जिला गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को अपरान्ह 03 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 19 नवम्बर को सुबह 11.30 बजे गांधी इण्टर काॅलेज मैदान उरई, दोपहर 12.30 बजे स्वर्णकार धर्मशाला, अम्बेडकर चैराहे के पास हमीरपुर, दोपहर 01 बजे राठ, हमीरपुर, दोपहर 2.30 बजे बरूआसागर गल्लामंडी मैदान, झांसी, दोपहर 3.15 बजे मुक्ताकाशी मंच झांसी में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

————————————————-

लखनऊ 18 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे सुभाष इण्टर कालेज बांगरमऊ, उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे, 12.30 बजे निटक सेन्ट्रल बैंक गंगाघाट, उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे ई-ब्लाक राजाजीपुरम, लखनऊ तथा सायं 07 बजे अवध चैराहा आलमबाग लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी विकास एव जन कल्याण में विश्वास करती है

Posted on 19 November 2017 by admin

नगर निकाय चुनाव 2017 के लिये समाजवादी पाटीे के प्रमुख नेताओं द्वारा सर्व श्री नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विधार्थी राजभर, इन्द्रजीत सरोज, सुरेन्द्र नागर, साहब सिंह सैनी, विशम्भर प्रसाद निषाद, जगदीश कुशवाहा, लालता प्रसाद निषाद, रामआसरे विश्वकर्मा, पी0एन0चैहान, जवाहर लाल मौर्य, व्यास जी गौड़, श्यामलालपाल, लीलावती कुशवाहा, रामरति बिन्द, राजपाल कश्यप, मानपाल सिंह वर्मा, राममूर्ति सिंह वर्मा, शिवचरन प्रजापति, दयाराम प्रजापति संजय सविता विधार्थी एवं राकेशपाल की ओर से संयुक्त अपील
जब से वर्ष 2017 मार्च से उत्तर प्रदेश के विधानसभा के सामान्य चुनाव में भाजपा सत्ता में हैं। यहां प्रदेश में योगी जी की सरकार के लगभग 8 माहपूर्ण हो गये है लेकिन प्रदेश में एक भी नया विकास कार्य प्रारम्भ नही हो सका। योगी सरकार जांच की सरकार बन गई है। जब कि समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा 5 वर्ष के अपने कार्यकाल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रारम्भ कर उनको पूरा किया और अनगिनत विकास कार्य समयबद्ध तौर से पूर्ण करने का कीर्तिमान बनाया है।
इस समय उत्तर प्रदेश में 438 नगर पंचायतों, 199 नगर पलिका परिषदों के अध्यक्षों व सभासदों तथा 16 नगर निगम के महापौर व पार्षदों के चुनाव होने जा रहे है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के समय झूठे वादो का संकल्प पत्र जारी किया जिसका एक भी वादा पूरा नही हुआ। समाजवादी पार्टी की सरकार में श्री अखिलेश यादव जी द्वारा शहरी क्षेत्रों में बड़े बड़े विकास कार्य पूर्ण करा कर जनता को दिखा दिया है कि समाजवादी लोग वादे पूरा कर सकते है। मथुरा, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, इलाहाबाद आदि विकास कार्यो से चमक गये है। लखनऊ में अनगिनत कार्य कराये है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव के समय झूठे वादो का पुलिन्दा छल-पत्र आपके समक्ष आपको भ्रमित करने के लिये प्रस्तुत किया गया है। इस चुनाव में हमारी आपसे अपील है कि भाजपा के नेताओं के बहकावे में न आयें।
समाजवादी पार्टी विकास एव जन कल्याण में विश्वास करती है। समाजवादी पार्टी के चुने हुए महापौर और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में निर्वाचित अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र को अच्छे कार्यो से संवारने का कार्य करेगंे। समाजवादी पार्टी का मानना है कि काम किया है काम करेगें भाजपा जैसे झूठे वादे नही करेगें।

Comments (0)

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिये: मा0 न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना

Posted on 19 November 2017 by admin

खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को
बेहतर बनाती हैं: अध्यक्ष, राज्य लोक सेवा अधिकरण

राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि खेल अब खेलने मात्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगितायें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त अवसर प्रदान करती हैं।
राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष आज स्प्रिंग डेल काॅलेज की कानपुर रोड शाखा में वार्षिक क्रीड़ा दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और सामंजस्य की भावना भी विकसित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के एथलीट्स द्वारा दौड़, जेवलिन थ्रो, लांग जम्प, शाॅर्ट पुट, पिरामिड निर्माण, लेजियम ड्रिल व फैन ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। पिरामिड निर्माण में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को तथा लेजियम ड्रिल में प्रतियोगी भावना के संवर्धन को दर्शाने का प्रयास किया गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in