Archive | November 27th, 2017

घटना की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी भर्त्सना की

Posted on 27 November 2017 by admin

द मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलकर शर्मशार करने की घटना की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी भर्त्सना की है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार भाजपा के विधायक ने खुलेआम निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को धमकाया है यह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है और उसकी लोकतंत्र के प्रति अविश्वास को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में कभी भरोसा नहीं करती। वरना ऐसे विधायकों को तुरन्त पार्टी से बाहर कर देती।
श्री राजपूत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने के उक्त मामले का संज्ञान लें तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा वहां के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

Comments (0)

सरकार को तुरन्त सभी मातृ एवं शिशुओं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था करनी होगी

Posted on 27 November 2017 by admin

जनपद बस्ती में तीन बच्चों की कुपोषण से मृत्यु होने की घटना पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उ0प्र0 में जबसे योगी सरकार सत्ता में आयी है बच्चों की मृत्यु दर में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है चाहे वह बीआरडी मेडिकल में सैंकड़ों की संख्या में आक्सीजन की कमी से हुई मौतें हो या वाराणसी, फिरोजाबाद आदि जनपदों में बच्चों की हुई मौतें हों। यह सभी मौतें प्रदेश सरकार की आम जनता के प्रति उदासीनता के चलते ही हुई हैं।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि बस्ती जिले की घटना उ0प्र0 की योगी सरकार पर एक बड़े कलंक की तरह है। जहां एक ओर योगी जी अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर कुपोषण की वजह से बच्चे मर रहे हैं। पिछले सात महीने से मातृ जननी योजना में या आंगनबाड़ी योजना में पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से गर्भवती महिलाएं और शिशु कुपोषण के शिकार हो रहे हैं और काल कवलित हो रहे हैं।
श्री राजपूत ने मांग की है कि उ0प्र0 सरकार को तुरन्त सभी मातृ एवं शिशुओं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था करनी होगी वरना जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेगी।

Comments (0)

कमेटी प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी

Posted on 27 November 2017 by admin

कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था जिसकी आवश्यक बैठक कल दिनांक 28नवम्बर को सायं 5.00बजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी के कानपुर स्थित आवास पर आहूत की गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि उक्त बैठक में पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल, विधायक श्री सुहेल अंसारी, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी एवं श्री नीतम सचान शामिल रहेंगे।
श्री मदान ने बताया कि अतिशीघ्र उपरोक्त कमेटी प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी। जिससे कि प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप दिया जा सके।

Comments (0)

स्मार्ट सिटी हेतु प्रदेश कें पूर्व से चयनित 07 शहरों में विकास कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ की जाये: मुख्य सचिव

Posted on 27 November 2017 by admin

आगामी 31 मई तक प्रत्येक परियोजनाओं के विभिन्न स्तरों को शीघ्र पूर्ण कराने
हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से कराई जायेः राजीव कुमार

uttar-pradesh-chief-secretary-rajeev-kumar
लखनऊ: 27 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी हेतु चयनित लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी, अलीगढ़ तथा इलाहाबाद शहरों में आवश्यक कार्य कराने हेतु चयनित समस्त स्मार्ट सिटी अपने सभी परियोजना मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित कर शीघ्र स्वीकृत कराये तथा समयसीमा निर्धारित कर नियमानुसार पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के विभिन्न स्तरों के कार्य समयसीमा निर्धारित कर प्राथमिकता से कराते हुए 31 मई, 2018 तक पूर्ण करना सुनिश्चित कराई जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में स्मार्ट सिटी मिशन की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। बैठक में स्मार्ट सिटी हेतु चयनित उक्त शहरों के अतिरिक्त अन्य शहर गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ एवं रायबरेली को भी स्मार्ट सिटी चयन के लिये चतुर्थ चरण की प्रतियोगिता हेतु भारत सरकार को संस्तुति भेजने के संबंध में विचार किया गया।
प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लखनऊ को फास्ट टैªक राउण्ड में भारत सरकार द्वारा चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में आगरा, कानपुर, बरेली तथा तीसरे चरण की प्रतियोगिता में झांसी, अलीगढ़ एवं इलाहाबाद शहर चयनित हो चुके हैं।
श्री सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों का आर्थिक विकास कर नागरिक जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि चयनित शहरों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ई-गवर्नेन्स एवं सिटीजन सर्विसेज, वेस्ट मैनेजमेन्ट, वाटर मैनेजमेन्ट, एनर्जी मैनेजमेन्ट, अर्बन मोबिलिटी विकसित कराना है। उन्होंने कहा कि चयनित शहरों में विशेष तौर से सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुये नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने हेतु पर्याप्त जलापूर्ति, सुनिश्चित विद्युतापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन सहित सफाई, सक्षम शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक परिवहन, विशेषतः गरीबों के लिये किफायती आवास, सक्षम आईटी कनैक्टिविटी और डिजिटलाइजेशन, सुशासन, विशेषतः ई-गवर्नेन्स और नागरिक भागीदारी, सुस्थिर पर्यावरण, विशेषतः महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य और शिक्षा का विस्तार कराना है।

Comments (0)

महानगरों की तरह ही नगर पालिकाओं का विकास होगा - केशव मौर्य

Posted on 27 November 2017 by admin

keshav-maurya-uttara-pradesh-bjpजौनपुर/लखनऊ 27 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव प्रचार समाप्त होने से चंद घंटे पहले जौनपुर आकर चुनावी फिजा को बदल गये। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव को जीतने के बाद जौनपुर नगर पालिका समेत सभी नगर पालिकाओ और नगर पंचायतो के लिए सरकारी खजाना खोल दिया जायेगा। उन्होंने साफ कहा कि नगर पालिका के अंदर इस कदर विकास किया जायेगा कि महानगरो में रहने वालो लोग भी यही रहना पसंद करने लगेगे।
श्री मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनो पार्टियों के पास कोई एजेण्डा नही है। ये तिकड़ी केवल दुनियां के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे करने की कोशिश में लगे है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारते खड़ी किया है उस पर मेरी सरकार बुल्डोजर चलाने में नही हिचेगी। यदि गरीब आदमी किसी प्रकार से सरकारी जमीन पर काबिज है तो उसको हटाने से पहले उसके घर का इंतजाम करने के बाद ही अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारो में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने से डरती थी। लेकिन मेरी सरकार में यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलायेगा तो हमारी पुलिस उन पर फूल नही बरसायेगी बल्की गोली का जवाब गोली से देगी। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत केन्द्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। इस लिए अधिकारी कार्यकर्ताओ का सम्मान करने के साथ वे जो भी जन समस्याओ को लेकर जाय उसका निस्तारण शीघ्र किया जाय।
इस अवसर पर जनसभा को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

विकास की धारा से जुड़ने के लिए भाजपा को जिताने की अपील - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 November 2017 by admin

sitapurझींझक/सीतापुर/लखनऊ 27 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज झींझक (कानपुर देहात) तथा महौली (सीतापुर) के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरोजनी कोरी तथा सरिता गुप्ता एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। डा0 पाण्डेय विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पक्ष में सपा, बसपा की पिछली सरकारांे मंे प्रदेश को भ्रष्टाचार व कुशासन के गर्त मंे ढकेल दिया था, योगी सरकार ने मात्र आठ महीने के कार्यकाल मंे उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के लिये महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। नगरीय निकाय का यह चुनाव जनता के अस्तित्व का चुनाव है, आपको सुशासन व विकास की धारा से जुड़ने के लिये भाजपा को जिताना होगा, नगर पंचायत महोली से भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता के समर्थन मंे आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यह बात कही।
उन्हांेने कहा कि पिछली सरकारांे के कार्यकाल मंे भ्रष्टाचार के कारण नगरीय निकायांे की स्थिति बद से बदतर हो गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र मंे नगरीय निकायांे मंे विश्व स्तरीय सुविधायंे प्रदान करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प लिया है, जिसे वह पूरा करेगी अब आप सबकी जिम्मेदारी है कि कमल का फूल खिलाकर अपने प्रत्याशी को जितायें तथा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के सपने को साकार करें, प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पूरे विश्व मंे भारत का गौरव प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है, क्षेत्र के समुचित विकास के लिये भाजपा को जितायें तथा सभी नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में तीन चैथाई सदस्यों को जीताकर बोर्ड बनाये।
प्रदेश अध्यक्ष ने विकास और समृद्धि के लिये महोली नगर पंचायत प्रत्याशी सरिता गुप्ता सहित सीतापुर जिले के सभी प्रत्याशियांे को जिताने की जनता से अपील की। सभा को महोली विधायक शशांक त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष अजय गुप्त ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताआंे का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सदस्य दिनेश शर्मा, रामेन्द्र शुक्ला, राहुल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, अमित गुप्ता, पीयूष मिश्रा, रामप्रकाश सहित हजारांे की संख्या मंे लोग मौजूद थे।

Comments (0)

जनता इनसे निकायों में बेहतरी की उम्मीद कैसे कर सकती है?

Posted on 27 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए 29 नवम्बर 2017 को मतदान होना है। इसमें 26 जनपदों के मतदाता 233 निकायों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। पहले और दूसरे चरण के मतदान में जिस तरह का रूझान दिखाई दिया है उससे स्पष्ट है कि प्रदेशवासियों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है और समाजवादी पार्टी के प्रति उनमें भरोसा है। भाजपा के झूठे वादों से मतदाता नाराज हैं और वे अब फिर उसके बहकावे में आने वाले नहीं है।
लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से हों, यह पहली शर्त है। लेकिन नगर निकाय चुनावों को अपने मनमाफिक प्रभावित करने के लिए सŸाारूढ़ दल को सŸाा का दुरूपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं है। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान से वंचित रखा गया है। पूरी राज्य सरकार महीनों से प्रचार में लगी है। जनहित के तमाम काम ठप्प हैं। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में एकता और बेदाग छवि से जनता में मिल रहे समर्थन से भाजपा नेतृत्व सहमा है और वह भय व आतंक के सहारे जीतने की कोशिश में है।
प्रदेश के मतदाता इस तथ्य से भली भांति अवगत हैं कि भाजपा राज में जनहित का एक भी उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। आठ महीनों से राज्य की भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर दिन काट रही है। उसने जनकल्याण की कई योजनाएं ठप्प कर दी है। विकासकार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। जनता इनसे निकायों में बेहतरी की उम्मीद कैसे कर सकती है?
प्रदेश के मतदाताओं को संविधान से जो मताधिकार मिला है उसका पूरे दायित्व के साथ निर्वहन अपेक्षित है। जनता को अपने मत से अपने भविष्य का निर्माण करना है। समाजवादी पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है और नहीं समाज को बांटने का काम करती है। वह विकास और सबको सम्मान के साथ जीने का अवसर दिये जाने की पक्षधर है। भाजपा की तरह वह लोगों को भ्रमित नहीं करती है। उम्मीद है मतदाता पूर्ण निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता के साथ अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समाजवादी पार्टी का चुनाव निषान साईकिल है। इस साईकिल वाले बटन को दबाना न भूलंे।

Comments (0)

निकाय चुनाव में प्रत्याशी का चेहरा नहीं बल्कि चुनाव चिह्न कमल का फूल देंखे - योगी आदित्यनाथ

Posted on 27 November 2017 by admin

blp-2बलरामपुर/लखनऊ 27 नवम्बर 2017, निकाय चुनाव में प्रत्याशी का चेहरा नहीं बल्कि चुनाव चिह्न कमल का फूल देंखे। अयोध्या की तरह ही प्रदेश के 652 नगरों को रोशन किया जाएगा। प्रदेश सरकार शीघ्र प्रदेश के 14 लाख युवाओं को नौकरी देगी। प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। सपा-बसपा की सरकारों में नगरों का नहीं बल्कि नगर विकास मंत्री के परिजनों व अध्यक्षों का विकास हुआ है।blp
यह बातें सोमवार को बलरामपुर नगर के छोटा परेड ग्राउंड में निकाय चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। स्थानीय निकाय अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ जुटने से मुख्यमंत्री गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्जमाफ कर उनकी आय दोगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में सपा-बसपा सरकारों ने जाति-पाति व धर्म के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का काम किया। शहर में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या की तर्ज पर सभी शहरों को एलईडी लाईट से जगमग किया जाएगा। शहरों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाकर 70 प्रतिशत बिजली की बचत की जाएगी। भू-माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर की सरकारी जमीनों को खाली कराकर गरीबों का कल्याण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर से मीना सिंह, तुलसीपुर से शारदा देवी, पचपेड़वा से उर्मिला गुप्ता तथा उतरौला से अनूप गुप्ता को वोट व समर्थन देने की अपील की। प्रभारी मंत्री सुरेश राना, सांसद दद्दन मिश्र, विधायक पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, कैलाश नाथ शुक्ल, शैलेश सिंह शैलू व रामफेरन पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सीएम की जनसभा भगवामय हो गई है उसी तरह से मतदान के दिन शहर भी भगवामय दिखेगा।

Comments (0)

स्थानीय निकाय चुनावों में अभूतपूर्व सफलता की तरफ बढ़ती भाजपा - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 November 2017 by admin

लखनऊ 26 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डये ने आज निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान सम्पन्न होने के बाद कहा कि अब तक के सम्पन्न हुए निकाय चुनावों के सन्दर्भ में जो जानकरियां संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त हो रही है उनसे यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी महापौर के शत प्रतिशत सीटों पर तथा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में तीन चैथाई से अधिक सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि अबतक 11 नगर निगम 122 नगर पालिका तथा 286 नगर पंचायतों के चुनाव सम्पन्न हो चुके है। सभी 11 नगर निगम 90 से 100 के बीच नगर पालिका परिषद तथा 230 नगर पंचायतों पर भारतीय जनता पार्टी की विजयश्री सुनिश्चित है।

Comments (0)

अखिलेश यादव बताये कि उनके पूर्वज पैगम्बर मोहम्मद है या राम-कृष्ण - मनीष शुक्ला

Posted on 27 November 2017 by admin

लखनऊ 27 नवम्बर 2017, आजम खां द्वारा प्रभु राम-कृष्ण और अयोध्या पर टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में हार के डर से समाजवादी पार्टी और उनके नेता बौखला गये है। बौखलाहट में सपाई अनाप-शनाप बोल रहे है। भाजपा ने पूछा कि अखिलेश यादव बताये कि उनके पूर्वज पैगम्बर मोहम्मद है या प्रभु राम-कृण्ण है।
श्री शुक्ला ने कहा कि आजम खान राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए भारतीय संस्कृति-सभ्यता के सम्मान के विपरीत बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि आजम खाॅन को प्रदेश का चुनावी इतिहास याद रखना चाहिए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र 26 वर्ष की आयु में 1998 से लगातार 5 बार सांसद चुने गये थे।
श्री शुक्ला ने आजम खान द्वारा अधिकारियों को धमकाने को बचकानी हरकत बताते हुए कहा कि चुनाव जनता के भरोसे जीते जाते है अफसरों के नहीं, लगता है समाजवादी पार्टी चुनाव अफसरों के भरोसे लड़ने गयी थी और इसी मुगालते में चुनाव हार गयी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in