Archive | November 5th, 2017

भाजपा महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

Posted on 05 November 2017 by admin

लखनऊ 05 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा के 7 अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए किये गए। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है।
श्री राठौर ने बताया कि लखनऊ से श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से डाॅ0 राजीव अग्रवाल, वाराणसी से श्रीमती मृदुला जायसवाल, मथुरा से डाॅ0 मुकेश आर्य बन्धु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, सहारनपुर से संजीव वालिया भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 पाण्डेय ने अपने संदेश में भाजपा प्रत्याशियों को विजय की शुभकामनाओं के साथ संगठन को प्राणार्पण से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

Comments (0)

6 व 7 नवम्बर को जनसहयोग केन्द्र पर जन समस्याओं का समाधान स्थगित रहेगा

Posted on 05 November 2017 by admin

लखनऊ 05 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनसहयोग केन्द्र 6 व 7 नवम्बर को बन्द रहेगा। नगरीय निकाय चुनाव नामांकन के कारण संगठन ने लिया निर्णय।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को जनसमस्याओ के निराकरण के लिए खुला जनसहयोग केन्द्र 6 व 7 नवम्बर को बन्द रहेगा। संगठनात्मक कार्यो एवं नगर निकाय चुनाव नामांकन के कारण जनसुनवाई स्थगित रहेगी। 13 नवम्बर से जनसुनवाई यथावत होगी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी जनसमस्याओं के समाधान में जुटेगें।

Comments (0)

निकाय चुनाव में मोदी जी का विजन लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 05 November 2017 by admin

लखनऊ 05 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने बेनामी सम्पत्ति पर कार्यवाई के संकल्प, 2022 तक गरीबी मुफ्त भारत निर्माण के लिए बढ़ते कदम और जीएसटी के सरलीकरण से व्यापारियों को राहत की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनकी पूरी टीम को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जब कांग्रेसी 8 नवम्बर को नोटबन्दी के विरोध में छाती पीट रहे होंगे तब मोदी सरकार का चावुक बेनामी सम्पत्तियों पर चल रहा होगा। विपक्ष के विरोध से बेपरवाह राष्ट्र नव निर्माण के पथ पर बढता कर्मयोगी देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने को संकल्पित है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा मोदी सरकार और योगी सरकार की न सिर्फ योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएगीं बल्कि वह विजन भी चुनाव में प्रभावी होगा, जिसमें मोदी जी देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए काम कर रहे है और यह विजन 2022 में मूर्तरूप लेने वाला है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों से बदलते देश ने पूरे विश्व को आकर्षित किया है। यूपीए सरकार में देश भ्रष्टाचार में आंकठ डूबा छठपटा रहा था। नित नूतन कारनामें और कारनामों के आधार पर सरकार में बढ़ता रसूख विगत सरकार के 10 वर्षो की उपलब्धि रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही के लिए सरकार तैयार है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दृढविश्वास व्यक्त किया कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा तब तक मोदी जी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आंतकवाद, जातिवाद, और साम्प्रादयिकता से मुक्त हो जाएगा। नगरीय विकास की धुरी भी इन समस्याओं के समाधान के साथ ही घूमेगी। गंदगी से मुक्त शहर, रोजगारोन्मुखी ढांचा, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाये,ं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ मोदी जी और योगी जी की योजनाओं के जन कल्याणकारी क्रियान्वयन में भाजपा कार्यकर्ताओं के विजय की अनिवार्यता के मुद्दांे को लेकर जनता के बीच जाएगे।

Comments (0)

सभी वर्गों के हित की चिंता समाजवादी पार्टी ही करती है

Posted on 05 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की स्थापना 05 नवम्बर 1992 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई थी। आज उस ऐतिहासिक राजनीतिक निर्णय के 25 वर्ष हो रहे हैं। अपने स्थापना काल से समाजवादी पार्टी की विचारयात्रा में भारतीय राजनीति और लोकतंत्र को सशक्त करते हुए नए अध्याय जुड़े हैं। अपने प्रस्थान बिंदु से समाजवादी पार्टी निरंतर अन्याय के खिलाफ संघर्ष और लोककल्याणकारी कार्यों की शुरूआत के लिए राजनीतिक फलक पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
समाजवादी पार्टी की वैचारिक एवं सांगठनिक पृष्ठभूमि जहां स्वतंत्रता आंदोलन को लिए हुए हैं वहीं आचार्य नरेंद्र देव, जय प्रकाश नारायण, डा0 राममनोहर लोहिया से होते हुए चैधरी चरण सिंह तक की विरासत को भी समेटे है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध रही है। सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम यही पार्टी करती आई है। गांव-गरीब के साथ इसका जुड़ाव रहा है। किसान, नौजवान, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हित की चिंता समाजवादी पार्टी ही करती है।
आज जब देश में लोकशाही की नकली चादर ओढ़कर फासीवादी ताकतों के मुकाबले देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी पर सबकी निगाहें हैं। इसका नेतृत्व श्री अखिलेश यादव कर रहे हैं जो सिद्धांत और कार्यक्रम के बूते जनआकांक्षाओं को पूरा करने में लगे हैं। एक समतामूलक समाज की स्थापना के लक्ष्य के साथ समाजवादी सरकार में पूरे पांच साल विकास की अविरल धारा बहाने का काम श्री अखिलेश यादव ने किया और समाज के कमजोर और पिछड़े तबके के लोगों की जिंदगी में नई उम्मीदें जगाईं।
डा0 लोहिया ने समाजवाद का जो रास्ता दिखाया था, उस पर समाजवादी पार्टी ने चलते हुये समाजवादी मूल्यों को मजबूत करने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने व्यक्तित्व, व्यवहार और कार्यशैली से राजनीति को जनकेन्द्रित बनाया है।

Comments (0)

योगी सरकार को पवित्रता और परमार्थ के रंग में प्रदेश को रंगने का जनादेश-डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 05 November 2017 by admin

लखनऊ 05 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि योगी सरकार सपा कुशासन के रंग को बदल कर ही रहेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा सुप्रोमों के राज में गुण्डई, लूट, बलात्कार, छिनैती, सरकारी संरक्षित अपराध और जातिवाद के रंग में रंगी सरकार थी। आज योगी सरकार त्याग, परमार्थ और जनकल्याण के रंग में प्रदेश को रंग रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रंगो की रंगबाजी से तुष्टिकरण करने वाले लोग सरकार के बदले रंग ढंग से परेशान है। रंग देखकर बजीफा बांटने वाले, रंग देखकर बेटियों की शादी के लिए अनुदान देने वाले, रंग देखकर मुजफ्फर नगर में बहसियों को खुली छूट देने वाले आज भगवा देखकर तिलमिला रहे है। आज गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं, बेटियां, युवा, दलित, प्रदेश के नवनिर्माण में लगे है। प्रदेश विकास के रंग में रंगा भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है। प्रदेश में साम्प्रदायिक रंगो से आग लगाने बाले नीरो अमन, शान्ति, सौहार्द और त्याग का रंग देखकर बेचैन है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि भगवा रंग भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। सपा सरकार के बदरंग रंगो में रंगे कुशासन को बदलकर पवित्रता और परमार्थ के रंग में प्रदेश को रंगने का जनादेश जनता ने योगी सरकार को दिया दिया है। योगी जी जनता के जनादेश के सम्मान में कार्य कर रहे है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in