Archive | November 1st, 2017

शोक संदेश

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पाण्डेय ने रायबरेली में उॅचाहार एनटीपीसी प्लांट में हुई दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
डाॅ0 पाण्डेय ने स्थानीय ईकाई को निर्देशित किया कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिवार के साथ रहे तथा घायलों के उपचार तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एक-एक कार्यकर्ता हर संभव सहायता करे। डाॅ0 पाण्डेय ने केन्द्र और राज्य सरकार से सहायता के लिए तत्काल सरकारी पहल का आग्रह किया।
डाॅ0 पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह हृदयविदारक घटना है ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, जिससे प्रत्येक लापरवाही या साजिश बेनकाब हो जिससे दोषियों को दण्ड और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Comments (0)

भाजपा देगी कार्यकर्ताओं को टिकटों में वरीयता - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक

photo-bhaithak-_-nikay-chunavलखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति बैठक में नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशियो के चयन पर दूसरे दिन भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक के दूसरे दिन कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रत्याशियों पर अंतिम दौर की चर्चा हुई गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर के महापौर प्रत्याशियों के चयन पर हो चुकी चर्चा में आगे सम्यक विचार होना बाकी है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बैठक में हुई चर्चाओं और निर्णयों पर कहा कि लगभग 41 जिला इकाईयों पर चर्चापूर्ण हो चुकी है, बाकी जिलों पर प्रत्याशी चयन पर चर्चा कल होगी। एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों द्वारा पार्टी में टिकट को लेकर अंसतोष पर पूछे प्रश्न के जबाब में कहा कि देश की एकमेव लोकतात्रिक पार्टी भाजपा है, यहा हर एक विषय पर फोरम तय है। भाजपा में हर विषय पर चर्चा होती है। अन्य राजनीतिक दल इस कार्य-पद्धिति से अलग है, वहां चर्चा नहीं होती बल्कि फरमान जारी होते है। भाजपा में चर्चा और विचार विमर्श से उभरे विषय पर अंत में पार्टी की मर्यादा के अनुरूप निर्णय होते है, इस समय भी ऐसा ही चल रहा है। इसे पार्टी के लोकतांत्रिक स्वरूप में ग्रहण करना चाहिए।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि प्रत्याशी चयन में ग्राउण्ड वर्क को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी साथ में जीत की सम्भावनाओं की भी समीक्षा करके निर्णय किया जाएगा। पार्टी में योगदान, सक्रियता, संघर्ष, लोकल रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन होगा। 95 प्रतिशत से अधिक टिकट भाजपा कार्यकर्ताओं को ही दिये जाएगे। भाजपा प्रत्याशियों की सूचियां चरणबद्ध जारी होगी। सहयोगी दलों को सीट बंटवारे के प्रश्न पर कहा कि सहयोगी दलों का उचित आग्रह जो कि स्थानीय इकाईयों द्वारा उचित स्तर से आया हो उसे यथास्थान जीत की सम्भावनाओं को देखते हुए समायोजित किया जाएगा।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचयातों एवं नगर पालिकाओं के वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा क्षेत्रीय कार्यालयों से होगी। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय स्तर पर ही होगा, परन्तु प्रदेश सहमति देगा। नगरपालिका अध्यक्ष, नगर निगम महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची प्रदेश से जारी होगी। भाजपा सभी 16 नगर निगमों में जीतेगी। देश और प्र्रदेश में भाजपा की सरकार है, जनता जानती है कि भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने से नगरीय जीवन और बेहतर होगा।
पं0 दीन दयाल उपाध्याय एवं डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्पण के पश्चात् दूसरे दिन भी मंथन में जुटा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुन्देलखण्ड के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रत्याशी चयन के लिए चर्चा की। कल ब्रज, अवध एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

Comments (0)

जब शिक्षक स्वास्थ्य और सजग होगें तभी इसका अनुपालन विद्यार्थी करेंगेंः उपायुक्त अजय पन्त

Posted on 01 November 2017 by admin

केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट ‘स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम

लखनऊ,1 नवम्बर 2017। केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट ‘स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम के तहत गुच्छ स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
को उपायुक्त अजय पन्त सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम प्रतिभागियों को अपने स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में सजग रहने को कहा क्योकि जब तक शिक्षक स्वयं स्वस्थ नहीं होंगे वे बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित नहीं कर सकते।यदि हम चाहते है कि हमारा समाज और देश स्वस्थ रहे तो हमें स्वास्थ्य के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा । उन्होंने स्वास्थ्य के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के तत्वाधान मे “ स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत ” विषय पर दो दिवसीय गुच्छ स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अ1 नवम्बर 2017 को केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ कैंट, लखनऊ में हुई। कार्यशाला का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ के उपायुक्त अजय पन्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया द्य इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि टी. पी गौड़, सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, मेजर नितिन जोशी, विद्यालय के प्राचार्य आर. एम. नवीन, उप-प्राचार्य डा. जे. एस. राय, एवं संसाधक आशुतोष शुक्ल, शांतनु सिंह चैहान, एस. एन. मिश्रा, स्वदेश कुमार जैन, सुश्री (डा.) संतोष यदुवंशी, सुश्री अंजू अरोड़ा भी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला में २७ केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग १०८ शिक्षकों ने भाग लिया द्य दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के सम्मान मे भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । प्राचार्य आर. एम. नवीन ने मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि को ग्रीन बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों का भी औपचारिक स्वागत किया द्य विद्यालय की छात्रा कु. विदुषी मिश्र ने एकल गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।
श्री टी. पी गौड़, सहायक आयुक्त ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । अपने उद्बोधन में टी. पी गौड़ ने बच्चों के जीवन में स्वास्थ्य के महत्त्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर बल दिया कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और देश का निर्माण कर सकते है ।
मेजर नितिन जोशी ने अपने उद्बोधन मे ‘आर्ट आफ बेटर लिविंग’ विषय पर अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किये । उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के माध्यम से किस प्रकार कई विश्व रिकॉर्ड बनाए, पर भी प्रकाश डाला । उप-प्राचार्य डा. जे. एस. राय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मध्यान्ह सत्र में बच्चों के लिए विकासात्मक कौशल क्रियाओं के विषय में बताया गया द्य कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित करने एवं संसाधनों के विकास में विद्यालय के शिक्षक श्री संजीव त्रिवेदी, पंकज मिश्र, पी. के. शर्मा, आर. एस. सिंह, श्रीमती वंदना एवं सुश्री राखी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।कल 2.नवम्बर को कार्यशाला का समापन होगा।

Comments (0)

मंहगाई डायन खाये जात है

Posted on 01 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने एक वक्तब्य में कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से मंहगाई की मार से जनता पहले से ही त्रस्त थी अब गैस सिलेंडर (14.2कि.ग्रा.) में 93 रूपए 50 पैसे की बढ़ोŸारी किए जाने से उस पर बेवजह भारी बोझ बढ़ जाएगा। आम आदमी का घरेलू बजट भयावह रूप से बिगडे़गा। लगता है कि भाजपा नेताओं को जनता को पीड़ित देखकर विशेष आनन्द आता है।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि भाजपा राज में अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चैपट है। कारोबार में गिरावट आई है। मंहगाई की विकट मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सामान्य वेतन पर गृहस्थी चलाने वालों के घर की थाली दिन पर दिन सूनी होती जा रही है जबकि भाजपा सरकार के मंत्री आंकड़ो में तरक्की के ख्वाब बुन रहे हैं।
श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जब 2014 ई0 में गैस सिलेंडर 414 रूपए का था तो भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तब सड़क पर गैस चूल्हा लेकर प्रदर्शन करती नज़र आई थी और नारा लगा रही थी कि ‘ मंहगाई डायन खाये जात है‘। लेकिन आज बढ़ती मंहगाई पर स्मृति ईरानी चुप हैं। केंद्रीय विŸामंत्री रैंकिंग में लम्बी छलांग से अच्छे दिनों का सुनहरा जाल बिछाकर जनता को फिर बहकाने में लग गए हैं। भाजपा कारपोरेट घरानों की बढ़ोŸारी देखकर ही विकास का झूठा दावा कर रही हैं। उसे आम जनता की तकलीफों, परेशानियों की कतई फिक्र नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकारें हकीकत में जनता की बढ़ती कठिनाइयों से आंखे फेर कर शुतुरमुर्ग की तरह रेत में अपना सिर छुपा रही हैं लेकिन अब जनता उसके छलावे में आने वाली नहीं है। जनता बेसब्री से सन् 2019 का इंतजार कर रही है जब वह भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।

Comments (0)

मारीशस में बजेगा यूपी का डंका- राकेश त्रिपाठी

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के मारीशस दौरे को यूपी सरकार की ब्रांडिग करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी अदित्यनाथ जी के सत्ता संभालने के बाद ही उत्तर प्रदेश की छवि में परिवर्तन आना शुरू हुआ है। उत्तर प्रदेश संभावनाओं से भरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन व मानव संसाधन भरपूर है, लेकिन पिछली सरकारों ने इनके उपयोग की दिशा में कोई ठोस प्रयास नही किए। खराब कानून व्यवस्था, बदतर इंन्फ्रास्ट्रक्चर और भ्रष्ट कार्य संस्कृति ने विदेशी निवेशकों के मन में उत्तर प्रदेश की नकारात्मक छवि बना दी थी। अब योगी सरकार के आने के बाद कार्य संस्कृति व कानून व्यवस्था में सकारात्मक सुधार शुरू हुआ है। जिसके कारण हाल ही में अमेरिका की विभिन्न कम्पनियों के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर निवेश की इच्छा जताई थी
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की स्पष्ट व प्रभावी विदेश नीति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरों के कारण आज विश्व पटल पर भारत की न केवल छवि सुधरी है, बल्कि भारत का दबदबा भी बढ़ा है। अब उत्तर प्रदेश भी अपनी पिछली छवि से बाहर आकर अपनी नयी छवि गढ़ रहा है। पिछले दिनों में योगी जी के म्यामांर दौरे से यूपी की ब्रांडिग हुई थी। और अब मारीशस दौरे से यूपी की ब्रांड इमेज और चकेगी। भारत के पडोसी देशों से व्यापारिक समझौते पहले से ही अच्छे हैं लेकिन योगी जी के इन विशेष प्रयासों से उत्तर प्रदेश में निवेश बढेगा और नौजवानों को रोजगार की सौगात मिलेगी। प्रवासी भारतीयों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों की बड़ी संख्या हैं और उनके जुड़ाव से उत्तर प्रदेश मजबूत और समृद्धिशाली बनकर उभरेगा।

Comments (0)

ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में भारत को 30 पायदान की उछाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी तथा केन्द्र सरकार को बधाई, अभिनन्दन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 01 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में 30 पायदान की उछाल को केन्द्र सरकार की आर्थिक सुधार नीति का परिणाम बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विगत तीन वर्षो में देश में कारोबार का वातावरण तैयार किया गया जो आर्थिक महाशक्ति की ओर सधे कदमों से बढ़ते देश की सशक्त शुरूआत है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे ले जाने के लिए चैतरफा और एक साथ कई सेक्टरों में किए गये सुधारों के लिए भारत को बधाई दी और विश्व बैंक रैंकिग में भारत का दबदबा बढ़ने पर मोदी जी के नेतृत्व का अभिनन्दन किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ईज आॅफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में 30 पायदान का उछाल लालफीताशाही, भ्रष्टाचार, लेटलतीफी से देश को मुक्त कर व्यापार और व्यापारी अनुकूल बनाने का परिणाम है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले बिजनेस शुरू करने में एड़ी चोटी की मशक्कत करनी पड़ती थी तो अब प्रक्रिया आसान हुई है, परमिट की प्रक्रिया और समय में कमी आई है, कारोबार के लिए कर्ज हासिल करना आसान हुआ हैै, छोटे शेयर धारकों के हितों में अहम कदम उठाए गये है, कर अदायगी आसान बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास हुए, विदेशों में कारोबार करना अब पहले से आसान हुआ है, कांट्रेक्ट लागू करने की दिशा में बड़े सुधार, बिजली कनेक्शन, कराधान सुधार आदि प्रक्रिया सरल, सहज और व्यवहारिक बनाई गई। पहले भारत में व्यापार करना जटिलताओं से भरा था, जिसे मोदी जी की नीतियों से सुगम बनाया जा सका। राज्यों में भी स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का विकास हुआ जिसने कारोबार को उपयुक्त वातावरण दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार द्वारा उद्यमियों के वाणिज्यिक विवादों को निपटाने के लिए प्रदेश में 13 वाणिज्यिक अदालतों के निर्माण की पहल प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को तीब्रगामी करेगी। मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि सभी राज्य खुद को कारोबारी हब बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है। केन्द्र सरकार ने विश्व बैंक की रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहंुचने का लक्ष्य रखा है, जिससे स्पष्ट है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश कारोबार करने के लिए सबसे सहज, सरल और सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि रैकिंग में सुधार आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसरित भारत के बढ़ते कदम है जो उद्योगों के लिए वातावरण तैयार करते है। इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी टीम को जाता है। विभिन्न सुधारों और जनता के जीवन स्तर में बेहतरी की प्रधानमंत्री की नीति कारगर है। रिफार्म, परफार्म व ट्रांसफार्म के मंत्र की इन उपलब्धियों पर पुनः मोदी जी का अभिनंदन।

Comments (0)

भाजपा ने सौंपी निर्वाचन आयोग को चुनावी पत्राचार हेतु अधिकृत सूची

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 31 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव में पार्टी का पक्ष रखने हेतु कार्यकर्ताओं की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित की।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने राज्य निर्वाचन आयोग में पार्टी का पक्ष रखने एवं पत्राचार करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, एड0 अखिलेश कुमार अवस्थी, एड0 प्रशान्त सिंह अटल, एड0 नितिन माथुर, एड0 प्रखर मिश्र एवं अशोक द्विवेदी को अधिकृत किया है।

Comments (0)

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व बैंक रैकिंग में भारत की उछाल, मोदी जी को बधाई- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

लखनऊ 31 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विश्व बैंक द्वारा जारी Ease of doing businness ranking में भारत को 30 अकों की उछाल के साथ 100वां स्थान प्राप्त करने पर केन्द्र सरकार का अभिनन्दन किया तथा सरकार के मुखिया मोदी जी को बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विश्व बैंक सूची में 30 स्थानों की ऐतिहासिक उछाल प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गए आर्थिक सुधारों के सकारात्मक निर्णयों तथा सफल क्रियान्वयन के कारण सम्भव हुआ है और यह मोदी जी के रिफार्म, परफार्म एवं ट्रासफार्म मंत्र की सफलता है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई तथा हार्दिक अभिनन्दन।

Comments (0)

भाजपा को निकाय सौंपने के लिए जनता तैयार- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 November 2017 by admin

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक
photo-_-chunav-simti-bhaithkलखनऊ 31 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश चुनाव समिति बैंठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के चयन पर हुआ मंथन। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय के साथ क्षेत्रवार बैठको में आवेदनों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ता के पक्ष-विपक्ष पर हुआ सम्यक परीक्षण।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ0 दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सुबह से ही प्रत्याशी चयन पर सूक्ष्म चर्चा में जुटे। गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र के प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई। बैठक कल भी जारी रहेगी। क्षेत्रवार बैठकों के क्रम में प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, विनोद सोनकर, उपेन्द्र शुक्ला, शिव कुमार पाठक, लक्ष्मण आचार्य, रत्नाकर पाण्डेय उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक के विषय में बताया कि भाजपा किसी भी कार्यकर्ता या समर्थक के विचार पर सम्यक परीक्षण हो सके इसलिए पार्टी समय लेना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2014 तथा विधानसभा चुनाव 2017 की भंाति ही प्रदेश की जनता निकाय भी भाजपा को सौंपने के लिए तैयार है। काशी और गोरखपुर क्षेत्रों पर विचार, चर्चा और मंथन हुआ है, कल कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र पर चर्चा होगी। प्रदेश कार्यालय पर, क्षेत्रों में एवं जिलों पर जुटी प्रत्याशी आवेदकांे की भीड़ एकतरफा जनादेश की आहट है। भाजपा 16 नगर निगमों के साथ 75 फीसदी से ज्यादा निकायों में जीत हासिल करेगी।

Comments (0)

समझौते के प्रयासों की सराहना की

Posted on 01 November 2017 by admin

31_10_2017-vasimउत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से जन्म भूमि विवाद को आपसी सुलह से हल निकालने के लिए उनके आश्रम मुलाकात की। दोनों ने बैठकर सुलह प्रयासों के विविध विंदुओं पर चर्चा की और आगे बढ़ने के लिए सहमत हुए। गौरतलब है कि यह मामला सुप्रीमकोर्ट में विचाराधीन है , कोर्ट ने भी मामले में कह रखा है कि बाहर इस मामले को सुलझाया जा सकता है। इस मामले में यदि पक्षकार उचित समझे तो वरिष्ठ न्यायमूर्ति भी सुलह का रास्ता निकालने में मदद कर सकते हैं।

वसीम रिजवी ने बताया कि मैंने रविशंकर को शिया वक्फ बोर्ड की अपनी राय से अवगत कराया। यह कि जन्म भूमि पर ही मंदिर बनना चाहिए। वसीम ने कहा कि श्री श्री रविशंकर को बताया कि मैं इस सिलसिले में न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे सभी महंतों से मिल चुका हूं सभी श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए बातचीत करने के लिए तैयार है। जन्मभूमि के मामले में समझौते की बात में विवादित जगह पर मस्जिद बनाने या उसके आसपास मस्जिद बनाने की शर्त रखने वाले विवाद को बनाये रखने की साज़िश कर रहे है। ऐसे लोग धार्मिक फसाद करना चाहते है।

ध्वस्त की गई बाबरी शिया समुदाय की वक्फ थी। इस मामले से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से कोई मतलब नहीं है सिर्फ शिया वक्फ बोर्ड को इस मामले निर्णय लेने का अधिकार है। वसीम रिजवी ने श्री श्री रविशंकरको अपना मकसद साफ बताते हुए कहा कि शिया वक्फ बोर्ड श्रीराम के नाम पर झगड़ा नही समझौता चाहता। वसीम रिजवी ने श्री श्री रविशंकर के इस मामले में समझौते के प्रयासों की सराहना की और कहा कि रविशंकर जैसे महान व्यक्ति अगर इस मामले में आगे आएंगे तो भाईचारे को बल मिलेगा और कुछ उन कट्टरपंथियों के देश में खून खराबा कराने के मंसूबे फेल हो सकेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in