Categorized | लखनऊ.

जब शिक्षक स्वास्थ्य और सजग होगें तभी इसका अनुपालन विद्यार्थी करेंगेंः उपायुक्त अजय पन्त

Posted on 01 November 2017 by admin

केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट ‘स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम

लखनऊ,1 नवम्बर 2017। केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट ‘स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम के तहत गुच्छ स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
को उपायुक्त अजय पन्त सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम प्रतिभागियों को अपने स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में सजग रहने को कहा क्योकि जब तक शिक्षक स्वयं स्वस्थ नहीं होंगे वे बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित नहीं कर सकते।यदि हम चाहते है कि हमारा समाज और देश स्वस्थ रहे तो हमें स्वास्थ्य के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा । उन्होंने स्वास्थ्य के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के तत्वाधान मे “ स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत ” विषय पर दो दिवसीय गुच्छ स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अ1 नवम्बर 2017 को केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ कैंट, लखनऊ में हुई। कार्यशाला का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ के उपायुक्त अजय पन्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया द्य इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि टी. पी गौड़, सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, मेजर नितिन जोशी, विद्यालय के प्राचार्य आर. एम. नवीन, उप-प्राचार्य डा. जे. एस. राय, एवं संसाधक आशुतोष शुक्ल, शांतनु सिंह चैहान, एस. एन. मिश्रा, स्वदेश कुमार जैन, सुश्री (डा.) संतोष यदुवंशी, सुश्री अंजू अरोड़ा भी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला में २७ केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग १०८ शिक्षकों ने भाग लिया द्य दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के सम्मान मे भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । प्राचार्य आर. एम. नवीन ने मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि को ग्रीन बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों का भी औपचारिक स्वागत किया द्य विद्यालय की छात्रा कु. विदुषी मिश्र ने एकल गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।
श्री टी. पी गौड़, सहायक आयुक्त ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । अपने उद्बोधन में टी. पी गौड़ ने बच्चों के जीवन में स्वास्थ्य के महत्त्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर बल दिया कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और देश का निर्माण कर सकते है ।
मेजर नितिन जोशी ने अपने उद्बोधन मे ‘आर्ट आफ बेटर लिविंग’ विषय पर अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किये । उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के माध्यम से किस प्रकार कई विश्व रिकॉर्ड बनाए, पर भी प्रकाश डाला । उप-प्राचार्य डा. जे. एस. राय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मध्यान्ह सत्र में बच्चों के लिए विकासात्मक कौशल क्रियाओं के विषय में बताया गया द्य कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित करने एवं संसाधनों के विकास में विद्यालय के शिक्षक श्री संजीव त्रिवेदी, पंकज मिश्र, पी. के. शर्मा, आर. एस. सिंह, श्रीमती वंदना एवं सुश्री राखी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।कल 2.नवम्बर को कार्यशाला का समापन होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in