Archive | November 24th, 2017

पूर्ववर्ती सरकारें नगर निकायों को लेकर जागरूक नहीं थी- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज स्थानीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण प्रचार के अन्तिम दिन औरैया, एटा, मिश्रिख और सीतापुर जनसभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव के रूझान भाजपा की एकतरफा विजय की बानगी दे रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश में लूट खसूट मचा रखी थी। नगर निकायों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई जागरूकता नहीं थी। यहां तक की पूर्व सरकार के नगर विकास मंत्री तो नगर निकाय के अधिकार तक छीनने का प्रयास किया।
चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा 27 सूत्रीय संकल्प पत्र नगर निकाय चुनाव में जारी किया गया है। नगरीय क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिलते ही इस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। कहा कि यह 1962 का भारत नही है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2017 का भारत है। आज चीन जैसा देश भारत के आगे नतमस्तक है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के अन्दर परिवर्तन हुआ है। मोदी जी देश में यशस्वी सरकार चला रहे है। दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे है भारत की आन्तरिक मजबूती, विकास की नई राहों को खोलते हुए, नए भारत की ओर कदम बढाते हुए भारत की साख बढा रहे है, तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी का निरन्तर विस्तार कर रहे है। मोदी जी का स्वयं का परिवार नहीं हैं और योगी जी का भी स्वयं का परिवार नहीं हैं, मोदी जी और योगी जी का परिवार देश व प्रदेश की जनता है। भारत में नगरीयकरण तेजी से बढ़ रहा है, शहरी आबादी को बेहतर जीवन देना हमारा ध्येय है इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को गम्भीरता से लड़ रही है। भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभासदों को आप विजयी बनाएं।
(आलोक अवस्थी)

Comments (0)

लखनऊ के पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 24 November 2017 by admin

photo-_joiningलखनऊ 24 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के रीति नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष लखनऊ से सोशल वर्कर (बोर्ड वर्कर आॅफ रेवेन्वयू जूडिशियल मेम्बर महिला कल्याण निगम) श्रीमती कुसुम शर्मा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भोजपुरी समाज प्रभुनाथ राय, लखनऊ मध्य से पूर्व बसपा प्रत्याशी राजीव श्रीवास्तव, लखनऊ पूर्व विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी सरोज कुमार शुक्ला, लखनऊ कैण्ट विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी योगेश दीक्षित, लखनऊ उत्तर विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी एम0एल0सी0 स्नातक खण्ड लखनऊ श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, लखनऊ बसपा कोर्डिनेटर मुन्ना सिंह धानुक ने अपने सैंकडों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, रीता बहुगुणा जोशी। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, विधायक नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर प्रभारी शेषनारायण जी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

युवाओं के लिए आने वाले समय में 4 लाख भर्तियां होंगी- योगी आदित्यनाथ

Posted on 24 November 2017 by admin

07लखनऊ 24 नवम्बर 2017, आज स्थानीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार के अन्तिम दिन कपूरथला, अलीगंज की अन्तिम सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नेे जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने भारी बहुमत से केन्द्र व प्रदेश की सरकार बनाई है। हमारा नगरीय जनजीवन को बेहतर बनाने का दृढ संकल्प है। आपसे नगर निकाय के चुनाव में भारी बहुमत से हमारी मेयर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया और सभासद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करता हॅंू। पिछले 15 वर्षो की सरकारों ने नगर निकायों को चलने नही दिया है। हमारी सरकार निकायों को स्वावलम्बी बनाना चाहती हैं। 19आर्थिक रूप से सुदृढ करना चाहती है। आपकी बुनियादी सुविधाएं, पानी की व्यवस्था, जल की निकासी, डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं हम आपको देंगे। युवाओं के लिए अभी आने वाले समय में 4 लाख भर्तियां होने वाली है। उसमें से 50 हजार भर्तिया पुलिस की करने जा रहे है। मैं आप को विश्वास दिलाता हॅॅू। कि हमारी सरकार में भर्तियां चेहरा देखकर नहीं होगी। बल्कि मेरिट के आधार पर होगी और जिस भी अधिकारी या कर्मचारी ने गड़बडी की उसको पकड़ कर जेल में डाला जाएगा और उनकी सारी सम्पतियों सरकार जब्त कर लेगी। अब जंगल राज की सरकार नहीं भाजपा की सरकार है। 2111
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध की वजह से व्यापारी और उद्योगपति इस प्रदेश से पलायन कर गया था। जब से भाजपा की सरकार इस प्रदेश में सत्ता में आयी है। गुण्डे बदमाश प्रदेश छोडकर भाग रहे है या तो जेल डाले जा रहे है। कई दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड में मारे जा चुके है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण हैं। अब भय का वातावरण समाप्त होने के कारण बडी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी आज प्रदेश में पुनः निवेश करके उद्योग लगाना चाह रहे है। नगर निकाय मेंसभी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटे लगाई जायेगी। इससे निकाय का बिजली का बिल कम आयेगा और अधिक पैसा आप के विकास के लिए खर्च होगा।
पिछले 5 वर्षो में 29000 आवास समाजवादी सरकार ने बनाए थे और पिछले 8 महीनों में 11 लाख गरीबों के आवास हमने बना दिये है। 2019 तक हम 24 लाख आवास बना देंगे। और 2022 तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसके सर पर छत न हो। 45000 मजरे हम रोशन कर चुके है। 20 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन हम निःशुल्क उपलब्ध करवा चुके है। आज उत्तर प्रदेश को हमारे प्रधानमंत्री जी ने 13 स्मार्ट सिटी दी है। हम नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच से विचैलियों को खत्म कर दंेगे। सफाई कर्मचारियों को अब उनकी कमाई सीधे खातों में जाएगी।
केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार स्थानीय निकायों को मुक्तहस्त पैसा देना चाहती है। और निकायों के अधिकार भी बढाना चाहती है। योगी जी ने सभासद प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए सबको कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील की।
सभा को भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया, पूर्व मंत्री एंव सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने सम्बोधित किया। अंत में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने योगी जी एवं जनता का आभार व्यक्त किया।
सभा में पूर्व मंत्री डाॅ0 अशोक बाजपेयी, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी, मनोहर सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, शेष नारायण मिश्र सहित कई अन्य प्रमुख नेता व प्रदाधिकारी उपस्थित थे। सभा का संचालन महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने किया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री से दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर सुश्री किम वाॅनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की

Posted on 24 November 2017 by admin

press-312उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं

दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं: मुख्यमंत्री

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता

लखनऊ: 24 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर सुश्री किम वाॅनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। press-131
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इससे प्रदेश में निवेश आने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत व दक्षिण कोरिया के मजबूत सम्बन्ध रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार इन सम्बन्धों का सदुपयोग प्रदेश के विकास के लिए करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह सम्बन्ध नए आयाम हासिल करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमण्डल को स्मृति चिन्ह भी दिया।press-223
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2000 में दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमण्डल अयोध्या आया था और इसके बाद अयोध्या तथा दक्षिण कोरिया के गिम्हे नगरों के बीच सिस्टर सिटी अनुबन्ध हुआ। इसके तहत अयोध्या में क्राक क्लैन सोसाइटी द्वारा एक स्मारक बनवाया गया, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में दक्षिण कोरिया से पर्यटक आते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया के किम लोगों का यह मानना है कि आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी दक्षिण कोरिया गई थीं, जहां उनका विवाह राजा किम सूरो से हुआ था। वर्तमान में उनके वंशज आज दक्षिण कोरिया के क्राक क्लैन के सदस्य हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी, संस्कृति सचिव सुश्री अनीता मेश्राम और मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी श्री संजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मतदान हेतु जनपद के विद्यालय 25 नवम्बर 2017 को बन्द रहेंगे

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ-24 नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय निर्वाचन -2017) श्री कौशलराज शर्मा ने बताया नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने जनपद के राजकीय सहायता प्राप्त/अशा0सहायता प्राप्त/अशा0 मान्या प्राप्त विद्याालयों के समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या को निर्देश दिये है कि जिन विद्यालय में मतदाता बूथ बनाये गये है, जिन विद्यालयों के वाहन निर्वाचन कार्य हेतु अधिगृहित किये गये है उन विद्यालयों में 25 नवम्बर 2017 को अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के शेष खुले हुए विद्यालयों में 25 नवम्बर 2017 को मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी।

Comments (0)

गरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ-24 नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय निर्वाचन -2017) श्री कौशलराज शर्मा ने बताया नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्टेªेट स्थित कक्ष संख्या-36 (सभागार) में चुनाव कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कन्ट्रोलरूम में नगर निगम के जोनवार दूरभाष जोन-1 हेतु 0522-2202904,जोन-2 हेतु 0522-2202915, जोन-3 हेतु 0522-2202921, जोन-4 हेतु 0522-2202123, जोन-5 हेतु 0522-2202997, जोन-6 हेतु 0522-2202902, जोन-7 हेतु 0522- 2202906, तथा जोन-8 हेतु 0522-2202927, आवंटित किये गये है जिन पर शिकायत/सुझाव दिये जा सकते है। उन्होने बताया कि इसी प्रकार नगर पंचायत के इटौंजा, काकोरी, महोना, गोसाईगंज हेतु 0522-2202929 तथा नगर पंचायत अमेठी, मलिहाबाद, नगराम, व बक्शी का तालाब हेतु 0522-2202993 नम्बर आवंटित किये गये है जहां पर सम्वर्क किया जा सकता है।

Comments (0)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 26 नवम्बर को करेंगे मतदान

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर। गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे
पर 25 नवम्बर को लखनऊ आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के
अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री 25 नवम्बर 2017 दिन शनिवार
सायं 5ः50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे, वहां से सीधे अपने आवास 4 कालीदास
मार्ग जायंेगे। उसके उपरान्त रात्रि 8ः10 बजे सुधीर एस. हलवासिया के
सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के लिये बाबू बनारसीदास
बैडमिंटन एकेडमी गोमतीनगर पहंुचेंगे। गृहमंत्री कार्यक्रम के उपरांत अपने
आवास 4 कालीदास मार्ग आयेंगे। दिनांक 26 नवम्बर को प्रातः 9ः20 बजे
पोलिंग स्टेशन म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल माल एवेन्यू में मतदान करने के
09ः50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से मास्को, रसिया के लिये रवाना होंगे।

Comments (0)

राज्यपाल से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की मुलाकात

Posted on 24 November 2017 by admin

photo-1-24जयपुर, 24 नवम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से षुक्रवार को यहां राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केसरीनाथ त्रिपाठी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री सिंह से राज्यपाल श्री त्रिपाठी की यह षिष्टाचार भेंट थी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवम्बर को सयुक्त जनसभाएं करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11ः05 बजे राजकीय इण्टर कालेज का मैदान बाराबंकी, अपरान्ह 1ः10 बजे विलोभी मैमोरियल मैदान लखीमपुर, अपरान्ह 3ः20 बजे बरेली कालेज बरेली में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें तथा सायं 7ः30 अशोका फोम (35/ए-4 रामपुर बाग, बरेली) प्रबुद्ध वर्ग से भेंटवार्ता करेंगे।
———————————————
लखनऊ 24 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा 25 नवम्बर को दोपहर 12ः40 बजे गांधी मण्डी, सिरसागंज फिरोजबाद, अपरान्ह 2 बजे पाली इण्टर कालेज शिकोहाबाद फिरोजबाद, जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
———————————————
लखनऊ 24 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 26 नवम्बर को सुबह 11ः10 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज का प्रांगण महोबा, दोपहर 12ः25 बजे खेर इण्टर कालेज बालिका विभाग गुरूसराय झांसी, अपरान्ह 1ः20 बजे मैदान क्लक्टरगंज चिरगांव झासी, अपरान्ह 2ः15 बजे रामलीला मैदान समथर झासी, अपरान्ह 3ः25 बजे अकबरपुर इण्टर कालेज का मैदान, अकबरपुर माती कानपुर देहात की जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

भ्रष्टाचार पर योगी सरकार की जीरो टालरेन्स नीति - मनीष शुक्ला

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर 2017, प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के पूर्व प्रबन्धक निदेशक बी0के0 यादव के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमिताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच सी0बी0आई0 द्वारा कराने का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टाॅलरेन्स की नीति का पालन कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि एक ओर अखिलेश सरकार में गन्ना किसानों की अनदेखी हुई वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के तत्कालीन प्रबन्ध निदेशक के संरक्षण में धन उगाही, नियम विरूद्ध ट्रांसफर पोस्ंिटग एवं कर्मियों का उत्पीड़न कर तिजोरियां भरीं गयीं।
ज्ञातव्य हो कि अखिलेश सरकार में गन्ना किसानों को उनके फसल का भुगतान नहीं हुआ। समय से पहले पेराई रोक दी गई। किसानों को अपना गन्ना औने-पौने दामों और उधारी पर बेचने को मजबूर किया गया था। बिचैलिये सरकारी संरक्षण में मलाई काटते रहे। स्वयं को किसानों का मसीहा कहने वाले लोगों ने किसानों की भलाई कभी नहीं की। कोरे आश्वासन और घोषणाएं करने से किसानों का भला नहीं होता। सपा के कुशासन में बी0के0 यादव जैसे लोग धन कुबेर बनते गए वहीं दूसरी ओर किसान भूखों मरता रहा और सरकार पूरे पांच साल वित्त की कमी का रोना रोती रही।
श्री शुक्ल ने योगी सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक के इतिहास में सबसे तेज 95 प्रतिशत गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान हुआ। योगी सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिए कटिबद्ध है। ऋण माफी, फसल बीमा योजना, खरीद केन्द्र, न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाएं दिन-प्रतिदिन आ रही है। आगे भी किसानों के मनोबल बढाने के लिए योगी सरकार काम करती रहेगी। किसानों की आय दो गुनी करने की दिशा में योगी सरकार दिसम्बर माह से किसानों की पाठशाला शुरू करने जा रही है, जिसमें उन्हें अत्याधुनिक वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के गुर सिखाये जाएंगें।
श्री शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को चैन से बैठने नहीं देगी। अखिलेश यादव के संरक्षण में बी0के0 यादव जैसे लोंगो ने किसानों के हितों पर कुठाराघात किया, संघ के मूल उद्देश्य ‘किसानों का हित-किसानों की समृद्धि‘ से भटक कर अपना हित-अपनी समृद्धि कार्य में लगे रहे। योगी सरकार लगातार अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और विधि विरूद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दण्डित कर रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in