Categorized | लखनऊ.

पूर्ववर्ती सरकारें नगर निकायों को लेकर जागरूक नहीं थी- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 November 2017 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज स्थानीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण प्रचार के अन्तिम दिन औरैया, एटा, मिश्रिख और सीतापुर जनसभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव के रूझान भाजपा की एकतरफा विजय की बानगी दे रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश में लूट खसूट मचा रखी थी। नगर निकायों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई जागरूकता नहीं थी। यहां तक की पूर्व सरकार के नगर विकास मंत्री तो नगर निकाय के अधिकार तक छीनने का प्रयास किया।
चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा 27 सूत्रीय संकल्प पत्र नगर निकाय चुनाव में जारी किया गया है। नगरीय क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिलते ही इस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। कहा कि यह 1962 का भारत नही है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2017 का भारत है। आज चीन जैसा देश भारत के आगे नतमस्तक है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के अन्दर परिवर्तन हुआ है। मोदी जी देश में यशस्वी सरकार चला रहे है। दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे है भारत की आन्तरिक मजबूती, विकास की नई राहों को खोलते हुए, नए भारत की ओर कदम बढाते हुए भारत की साख बढा रहे है, तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी का निरन्तर विस्तार कर रहे है। मोदी जी का स्वयं का परिवार नहीं हैं और योगी जी का भी स्वयं का परिवार नहीं हैं, मोदी जी और योगी जी का परिवार देश व प्रदेश की जनता है। भारत में नगरीयकरण तेजी से बढ़ रहा है, शहरी आबादी को बेहतर जीवन देना हमारा ध्येय है इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को गम्भीरता से लड़ रही है। भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभासदों को आप विजयी बनाएं।
(आलोक अवस्थी)

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in