Archive | November 3rd, 2017

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे भाजपा में शामिल

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ 02 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद के भतीजे जयेश प्रसाद को हजारों समथर्को के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।
जयेश प्रसाद शाहजहांपुर स्थानीय निकाय से 2 बार एमएलसी रहे हैं नीलिमा प्रसाद ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गले में भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगर विकास सुरेश खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नरायण शुक्ला, संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, सह सम्पर्क प्रमुख डाॅ0 तरूण कान्त त्रिपाठी मौजूद रहे।
जयेश प्रसाद शाहजहांपुर स्थानीय निकाय से 2004 एवं 2010 में प्रतिनिधि रहे है। इनके चाचा जितेन्द्र प्रसाद शाहजहांपुर से 1971, 1980, 1984, 1999 में लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंन्हा राव एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनैतिक सलाहकार भी रहे। जयेश प्रसाद के साथ कई ब्लाक प्रमुख सुमन वर्मा, विश्व विजय सिंह, राकेश यादव, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर गुप्ता एवं प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री रूपराम दिनकर सहित सैंकडों ग्राम प्रधानों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

भारत और माॅरिशस के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है: मुख्यमंत्री

Posted on 03 November 2017 by admin

दोनों देशों के सम्बन्धों में भारतीय मूल के लोगों का विशिष्ट स्थान है

img-20171102-wa0131माॅरिशस विकास की प्रक्रिया के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राष्ट्र के
रूप में दुनिया के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है

माॅरिशस दुनिया का अकेला ऐसा राष्ट्र, जिसे भारत ने
विशेषाधिकार देकर ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए प्राथमिकता दी

उ0प्र0 के कई अप्रवासी माॅरिशस के विकास
एवं सुदृढ़ीकरण में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं

माॅरिशस शर्तबंद भारतीय मजदूरों की बदौलत भारत की तरह एक जीवंत, लोकतांत्रिक, बहुसांस्कृतिक और बहुजातीय राष्ट्र: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अप्रवासी भारतीयों को उ0प्र0 में
अपने पूर्वजों की जन्मस्थली देखने के लिए आमंत्रित किया

माॅरिशस से उ0प्र0 के भावनात्मक सम्बन्धों को देखते हुए दोनों देशों के संयुक्त तत्वावधान
में वाराणसी जनपद में एक सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित किया जाएगा

उ0प्र0 में पर्यटन की अपार सम्भावना: मुख्यमंत्री

उ0प्र0 में निवेश प्रक्रिया को सुगम और
आकर्षक बनाते हुए कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं

गंगा जी जितनी पवित्र भारतीयों के लिए हैं, माॅरिशसवासी भी
गंगा जी और भारत के प्राचीन तीर्थों को उतना ही सम्मान देते हैं

मुख्यमंत्री ने माॅरिशस में 183वें अप्रवासी दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित किया

अप्रवासी घाट पर मुख्यमंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किए

लखनऊ: 02 नवम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज माॅरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस पर वहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 183 वर्ष पूर्व शर्तबंद भारतीय मजदूरों के पहले दस्ते ने माॅरिशस आकर यहां के गन्ने के खेतों में काम करते हुए अपने अथक परिश्रम से इस देश को एक स्वतंत्र, आधुनिक एवं मध्य आयवर्गीय राष्ट्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माॅरिशस विकास की प्रक्रिया के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने भारत से आए उन सभी शर्तबंद मजदूरों के प्रति, जिन्होंने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से माॅरिशस को एक आधुनिक राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दिया था, भारत की 125 करोड़ जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार भी अंकित किए।
भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अप्रवासी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1834 से 20वीं शताब्दी के पूर्वाद्ध तक लगभग 05 लाख भारतीय श्रमिक माॅरिशस पहुंचे थे। उस समय गन्ने के खेतों और चीनी के कारखानों में काम करने वाले इन मजदूरों की हालत अत्यन्त दयनीय थी। ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार ने मॉरिशस को एक प्रयोगात्मक उपनिवेश के रूप में चुना था।
इस प्रयोग की सफलता के परिणामस्वरुप तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने भारत से 10 लाख से भी ज्यादा शर्तबंद मजदूर, मॉरिशस, गयाना, त्रिनिदाद, फिजी, सूरीनाम आदि जैसे अपने विभिन्न औपनिवेशिक देशों में भेजे थे। उस दौरान लाखों की संख्या में मजदूर भारत से मॉरिशस लाए गए थे, जिनमें से अधिकतर मजदूर मॉरिशस के स्थाई नागरिक होकर यहीं इसी मिट्टी में रच-बस गए।
आज माॅरिशस गुलामी और शोषण के अतीत से निकलकर एक सम्पन्न और समृद्ध देश के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि आज माॅरिशस शर्तबंद भारतीय मजदूरों की बदौलत भारत की तरह एक जीवंत, लोकतांत्रिक, बहुसांस्कृतिक और बहुजातीय राष्ट्र है।
योगी जी ने कहा कि भारत और मॉरिशस के सम्बन्धों का आधार भावनात्मक और ऐतिहासिक है, जो दोनों देशों की सांझी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। इस देश में बसने वाले भारतीयों ने अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि गंगा जी जितनी पवित्र भारतीयों के लिए हैं, माॅरिशसवासी भी गंगा जी और भारत के प्राचीन तीर्थों को उतना ही सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि माॅरिशस का ‘गंगा तलाव’, बस्तियों के बाहर ‘काली माई’ का स्थान और यहां पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में मन्दिर इस बात का प्रमाण हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वर्ष 2015 की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे इन दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम मिला है। मॉरिशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत को अपनी विकास यात्रा में एक सहयोगी मित्र राष्ट्र माना है। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि माॅरिशस की विकास यात्रा में भारत हर कदम पर उनके साथ है।
पिछले लगभग एक वर्ष में मॉरिशस में संचालित परियोजनाओं, जैसे विश्व हिन्दी सचिवालय के नए भवन के निर्माण का कार्य, मेट्रो एक्सप्रेस, सोशल हाउसिंग, सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत, ई0एन0टी0 अस्पताल, ई-टेबलेट्स आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से संचालित ये परियोजनाएं मॉरिशस के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं।img-20171102-wa0132
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन दोनों देशों के सम्बन्धों में भारतीय मूल के लोगों का विशिष्ट स्थान है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 14वें प्रवासी भारतीय दिवस-2017 के उपलक्ष्य पर मॉरिशस के भारतीय मूल के सभी नागरिकों और इनसे वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा जुड़े सभी लोगों को ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए एक विशेष अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि माॅरिशस दुनिया का अकेला ऐसा राष्ट्र है, जिसे भारत ने विशेषाधिकार देकर ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री जी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मॉरिशस द्वारा यूनेस्को के प्रस्ताव पर शर्तबंद मजदूरों के मार्ग को खोजने के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति की पहली बैठक अभी हाल ही में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कदम से शर्तबंद मजदूरों की विश्व भर में व्यापकता एवं इस कारण उन देशों की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था एवं विकास पर पड़ने वाले परिणामों पर विशिष्ट और वैज्ञानिक शोध का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने अगले वर्ष मॉरिशस में आयोजित होने वाले 11वें विश्व हिन्दी सम्मलेन की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दी को लेकर मॉरिशस की प्रतिबद्धता व गम्भीरता का द्योतक है।
योगी जी ने कहा कि हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। इस आधार पर भी उत्तर प्रदेश का माॅरिशस से गहरा नाता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शर्तबंद मजदूरों के यहां आने से पहले ही उत्तर प्रदेश और माॅरिशस के सम्बन्ध स्थापित हो गए थे। उत्तर प्रदेश के तमाम लोग 19वीं शताब्दी के तीसरे दशक से गन्ने के खेतों में काम करने के लिए माॅरिशस आने लगे थे। इस समय उत्तर प्रदेश के कई अप्रवासी माॅरिशस के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ एवं भावनात्मक बनाने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं माॅरिशस उद्योग, निवेश एवं पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए आगे बढ़ेंगे। img-20171102-wa0047
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने माॅरिशस से उत्तर प्रदेश के भावनात्मक सम्बन्धों को देखते हुए दोनों देशों के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में एक सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित करने की सहमति देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगले वर्ष जब माॅरिशस में अप्रवासी दिवस का आयोजन हो तो, उस अवसर पर न केवल उत्तर प्रदेश व बिहार से भोजपुरी से जुड़े कुछ विशिष्ट आयोजनों का यहां पर मंचन हो, बल्कि विभिन्न देशों में आयोजित की जाने वाली रामलीला का विशिष्ट आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम भेजने में प्रसन्नता होगी।
योगी जी ने उत्तर प्रदेश में अपने पूर्वजों की जन्मस्थली को देखने के लिए अप्रवासी भारतीयों को आमंत्रित करते हुए कहा कि इस आवागमन से जहां उत्तर प्रदेश एवं माॅरिशस में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं भावनात्मक सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। अपार सम्भावनाओं और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के कारण भारत के लिए उत्तर प्रदेश का वही महत्व है, जो सम्पूर्ण विश्व के लिए भारत का है।
उत्तर प्रदेश को असीमित सम्भावनाओं वाला राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे भारत की बहुलतावादी संस्कृति को एक विशिष्ट पहचान मिली। उन्होंने क्षेत्रफल एवं आबादी के कारण उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा बाजार बताते हुए कहा कि यह प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त समृद्ध है। इस प्रदेश में जहां रामायण सर्किट के तहत अयोध्या, चित्रकूट तथा श्रंगवेरपुर जैसे पवित्र स्थल हैं, वहीं कृष्ण सर्किट के अन्तर्गत मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव भी हैं। बौद्ध सर्किट के अन्तर्गत सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशाम्बी तथा संकिसा भी इसी राज्य में अवस्थित होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध ताज महल, फतेहपुर सीकरी तथा आगरा फोर्ट भी इसी राज्य के आगरा नगर में स्थित है।
मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा, मथुरा, अयोेध्या, वाराणसी, चित्रकूट तथा बुन्देलखण्ड के पर्यटन विकास के लिए प्रदेश सरकार के नवीन प्रयासों को देश व दुनिया ने उत्सुकता से देखा और सराहा है। कुछ दिनों पूर्व, अयोध्या में पर्यटन विकास के उद्देश्य से सरयू जी के पावन तट पर ‘दीपोत्सव’ आयोजित किया गया था, जिसे पूरे देश और दुनिया ने न केवल देखा बल्कि दीपावली के उद्भव के बारे में दुनिया के सनातन हिन्दू धर्मावलम्बियों को जानकारी मिली कि वास्तव में दीपावली का विशिष्ट आयोजन कहां से प्रारम्भ होता है और इसके पीछे का उद्देश्य क्या है।
योगी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम तथा भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश में ही है। इसके अलावा, महात्मा बुद्ध तथा महावीर स्वामी के जीवन से जुड़े अनेक स्थल भी उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में प्रयाग में कुम्भ का विशाल आयोजन है, जिसमें सम्पूर्ण विश्व से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। इसे विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन अनुमानित है। उन्होंने माॅरिशसवासियों को उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रयागराज कुम्भ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सरकार द्वारा निवेश में बढ़ोत्तरी एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेश प्रक्रिया को सुगम और आकर्षक बनाते हुए कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू की गई है। निवेशकों को एक छत के नीचे समस्त सम्बन्धित विभागों से एन0ओ0सी0 प्राप्त करने के लिए आॅनलाइन सिंगल विण्डो पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसकी निगरानी सीधे उनके कार्यालय द्वारा की जाएगी।
अपने सम्बोधन के अन्त में, मुख्यमंत्री जी ने बाबू रघुवीर नारायण सिंह की बटोहिया कविता की ‘सुंदर सुभूमि भैया भारत के भूमि, जेहि जन रघुबीर सिर नावे रे बटोहिया’ का उल्लेख करते हुए माॅरिशसवासियों को अपने पूर्वजों की भूमि से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माॅरिशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ, भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरिराज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

नगर निगमों के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Posted on 03 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर तथा सहारनपुर के नगर निगमों के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
इलाहाबाद नगर निगम में श्री विनोद चंद दुबे, समाजवादी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।
कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर श्रीमती माया गुप्ता, जो महापौर रहे श्री रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी।
गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद पर श्रीमती राखी गर्ग और सहारनपुर में श्री साजिद चैधरी महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
इसके अतिरिक्त श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी 75 जनपदों की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी तय कर दिए है। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय के चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही हैं। पार्टी को विश्वास है कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के दिशा संकेत हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते आक्रोश के चलते यह तय है कि अब स्थानीय निकायों में बहुमत समाजवादी पार्टी का ही होगा।

Comments (0)

एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख

Posted on 03 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख जताते हुए इसे बेहद दर्दनाक बताया है। यह एक गंभीर हादसा है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने इसे देश की बड़ी घटनाओं में से एक हृदयविदारक घटना बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने एनटीपीसी के मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख तथा घायलों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा मृतक आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है।
श्री यादव ने कहा है कि एनटीपीसी की दुर्घटना के पीछे भारी लापरवाही है। भाजपाई डिजिटल इण्डिया और न्यू इण्डिया की बात करते है पर ब्वायलर के विस्फोट रोकने की दक्षता भी उनमें नहीं है।
श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व स्वास्थ्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन के साथ डा0 राजपाल कश्यप एवं श्रीमती लीलावती कुशवाहा (एम.एल.सी.) तथा मो0 एबाद ने लखनऊ के सिविल अस्पताल, लोहिया अस्पताल, पीजीआई तथा मेडिकल कालेज में जाकर घायलों का हाल जाना तथा पीड़ित परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ 02 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आज तीसरे दिन भी चर्चा हुई। आज प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और अवध क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारें में विचार हुआ।61
बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी की अध्यक्षता में हुई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल जी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, जसवन्त सैनी, बाबूराम निषाद, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह, अमर पाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी, बी0एल0 वर्मा, मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर जी, भवानी सिंह एवं दयाशंकर सिंह, सीमा द्विवेदी, रवीन्द्र भड़ाना, विजय पाल तोमर एवं स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हुई। 59

Comments (0)

सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Posted on 03 November 2017 by admin

dscn7151पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में दि0 30 अक्टूबर 2017 से 04 नवम्बर 2017 के मध्य ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक की अध्यक्षता एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक मुकेश की उपस्थिति में ’सिस्टम इम्पू्रवमेन्ट’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हमें अपने आप को अन्तर्मन से परिवर्तित करना होगा तथा देश के विकास के लिए अपने सभी उत्तरदायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वाहन करना होगा। भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की स्थापना हेतु कम्प्यूटराईजेशन एवं अन्य सहयोगी उच्च तकनीको में पारंगत होने के साथ साथ कर्मचारियों की सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों को संवेदनशील एवं मानसिक रुप से दृढ़ होना होगा। उन्होने रेलवे बोर्ड द्वारा तय किये गये मानकांे, समय समय पर दिए गये निदेर्शों एवं सतर्कता संबंधी आवश्यक कदम उठाये को कहा। अगर व्यक्ति अपने सामने होने वाले भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहे तो भ्रष्ट सेवाओं में प्रत्यक्ष एव प्ररोक्ष रूप से शामिल लोगों के व्यवहार में अधिक पारदर्शिता लायी जा सकती हैं तथा अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्राप्त हो सके।
सेमिनार में ’सिस्टम इम्पू्रवमेन्ट‘ विषय पर वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक अरविन्द शर्मा, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक डा0 वीणा वर्मा, सीनियर ई.डी.पी.एम ज्योति भास्कर कैरो, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर राधवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक स्वदेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम पी.के.सिंह, वरिष्ठ मण्डल याॅत्रिक इंजीनियर/ओएण्डएफ एस.एस.कैरो तथा मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एस.डी. पाठक ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी डी.के.एस चैहान ने किया। इस अवसर पर मण्डल के समस्त शाखाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इसी क्रम में आज सेफ्टी कैम्प गोण्डा मेें ’’भ्रष्टाचार द्वारा नैतिकता का पतन’’ विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया।

Comments (0)

चालक महासंघ ने वेतन समिति के समक्ष रखा अपना पक्ष राजकीय वाहन चालकों की चार वेतन विसंगति पर वार्ता

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ,02 नवम्बर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष रामविलास यादव, पूर्व अध्यक्ष महासंध प्रमोद कुमार नेगी और पूर्व संयुक्त मंत्री रामनरेश मौर्य ने वेतन समिति अध्यक्ष वृन्दा स्वरूप अध्यक्ष सातवें वेतन समिति के समक्ष प्रदेश के राजकीय वाहन चालकों की वेतन विसंगति को विस्तार से रखा। इस पर वेतन समिति की अध्यक्ष ने उन्हें सकारात्मक संस्तुति प्रेषित करने का भरोसा जताया।
राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी तरफ से रखें तर्क और वेतन विसंगति के बारे में बताया कि प्रदेश के राजकीय वाहन चालकों को लिपिक संर्ग की भति ग्रेड 2000 रूपये दी जाए। उन्होंने समिति को तर्क दिया कि प्रदेश में राजकीय वाहन चालकों को वर्ष 1986 से मार्च 11 तक वेतनमान लिपिकीय संवर्ग के समान्तर था। वेतन समिति के समक्ष महासंघ की तरफ से लिपिक संवर्ग की तरह प्रत्येक पाॅच वर्ष में शतप्रतिशत के आधार पर दी जाए। उन्होंने तर्क दिया कि यह व्यवस्था प्रदेश से विभाजित हुए उत्तराखण्ड में आज भी लागू है। महासंघ की तरफ से मानदेय के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए यह व्यवस्था भी उत्तराखण्ड सरकार में लागू है। इसके अलावा राजकीय वाहन चालको को वर्दी और धुलाई सहित अन्य भत्ते केन्द्र सरकार की तरह उपलब्ध कराई जाए।

Comments (0)

एनटीपीसी उॅचाहार दुर्घटना में मरे लोगों को 50 लाख और घायलों को 5 लाख रूपया मुआवजा दो, घटना की उच्च स्तरीय जॉच कराओ और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करो, मृतकों के आश्रितों को नौकरी दो - माकपा

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उ0प्र0 राज्य मंत्रि परिषद ने
निम्न प्रेस विज्ञप्ति जारी की हैः
’’एन टी पी सी की ऊॅचाहार इकाई में कल हुई दुर्घटना पर भारत की कम्युनिस्ट
पार्टी (मार्क्सवादी) उ0प्र0 राज्य मंत्रि परिषद ने गम्भीर चिन्ता व्यक्त की
है। जिसमे दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की मृत्यु हुई है एवं सैकड़ो घायल
हुये है।
यहॉ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मंत्रि परिषद सदस्य एस0पी0 कश्यप ने कहा है
कि इस घटना की जॉच कराकर इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की
जाय और घटना की उच्च स्तरीय जांच करायी जाय। इस घटना में मृतक व्यक्तियों के
परिवार को 50 लाख मुआवजा एवं घायलो को को पांच लाख रूपया तथा उनका निःषुल्क
इलाज कराया जाय। मृतकों के आश्रितों को नौकरी दिया जाय।
पार्टी राज्य मंत्रि परिषद ने कहा है तमाम औद्योगिक इकाईयों में सुरक्षा
मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण इस तरह की घटनायें घटती है।

Comments (0)

संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित -जिलाधिकारी

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ-02 नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय निर्वाचन-2017) श्री कौशलराज शर्मा ने बताया नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु नगर निगम एवं नगर पंचायतों के वार्डवार संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो को चिन्हित किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में नगर निगम एवं नगर पंचायतों में 206 वार्डो में 602 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 2201 मतदान स्थलों में 249 सामान्य, 138 संवेदनशील, 147 अति संवेदनशील तथा 68 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। जिसमें नगर निगम में 110 वार्ड में 542 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 2069 मतदान स्थलों में 248 सामान्य, 117 संवेदनशील, 119 अति संवेदनशील तथा 58 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर पंचायतो के 96 वार्डो में 60 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 132 मतदान स्थलों में 01 सामान्य, 21 संवेदनशील, 28 अति संवेदनशील तथा 10 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम जोन-1 के 14 वार्डो में 67 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 250 मतदान स्थलों में 22 सामान्य, 19 संवेदनशील, 17 अति संवेदनशील तथा 09 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है, नगर निगम जोन-2 के 12 वार्डो में 70 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 222 मतदान स्थलों में 27 सामान्य, 07 संवेदनशील, 20 अति संवेदनशील तथा 16 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है, नगर निगम जोन-3 के 19 वार्डो में 88 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 355 मतदान स्थलों में 43 सामान्य, 29 संवेदनशील, 15 अति संवेदनशील तथा 01 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर निगम जोन-4 के 08 वार्डो में 40 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 153 मतदान स्थलों में 28 सामान्य, 05 संवेदनशील, 05 अति संवेदनशील तथा 02 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर निगम जोन-5 के 10 वार्डो में 50 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 212 मतदान स्थलों में 15 सामान्य, 23 संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील तथा 02 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर निगम जोन-6 के 22 वार्डो में 122 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 387 मतदान स्थलों में 53 सामान्य, 07 संवेदनशील, 41 अति संवेदनशील तथा 21 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर निगम जोन-7 के 13 वार्डो में 56 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 271 मतदान स्थलों में 33 सामान्य, 12 संवेदनशील, 07 अति संवेदनशील तथा 04 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है तथा नगर निगम जोन-8 के 12 वार्डो में 49 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 219मतदान स्थलों में 27 सामान्य, 15 संवेदनशील, 04 अति संवेदनशील तथा 03 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत अमेठी के 11 वार्डो में 06 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 11 मतदान स्थलों में 03 संवेदनशील, 03 अति संवेदनशील श्रेणी के है, नगर पंचायत इटौंजा के 10 वार्डो में 04 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 10 मतदान स्थलों में 01 संवेदनशील, 03 अति संवेदनशील श्रेणी के है, नगर पंचायत काकोरी के 13 वार्डो में 06 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 18 मतदान स्थलों में 03 संवेदनशील, 01 अति संवेदनशील तथा 02 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर पंचायत गोसाईगंज के 10 वार्डो में 03 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 10 मतदान स्थलों में 01 संवेदनशील, 02 अति संवेदनशील श्रेणी के है। नगर पंचायत नगराम के 10 वार्डो में 07 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 10 मतदान स्थलों में 04 संवेदनशील, 03 अति संवेदनशील श्रेणी के है। नगर पंचायत बक्शी का तालाब के 19 वार्डो में 23 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 48 मतदान स्थलों में 01 सामान्य, 07 संवेदनशील, 07 अति संवेदनशील तथा 08 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के है। नगर पंचायत मलिहाबाद के 13 वार्डो में 07 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 15 मतदान स्थलों में 07 अति संवेदनशील श्रेणी के है तथा नगर पंचायत महोना के 10 वार्डो में 04 मतदान केन्द्रो पर स्थापित 10 मतदान स्थलों में 02 संवेदनशील, 02 अति संवेदनशील श्रेणी के मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है।

Comments (0)

शिकायतांे के निस्तारण हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित-जिलाधिकारी

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ-02 नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय निर्वाचन-2017) श्री कौशलराज शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2017 हेतु जनपद लखनऊ में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयगी है 26 नवम्बर 2017 को मतदान तथा 01 दिसम्बर 2017 को मतगणना प्रस्तावित है नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण किये जाने हेतु कलेक्टेªेट स्थित द्वितीय तल कक्ष संख्या-53 में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। जो चैबीस घण्टे कार्यरत रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक उप निदेशक बचत को प्रभारी अधिकारी तथा श्री मो0अख्तर सिद्दीकी वरि0 सहायक मो0-7571864760, श्री क्षितिज श्रीवास्तव कनि0सहायक व श्री हृदय नारायण अरोडा अनुसेवक को नियुक्त किया गया है। द्वितीय पाली सांय 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो0नि0पि0 को प्रभारी अधिकारी तथा श्री ऋृषिकान्त कनि0सहायक मो09335873052, श्री मो0खालिद वरिष्ठ सहायक मो0 8052249161 व रामकेश अनुसेवक को नियुक्त किया गया है तथा तृतीय पाली रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक श्री मनाजिर हुसैन वरि0प्रशा0अधिकारी कलेक्टेªेट को प्रभारी अधिकारी व श्री कुलदीप जायसवाल वरि0सहायक, श्री शैलेश साहू वरि0सहायक मो0-7706043088तथा श्री अकबर अली अनुसेवक की तैनाती की गयी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी निर्धारित समय से कन्ट्रोल रूम में उपस्थित होकर सौंपे गये कार्यो/दायित्वों का निर्वाहन करेंगे इसके अतिरिक्त आकस्मिक सेवाओं हेतु श्री भानु प्रताप सिंह, चकबन्दी कर्ता तहसील सदर, श्री अनिल कुमार लेखपाल चकबन्दी बक्शी का तालाब व अनूप पाण्डेय एवं श्री विनय अनुसेवक को नियुक्त् किया गया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in