Categorized | लखनऊ.

एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख

Posted on 03 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख जताते हुए इसे बेहद दर्दनाक बताया है। यह एक गंभीर हादसा है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने इसे देश की बड़ी घटनाओं में से एक हृदयविदारक घटना बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने एनटीपीसी के मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख तथा घायलों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा मृतक आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है।
श्री यादव ने कहा है कि एनटीपीसी की दुर्घटना के पीछे भारी लापरवाही है। भाजपाई डिजिटल इण्डिया और न्यू इण्डिया की बात करते है पर ब्वायलर के विस्फोट रोकने की दक्षता भी उनमें नहीं है।
श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व स्वास्थ्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन के साथ डा0 राजपाल कश्यप एवं श्रीमती लीलावती कुशवाहा (एम.एल.सी.) तथा मो0 एबाद ने लखनऊ के सिविल अस्पताल, लोहिया अस्पताल, पीजीआई तथा मेडिकल कालेज में जाकर घायलों का हाल जाना तथा पीड़ित परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in