Archive | November 19th, 2017

-मुख्यमंत्री ने राजधानी में भाजपा महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया सहित एवं सभी पार्षदों को जिताने की अपील की

Posted on 19 November 2017 by admin

-देश के सबसे राज्य की राजधानी का स्वरूप देश के लिए माॅडल होगा।- योगी आदित्यनाथ
10लखनऊ 19 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के समर्थन में राजधानी में की जनसभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बडे राज्य की राजधानी का ऐसा स्वरूप होगा जो पूरे देश का रोल माॅडल बने। लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में विकासित करने का भाजपा का लक्ष्य है। राजधानी के राजाजीपुरम् और अवध चैराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा महापौर व सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने शरारत के तहत लखनऊ को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। देश के सबसे बडे राज्य की राजधानी का जैसा स्वरूप होना चाहिए वैसा हम बनाएगें। लखनऊ पूरे देश के लिए रोल माॅडल होगी। गोमती अविरल और निर्मल होगी। पिछली सरकार में नगर निकायों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया था। सपा-बसपा सरकारों ने शोषण किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया है। अटल जी कहा करते थे सिद्धान्त विहीन राजनीति फांसी का फंदा होती है। भाजपा सैद्धान्तिक राजनीति के साथ काम कर रही है। आठ माह की सरकार में प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। पूरे प्रदेश में अबैध बूचड़खाने और अवैध खनन बंद हुआ है। हम अम्बेडकर जयन्ती से सभी जनपद मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे निर्बाध बिजली दे रहे है। पहले बिजली वितरण में भेदभाव था। सत्ता के संरक्षण में माफिया व्यापारियों के संपत्ति पर काबिज थे। भय से व्यापारी पलायन करने पर मजबूर थे लेकिन अब कैराना जैसी घटना नहीं दोहराई जा सकती। अब अपराधी प्रदेश से पलायन कर रहे है। अपराधी पुलिस मुठभेंड में मारे जा रहे है। आधिकांश अपराधी जमानत रद्द करवाकर जेल जा रहे है। कुछ अपराधी दूसरे प्रदेश में आत्मसमप्र्रण कर रहे है, यह बताता है कि आज प्रदेश में कानून का राज है। यूपी में रोजगार चाहिए तो निवेश का माहौल बनाना होगा, वो कानून के राज से ही सम्भव है।
श्री योगी ने कहा कि सरकार ने बिजली की व्यवस्था बेहतर की, 20 लाख निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिए। सभी 653 नगर निकायों में समक स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। ईएसएल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाएगी। अयोध्या की दीपावली की तरह हर रोज निकाय जगमग होगें। पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित पुनर्वास के लिए सर्वे करा लिया गया है। इससे यातायात बेहतर बनाने की योजना है। 40 लाख से अधिक लोगों को राशन कार्ड दिया गया हैं। पहले की सरकार ने कांवड़ यात्रा में माइक शंख, घंटे बजाने की पाबंदी के लिए बैठक बुलाई, लेकिन इस सरकार ने साफ कर दिया माइक भी बजेगा, घंटे भी बजेंगे, और हेलीकाप्टर से पुष्प भी बरसेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की लखनऊ महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया सहित सभी पार्षदों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान दोनों सभाओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता लाल जी टण्डन, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, नरेन्द्र सिंह राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं आनन्द द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments (0)

-डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी एवं चन्दौली में नगरीय विकास के रोडमैप के साथ जनसभाओं में विजयशंखनाद करेंगे

Posted on 19 November 2017 by admin

-मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री हरदोई, गोरखपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, सम्भल पीलीभीत, बरेली में करेंगे जनसभाओं को सम्बोधित
लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी, चन्दौली में जनसभाओं में करेंगे विजय शंखनाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई एवं गोरखपुर तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद, सहारनपुर, सम्भल, पीलीभीत में नगरीय विकास के विजन डाॅक्यूमेंटस के साथ जनता के बीच होंगे।
ऽ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 20 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे केन्द्रीय कार्यालय पालिका परिसर रामनगर वाराणसी, पूर्वान्ह 11ः30 बजे चकिया जनपद चंदौली, अपरान्ह 1 बजे सैय्यदराजा, अपरान्ह 3ः30 बजे चन्दौली एंव सायं 5ः30 बजे दीनदयाल नगर (मुगलसराय) में जनसभाओं के द्वारा नगरीय विकास का ऐजेण्डा लेकर जनता के बीच पहुॅचेगें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजयनाद करेंगें।
ऽ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे राजकीय इण्टर कालेज हरदोई एंव अपरान्ह 3 बजे एमपीइण्टर कालेज मैदान गोरखपुर में जनसभाओं को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजयशखनाद करेंगे।
ऽ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे केशवनगर कार्यालय के सामने गाजियाबाद, अपरान्ह 12ः30बजे साउथ सिटी दिल्ली रोड सहारनपुर, अपरान्ह 2ः30 बजे एसएम इण्टर कालेज चन्दौसी सम्भल, सायं 4 बजे अशोक काॅलोनी ग्राउण्ड पीलीभीत, सायं 5 बजे बलदेव राजपुरी मैरिज लाॅन बरेली में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राजनेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 19 November 2017 by admin

श्री तिवारी जी ने उ0प्र0, उत्तराखण्ड एवं
देश के विकास को नई दिशा प्रदान की: मुख्यमंत्री

उनके दीर्घकालिक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से सभी लाभान्वित

लखनऊ: 19 नवम्बर, 2017

press-2नई दिल्ली प्रवास के दौरान उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी यहां अस्पताल में भर्ती उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में अनेक मंत्रालय सम्भाल चुके वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्री तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अनुभव, व्यक्तित्व, कृतित्व से आम जनता तथा समाज को नई दिशा देने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि श्री तिवारी जी द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में अनेक कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभ उठा रहे हैं। उनके दीर्घकालिक अनुभव, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। केन्द्र सरकार में वाणिज्य, वित्त, नियोजन, विदेश आदि अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली का परिचय दिया है।
योगी जी ने अस्पताल प्रबन्धन को उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये तथा पारिवारिक सदस्यों को आवश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मुुख्यमंत्री जी को पारिवारिक सदस्यों ने अवगत कराया कि श्री तिवारी जी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में कुशल दक्ष चिकित्सकों की देख रेख में उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने परिवार के सदस्यों से शीघ्र सेहत में सुधार की कामना करते हुए, सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया।
———-

Comments (0)

बुन्देलखण्ड औद्योगिक हब बनेगा- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव प्रत्याशियों के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुन्देलखण्ड के हमीरपुर, जलौन, एवं झांसी जिलों में जनसभाओं को किया सम्बोधित। श्री मौर्य ने कहा कि योगी सरकार बुन्देलखण्ड को औद्योगिक हब बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुन्देलखण्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार का हर नुमाइंनदा हर पल तैयार खड़ा है। आपकी सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर हरपल नजर रखी जा रही है, जिसमें पर्याप्त सुधार किया जा रहा है, जो आगे निरन्तर जारी रहेगा।photo-_k
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुन्देलखण्ड के प्रत्येक नगर को विश्व के पटल खडा करना है। महापौर अध्यक्ष व सभासदों को नगर निगम, नगर पालिका व टाउन एरिया में पहुॅचाएं तभी सारी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेगी। बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही विकास की गंगा बहने वाली तथा प्रत्येक गांव, गली, नगर को सड़कों से जोड़ा जाएगा। बुन्देलखण्ड को मुख्यमंत्री द्वारा हाईवे की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में लाखों की संख्या में रोजगार के लिए भर्तियां शीघ्र ही चालू होने वाली है। बुन्देलखण्ड को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा।
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई आज उन्हें कृष्ण याद आ रहे है। राहुल गांधी प्रभुराम की शरण में जा रहे है। हिन्दु धर्म पर लगातार चोट पहुॅचाने वालों को हिन्दु याद आए। सभी नगर निकाय चुनाव में हर भाजपा को जिताने का प्रण लेकर जाये भाजपा के प्रत्येक अध्यक्ष को जिताकर निकाय में भाजपा की सरकार बनाएं।

Comments (0)

आंतक, अपराध और भ्रष्टाचार के विरूद्ध मोदी-योगी सरकार की प्रतिबद्धता- डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीर घाटी में टूटती आंतक की कमर और उत्तर प्रदेश में थर-थर कांपते अपराधियों को दयनीदशा को केन्द्र और राज्यों सरकारों की वाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता बताया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि घाटी में एक साल में 170 से अधिक आंतकियों के सफाए से मोदी सरकार ने से ‘‘सौगन्ध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा‘‘ वाक्य की असलियत और अहमियत आंतकियों को समझाई है। प्रदेश में अपराधी पलायन को विवश है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नीति सरकार की तुष्टिकरण नीति ने कश्मीर घाटी की स्थिति को बदतर कर दिया था जिससे आंतकियों के हौसलें बुलन्द हुए। मोदी जी के नेतृत्व में सेना के हाथ खोल दिये गए और सैनिकों की बन्दूकों के मुंह दुश्मनों के सीने पर खुल गए इसी का नतीजा है कि पिछले एक साल में कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के 43, लश्कर के 57 तथा जैश ए मुहम्मद के 15 दुर्दांद आंतकियों को मौत के घाट उतारकर सेना ने आंतक की कमर तोड़ने का काम किया। मोदी सरकार की घमक ही है जो सेना आॅपरेशन आॅल आउट चलाकर आंतकियों को आॅल आउट करने पर आमादा है। सेना को सुरक्षित रखना और आंतकियों का सिर कुचलना किसी भी सरकार की प्राथमिकता प्रतिबद्धता है और मोदी जी इसी प्रतिबद्धता से काम कर रहे है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का सुरक्षित अभ्यारण्य बना दिया था। योगी सरकार के आते ही अपराधी अपनी जमानते रद्द कराकर जेलों में वापस पहुॅच रहे है। उत्तर प्रदेश के अपराधी अन्य प्रदेशों में सरेंडर कर रहे हैं और प्रदेश में भी अपराधियों के समर्पण की होड़ लगी है। भाजपा प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनादेश लेकर सरकार में आयी थी। आज योगी सरकार अपराध के खात्में के लिए अपराध की जड़ों का खात्मा कर रही है। जहां देश में मोदी जी वाह्य सुरक्षा की प्रतिबद्धता से काम कर रहे है तो वही प्रदेश में योगी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के विरूद्ध कमर कस चुकी है।

Comments (0)

भाजपा नगरीय विकास का रोड मैप लेकर चुनाव में है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 November 2017 by admin

-सपा सरकार में अराजकता एवं भ्रष्टाचार बढ़ा अब विकास एवं निवेश बढ़ रहा है- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ एवं मथुरा में चुनावी जनसभाओं को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए ‘सकल्प पत्र‘ के आधार पर नगरीय विकास का रोड मैप जनता के समक्ष रखा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनसम्बोधन करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो की सरकार में एक दौलत की बेटी की सरकार थी, जिसे नगरों की चिंता नहीं थी सिर्फ रूपये वसूलने के लिए ही नगरों पर ध्यान रहता था। जगह-जगह उनके ऐजेण्ट रहते थे। दूसरी सरकार और भी कमाल की आयी। उत्तर प्रदेश में हमारे 12 में से 10 मेयर थे। तमाम नगरपालिकाओं में भाजपा थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में अखिलेश और मुलायम ने ऐसे आदमी को नगर विकास का काम दे रखा था, जिसकी उल्टी खोपडी थी। उल्टी खोपडी के नगर विकास मंत्री को अखिलेश-मुलायम भी सीधा नहीं कर पाते थे बल्कि वह उन्हें सीधा करता था। उसने नगर निगमों को बर्बाद करके रख दिया।
डाॅ0 पाण्डेय ने जन अभिवादन करते हुए कहा कि आज केन्द्र में मोदी जी की सरकार हिन्दुस्तान को आगे बढा रही है और नगर विकास के लिए योजनाएं लाई है। स्वच्छता और नगर को आधुनिकतम रूप देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में योगी सरकार संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा करने का काम कर रही है। किसान, नौजवान, कुटीर उद्योगों का विकास हो रहा हैै। साढे चार करोड़ से ज्यादा मतदाता निकाय चुनाव में मतदान करने वाले हैं। आप यदि केन्द्र और प्रदेश की दोनो सरकारों का फायदा अपने शहर में उठाना चाहते है तो निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाएं। भाजपा संकल्प पत्र के साथ चुनाव में है, दृष्टिकोण के साथ चुनाव में है। पानी, बिजली हर घर में शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सघन वृक्षारोपण, बेहतर स्ट्रीट लाइट, महिलाओं के लिए पिंक टाॅयलेट, घुमन्तु पशुओं के लिए कांजीहाउस, जनशिकायतों को समयबद्ध निस्तारण आदि लिखित दस्तावेज और पूरी जबाबदेही के साथ भाजपा आपसे वोट मांग रही है।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद संपूर्ण प्रदेश में बुनियादी सुविधाये नागरिको को मिले, बिजली पानी सड़क की पर्याप्त सुबिधा हो इसका हम प्रयास कर रहे है आपको बताना चाहता हूँ कि बृज विकास बोर्ड का गठन किया है। जिससे यहाँ की प्राचीन संस्कृति को बचाते हुए यहाँ की विकास योजनाएं बनाई जाऐगीं। आपको विकास के लिए किसी के हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। जो लोग भारतीय संस्कृति का विरोध करते है वे यहाँ की संस्कृति को क्या जाने। इसीलिए यहाँ का विकास का कार्य वर्षों से लटका हुआ रहा। यमुना को अवरल धारा मिले बृज की संस्कृति पांच हजार वर्ष पुरानी है और हम इसको धरोहर मान कर इसका विकास करेंगे।
योगी जी ने कहा कि हमारी सरकार को अभी 8 महीने हुए है हमने भ्रष्टाचार गुंडाराज और अपराध को खत्म किया है। पिछले 8 महीनों में कोई दंगा नहीं हुआ है पहले आगजनी, बलात्कार, लूट, डकैती के कारनामे होते थे पर आज ये सब बंद हो चूका है, हम प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिवद्ध है, पिछली सरकार बिजली की आपूर्ति में भेदभाव करती थी। पर हम संपूर्ण प्रदेश के 75 जिलों में 24 बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने प्रदेश में नयी फेरी नीति लागू की है हम हर निगम में एक बड़ी गौ शाला बनाएंगे। गाय के दूध, मूत्र और गोबर के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। सफाई के साथ कूड़ा निस्तारण का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपराध अराजकता और भ्रष्टाचार बढ़ रहा था अब विकास और निवेश बढ़ रहा है। पहले असुरक्षा के कारण व्यापारी पलायन कर रहे थे अब अपराधी पलायन कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम मथुरा के पेड़ा को भी देश प्रदेश में प्रमोट करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनसमुदाय से की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायन चैधरी, सांसद हेमा मालिनी, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, निगम प्रभारी दया शंकर सिंह व मानवेंद्र सिंह थे।

Comments (0)

अनुपस्थित रहने वाले 125 मतदान कर्मिको के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ -18नवम्बर 2017। जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 125 कर्मियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
प्रभारी प्रशिक्षण एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह ने इस आशय की जानकारी आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम पाली में पीठासीन 06, मतदान अधिकारी प्रथम 03, मतदान अधिकारी द्वितीय 19, मतदान अधिकारी तृतीय 11 मतदान अधिकारी चतुर्थ 18 कुल 57 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली प्रशिक्षण मे पीठासीन अधिकारी 14, अधिकारी प्रथम 07, मतदान अधिकारी द्वितीय 22, मतदान अधिकारी तृतीय 10 व मतदान अधिकारी चतुर्थ 15 कुल 68 मतदान कार्मिक उपस्थित नही हुए जिनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Comments (0)

मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted on 19 November 2017 by admin

नगर निगम में 293 व नगर पंचायतों में 13 मतदान कार्मिको ने अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर से किया-
लखनऊ-18नवम्बर,2017। नगरीय निकाय निर्वाचन- 2017 के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह की अध्यक्षता में डा0राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आज दूसरे दिन सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री आर0के0 गौतम रजिस्ट्रार वफ्फ, श्री आर0डी0 यादव उप निदेशक पिछड़ावर्ग कल्याण, श्री अनिल कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, डा0डी0के0 वर्मा जिला उद्यान अधिकारी द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय के सभागार में ई0वी0एम0 मशीन की बारीकियो को विस्तार से समझाया गया। सभागार के बेसमेन्ट में 60 चैम्बर बने थ्ज्ञे जहां पर 20-20 की संख्या में मतदान कार्मिको ने मास्टर ट्रेनर से ई0वी0एम0 मशीन का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
निर्वाचन में लगे मतदान कार्मिको ने मतदान के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही जोनवार बूथ बने थे जहां पर मतदान कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान बैलेट पेपर से अपना मतदान किया। उपायुक्त स्वतः रोजगार/प्रभारी अधिकारी बैलेट श्री सतीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि नगर निगम में कार्मिका ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने कहा कि इसी तरह मतदान के दिन शान्तिपूर्वक ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान सम्पन्न कराये।

Comments (0)

आचार संहिता का अक्षरः पालन सुनिश्चित कराया जाये-जिलाधिकारी

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ-19 नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु निरोधात्म्क कार्यवाही की गयी है।
जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत लम्बित/निस्तारित वादो की के सम्बन्ध में बताया कि जनपद की विभिन्न न्यायालयों में 01 जनवरी से 27 अक्टूबर 2017 तक 28 अक्टूबर से 16 नवम्बर 2017 कुल योग 1714, निस्तारित वादो के अन्तर्गत 01जनवरी 2017 से 27 अक्टूबर 2017 तक नोटिस वापस 204, जिला बदर 45, तथा 28 अक्टूबर 2017 से 16 नवम्बर 2017 तक नोटिस वापस 484 जिला बदर 107 कुल 4840, अवेशष वाद 874 एवं बिना तामील नोटिसो की संख्या 129 है। उन्होने गैगेस्टर, रासुका बन्दी एवं एडवाईजरी बोर्ड में लम्बित/निस्तारित प्रकरणेां के सम्बन्ध में बताया कि कि गैगेस्टर के 116 प्रकरण है जिसमे से सभी प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अन्तर्गत तीन प्रकरण है जिसमे से दो का निस्तारण किया गया एक प्रकरण अवशेष है। निस्तारित प्रकरणों मे 12 महीने के लिए निरूद्धि आदेश जारी किये गये है।
जिलाधिकारी ने धारा 107/116 सीआरपीसी के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया कि 27 अक्टूबर 2017 तक लम्बित वाद चालानी 6178 व्यक्तियो की संख्या 9021 तथा 28 अक्टूबर 2017 से अब तक चालानी 2035 व व्यक्तियो की संख्या 16384 इस प्रकार कुल चालानी 8213 व व्यक्तियो की संख्या 25811 है। निस्तारित वाद 776, अवशेष वाद चालानी 7450 व्यक्तियो की संख्या 22189 तथा पाबन्द प्यक्तियो की संख्या 5951 चालानी, 12134 व्यक्तियो की संख्या है।
जिलाधिकारी ने बताया कि धारा 110 जी सीआरपीसी के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत 27 अक्टूबर तक लम्ब्ति वाद 850, 28 अक्टूबर से अब तक योजित वाद 402, कुल वादो की संख्या 1252 है निस्तारित वाद 92 अवशेष वाद 1160,ं तथा 905 वाद में 905 व्यक्ति पर कार्यवाही की गयी।

Comments (0)

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दौरान नगर निगम में 24492 तथा नगर पंचायतों में 7799 राजनैतिक प्रचार सामग्री हटायी गयी

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ-19नवम्बर, 2017, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय निर्वाचन -2017) श्री कौशलराज शर्मा ने बताया नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता के अन्तर्गत नगर निगम के अन्तर्गत बोर्ड 14078, होर्डिग्स 646, बैनर 1627, यूनीपोल 64, पोस्टर 8077 कुल 24492 तथा नगर पंचायतों के अन्तर्गत वाल राइटिंग 205, बोर्ड 231, होर्डिग्स 991, बैनर 72 ,पोस्टर 6284 ,अन्य 16 कुल 7799 राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाई गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम के जोन-1 के अन्तर्गत बोर्ड 702, होर्डिग्स 65, बैनर 39, पोस्टर 933 कुल 1739, जोन’-2 के अन्तर्गत बोर्ड 2067, होर्डिग्स 51, बैनर 184, यूनीपोल 05, पोस्टर 711 कुल 3018, जोन’-3 के अन्तर्गत बोर्ड 1961, होर्डिग्स 63, बैनर 214, यूनीपोल 22, पोस्टर 623 कुल 2883, जोन’-4 के अन्तर्गत बोर्ड 2279, होर्डिग्स 108, बैनर 260, यूनीपोल 16, पोस्टर 932 कुल 3595, जोन’-5 के अन्तर्गत बोर्ड 1866, होर्डिग्स 96, बैनर 336, यूनीपोल 04, पोस्टर 1900 कुल 4202, जोन’-6 के अन्तर्गत बोर्ड 420, होर्डिग्स 63, बैनर 125, पोस्टर 448 कुल 1056, जोन’-7 के अन्तर्गत बोर्ड 2797, होर्डिग्स 126, बैनर 429, यूनीपोल 17, पोस्टर 932 कुल 4301, जोन’-8 के अन्तर्गत बोर्ड 1986, होर्डिग्स 74, बैनर 40, पोस्टर 1598 कुल 3698, राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाई गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार नगर पंचायत गोसाईगंज के अन्तर्गत होर्डिग्स 649, बैनर 03 ,पोस्टर 424, कुल 1076, नगर पंचायत नगराम के अन्तर्गत वाल राइटिंग 05, होर्डिग्स 40, बैनर 20 ,पोस्टर 500, कुल 565, नगर पंचायत काकोरी के अन्तर्गत होर्डिग्स 06, बैनर 10 ,पोस्टर 480 ,अन्य 16 कुल 512, नगर पंचायत मलिहाबाद के अन्तर्गत वाल राइटिंग 170, बोर्ड 06, होर्डिग्स 79, बैनर 09 ,पोस्टर 2830 , कुल 3094, नगर पंचायत बीकेटी के अन्तर्गत वाल राइटिंग 28, बोर्ड 225, होर्डिग्स 179, बैनर 25 ,पोस्टर 1695, कुल 2152, नगर पंचायत अमेठी के अन्तर्गत होर्डिग्स 38, बैनर 02,पोस्टर 325, कुल 365, नगर पंचायत महोना के अन्तर्गत वाल राइटिंग 02, बैनर 01 ,पोस्टर 10, कुल 13 तथा नगर पंचायत इटौंजा के अन्तर्गत बैनर 02, पोस्टर 20, कुल 22 राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाई गयी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in