Categorized | लखनऊ.

भाजपा नगरीय विकास का रोड मैप लेकर चुनाव में है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 November 2017 by admin

-सपा सरकार में अराजकता एवं भ्रष्टाचार बढ़ा अब विकास एवं निवेश बढ़ रहा है- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ एवं मथुरा में चुनावी जनसभाओं को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए ‘सकल्प पत्र‘ के आधार पर नगरीय विकास का रोड मैप जनता के समक्ष रखा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनसम्बोधन करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षो की सरकार में एक दौलत की बेटी की सरकार थी, जिसे नगरों की चिंता नहीं थी सिर्फ रूपये वसूलने के लिए ही नगरों पर ध्यान रहता था। जगह-जगह उनके ऐजेण्ट रहते थे। दूसरी सरकार और भी कमाल की आयी। उत्तर प्रदेश में हमारे 12 में से 10 मेयर थे। तमाम नगरपालिकाओं में भाजपा थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में अखिलेश और मुलायम ने ऐसे आदमी को नगर विकास का काम दे रखा था, जिसकी उल्टी खोपडी थी। उल्टी खोपडी के नगर विकास मंत्री को अखिलेश-मुलायम भी सीधा नहीं कर पाते थे बल्कि वह उन्हें सीधा करता था। उसने नगर निगमों को बर्बाद करके रख दिया।
डाॅ0 पाण्डेय ने जन अभिवादन करते हुए कहा कि आज केन्द्र में मोदी जी की सरकार हिन्दुस्तान को आगे बढा रही है और नगर विकास के लिए योजनाएं लाई है। स्वच्छता और नगर को आधुनिकतम रूप देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में योगी सरकार संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा करने का काम कर रही है। किसान, नौजवान, कुटीर उद्योगों का विकास हो रहा हैै। साढे चार करोड़ से ज्यादा मतदाता निकाय चुनाव में मतदान करने वाले हैं। आप यदि केन्द्र और प्रदेश की दोनो सरकारों का फायदा अपने शहर में उठाना चाहते है तो निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाएं। भाजपा संकल्प पत्र के साथ चुनाव में है, दृष्टिकोण के साथ चुनाव में है। पानी, बिजली हर घर में शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सघन वृक्षारोपण, बेहतर स्ट्रीट लाइट, महिलाओं के लिए पिंक टाॅयलेट, घुमन्तु पशुओं के लिए कांजीहाउस, जनशिकायतों को समयबद्ध निस्तारण आदि लिखित दस्तावेज और पूरी जबाबदेही के साथ भाजपा आपसे वोट मांग रही है।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद संपूर्ण प्रदेश में बुनियादी सुविधाये नागरिको को मिले, बिजली पानी सड़क की पर्याप्त सुबिधा हो इसका हम प्रयास कर रहे है आपको बताना चाहता हूँ कि बृज विकास बोर्ड का गठन किया है। जिससे यहाँ की प्राचीन संस्कृति को बचाते हुए यहाँ की विकास योजनाएं बनाई जाऐगीं। आपको विकास के लिए किसी के हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। जो लोग भारतीय संस्कृति का विरोध करते है वे यहाँ की संस्कृति को क्या जाने। इसीलिए यहाँ का विकास का कार्य वर्षों से लटका हुआ रहा। यमुना को अवरल धारा मिले बृज की संस्कृति पांच हजार वर्ष पुरानी है और हम इसको धरोहर मान कर इसका विकास करेंगे।
योगी जी ने कहा कि हमारी सरकार को अभी 8 महीने हुए है हमने भ्रष्टाचार गुंडाराज और अपराध को खत्म किया है। पिछले 8 महीनों में कोई दंगा नहीं हुआ है पहले आगजनी, बलात्कार, लूट, डकैती के कारनामे होते थे पर आज ये सब बंद हो चूका है, हम प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिवद्ध है, पिछली सरकार बिजली की आपूर्ति में भेदभाव करती थी। पर हम संपूर्ण प्रदेश के 75 जिलों में 24 बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने प्रदेश में नयी फेरी नीति लागू की है हम हर निगम में एक बड़ी गौ शाला बनाएंगे। गाय के दूध, मूत्र और गोबर के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। सफाई के साथ कूड़ा निस्तारण का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपराध अराजकता और भ्रष्टाचार बढ़ रहा था अब विकास और निवेश बढ़ रहा है। पहले असुरक्षा के कारण व्यापारी पलायन कर रहे थे अब अपराधी पलायन कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम मथुरा के पेड़ा को भी देश प्रदेश में प्रमोट करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनसमुदाय से की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायन चैधरी, सांसद हेमा मालिनी, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, निगम प्रभारी दया शंकर सिंह व मानवेंद्र सिंह थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in