मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राजनेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 19 November 2017 by admin

श्री तिवारी जी ने उ0प्र0, उत्तराखण्ड एवं
देश के विकास को नई दिशा प्रदान की: मुख्यमंत्री

उनके दीर्घकालिक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से सभी लाभान्वित

लखनऊ: 19 नवम्बर, 2017

press-2नई दिल्ली प्रवास के दौरान उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी यहां अस्पताल में भर्ती उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में अनेक मंत्रालय सम्भाल चुके वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्री तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अनुभव, व्यक्तित्व, कृतित्व से आम जनता तथा समाज को नई दिशा देने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि श्री तिवारी जी द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में अनेक कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभ उठा रहे हैं। उनके दीर्घकालिक अनुभव, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। केन्द्र सरकार में वाणिज्य, वित्त, नियोजन, विदेश आदि अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली का परिचय दिया है।
योगी जी ने अस्पताल प्रबन्धन को उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये तथा पारिवारिक सदस्यों को आवश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मुुख्यमंत्री जी को पारिवारिक सदस्यों ने अवगत कराया कि श्री तिवारी जी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में कुशल दक्ष चिकित्सकों की देख रेख में उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने परिवार के सदस्यों से शीघ्र सेहत में सुधार की कामना करते हुए, सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया।
———-

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in