बुन्देलखण्ड औद्योगिक हब बनेगा- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 19 November 2017 by admin

लखनऊ 19 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव प्रत्याशियों के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुन्देलखण्ड के हमीरपुर, जलौन, एवं झांसी जिलों में जनसभाओं को किया सम्बोधित। श्री मौर्य ने कहा कि योगी सरकार बुन्देलखण्ड को औद्योगिक हब बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुन्देलखण्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार का हर नुमाइंनदा हर पल तैयार खड़ा है। आपकी सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर हरपल नजर रखी जा रही है, जिसमें पर्याप्त सुधार किया जा रहा है, जो आगे निरन्तर जारी रहेगा।photo-_k
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुन्देलखण्ड के प्रत्येक नगर को विश्व के पटल खडा करना है। महापौर अध्यक्ष व सभासदों को नगर निगम, नगर पालिका व टाउन एरिया में पहुॅचाएं तभी सारी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेगी। बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही विकास की गंगा बहने वाली तथा प्रत्येक गांव, गली, नगर को सड़कों से जोड़ा जाएगा। बुन्देलखण्ड को मुख्यमंत्री द्वारा हाईवे की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में लाखों की संख्या में रोजगार के लिए भर्तियां शीघ्र ही चालू होने वाली है। बुन्देलखण्ड को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा।
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई आज उन्हें कृष्ण याद आ रहे है। राहुल गांधी प्रभुराम की शरण में जा रहे है। हिन्दु धर्म पर लगातार चोट पहुॅचाने वालों को हिन्दु याद आए। सभी नगर निकाय चुनाव में हर भाजपा को जिताने का प्रण लेकर जाये भाजपा के प्रत्येक अध्यक्ष को जिताकर निकाय में भाजपा की सरकार बनाएं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in