Archive | November 23rd, 2017

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 के आयोजन से पूर्व शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण व्यवस्था चाक चैबंद करने के निर्देश

Posted on 23 November 2017 by admin

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न
दिनांक: 23 नवम्बर, 2017

आगामी 21 तथा 22 फरवरी, 2018 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर की सड़कों, एतिहासिक भवनों, पर्यटक स्थलों, स्मारकों, सचिवालय, रेलवे स्टेशनों/एयरपोर्ट के आस-पास की सड़कों की सफाई, मरम्मत, रखरखाव एवं साज सज्जा की चाक चैबंद व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। समिट के दौरान शहर के 24ग7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगीं।
उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अपने सचिवालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन हेतु शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण हेतु गठित समिति की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों तथा स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कराकर उनके दुरूस्तीकरण की कार्रवाई की जाये।
श्री पाण्डेय ने निर्देश दिये कि समिट के दौरान आयोजन स्थल के आस-पास अबाध
टैªफिक व्यवस्था लागू की जायें। उन्होंने समिट के दौरान टैªफिक संचालन हेतु कार्य योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने कहा कि शहर में चल रहे मेट्रो के निर्माण से टैªफिक बाधित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने निर्देश दिये कि लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों के साथ वार्ता कर इस समस्या का समाधान निकाला जाये।
श्री पाण्डेय ने निर्देश दिये कि आयोजन स्थल के आस-पास तथा सरकारी दफ्तरों एवं संस्थानोें के भवनों की साफ सफाई, रंग रोगन विशेष कर जन सुविधा स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाय। उन्होंने शहर में लगी अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित कर उन्हें हटवाने के भी निर्देश दिये।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने रेलवे स्टेशनों, एअरपोर्ट तथा आयोजन स्थलों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि समिट के दौरान मोबिलिटी प्लान बनाकर उसे लागू किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहर से निकलने वाले कूड़े के डिस्पोजल की समुचित व्यवस्था की जाये तथा आवश्यकतानुसार नये टाॅयलेट का निर्माण कराया जाये।
श्री पाण्डेय ने मण्डलायुक्त लखनऊ को निर्देश दिये कि शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में वे अपने स्तर पर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श का प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लागू करायें। उन्होंने कहा कि शहर में लैंड स्कैपिंग तथा उद्यानीकरण, सड़को पर थीम आधारित प्रकाश सजावट सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यकतानुसार प्रोफेशनल कन्सलटेन्ट की सेवायें लिये जाने पर विचार किया जा सकता है।

Comments (0)

-राजधानी को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 23 November 2017 by admin

-नई औद्योगिक नीति से लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार-योगी आदित्यनाथ
211लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया सहित पार्षदों के समर्थन में सेक्टर एस चैराहा एवं सुभाष मार्ग पर जनसभाओं को सम्बोधित किया। गुरूतेग बहादुर के बलिदान दिवस पर नमन करते हुए कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव के रूझान भाजपा की एकतरफा विजय की बानगी दे रहे है। गुरुद्वारा कमेटी ने तलवार भेट की और उढाया केसरिया वाना।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारत माता के जयगान के साथ कहा जनता का सुर ही भाजपा अपना सुर मानती है। कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने का काम भाजपा ही कर सकती है। लखनऊ और अटल जी एक दूसरे के पर्यायवाची रहे हैं। अटल जी के बाद देश की राजनीति में साफ सुथरी राजनीति का दिवाला पिट गया था। देश में घोटाले बाज सरकार चल रही थी। करूणानिधि की बेटी या चिदम्बरम का बेटा, चाहे सोनिया जी का दामाद हो या लालू जी का पूरा खानदान सभी भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे। मुलायम और मायावती पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मायावती जी के भ्रष्टाचारों के साथ उनके भाई आनन्द भी भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किये थे। अखिलेश और मुलायम के कारनामों से आगे निकलते हुए उनके घोटालेबाज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भ्रष्टाचार को नया आयाम दिया। यह सभी पार्टियां घोटालों को लेकर बदनाम रही है। भाजपा जब पार्टी विथ द डिफरेन्स की बात करती है तो भाजपा का अन्य दलों से यही अन्तर हैं कि मोदी जी की सरकार और योगी जी की सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के अन्दर परिवर्तन हुआ है। मोदी जी देश में यशस्वी सरकार चला रहे है। दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे है भारत की आन्तरिक मजबूती, विकास की नई राहों को खोलते हुए नए भारत की ओर कदम बढाते हुए भारत की साख बढा रहे है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी का निरन्तर विस्तार कर रहे है। मोदी जी का स्वयं का परिवार नहीं हैं और योगी जी का भी स्वयं का परिवार नहीं हैं, मोदी जी और योगी जी का परिवार देश व प्रदेश की जनता है। भारत में नगरीयकरण तेजी से बढ़ रहा है, शहरी आबादी को बेहतर जीवन देना हमारा ध्येय है इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को गम्भीरता से लड़ रही है। भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित सभासदों को आप विजयी बनाएं। भाजपा राजधानी को विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाएगी। 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा नगरों का कायाकल्प करेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में साढे चार करोड़ आबादी शहर में रहती है, उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए भाजपा निकाय चुनाव में गम्भीरता से उतरी हैं। सपा और बसपा ने नगरीय क्षेत्रों को नारकीय क्षेत्र बना दिया था हमें विरासत में बिगड़ी कानून व्यवस्था और खराब सड़के मिली थी। प्रदेश में औद्योगिक वातावरण समाप्त था निवेश की कोई सम्भावनाएं नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नौकरी की संभावनाएं और निवेश की व्यवस्था करना है। निवेश के लिए उत्तर प्रदेश का वातावरण तैयार हो चुका है। आगामी दिनों में 4 लाख नौजवानों को नौकरियां मिलेगी। प्रदेश के विकास में आप सभी के योगदान की आवश्यकता है। प्रदेश में नई औद्योगिक नीति के तहत 10 लाख नएं रोजगार सृजित होंगे। हमनें प्रदेश में परिवारवाद को खत्म करने का काम किया। पिछली सरकारें काम नही करने देती थी। नई फेरी नीति के तहत नगरीय क्षेत्रों में सड़क और पानी के साथ पटरी दुकानदारों को भी व्यवस्थित करेंगे। 2022 तक कोई गरीब ऐसा नही रहेगा जिसके सर पर छत न हो। सफाई कर्मियों के संरक्षण के लिए मानदेय न मिल पाने की कमी को दूर किया जायेगा। प्रदेश और देश के विकास के लिए भाजपा काम करना चाहती हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, बीरेन्द्र तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा अदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 23 November 2017 by admin

लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि 24 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सुबह 11 बजे पुराना नुमाईशा ग्राउण्ड औरैया, अपरान्ह 1 बजे मेहता पार्क एटा, अपरान्ह 3 बजे मेला मैदान मिश्रिख सीतापुर, सायं 4 बजे लालबाग पार्क सदर, सीतापुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
———————————————
लखनऊ 23 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे तेलियानी ब्लाक के सामने मैदान फतेहपुर, दोपहर 12ः40 बजे मुक्ता काशी मंच निकट किला झांसी, अपरान्ह 2ः40 बजे कन्वेशन सेन्टर लखनऊ, सायं 4 बजे कपूरथला अलीगंज लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
———————————————
लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवम्बर को सयुक्त जनसभाएं करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11ः05 बजे राजकीय इण्टर कालेज का मैदान बाराबंकी, अपरान्ह 1ः10 बजे विलोभी मैमोरियल मैदान लखमीपुर, अपरान्ह 3ः20 बजे बरेली कालेज बरेली में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें तथा सायं 7ः30 अशोका फोम (35/ए-4 रामपुर बाग, बरेली) प्रबुद्ध वर्ग से भेंटवार्ता करेंगे।

Comments (0)

भाजपा ने की निर्वाचन आयोग से पर्दानशी महिलाओं के सत्यापन की मांग

Posted on 23 November 2017 by admin

लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से पर्दानशी महिला मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ पर महिला सुरक्षाकर्मी या महिला चुनावकर्मी की तैनाती की मांग की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर, भाजपा चुनाव आयोग सम्पर्क प्रमुख एडवोकेट अखिलेश कुमार अवस्थी एवं अशोक द्विवेदी ने सहायक निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ को सम्बोधित शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने सहायक निर्वाचन आयुक्त से मिलकर निकाय चुनाव के दूसरे तथा तीसरे चरण में पर्दानशी महिला मतदाताओं के संदेह की स्थिति में महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा सत्यापन की व्यवस्था की मांग की।
श्री राठौर के नेतृत्व में पहुॅचे प्रतिनिधि मण्डल ने कहा की पारदर्शी मतदान व्यवस्था करने तथा फर्जी मतदान रोकने के लिए पर्दानशी महिला मतदाताओं के सत्यापन के लिए महिलाकर्मियों की बूथ पर तैनाती आवश्यक है।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने निर्वाचन आयोग के समक्ष बीएलओ द्वारा मतदान पर्चियों का वितरण सही ढंग से न होने का मुद्दा भी उठाया। सम्बधित अधिकारियों द्वारा मतदाता पर्ची बांटने की समीक्षा न करने का विषय भी निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा और इसके साथ ही मांग रखी कि निकाय चुनाव के आगामी चरणों में मतदाता पर्ची हर घर तक पहुॅचाने की समुचित व्यवस्था हो तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाय। जिससे मतदान प्रतिशत में और अधिक बढोत्तरी हो सके।

Comments (0)

आम नागरिकों के मानवाधिकार सर्वोपरि - राकेश त्रिपाठी

Posted on 23 November 2017 by admin

लखनऊ 23 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश राज में संगठित गिरोह काम कर रहे थे। रंगदारी, जमीन कब्जाने, अपहरण, बलात्कार, लूट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों को तत्कालीन सत्ताधारी सपा नेताओं का सीधा संरक्षण था। अपराधियों के बुलन्द हौसलों के सामने खाकी नतमस्तक थी, खाकी वर्दी पर गोली चलती थी लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं। योगी सरकार में खाकी पर गोली चलाने वालों को माकूल जबाव मिल रहा है। एन्काउण्टरों से अपराधियों में दहशत बनी है लेकिन विपक्षी दलों को इन अपराधियों के मानवाधिकार दिखने लगे हैं।

अपराधियों के एनकाउण्टर में मारे जाने पर प्रश्न उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानवाधिकार आमजन के होते हैं जो विधि व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। अपराधियों को मानवाधिकार की आड़ में खाकी पर गोली चलाने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते हैं। जो भी खाकी पर गोली चलाकर कानून को चुनौती देगा, पुलिस उसे माकूल जबाव देगी। विपक्षी दलों का एनकाउण्टरों पर विधवा प्रलाप करना यह सिद्ध करता है कि अपराधियों से इनकी सांठ-गांठ है। कानून की सख्ती से जहां अपराधी और उनके शुभचिन्तक घबराएं हैं वही जनता सुकून महसूस कर रही है और इसका सीधा लाभ भाजपा को निकाय चुनावों में भी मिल रहा है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब कोई अपराधिक घटना घटते ही पुलिस उसकी प्राथमिकी अनिवार्य रूप से दर्ज कर रही है और तत्परता से घटनाओं का खुलासा भी हो रहा है। अपराधियों को संरक्षण कहीं भी किसी भी स्तर पर नहीं है। पुलिस को कानून व्यवस्था लागू कराने के लिए पूरी छूट है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in